pravachan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जेलों में बंद 60 फीसदी लोग बेकसूर -पूर्व डीजीपी
भगवान राम और कृष्ण को भी लोगों ने जातीय आधार पर बांट लिया

मन ही दूषित हो गया है बिहार में

आदमी देखकर देश का कानून काम करता है

अब सिस्टम आम लोगों के लिए नहीं रह गया है बिहार में

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के साथ अन्य लोग

औरंगाबाद: बिहार के डीजीपी रहे कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय औरंगाबाद के देवकुंड मठ में कई सामाजिक-वैचारिक और पारिवारिक मुद्दों पर लोगों से बातें की । उन्होंने कहा कि सिस्टम आमलोगों के लिए अब नहीं रह गया है। आदमी देखकर देश का कानून काम करता है। जेलों में 60 फीसदी से अधिक निर्दोष लोग बंद हैं उनके मुकदमें आज भी चल रहे हैं।

औरंगाबाद में पत्रकार श्याम सुंदर और पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

पूर्व डीजीपी ने कहा कि एक थानाक्षेत्र में 10 ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता पूरी हुकूमत को झुका सकता है। यह देश ना तो हिंदुओं का है और ना मुसलमानों समेत अन्य पंथों का। भारत की सनातन संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है।

आश्चर्य है कि आज भगवान राम और कृष्ण को भी लोगों ने जातीय आधार पर बांट लिया है।अब कौन से देवता को कौन पूजेगा ये परम्परा जो शुरू हुई है उससे सामाजिक वैमनस्य पैदा हो रहा है और साथ ही लोगों में कटुता की भावना बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि चेतना का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। बीमार मन का इलाज अध्यात्म में ही संभव है। कोरोना काल में तड़प कर जो मौतें हो रही थी या जिस लेबल पर भ्रटाचार की जड़ें गहरी हो गई है उससे क्या लगता है कि किसका दोष है सारा दोष सिस्टम और सरकार का है। मन ही बीमार है तो इलाज मन का करना पड़ेगा और मन का इलाज तो सिर्फ आध्यात्म में ही है । पूर्व पत्रकार और जाप के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर ने कहा कि पूर्व डीजीपी ने जो बातें कही है वो बिहार क्या देश के सामने भी यही संकट है इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है लोग जातीय उन्माद और आपसी वैमनस्य फैलाने में ज्यादा ध्यान लगा रहे हैं।

‘गलत तरीके से धन अर्जित करना बाढ़ के पानी के समान’
CRPF  कैम्प में श्री जीयर स्वामी जी महाराज का प्रवचन

श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के परम् शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कोइलवर में हो रहे “ज्ञान यज्ञ” के अवसर पर देर शाम CRPF मुख्यालय कोइलवर पहुंच देश सेवा में लगे सेना के जवानों व अधिकारियों के बीच प्रवचन के दौरान कहा कि मानव को दया करना चाहिए मगर दया में आसक्त नहीं होना चाहिए. अपना कर्तव्य पालन करते हुए दया करें मगर ऐसा दया नहीं करें जिससे आपका स्वरूप या धर्म आदि नष्ट हो जाये . दया, प्रेम सबसे करे, लेकिन ममता एवं आसक्ति प्रभु से करनी चाहिए नहीं तो पथ भ्रष्ट होना पड़ता है . पिता के द्वारा पुत्र को अनेक धर्मो की शिक्षा दी जानी चाहिए.

उन्होने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी धर्म रक्षा करता है . ज्ञानी पुरुष कर्म में लिप्त रहते हैं न कि उसके फल में . ज्ञानी पुरुष कार्यो के फल को त्याग देते हैं . वह परमात्मा में लीन रहते हैं . वासनाओं के मन हटाने के लिये संत की शरणागति करनी चाहिए . संतों के चरणों में बैठने, समागम करने से ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है . इसलिए संत के शरण में रहना चाहिए.

गलत तरीका से धन अर्जित करना बाढ़ के पानी के समान हैं . श्री जीयर स्वामी जी ने जवानों को उपदेश देते हुए कर्म व कर्तब्य के राह पर चलने का उपदेश दिया . उन्होंने बोला कि सभी ब्यक्ति को संतोषप्रद होना चाहिए . साथ ही कहा कि अगर किसी को क्षमा करने से राष्ट्र व समाज का भला होता है तो हमें क्षमा धर्म का पालन करना चाहिए . हमलोगों को अपनी संस्कृति एवं समाज का अनुसरण करना चाहिए . आजकल भाग-दौड़ की जिंदगी है, हाईटेक का जमाना है . ऐसे में हमें अपनी वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता को नही भूलनी चाहिए . नैतिकता का पालन करना चाहिए . बुरे समय में हमारे द्वारा किये गये नैतिक कार्य ही काम में आता है .

कोइलवर से आमोद