PROTEST – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

हाई डैम बनाओ, बिहार से थमेगा पलायन
दुखती रगों से राहत की दवा डैम निर्माण में छिपी

हाई डैम के निर्माण पर जोर देने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना

केंद्र सरकार के सौतेलापन का बिहार की जनता शिकार

बिहार के बहुद्देशीय हाई डैम निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया. हिमालय से बिहार आने वाली पेरेनियल नदियों के उद्गम स्थल पर हाई डैम निर्माण अविलंब करने की मांग पर जोर दिया. बाद में संघर्ष समिति के राज्य संयोजक मिथिलेश झा की अगुवाई में पीएमओ को मांग पत्र सौंपा. इस मौके पर एक सभा आयोजित हुई जिसमें बिहार की दुर्दशा खासकर पलायन, सूखे औद्योगिकरण, सस्ती बिजली की कमी और किसानी जैसी समस्याओं के हल पर चर्चा हुई. तय पाया गया कि इन दुखती रगों से राहत की दवा डैम निर्माण में छिपी है. आक्रोश व्यक्त किया गया कि इतनी संभावनाओं वाले विषय की सालों से विभिन्न केंद्र और बिहार की राज्य सरकारों ने आत्मघाती अनदेखी की.

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा जब तक कोसी, कमला एवं बागमती के उदगम स्थल पर बहुद्देशीय हाई डैम का निर्माण नही होगा बिहार की जनता को बाढ़ सुखाड़ बिजली संकट की समस्या से छुटकारा नही मिलेगा. बिहार के विकास के लिए डैम निर्माण अत्यावश्यक है. कृषि प्रधान राज्य होने के कारण कभी अत्यधिक पानी तो कभी अकाल से पूरा जनजीवन प्रभावित रहता है. बिहार में उद्योग व्यापार नही है. केंद्र सरकार के सौतेलापन का बिहार की जनता लगातार शिकार रही है.

राज्य के हुक्मरान भी कम दोषी नहीं हैं. स्वतंत्रता के बाद जब हाई डैम के निर्माण संयोग बना तो पहली राज्य सरकार ने कोसी हाई डैम के प्रोजेक्ट को ये कहते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया कि बिहार पैदा होने वाली इतनी बिजली का उपयोग नहीं कर पाएगा.सस्ती बिजली सुलभ होती तो उद्योग धंधा का विकास होता.  बिहार से आमलोगों का पलायन रुकता. वर्षा पर आधारित कृषि व्यवस्था समाप्त होती. सुखाड़ से आम लोगो को निजात मिलता.वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में सांसद भोगेंद्र झा के अथक प्रयास और संघर्ष से केंद्र सरकार ने विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय के आधार पर नेपाल सरकार से वार्ता का निर्णय लिया था. लेकिन ये प्रयास सुस्त ही है.

सभा को सीपीआई के महासचिव पूर्व सांसद डी राजा, सीपीआई के बिहार के सचिव एवं पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय , राज्य सभा सांसद बिनय बिश्वम ,भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव गुलजार सिंह गोरिया , अखिला भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष वेंकैया ,अखिला भारतीय मिथिला संघ के  महासचिव विद्यानंद ठाकुर ,बिहार महिला समाज के महासचिव राजश्री किरण , सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओमप्रकाश नारायण , प्रमोद प्रभाकर ,बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष रामकुमार झा , किसान नेता ,रामकिशोर झा , लक्ष्मण चौधरी ,राकेश कुमार पांडेय , दिल्ली ट्रेड यूनियन के सचिव बवन कुमार सिंह , एटक के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी , पुनीत मुखिया सहित कई संगठन के पदाधिकारी हाई डैम निर्माण के समर्थन में धरना में भाग लिए.

PNCDESK

संसद में राहुल के कैम्ब्रिज वाले बयान पर मचा घमासान
दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

खरगे बोले- पीएम की बातों को याद करे भाजपा

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आगाज होते ही सदन में हंगामा मच गया. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल से देश को लंदन में बदनाम करने के लिए सदन से माफी मांगने को कहा. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू होते ही स्थगित हो गई.

2 बजे के बाद राहुल के लंदन में दिए बयान को लेकर लोकसभा में हंगामा मचता रहा और ‘राहुल माफी मांगों’के नारे. जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए बयानों पर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस पार्टी को घेरने की तैयारी कर ली है. भाजपा नेता राजनाथ सिंह.प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा तो पीयूष गोयल ने राज्यसभा में राहुल पर जमकर हमला किया. वहीं.विपक्ष ने भी छापों के खिलाफ खूब हंगामा किया.जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

भाजपा द्वारा राहुल गांधी से माफी मांगने की बात का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पीएम मोदी ने भी कई बार विदेशों में ऐसे बयान दिए. मोदी ने चीन में भी भारतीय लोकतंत्र खतरे में होने की बात कही थी. दूसरी ओर.कांग्रेस पार्टी कई मुद्दों को लेकर इस सत्र में सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. इसको लेकर पार्टी ने संसदीय रणनीति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की बैठक भी की. इस बैठक में सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे.लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर चौधरी और पार्टी के सांसदों ने भाग लिया.

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने का बयान सामने आया है. खरगे ने कहा कि हम इस सत्र में बेरोजगारी.महंगाई और विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापेमारी के मुद्दे को उठाएंगे. खरगे ने इसके लिए 16 विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक भी की. केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग के खिलाफ संसद के बाहर आम आदमी पार्टी और बीआरएस सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया.

PNCDESK