Pollitics – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

समाजवादी नेता शरद यादव का निधन
दिल्ली,13 जनवरी. देश के बड़े समाजवादी नेताओं में शुमार जदयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार की रात निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे.

पापा नहीं रहे 😭
— Subhashini Sharad Yadav (@SubhashiniSY) January 12, 2023

शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे.’ वे कुछ समय में बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था. शरद यादव के निधन से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है.

उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्हें किडनी की समस्या थी और डायलिसिस पर थे. उनके पार्थिव शरीर को मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

गुड़गांव के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बयान जारी करते हुए कहा, शरद यादव को बेहोशी की हालत में गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में इमरजेंसी में लाया गया था. जांच करने पर उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी और रक्तचाप भी मापने योग्य नहीं था.

नीतीश कुमार के राजनीतिक गुरु रहे शरद यादव राजनीतिक कद के इतने धनी थे कि जब भी बोलते थे तो पूरा देश सुनता था. मंत्री रहे हों या विपक्ष के सांसद, उनके सामने कभी कोई ऐसा सवाल नहीं आया जिसका जवाब उन्हें नहीं सूझा हो. अक्सर प्रश्न पूछने वाले उनका जवाब सुनकर चुप हो जाया करते थे.

एक परिचय :
शरद यादव का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में किसान परिवार में हुआ था. किसान के घर जन्मे शरद बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी तेज थे. उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाई और बिहार की राजनीति की धुरी बने रहे. शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था. नीतीश कुमार से हुए विवाद के बाद उन्होंने जदयू का दामन छोड़ दिया था. वो बिहार की मधेपुरा सीट से कई बार सांसद रह चुके थे.

वे डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से बहुत प्रेरित थे. उन्हीं से प्रेरणा पाकर शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था. इतना ही नहीं, वे MISA के तहत 1969-70, 1972 और 1975 में जेल भी गए. सक्रिय राजनीति में शरद यादव ने साल 1974 में कदम रखा था. वे पहली बार जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद बने. वे कुल सात बार यूपी एमपी और बिहार से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे. उनके राजनीतिक कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे. शरद यादव ने अपनी खुद की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल शुरू की थी. मार्च 2020 में उन्होंने लालू यादव के संगठन राजद में विलय कर लिया. उन्होंने कहा था कि एकजुट विपक्ष की ओर पहला कदम था.

Pained by the passing away of Shri Sharad Yadav Ji. In his long years in public life, he distinguished himself as MP and Minister. He was greatly inspired by Dr. Lohia’s ideals. I will always cherish our interactions. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2023

शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव जी ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) January 12, 2023

समाजवाद की प्रबल आवाज़ आज शांत ज़रूर हुई है पर प्रेरणा बनकर हमारी स्मृतियों में सदा कौंधती रहेगी!

आदरणीय #शरद_यादव जी को अश्रुपूरित भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏#SharadYadav pic.twitter.com/uOBUcfHuVQ
— Dr. Misa Bharti – विजयी पाटलिपुत्र! ✌️ (@MisaBharti) January 12, 2023

आदरणीय अभिभावक शरद यादव जी को अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि। शत्-शत् नमन। pic.twitter.com/n1lDGQoFQ3
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 12, 2023

समाजवादी राजनीति के मजबूत स्तम्भ, पार्टी के वरिष्ठतम नेता, राष्ट्रीय अध्यक्षश्री  @laluprasadrjd जी के संघर्ष के साथी आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन देश, बिहार, राजद और संपूर्ण समाजवादी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है ।

विनम्र श्रद्धांजलि! 🙏 pic.twitter.com/46r74kAgPW
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 12, 2023

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दुःखद। शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 12, 2023

शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 12, 2023

महान समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति! pic.twitter.com/yTKnEDQG8d
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2023

हमारे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के निधन की खबर सुन काफी मर्माहत हूँ……दुख के इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के साथ है…. pic.twitter.com/lnxra790KB
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 12, 2023

पापा के मजबूत साथी, मेरे पिता तुल्य  आदरणीय श्री शरद यादव जी के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूँ।बचपन की कई खूबसूरत यादें उनके साथ जुड़ी है।पापा के बाद आज मैंने फिर अपने अभिभावक को खो दिया।
ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में उच्चतम स्थान दें और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। pic.twitter.com/LRycs5EytV
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 12, 2023

वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री शरद यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। श्री शरद यादव जी हमेशा सिद्धांतों की राजनीति के साथ खड़े रहे व उन्होंने सदैव हमारा मार्गदर्शन किया।

उनके निधन से भारतीय राजनीति को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 13, 2023

वरिष्ठ समाजवादी नेता और भारतीय राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर आदरणीय श्री शरद यादव जी के निधन से मन व्यथित है।
उन्होंने दशकों तक अपने समाजवादी सरोकारों से भारतीय राजनीति को प्रभावित किया है। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि… pic.twitter.com/OfluNUI8sO
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) January 12, 2023

देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, श्री शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूँ।

एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया।

उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 12, 2023

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1613719570178805760?t=zFkIFyWDRSlXsOVDAPGB1Q&s=19

शरद यादव के निधन की खबर के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लगा है. विभिन्न संगठनों के लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत फोन पर उनके परिवार से संपर्क कर शोक में डूबे परिवार को सांत्वना देने का सिलासिला जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गाँधी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी CM तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, मल्लिकार्जुन खड़के,गिरिराज सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है.

PNCB