Public transport – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अच्छी खबर: अटल पथ और गंगा पथ पर शुरु होगा सीएनजी/ इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन
पटनावासियों के लिए एक अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने अटल पथ के रास्ते जेपी गंगा पथ से कंगन घाट तक सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की तैयारी कर ली है. दिवाली से पहले ही आर ब्लॉक से कंगन घाट तक सिटी बस का परिचालन शुरू हो जाएगा.

जानिए इस खबर की मुख्य बातें –

कंगन घाट से आर ब्लॉक के लिए प्रतिदिन सिटी बसों का होगा परिचालन

बसों के परिचालन के लिए निर्धारित किया गया रुट

कंगनघाट से आर ब्लॉक अप-डाउन में प्रतिदिन बसों का होगा परिचालन

बसों से सफर में यात्री देख सकेंगे मरीन ड्राइव का खूबसूरत नजारा

इन रुटों पर बसों के परिचालन से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

पीएमसीएच एवं अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए आने-जाने वाले लोगोें को होगी सहूलियत

पटना।। शहरवासियों की सुविधा के लिए इसी माह से अटल पथ एवं गंगा पथ पर सिटी बसों (सीएनजी/इलेक्ट्रिक) का परिचालन शुरु होगा. कंगनघाट से आर ब्लॉक तक अप एंड डाउन में प्रतिदिन बसों का परिचालन किया जायेगा. इसके लिए अटल एवं गंगा पथ पर बसों के संचालन हेतु नए मार्गों का निर्धारण किया गया है. परिवहन विभाग ने 15 दिन में इस रूट पर बसों का परिचालन शुरू करने की घोषणा कर दी है.

आर ब्लॉक से कंगनघाट का सफर होगा जाम मुक्त

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अटल पथ एवं गंगा पथ पर सिटी बसों का परिचालन किये जाने से आर ब्लॉक से कंगनघाट का सफर जाम मुक्त होगा. इससे न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि यह पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाएगा.

मरीन ड्राइव के खूबसूरत नजारे के बीच बसों से कर सकेंगे सफर

कंगन घाट से आर ब्लॉक एवं आर ब्लॉक से कंगन घाट के बीच परिचालित सिटी बसों के सफर में यात्री मरीन ड्राइव के खूबसूरत नजारों को देख सकेंगे. इस रूट पर बसों की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. जाम से मुक्त और सुकून के साथ यात्री अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. परिवहन सचिव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सरल, तेज, और सुरक्षित यातायात सेवाएं पहुंचाई जा सकें. इन नए बस मार्गों से प्राइवेट वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे पटना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का भी समाधान होगा तथा सड़क दुर्घटना में भी कमी आ सकेगी. यह आम लोगों के समय की बचत करेगा और शहर में ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार लाएगा.

इलाज के लिए पीएमसीएच आने-जाने में होगी सहूलियत

पीएमसीएच और अन्य प्रमुख अस्पतालों को जोड़ने वाले इन मार्गों से चिकित्सा सुविधा तक पहुँचने में आसानी होगी. इस नए बस मार्ग के कारण लोग जाम मुक्त मार्ग से कम समय में अस्पताल पहुँच पाएंगे, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार प्राप्त करना संभव होगा.

प्रदूषण मुक्त होगा सफर

अटल पथ एवं गंगा पथ पर सीएनजी/ इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जायेगा. निजी वाहनों की तुलना में सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा. जब अधिक लोग बस सेवाओं का इस्तेमाल करेंगे, तो सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी। यह पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा.

इन मार्गों पर बसों का होगा परिचालन

1.मार्ग- कंगनघाट से आर० ब्लॉक (अप) वाया– गायघाट, कृष्णाघाट, पीएमसीएच, गाँधी मैदान, एल०सी०टी० घाट, दीघा घाट, स्टालीन नगर, कुर्जी बालू पर, राजीव नगर, न्यू पाटलीपुत्रा इन्द्रपुरी, महेश नगर, शिवपुरी, एस०के० पुरी-पुनाई चक, मोहनपुर पम्प हाउस, दारोगा राय पथ मोड़, आर० ब्लॉक.

2.मार्ग- आर० ब्लॉक से कंगनघाट (डाउन) वाया – दारोगा राय पथ मोड, मोहनपुर पम्प हाउस, पुनाई चक, एस०के० पुरी, शिवपुरी, महोश नगर, न्यू पाटलीपुत्रा इन्द्रपुरी, राजीव नगर, कुर्जी बालू पर, स्टालीन नगर, दीघा घाट, एल० सी० टी० घाट, गाँधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गाय घाट, कंगन घाट.

pncb

पैनिक बटन और लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस से लैस होंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट
बस, टैक्सी आदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों में लगेगा इमरजेंसी बटन (पैनिक बटन) तथा व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस

महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन (बस, टैक्सी) के सभी वाहनों
में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन बटन लगाया जाएगा.

परिवहन विभाग ने बताया कि व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस के द्वारा इमरजेंसी अलर्ट, ओवर स्पीडिंग तथा उपकरण को तोड़े जाने पर अलर्ट प्राप्त हो सकेगा.

वाहनों के लोकेशन की रियल टाइम मिलेगी जानकारी.

इससे अपराध के नियंत्रण में काफी हद तक मिलेगी मदद.

इसके लिए एनआईसी की मदद से परिवहन विभाग द्वारा कंट्रोल कमांड सेंटर की होगी स्थापना स्थापना.

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन से लैस किया जाएगा. सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों (बस, कैब, टैक्सी) से सफर करने वाली महिलाओं या लड़कियों को किसी तरह के खतरे का अभास होने पर इमरजेंसी बटन दबाते ही कंट्रोल कमांड सेंटर में अलार्म बजेगा और तत्काल पुलिस मदद के लिए पहुँचेगी.

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पटना से शुरु होगी यह व्यवस्था

परिवहन सचिव ने बताया कि निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाने का निर्णय लिया गया है. इस योजना की स्वीकृति मंगलवार को कैबिनेट से मिल गई है. शुरुआती दौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पटना से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी एवं इसके बाद अन्य शहरों में संचालित सार्वजनिक परिवहन के वाहनों (बस, टैक्सी) में लगाया जाएगा.

महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण होगा कदम

परिवहन सचिव ने बताया कि यह महिला सुरक्षा हेतु काफी महत्वपूर्ण कदम होगा. इससे महिलाओं की सुरक्षा एवं सषक्तिकरण सुनिश्चित हो सकेगी एवं उन्हें आवश्यकता पड़ने पर वाहन के लोकशन के अनुसार सहायता दी जा सकेगी. व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के द्वारा इमरजेंसी अलर्ट, ओवर स्पीडिंग तथा उपकरण के साथ छेड़छाड़ या तोड़े जाने पर अलर्ट प्राप्त हो सकेगा. इसकी मदद से वाहन के लोकेशन की रियल टाइम जानकारी प्राप्त होगी. जियो फेंसिंग एवं साॅफ्टवेयर के माध्यम से वाहन के हर मूवमेंट को मैप पर देखा जा सकेगा. वाहन मालिक भी साॅफ्टवेयर द्वारा अपने वाहनों की स्थिति का पता कर सकते हैं.

ओवर स्पीडिंग को रोकने में मिलेगी मदद

इस साॅफ्टवेयर के माध्यम से अपराध के नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी. इसके साथ ही ओवर स्पीडिंग को रोकने में भी मदद मिलेगी. बस यदि निर्धारित स्पीड से अधिक स्पीड पर चलेगी तो वह पकड़ में आ जाएगा और वैसे बस चालकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Transport Department Bihar

परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा कंट्रोल कमांड सेंटर का निर्माण

पूरी प्रक्रिया की माॅनिटरिंग के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए एनआईसी की मदद से परिवहन विभाग द्वारा कंट्रोल रुम बनाया जाएगा. यह कंट्रोल रुम पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रुम से जुड़ा होगा. किसी आपातकालीन स्थिति में वाहनों का ट्रैकिंग किया जा सकेगा तथा त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी.

PNCB