power and energy department – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

विधायक की पहल : चौसा ग्रामीण को मिला 10 MVA का ट्रांसफॉर्मर
बक्सर, 24 जुलाई. बिजली के लो- वोल्टेज से परेशान चौसा और आसपास के कई गॉंव के किसान ने बिजली विभाग जाकर अपनी समस्या को बताया और वोल्टेज बढ़ाने का आग्रह किया क्योंकि किसानों को पटवन और अन्य कृषि कार्य मे लगातार परेशानी आ रही थी. विभाग के अधिकारियों ने किसानों की समस्या को सुना पर लो-वोल्टेज के निदान के लिए उनके पास कोई विकल्प नही सुझाया तो मायूस ग्रामीणो ने सदर विधायक मुन्ना तिवारी से 20 जुलाई को मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया.

किसानों की समस्या के लिए विधायक मुन्ना तिवारी ने विभाग को तुरंत समस्या दूर करने के लिए पत्र लिखा और किसानों के इस परेशानी को दूर करने के लिए गुरुवार (21 जुलाई) को उन्होंने साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटश कंपनी लिमिटेड (SBPDCL), पटना के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर किसानों के इस समस्या को सुलझाने के लिए आग्रह किया. उन्होंने समस्या के निदान के लिए गोला ग्रामीण (चौसा, जिला-बक्सर) में 10 MVA के ट्रांसफार्मर अधिष्ठापन की मांग की. जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए SBPDCL के प्रबंध निदेशक ने एक हफ्ते के भीतर उक्त ट्रांसफार्मर अधिष्ठापन का आश्वासन दिया. बता दें कि गोला ग्रामीण में अभी 5 MVA का ही ट्रान्सफार्मर है जिसके कारण उसपर लोड अधिक है.

विधायक के हस्तक्षेप के बाद विभाग के प्रबंध निदेशक के त्वरित कार्रवाई से चौसा और आसपास के किसानो को अब निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी. जिससे कृषि कार्य मे किसानों को आने वाले दिनों में कोई बाधा नही होगी. सदर विधायक ने कहा कि वे अपने वादे के अनुसार क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे

बक्सर से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट.

मार्च 2025 तक हर घर में स्मार्ट प्री-पेड
ऊर्जा प्रक्षेत्र की 3452.11 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास

बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगेगा–सीएम नीतीश

12,657 करोड़ रुपये लागत की स्मार्ट प्री-पेड मीटर का कार्यान्वयन

यहाँ सुनें –

<audio controls src="https://www.patnanow.com/assets/2021/12/nitishkumar.mp3"></audio>

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार बी०एस०पी०एच०सी०एल० कॉलोनी स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में ऊर्जा प्रक्षेत्र की 3452.11 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 12,657 करोड़ रुपये लागत की स्मार्ट प्री-पेड मीटर की राज्यव्यापी योजना के कार्यान्वयन की शुरुआत की. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कि कहा के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऊर्जा विभाग को धन्यवाद देता हूं. आज ऊर्जा प्रक्षेत्र की कुल 3452.11 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है. इसमें 725.26 करोड़ रुपये की योजना का उद्घाटन किया गया है, जबकि 2726.85 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. आज वितरण कंपनियों के अधीन कुल 325 करोड़ रुपये लागत की 48 विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है. 874 करोड़ रूपये की लागत से कुल 7 ग्रिड सब स्टेशन से वितरण प्रणाली तक ट्रांसमिशन लाइन तथा 817.35 करोड़ रूपये लागत की बक्सर ताप विद्युत प्रतिष्ठान से विद्युत निकासी हेतु संचरण लाइन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया है, यह काफी अच्छा बना है. इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं. ऊर्जा विभाग की सहमति से इस ऑडिटोरियम का उपयोग दूसरे लोग भी कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में काफी काम हो रहे हैं. पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी? वर्ष 2005 में बिहार में मात्र 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काफी काम हो रहे हैं. 200 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र बिहार में लगने जा रहा है. जमुई और बांका में 100-100 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र पर काम शुरु होगा. सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड संयंत्र लगाने जा रहा है. इस पर 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जायेगी. इस पर तेजी से काम चल रहा है. देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है, जहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जा रहा है. वर्ष 2019 से बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगना शुरु हो चुका है. पहली बार बिहार में ऐसा हो रहा है. यह हमलोगों का कंसेप्ट है. हम चाहते हैं कि राज्य सरकार के पैसे से ही इस काम को पूरा किया जाय. बिहार में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाया जायेगा. विद्युत विभाग हर घर ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि पांच चरणों में मार्च 2025 तक हर घर तक स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिया जायेगा. मेरी इच्छा है कि इसे निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाय.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस ने पौधा देकर किया

बिहार को अब निजी क्षेत्र से बिजली खरीदनी नहीं पड़ेगी. अब बिहार को जितनी बिजली की जरुरत होगी वह केंद्र सरकार के माध्यम से ही मिल जायेगी. इसके लिए मैं केंद्र सरकार को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली के जर्जर तारों को बदल दिया गया है. कोरोना के दौर में भी ऊर्जा विभाग ने काफी मेहनत से काम किया है. लोगों की बिजली की जरूरत को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता है. बिजली विभाग के इंजीनियरों को हम बधाई देते हैं. आप लोगों के अच्छा काम करने से हमें प्रसन्नता होती है. उन्होंने मीडिया से आग्रह करते हुए कहा कि बिजली की गड़बड़ियों की सूचना को प्रकाशित करने के साथ ही ऊर्जा विभाग को जरुर दीजिएगा ताकि उसमें सुधार किया जा सके. ऊर्जा विभाग भी कार्यों पर बारीकी से नजर रखें.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस ने पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया.कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट प्री-पेड मीटर योजना पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया.

इस अवसर पर पीरपैंती के विधायक ललन पासवान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्तआमिर सुबहानी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार, एन०बी०पी०डी०सी०एल० के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार पुडुकलकट्टी, एस०बी०पी०डी०सी०एल० के प्रबंध निदेशक संजीवन सिन्हा, बिहार स्टेट हाइड्रो इलेक्ट्रिक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं ब्रेडा के निदेशक आलोक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद, विधायकग, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, वरीय अभियंता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे. कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विद्युत भवन जाकर आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आर्ट गैलरी में विभिन्न कलाकारों की लगायी गयी कलाकृतियों का अवलोकन किया और उसकी जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री ने स्टील आर्ट, क्राफ्ट आर्ट, मधुबनी पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, क्ले मॉडलिंग, स्क्रीन पेंटिंग आदि का भी अवलोकन किया.

PNCDESK #biharkikhabar