Property dealer murder – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जमीन देखने जा रहे प्रोपर्टी डीलर को बीच रास्ते में मारी गोली
फुलवारीशरीफ, अजीत ।। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पटना गया पुनपुन मार्ग पर महुली गांव के साई मंदिर के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने एक बाइक से जा रहे पुनपुन के पकरी गांव निवासी प्रोपर्टी डीलर 42 वर्षीय प्रेम पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि इस गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर के मित्र शिव नगर पुनपुन निवासी ललन सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हत्या की वारदात से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा और आगजनी करना शुरू कर दिया. मौके पर परसा बाजार गौरीचक गोपालपुर रामकृष्णा नगर पुनपुन थाना के पुलिस पहुंच गई. पुलिस प्रशासन के लोग स्थानीय आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे गए. आशंका जताई जा रही है कि जमीन कारोबार में किसी विवादित जमीन को लेकर ही दूसरे गुट के लोगों ने शूटरों के माध्यम से इस वारदात को अंजाम दिलाया है. पटना सदर एडिशनल एसपी ने हत्या की वारदात के बारे में कहा कि फिलहाल हत्या के कारण के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस टीम आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियो का पता लगाने में जुट गई.
जानकारी के मुताबिक पुनपुन बाजार के पकड़ी निवासी जमीन कारोबारी प्रेम पासवान शिवनगर पुनपुन निवासी अपने मित्र ललन सिंह के साथ जमीन देखने परसा बाजार इलाके में जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने साईं मंदिर के पास बीच सड़क पर फिल्मी अंदाज में ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. इस गोलीबारी में प्रेम पासवान के सर और सीने में गोली लगी जबकि ललन सिंह के पैर में गोली लगी. आनन-फानन पुलिस की मदद से परिजन निजी हॉस्पिटल इलाज के लिए ले गए, जहां प्रेम पासवान को पारस अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से जख्मी ललन सिंह का इलाज चल रहा है.

इधर दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल महुली साईं मंदिर के सामने सैकड़ों की संख्या में परिजन और समर्थक जमा हो गये. आक्रोशित लोगों ने पटना गया पुनपुन मुख्य मार्ग एन एच 83 को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था. घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. परसा बाजार थाना पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात कारण नहीं पता चल पाया है और अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है.

pncb

अपराधियों ने घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
गोलीबारी में पिता और भाई बुरी तरह जख्मी, पारस में चल रहा इलाज

फुलवारी शरीफ, अजीत।। पटना के फुलवारी शरीफ में बीएमपी 16 के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक एक कॉलोनी सबलपुरा में प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा के घर में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां की बरसात कर मंटू शर्मा को मौत के घाट उतार दिया. वही गोलीबारी में उसके पिता सुधीर शर्मा और छोटा भाई छोटू भी गोलीबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए आनंद परिजनों ने तीनों को पटना के पास अस्पताल में भर्ती कराया जहां मंटू शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता और छोटे भाई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोलीबारी कर एक ही परिवार के तीन लोगों को गोलियों से छलनी करने की घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ जानीपुर बेऊर खगौल समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. घटना का कारण जमीन के व्यवसाय से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि पटना के विक्रम के गंगा चक के मूल निवासी और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी सुधीर शर्मा फुलवारी शरीफ खगौल मुख्य मार्ग किनारे बीएमपी 16 के सामने न्यू सबजपूरा कॉलोनी में अपना मकान बनाए हुए हैं. सुधीर शर्मा का बड़ा बेटा मंटू शर्मा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. सोमवार की देर रात करीब 9:30 बजे घर के नजदीक एक मैरिज हॉल में बरात लगने जा रहा था. उसी बारात के शोर के आवाज के बीच मंटू शर्मा के घर में कई अपराधी घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद परिवार वालों ने पिता एवं दोनों पुत्रों को गंभीर हालत में पटना के पास अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मंटू शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता सुधीर शर्मा और छोटे बेटे छोटू शर्मा का इलाज चल रहा था. बाहर हाल पुलिस टीम इस हत्याकांड के हर पहलू पर तहकीकात कर रही है पुलिस अब तक मृतक के घर में लगे सीसीटीवी को खिलाने से परहेज कर रही है.

Ajeet

प्रॉपर्टी डीलर ह’त्याकांड में 13 अपराधी गिरफ्तार
बेउर से लापता प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान का मोतिहारी में मर्डर

पटना पुलिस ने 10 दिनों में किया हत्याकांड का खुलासा, हत्या में शामिल विक्की पासवान के बिजनेस पार्टनर समेत 13 कुख्यात अपराध कर्मी गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी एवं गला दबाने में प्रयुक्त रस्सी के साथ ही एक देसी रिवाल्वर एक देसी कट्टा तीन कारतूस कई मोबाइल 50 हजार रुपए समेत अन्य सामान भी हुआ बरामद

जिसने दी हत्या की सुपारी सुपारी किलरों ने उसी सुपारी देने वाले प्रॉपर्टी डीलर की कर दी हत्या

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना के बेउर के विद्या नगर में रहने वाल वाला प्रॉपर्टी डीलर कारोबारी विक्की पासवान के लापता हो जाने के 10 दिनों बाद पुलिस ने यह खुलासा किया है कि अपराधियों ने विक्की पासवान की हत्या मोतिहारी के पिपरा इलाके में कर दिया गया। अप्रैल महीने में 29 तारीख को प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान राम कृष्णा नगर में रहने वाले अपने व्यवसाय पार्टनर मंतोष कुमार के साथ मोटरसाइकिल से निकला था इसके बाद से उसका अता पता नहीं चल पा रहा था। फुलवारी शरीफ एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान का अवैध संबंध राजीव नगर में रहने वाली एक महिला के साथ चल रहा था महिला के पति संतोष कुमार नाजायज रिश्ते का विरोध किया तो मारपीट और मुकदमा हुआ. इसके बाद विक्की पासवान अपनी महिला मित्र के पति को रास्ते से हटाने के लिए व्यवसाय पार्टनर मंतोष के जरिए कुख्यात अपराधी कर्मी रामाशीष स्कूटर बाबा को सुपारी दिया  .

इस हत्याकांड में टर्निंग प्वाइंट तब आया जब सुपारी लेने वाले अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान की महिला मित्र के पति संतोष कुमार को रूपसपुर इलाके में रैली के दौरान मजदूरी करते हुए देखा मजदूरी करते हुए देखकर सुपारी किलर अपराधियों को दया आ गई इधर विक्की पासवान का जिस दिन अपहरण हुआ उसी दिन देवर के एक 4 कट्ठा जमीन का रजिस्ट्री होना था। जमीन की रजिस्ट्री में 40 लाख का मुनाफा होने की जानकारी विक्की के बिजनेस पार्टनर और सुपारी किलर अपराधियों को हो गई। इधर विक्की पासवान सुपारी किलर अपराधियों को महिला मित्र के पति की हत्या करने अन्यथा एडवांस में दिए दिए रकम को वापस लौटाने का दबाव बढ़ाया तो विक्की पासवान के दोस्तों बिजनेस पार्टनर एवं सुपारी किलर अपराधियों ने साजिश के तहत उसका अपहरण करके मोतिहारी के पिपरा थाना इलाके में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। वही मोतिहारी के पिपरा थाना पुलिस ने लावारिस शव समझकर नियमानुसार 72 घंटे बाद विक्की पासवान के शव का दाह संस्कार भी कर दिया। फुलवारीशरीफ डीएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस हत्याकांड को चुनौती के रूप में लेते हुए पटना पुलिस ने 10 दिनों के अंदर समझाते हुए गिरफ्तार अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी एवं गला दबाने में प्रयुक्त रस से एक देसी कट्टा एक जानवर तीन कारतूस कई मोबाइल एवं बड़ी संख्या में अन्य सामग्री समेत कुल 13 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल विक्की पासवान का करीबी व्यवसाय पाटनर मंतोष कुमार बेगूर का रवि कुमार सुपारी किलर मुख्य अपराध कर्मी राम आशीष और शूटर बाबा समेत अन्य शामिल अपराधियों का स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा एडिशनल एसपी ने यह भी कहा कि जमीन व्यवसाय से जुड़े वैसे सभी लोगों का पुलिस कुंडली खंडाले की जिनका संबंध अपराधिक छवि के लोगों से है। पुलिस का मानना है कि जमीन व्यवसाय में गड़बड़ी धोखाधड़ी लेनदेन बेईमानी के चलते कई हत्या की वारदात हो रही है इसे रोकने के लिए ऐसे लोगों की कुंडली बनाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह बेउर के विद्या नगर में रहने वाले विक्की पासवान की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार वाले सन्न रह गए। इसके परिवार वालों में रोना पीटना मचा हुआ है.