pm narendra modi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

संविधान के प्रति चेतना जगाने का कार्य किया है पीएम नरेंद्र मोदी नेः रामनाथ कोविन्द
‘नए भारत का सामवेद’ पुस्तक का लोकार्पण हुए आईजीएनसीए में

संविधान को लोगों तक पहुंचाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेः मीनाक्षी लेखी

नरेन्द्र मोदी संविधान को बनवास से वापस लाए हैं: पद्मश्री रामबहादुर राय

संविधान को किताब से बाहर निकालकर जमीन पर उतारने का काम किया हैः मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली, 7 दिसंबर,

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के समवेत ऑडिटोरियम में प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संविधान से जुड़े उद्बोधनों के संकलन ‘नए भारत का सामवेद’ का लोकार्पण किया गया. इस लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता आईजीएनसीए न्यास के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय ने की और स्वागत भाषण सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने किया. ‘नए भारत का सामवेद’ पुस्तक का पुरोवाक् रामबहादुर राय ने लिखा है और संयोजन डॉ. प्रभात ओझा ने किया है. इस अवसर पर पुस्तक के  प्रकाशक प्रभात कुमार भी उपस्थित थे.

इस पुस्तक में प्रधानमंत्री के संविधान से जुड़े भाषणों का संकलन है. इसमें पहला भाषण 24 जनवरी, 2010 का है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने संविधान के 60 वर्ष पूरे होने पर ‘संविधान गौरव यात्रा’ निकाली थी और उस यात्रा के समापन पर यह भाषण गुजरात के सुरेंद्रनगर में दिया था. संविधान पर संभवतः यह उनका पहला भाषण था. इससे पता चलता है कि वह संविधान को लेकर प्रारंभ से कितने संवेदनशील और जागरूक रहे हैं.

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ‘नए भारत का सामवेद’ के लोकार्पण का अवसर देने के लिए आईजीएनसीए और प्रभात प्रकाशन को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि पुस्तक में संकलित भाषण हमारे संविधान के सार को सहजता, सरलता से प्रस्तुत करते हैं. कोविन्द ने कहा कि वर्तमान में संविधान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की संविधान को लेकर यह दृष्टि थी कि संविधान लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने को संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप बताया. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान एक जागृत संविधान है, यह कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका सहित सभी नागरिकों का सही दिशा में मार्गदर्शन करता है. उन्होंने संविधान के बारे में जनता में चेतना जगाने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को दिया.

विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पुस्तक का नाम ‘नए भारत का सामवेद’ ही भारतीय संविधान के बारे में बहुत कुछ कह देता है. उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य है, उसके लिए हम सब संकल्पित हैं और इस लक्ष्य के प्रणेता कोई और नहीं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संविधान को जमीन पर उतारने का काम किया है. श्रीमती लेखी ने कहा, बाबासाहेब आम्बेडकर संविधान की आत्मा थे और आजादी के बाद से संविधान की आत्मा का अनादर किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बाबासाहेब जीवित थे, तो उस समय की सरकार उनके साथ क्या किया? बाबासाहेब बराबरी की बात करते थे. महिलाओं को बराबरी का अधिकार, वंचितों को अधिकार, सबको समता का अधिकार देने का कार्य बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने लड़-झगड़ कर किया. आजादी के 67 साल बाद संविधान की आत्मा बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. उन्होंने बाबासाहेब से जुड़े ‘पंचतीर्थ’ का निर्माण किया, जिसमें उनकी जन्मभूमि महू; शिक्षाभूमि लंदन; चैत्यभूमि इंदु मिल, मुंबई; दीक्षाभूमि नागपुर और महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली में उनके स्मारक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अमृतकाल में हम सबको अपने कर्तव्य का बोध कराने का कार्य भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया. संविधान का मान-सम्मान करते हुए भारत के विकास यात्रा में हम सब शामिल हो, यही इस पुस्तक का मूल है. जो लोग अफवाह पैदा करना चाह रहे हैं, भ्रम का वातावरण पैदा करना चाहते है, भ्रमित करने वाली राजनीति करते हैं, यह किताब उनको जवाब है.

पद्मश्री रामबहादुर राय ने कहा, जिस पुस्तक का लोकार्पण हुआ है, उसको मैं नागरिक चेतना का परिणाम मानता हूं. मेरी दृष्टि में पीएम नरेन्द्र मोदी ने संविधान के संबंध में एक मौलिक कार्य किया है. यही बात इस किताब में मिलती है. उन्होंने कहा, संविधान वही है, जो पहले था, लेकिन उसको देखने की दिशा बदल गई है, उसके बारे में सोचने की दिशा बदल गई है. यह बदलाव 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा से हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मननशील प्रधानमंत्री है, क्योंकि एक मननशील प्रधानमंत्री ही संविधान दिवस की घोषणा कर सकता है. पहले वाले प्रधानमंत्री भी ये घोषणा कर सकते थे, लेकिन नहीं किया. संविधान दिवस मनाने से संविधान के प्रति चेतना पैदा हुई है. उन्होंने कहा, मैं कहना चाहता हूं कि संविधान वनवास में था, बाबासाहेब भी बनवास में थे, उनकी वापसी प्रधानमंत्री ने कराई है. उनका संदेश है- उठो, जागो, संविधान को जानो और उसको मानो, उसको समझो. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आज कहते हैं कि संविधान खतरे में है, दरअसल संविधान नहीं, वही लोग खतरे में हैं.

डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा, वर्तमान परिस्थिति में जिस तरह से देश को लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान के संबंध में मार्गदर्शन दिए जाने की आवश्यकता है, उसके लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दृढ़प्रतिज्ञ हैं और लगातार प्रयत्नशील भी हैं. हम सबको ज्ञात हैं कि आज से कुछ वर्ष पहले संविधान दिवस मनाने की परिकल्पना को उन्होंने जब मूर्तरूप दिया था, तो तो वैसे बहुत सारे लोग थे, जिन्हें आश्चर्य हुआ और विस्मय भी कि इतने दिनों बाद संविधान दिवस मनाने की क्या प्रासंगिकता है. लेकिन जब से संविधान दिवस मनाया जाने लगा है, संविधान के विषय में सोच और जागृति की दिशा बदली है. विशेष रूप से युवाओं में संविधान को लेकर रुचि पैदा हुई है, विश्वास बढ़ा है. उन्होंने कहा कि यह किताब इसलिए महत्त्वपूर्ण है कि इस किताब में संविधान पर प्रधानमंत्री के जो भी भाषण संकलित हैं, उनमें कोई भी संपादन नहीं किया गया है. कार्यक्रम के अंत में, पुस्तक के संयोजनकर्ता डॉ. प्रभात ओझा ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति अभार व्यक्त किया.

पुखराज ,नई दिल्ली

प्रधानमंत्री के संविधान सम्बंधी भाषणों की पुस्तक ‘नए भारत का सामवेद’ का लोकार्पण आज
हमारे देश के मार्गदर्शक दस्तावेज़ संविधान में निहित मौलिक सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति एक श्रद्धांजलि

इस असाधारण प्रकाशन की सारगर्भित प्रस्तावना प्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय ने लिखी

नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संविधान सम्बंधी भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘नए भारत का समावेद’ का लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के हाथों गुरुवार 07 दिसंबर को 12  बजे गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ‘समवेत’ सभागार में होगा.
पुस्तक का पुरोकथन प्रसिद्ध पत्रकार ‘पद्मश्री’ रामबहादुर राय ने लिखा है, जबकि संयोजन डॉ. प्रभात ओझा ने किया है. पुस्तक प्रभात प्रकाशन की ओर से आई है.आयोजन में सभी लोग शामिल हो सकते हैं.

यह पुस्तक ‘नए भारत का सामवेद’ हमारे संविधान के संबंध में प्रधानमंत्री के ज्ञानवर्धक भाषणों का सार प्रस्तुत करती है. यह हमारे देश के मार्गदर्शक दस्तावेज़ संविधान में निहित मौलिक सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति एक श्रद्धांजलि है.

इस असाधारण प्रकाशन की सारगर्भित प्रस्तावना प्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री रामबहादुर राय ने लिखी है. इस अमूल्य संकलन की रचना का बीड़ा डॉ. प्रभात ओझा ने उठाया और इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने का महती कार्य प्रभात प्रकाशन ने किया है.

PNCDESK

‘नारी शक्ति वंदन’ बिल पास होने से महिलाओं में ख़ुशी
महिला आरक्षण बिल संसद के दोनों सदनों में पास
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
महिलाओं की संसद में अभी 15% हिस्सेदारी

पूरे देश में महिलाएं जश्न मना रहीं हैं. क्योंकि, महिला आरक्षण बिल देश की 69 करोड़ महिलाओं की उम्मीद है. अब राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. यानी महिलाएं अब सिर्फ वोटर बनकर नहीं रह जाएंगी. अब वो खुद आधी आबादी के लिए पॉलिसी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी. भले ही महिला आरक्षण 2024 लोकसभा चुनाव में लागू ना हो सके, लेकिन बीजेपी चुनावी मंचों से इसे राजनीतिक हथियार बनाने की तैयारी कर रही है और विपक्ष भी यह बात अच्छे से जानता है कि वो कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन पीएम मोदी और बीजेपी को वो इसका क्रेडिट लेने से नहीं रोक पाएगा.

आखिरकार राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया. बिल के समर्थन में 214 वोट डाले गए, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा. इससे पहले बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया था. अब बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद महिला आरक्षण बिल, कानून बन जाएगा. हालांकि, पहले जनगणना और सीटों के परिसीमन का काम होगा.

उच्च सदन में विधेयक पारित के बाद दोनों सदनों को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है.अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 33 प्रतिशत कोटा के भीतर आरक्षण देने समेत कई संशोधनों को खारिज किए जाने के बाद विधेयक पारित किया गया है. लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल दोनों होगा, जो एससी-एसटी कैटेगिरी पर लागू होगा. बता दें कि देश के 95 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से करीब आधी महिलाएं हैं, लेकिन संसद में सिर्फ 15 प्रतिशत और राज्य विधानसभाओं में उनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) और राज्य विधान परिषदों में लागू नहीं होगा.

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में कहा, उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 को लागू किया जाएगा. कर्मचारियों के लिए जनगणना का काम आसान नहीं है. इसमें विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मापदंडों से संबंधित डेटा एकत्रित करना होता है. उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आशंका को दूर करेगी. परिसीमन आयोग यह तय करेगा कि प्रक्रिया के बाद कौन-सी सीट महिलाओं को मिलेगी. करीब 11 घंटे तक बहस चली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कोरोना महामारी के कारण 2021 में जनगणना नहीं हो सकी. 2024 के आम चुनावों के तुरंत बाद जनगणना की जाएगी.
वित्त मंत्री ने कहा, यह विधेयक लोकसभा में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान करता है. मैंने कुछ सदस्यों को यह कहते हुए सुना है कि उच्च सदन (राज्यसभा) में भी आरक्षण दिया जाना चाहिए. अप्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया और जिस तरह से प्राथमिकताएं दी जाती हैं, किसी भी तरह का आरक्षण देना संभव नहीं होगा. वित्त मंत्री ने विधेयक के लागू होने में देरी पर विपक्षी सदस्यों के सवालों का जवाब दिया और कहा, विधेयक के अधिनियमित होने के बाद जब पहली जनगणना होती है और उसके प्रासंगिक आंकड़े प्रकाशित किए जाते हैं. फिर नए सिरे से परिसीमन की कवायद की जाती है.

PNCDESK

दुनिया की बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहा भारतीय टैलेंट: पीएम मोदी
अमेरिका में भारतीयों को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

अब अमेरिका में ही रिन्यू हो जाएगा एच 1बी वीजा

भारत में निवेश करेंगी बड़ी कंपनियां

भारत-अमेरिका के रिश्तों का गौरवशाली सफर शुरू

भारत से चोरी हुई 100 धरोहर लौटाएगा अमेरिका

पीएम  मोदी बोले- यूएस  को दिल की गहराइयों से धन्यवाद

मिस्र के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

वाशिंगटन, अमेरिका दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. रोनाल्ड रेगन बिल्डिंग में भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अमेरिका में एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुंदर दृश्य दिख रहा हो. आप लोगों ने इस हॉल में भारत का फुल मैप बना दिया है. आप यहां दूर-दूर से आए हैं.ऐसा लग रहा है जैसे ‘मिनी इंडिया’ उमड़ आया है. अमेरिका में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं. पीएम ने कहा कि अब अमेरिका में ही एच 1बी  वीजा का रिन्यू हो जाएगा.भारतीय चाहे देश में हो या बाहर मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा.

पीएम मोदी ने कहा कि गूगल भारत में अपना ग्लोबल फिनटेक सेंटर भी खोलने जा रहा है. इसके अलावा, बोइंग ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है.इन सभी समझौतों और घोषणाओं से नौकरियां पैदा होंगी और उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा. पीएम ने कहा कि पिछले 3 दिनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों का एक नया और गौरवशाली सफर शुरू हुआ है. यह नई यात्रा हमारे वैश्विक रणनीतिक मुद्दों के सम्मिलन की यात्रा है, मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के तहत सहयोग की यात्रा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका में अंतिम कार्यक्रम खत्म हो गया. वह वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद अब मिस्र के लिए रवाना होंगे. उन्होंने भारतवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड बनेगा. बदला हुआ भारत आपको हैरान कर देगा. भारत को अपने फैसलों पर कोई संदेह नहीं है. भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश का यह सही समय है. अपना संबोधन समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग खाना खाने के बाद स्वीट डिश खाते हैं. मैं अपना दौरा आप लोगों से मिलकर समाप्त कर रहा हूं. उन्होंने कहा- मैं स्वीट डिश खाकर जा रहा हूं. गूगल का एआई सेंटर 100 से ज्यादा भाषाओं पर काम करेगा. इससे उन बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी, जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है. सबसे पुरानी तमिल भाषा और तमिल संस्कृति का प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलेगी. ये गर्व से कहना चाहिए कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा का गर्व हमारे पास है. अमेरिकी सरकार ने भारत की पुरानी मूर्तियां और चीजें जो चोरी हुई थीं, 100 से ज्यादा लौटाने का फैसला लिया है. ये पुरातन वस्तुएं वर्षों पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच गई थीं. ये वस्तुओं को लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार का आभार जताते हैं. किसी दूसरे देश की भावनाओं का सम्मान करने से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देते हैं. पिछली बार भी मुझे बहुत सी ऐतिहासिक चीजें लौटाई गई थीं. मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो वहां लोगों को लगता है कि ये सही व्यक्ति है. इसे सुपुर्द करो. सही जगह लेकर जाएगा.

अमेरिका हमारा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. इस पोटेंशियल को आगे बढ़ाने में आप सबकी बड़ी भूमिका है. आप सभी ने यहां बहुत नाम कमाया है और अमेरिका के विकास में बड़ा योगदान दिया है. अब भारत ने विकसित भारत का संकल्प लिया है तब आपसे अपेक्षा और बढ़ जाती है. ये भारत में अधिक से अधिक निवेश का सही अवसर है. भारत के स्टार्टअप्स के लिए संभावनाओं को आगे बढ़ाएं. भारत की ग्रोथ में आपकी स्किल और टेक्नोलॉजी और अनुभव बहुत काम आएगी. भारत में एक नई एजुकेशनल पॉलिसी लागू की गई है.

पूरी दुनिया की नजर आपके भारत पर है. ये 140 करोड़ भारतवासियों का आत्मविश्वास है. सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने ये आत्मविश्वास हमसे छीन लिया था. आज जो नया भारत हमारे सामने है, उसमें वो आत्मविश्वास लौट आया है. ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है. दिशा पता है. ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों और संकल्पों पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है. ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है. आज नए भारत की नई ग्रोथ स्टोरी छोटे-छोटे शहरों में लिखी जा रही है. संभव है कि आप भी किसी ऐसे ही छोटे स्थानों से आए होंगे. वहां का बदलता हुआ रूप आपको पता चलता होगा. जब आप परिजन को फोन करते होंगे तो वो आपको बदलाव के बारे में बताते होंगे. नई ट्रेन और एयरपोर्ट बन रहे हैं. इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जितना निवेश कर रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल क्रांति आई है. ये बदला हुआ भारत आपको हैरान कर देगा. 24 घंटे बैंकिंग कर सकता है. संडे हो या मंडे… बैंकिंग लेनदेन में कोई फर्क नहीं होता.

अमेरिका के दो और शहरों में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे. अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए वाणिज्य दूतावास खुलने जा रहे हैं. H1 बी वीजा को रिन्यू करने के लिए अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अमेरिका में रहते हुए ही ये वीजा रिन्यू हो जाएगा. इसके लिए इस साल पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. इसका बहुत बड़ा फायदा आईटी प्रोफेशनल को भी होने वाला है. इसके परिणाम सामने आने के बाद यह सुविधा एल कैटेगिरी वीजा के लिए भी हो सकती है.मोदी ने कहा, मैं अनुभव से कहता हूं कि बाइडन एक सुलझे हुए अनुभवी नेता हैं. भारत-अमेरिका पार्टनरशिप को ऊंचाई तक ले जाने में बाइडन का प्रयास रहा है. मैं सार्वजनिक रूप से उनकी प्रशंसा करता हूं. दोनों देशों की आज नई और गौरवशाली यात्रा शुरू हुई है. दोनों देश एक बेहतर भविष्य की ओर मजबूत कदम उठा रहे हैं. जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी ने भारत में फाइटर प्लेन के इंजन बनाने का फैसला किया है. ये भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. ये समझौता करके अमेरिका सिर्फ टेक्नोलॉजी ही शेयर नहीं करेगा, म्यूचियल शेयर करेगा. दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप और गहरी होने वाली है. इस यात्रा के दौरान माइक्रॉन, गूगल, अप्लाईट मटैरियल जैसी दिग्गज कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की है.

प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में पीएम  मोदी ने कहा, आपने यहां हिंदुस्तान का मैप बना दिया है. ऐसा लग रहा है कि मिनी इंडिया उमड़ा है. अमेरिका में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की इतनी सुदंर तस्वीर दिखाने के लिए आपको बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं. यहां अमेरिका में जितना प्यार और स्नेह मिल रहा है, वो वाकई अद्भुत है. इसका श्रेय अमेरिका में आपकी मेहनत, आपकी व्यवहार, अमेरिका के विकास में आपके योगदान को जाता है. मोदी ने कहा, आज भारत में हर सप्ताह एक नई यूनिवर्सिटी बन रही है. आज भारत में हर तीसरे दिन एक अटल टिंकरिंग लैब खोली जा रही है. आज भारत में हर दो दिन में एक नया कॉलेज बन रहा है. आज भारत में हर दिन एक नई आईटीआई की स्थापना हो रही है. आज भारत में हर साल एक नयाआईआईटी और एक नया आईआई एम बन रहा है. प्रोग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है. जो भी देश भारत के संपर्क में आएगा उसे फायदा होगा. भारत की सफलता की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति भारतीयों की आकांक्षा है. यह अमेरिकी सपने से बहुत अलग नहीं है. आज भारत की जीडीपी में निजी उपभोग की हिस्सेदारी पिछले 15 साल में सबसे ज्यादा है. कारोबार करने में आसानी हमारी सरकार का वादा है. जब भी भारत मजबूत हुआ है, पूरी दुनिया को फायदा हुआ है.

पीएम मोदी ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को ही फायदा होगा. पिछले 3 दिनों में इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं. भारत और अमेरिका सबसे भरोसेमंद साझेदार के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं. भारत में नियो मिडिल क्लास लगातार बढ़ रहा है. भारत के लोगों की यही आकांक्षा भारत-अमेरिका साझेदारी का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु बनने जा रही है. भारत इस वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जो कर रहा है, उसने अमेरिका के लिए भी नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं.

पीएम मोदी ने कहा, मुझे अमेरिका आए चार दिन हो गए हैं. इन 4 दिनों में मैं राष्ट्रपति बाइडेन समेत कई लोगों से मिला. एक चीज जिसने मुझे आत्मविश्वास दिया, वह है – भारत और अमेरिका की साझेदारी. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह साझेदारी सिर्फ सुविधा की नहीं, बल्कि दृढ़ विश्वास, करुणा और बेहतर भविष्य के लिए साझा प्रतिबद्धता की है. इस साझेदारी की नींव आप हैं.

मोदी ने कहा, भारत इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 125 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश कर रहा है. अमेरिका के लिए और आपके लिए भारत में असीम संभावनाएं हैं. बाइडेन से 3 दिन में ऐतिहासिक मसलों पर बात हुई है. दोनों देशों की साझेदारी पर बात हुई है. टेक्नोलॉजी, बिजनेस, मैन्युफेक्चर्स, इन्वेवेटर्स को सीधा संदेश है कि यही अवसर है, सही अवसर है. मोदी ने कहा, एरिजोना में बनने वाला अपाचे, हरकुलिस, पेन्सिलवेनिया के चिनूक हेलिकाप्टर भारत के साथ अमेरिका के डिफेंस सेक्टर को मजबूती दे रहे हैं. अमेरिका को भी भारत से मदद मिल रही है. भारत की आकांक्षाएं अमेरिका अर्थव्यवस्था को ताकत दे रही हैं. भारतीय कंपनियां भी अमेरिका में बिलियन डॉलर का निवेश कर रही हैं. भारत की कंपनियों का फायदा अमेरिका के युवाओं और किसानों को हो रहा है. यह साझेदारी दोनों देशों और दोनों देशों के लोगों के हित में भी है.

‘भारत दुनिया के साथ खड़ा है’

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के वक्त हमने वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाया और 100 से ज्यादा देशों में वैक्सीन भेजी. हमारा दिल बड़ा है, विश्व शांति के प्रति कमिटमेंट उससे भी बड़ा है. शंका और आशंका के इस दौर में भारत अपने हजारों वर्ष पुराने ध्येय के साथ दुनिया के संग खड़ा है. जो देश भारत से जुड़ेगा, उसको उतना ही फायदा होगा. 100 साल के सबसे बड़े संकटकाल में, इस पैंडेमिक में भी हमने यही देखा कि जब दुनिया को दवाइयों की जरूरत थी, भारत ने अपना प्रोडक्शन बढ़ाकर 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां भेजीं. वो भी उस समय, जब घर से बाहर निकलने के लिए भी दुनिया डरती थी.भारत और अमेरिका की पार्टनरशिप दोनों देशों के हित में है. इसे मजबूत करना उतना ही आवश्यक है.

बाइडेन की सरकार इस दिशा में बेहतरीन काम कर रही है. बीते तीन दिन में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. डिफेंस से एविएशन, आईटी से स्पेस तक कदम उठाए हैं.  मोदी ने कहा, हम चुनौती को भी चुनौती देते हैं. गरीबों को सशक्त कर रहे हैं. उनकी ईज ऑफ लिविंग बढ़ा रहे हैं. हम पहले 10वें नंबर की इकॉनोमी थे. अब 5वें नंबर की इकॉनोमी बन गए हैं. कोरोनाकाल में जिस तरह से भारत ने महामारी का मुकाबला किया है, वो उसके सामर्थ्य को बताता है. भारत आज 7 प्रतिशत की ग्रोथ लेकर आगे बढ़ रहा है. ये सब ऐसे ही नहीं हुआ है. आज भारत में रिफॉर्म का अद्भुत दौर चल रहा है. आप सब दूर-दूर से आए हैं. आप सबसे मिलने का अवसर मिला है. यहां से सीधे एयरपोर्ट जा रहा हूं. जैसे भोजन के बाद स्वीट डिश मिलती है, वैसे ही मीठी डिश खाकर जा रहा हूं. आप सबका बहुत-बहुत आभार.

PNCDESK

भारत अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहा:पीएम मोदी live
लाइव देखें

जरूरत के वक्त भरोसेमंद काम नहीं आए
एफआईपीआईसी में पीएम बोले
जेम्स मारापे ने की भारत की तारीफ

भोजन के दौरान नेताओं को  खांडवी, मोटे अनाज एवं सब्जियों के सूप, मलाई कोफ्ता, राजस्थानी रागी, गट्टा करी, दाल पंचमेल, बाजरा बिरयानी, फुल्का और मसाला छाछ का आनंद लिया। यही नहीं पान कुल्फी और मालपुआ भी परोसा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स को-ऑपरेशन (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में दुनिया के विकसित देशों को खरी-खरी सुनाई। पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस बैठक के दौरान ग्लोबल साउथ के मुद्दे पर कहा कि जिन्हें हम अपना विश्वसनीय मानते थे। पता चला कि जरूरत के समय वो हमारे साथ नहीं खड़े थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज हम फ्यूल, फूड, फर्टिलाइजर और फार्मा की सप्लाई चेन में बाधाएं देख रहे हैं। इस कठिनाई के समय में हमें जिन पर भरोसा था, वो जरूरत के समय काम नहीं आए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ा था।  एफआईपीआईसी के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी चुनौतियां पहले से ही थीं। अब नई समस्याएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत इस चुनौतीपूर्ण अपने पैसिफिक आइलैंड मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा।

उन्होंने कहा कि भारत में बनी वैक्सीन हो या जरूरत की दवाईयां। गेहूं हो या चीनी। भारत अपनी क्षमताओं के अनुरूप सभी साथी देशों की मदद करता रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे लिए पैसिफिक आइलैंड देश एक बड़े समुद्री देश हैं, नाकि छोटे आइलैंड देश। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने वैश्विक मंच पर भारत के नेतृत्व की तारीफ की और पीएम मोदी के समर्थन पर उनका आभार जताया। जेम्स मारापे ने कहा कि हम वैश्विक शक्तियों के टकराव के पीड़ित हैं। आप (पीएम मोदी) ग्लोबल साउथ के नेता हैं। हम ग्लोबल फोरम पर आपके नेतृत्व के साथ खड़े हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों के अहम दौरे पर हैं।पापुआ न्यू गिनी पहुंचने से पहले उन्होंने जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत की थी। पीएम मोदी रविवार को पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे थे। पीएम मोदी ने यहां 14 प्रशांत सागर के द्वीप देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

पापुआ न्यू गिनी दौरे पर पीएम मोदी ने मेहमानों की लंच की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां मध्याह्न भोजन के दौरान हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे नेताओं की सोमवार को मेजबानी की है .मध्याह्न भोजन में भारतीय व्यंजनों और मोटे अनाज को विशेष रूप से शामिल किया गया है. मोदी ने पापुआ न्यू गिनी के अपने समकक्ष जेम्स मारापे के साथ मिलकर यहां अहम शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. बता दें कि पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस मध्याह्न भोजन के दौरान नेताओं को  खांडवी, मोटे अनाज एवं सब्जियों के सूप, मलाई कोफ्ता, राजस्थानी रागी. गट्टा करी, दाल पंचमेल, बाजरा बिरयानी, फुल्का और मसाला छाछ का आनंद लिया। यही नहीं पान कुल्फी और मालपुआ भी परोसा गया था। इस दौरान पेय पदार्थों में मसाला चाय, ग्रीन टी, पुदीने की चाय और ताजा पीसी गई पीएनजी की कॉफी को भी शामिल किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने करीब हफ्तेभर के विदेश दौरे के तहत सोमवार को पापुआ न्यू गिनी से ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. सिडनी में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने की. जापान से शुरू हुई उनकी तीन देशों की यात्रा का यह तीसरा और आखिरी पड़ाव है. पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हिंद-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रशांत द्वीप देशों के नेताओं से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे.

लाइव देखें …..

https://twitter.com/i/broadcasts/1PlKQpVoQwBxE

https://twitter.com/i/broadcasts/1PlKQpVoQwBxE

PNCDESK

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 60वें निर्वाण दिवस के अवसर पर सीएम नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देश आज याद कर रहा है प्रथम राष्ट्रपति को

प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और राज्यपाल कि और से भी दी गई श्रद्धांजलि

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 80वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्र ने शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की.पटना में देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की 60वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहां  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार के राज्यपाल के परिसहाय,उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से जिलाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल, राज्यपाल की ओर से राज्यपाल के परिसहाय ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की.

PNCDESK

पीएम मोदी ने लॉन्च की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम
पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भी बच्चों को मिलेगा

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति

बच्चों की मुश्किलें कम करने का छोटा सा प्रयास

हर महीने मिलेंगे चार हजार रुपये

23 साल के होने पर 10 लाख रुपये एक साथ मिलेंगे

पटना के 9 बच्चे डीएम ऑफिस में मौजूद रहे

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सरकार अनाथ बच्चों के साथ है. हम बच्चों की हर तरह से मदद करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि  मैं आपसे परिवार के सदस्य के तौर पर बात कर रहा हूं. मैं जानता हूं कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना कठिन है. जो चला जाता है, उसकी हमारे पास सिर्फ चंद यादें ही रहा जाती हैं, लेकिन जो रहा जाता है, उसके सामने चुनौतियां का अंबार लग जाता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स, कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है. यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी पूरी संवेदनशीलता से आपके साथ है. बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए उनके घर के पास ही सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में उनका दाखिला कराया जा चुका है. अगर किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा, तो पीएम केयर्स उसमें भी मदद करेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा, रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से ऐसे बच्चों के लिए 4 हजार रुपए हर महीने की व्यवस्था भी की गई है. ऐसे बच्चे जब अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करेंगे, तो आगे भविष्य के के लिए और भी पैसों की जरूरत होगी. इसके लिए 18-23 साल के युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा और जब आप 23 साल के होंगे तब 10 लाख रुपये आपको एक साथ मिलेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के उन सभी बच्चों से संवाद किया, जो कोरोना काल में अनाथ हो गए। पटना के 9 बच्चे डीएम ऑफिस में मौजूद रहे। पीएम ने बच्चों से कहा कि वो अपने आप को अकेला महसूस न करे। सरकार इन बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी। पीएम ने इन बच्चों को योजनाओं की भी जानकारी दी। इन नौ बच्चों में दो महेंद्रू, दो अनिसाबाद, दो विद्युत कॉलोनी, एक कंकड़बाग, एक बुद्धा कॉलोनी और एक बेऊर के रहने वाले है। PNCDESK

भारत में ग्लोबल ड्रोन हब बनने की क्षमता- पीएम मोदी
दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव की शुरुआत

पहले लोगों में तकनीक को लेकर डर पैदा किया जाता था

आज यही लाखों गरीबों का सहारा बनी

दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों में तकनीक को लेकर डर पैदा किया, आज यही तकनीक लाखों गरीबों का सहारा बन रही है. ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. जो ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का को दर्शाता है. यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में वैश्विक ड्रोन हब बनने की क्षमता है. पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसान ड्रोन पायलटों के साथ भी बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने खुले में ड्रोन प्रदर्शन भी देखा और ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में स्टार्टअप्स पर भी उन्होंने नजर बनाई.

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को भारत ड्रोन महोत्सव के आयोजन के लिए मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आज इस ड्रोन प्रदर्शनी से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं. मेरे लिए आज बहुत सुखद अनुभव रहा. जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये मेक इन इंडिया  हैं. उन्होंने आगे कहा कि ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है. ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है. ये भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है.ड्रोन महोत्सव में सरकारी, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप के 1600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. ड्रोन महोत्सव 27 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा. उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने किसान ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत की. PM मोदी ने डिजिटल तौर पर 150 ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट लॉन्च किया. महोत्सव में सरकारी अफसर, विदेशी डिप्लोमेट्स, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में ड्रोन का दौर आ चुका है. एक ड्रोन सिक्योरिटी फोर्सेस के काम आ सकता है, तो यह किसानों के लिए लिए भी उपयोगी साबित होगा. साल 2026 तक ड्रोन इंडस्ट्री 15,000 करोड़ रुपए के टर्न ओवर का अनुमान है. आज देश में 270 ड्रोन स्टार्टअप चल रहे हैं. आने वाले 5 साल में ड्रोन उद्योग में 5 लाख रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे. प्रदर्शनी में ड्रोन के इस्तेमाल के 70 से अधिक तरीकों को दिखाया जाएगा. इसमें मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन भी किया जाएगा. महोत्सव के दौरान प्रोडक्ट की लांचिंग भी होगी.

PNCDESK