Public grievance portal – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जन शिकायत पोर्टल: भू राजस्व से जुड़ी हर परेशानी का होगा समाधान
‘राजस्व शिकायत प्रबंधन प्रणाली’ का शुभारंभ‘

पटनाः राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा और राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से एक नई ऑनलाइन प्रणाली, ‘‘राजस्व शिकायत प्रबंधन प्रणाली’’ का शुभारंभ किया गया.

इस महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ आज मंत्री, संजय सरावगी ने पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया. इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव जय सिंह, निदेषक चकबंदी राकेश कुमार सिंह, विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह, निदेशक भू-अर्जन कमलेश कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

पोर्टल से आमजनों को होने वाले लाभ-

राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा

बिहार भूमि पोर्टल के एकीकृत लॉगिन व्यवस्था के अंतर्गत सुविधा का लाभ

शिकायत संख्या के आधार पर SMS एवं पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी की सुविधा

पूर्व में की गई शिकायतों की संधारित सूची को देखने की व्यवस्था

ऑफलाइन आवेदन भी कार्यालय द्वारा ऑनलाइन किए जाएंगे

शिकायत पर की गई कार्यवाई को देखने की पारदर्शी व्यवस्था

इस अवसर पर मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि ‘‘राजस्व शिकायत निवारण प्रणाली’’ हमारे विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे आम जनता को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. शिकायतों का न सिर्फ त्वरित समाधान होगा, बल्कि हर चरण की जानकारी लोगों को समय पर मिलेगी. यह व्यवस्था बिहार सरकार की ई-गवर्नेस की दिशा में एक मजबूत पहल है, जो प्रशासन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और संवेदनशील बनाएगी.

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह डिजिटल पहल राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें नागरिकों को अधिक सशक्त और जागरुक बनाना प्राथमिकता है  हम चाहते हैं कि हर नागरिक को यह महसूस हो कि उनकी आवाज सुनी जा रही है. यह प्रणाली विभागीय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित बनाएगी और शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता लाएगी.

विभागीय सचिव जय सिंह ने कहा, ‘‘अब बिहार के नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. वे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी पूरी स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. यह एक आधुनिक, उपयोगकर्ता अनुकूल और पूर्णतः पारदर्शी प्रणाली है, जिससे नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद और भरोसा दोनों मजबूत होंगे.’’

शिकायत प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य –

शिकायत दर्ज करने में आसानी: नागरिकों को राजस्व विभाग से संबंधित अपनी शिकायतों को आसानी से ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से दर्ज करने की सुविधा प्रदान करना। इससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी

पारदर्शिता और जवाबदेही: शिकायत दर्ज करने से लेकर उसके निवारण तक की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना ताकि शिकायतकर्त्ता अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकें और अधिकारियों की भी जवाबदेही तय हो सके.

कुशल तथा त्वरित निवारण: शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निवारण सुनिश्चित करना, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके.

बेहतर सेवा वितरण: राजस्व विभाग की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना और नागरिकों की संतुष्टि को बढ़ाना.

भ्रष्टाचार में कमी: शिकायत निवारण की एक व्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया स्थापित करके भ्रष्टाचार की संभावना को कम करना.

डेटा विश्लेषण: दर्ज की गई शिकायतों के डेटा का विश्लेषण करके, विभाग अपनी नीतियों और प्रक्रियाओं में सुधार कर सकता है और भविष्य में होने वाली समान शिकायतों को कम कर सकता है.

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को राजस्व विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा. शिकायत दर्ज होने के पश्चात, शिकायतकर्त्ता को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक शिकायत संख्या प्राप्त होगी, जिसके माध्यम से वे अपनी शिकायत की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. पोर्टल पर शिकायत की अद्यतन स्थिति को देखने की भी सुविधा उपलब्ध होगी.

इस प्रणाली के माध्यम से परिमार्जन प्लस, भू-लगान और दाखिल खारिज से संबंधित सभी राजस्व संबंधित शिकायतों को दर्ज करने और उनकी प्रगति को देखने में नागरिकों को सहूलियत होगी, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी.

यह नई प्रणाली राजस्व विभाग के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सरकार का लक्ष्य है कि इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जा सके.

नागरिक इस प्रणाली का लाभ उठाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जा सकते हैं.

pncb