Pm candidate – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लालू के रास्ते पर निकल पड़े हैं नीतीश…
बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमार स्वामी से भी मिले. अब आगे वे वाम नेताओं से भी मिलेंगे.

राहुल गांधी से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री 3 दिनों तक दिल्ली में रहेंगे. इस दौरान विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं से मिलेंगे. सोमवार को 12 तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के आवास पर दोनों नेताओं की बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता पर दोनों नेताओं में बातचीत हुई है. बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी राहुल गांधी और नीतीश कुमार ने बात की है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के घर पहुंचे और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. बुधवार को उनका राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलने का कार्यक्रम है. साथ ही वे वाम नेता डी राजा, सीताराम येचुरी और ओमप्रकाश चौटाला के परिवार के लोगों से भी मिलेंगे.

इससे पहले, विपक्षी दलों के एकजुट करने के मिशन पर दिल्ली रवाना होने के पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और लालू यादव से मुलाकात की. इस बात की चर्चा जोर शोर से हो रही है कि नीतीश कुमार वर्ष 2024 में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. हालांकि खुद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के द्वारा बार-बार इस बात से इनकार किया जा रहा है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 1 दिन पहले ही यह स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर के विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं उससे यह स्पष्ट है कि वे वर्ष 2024 में विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं.

File Pic

लालू ने भी की थी कोशिश

विपक्षी नेताओं को एकजुट करने का नीतीश का प्रयास कुछ ऐसा ही है जैसे लालू यादव ने कुछ वर्ष पहले किया था. उन्होंने देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी, हालांकि उनकी यह कोशिश परवान नहीं चढ़ सकी. अब नीतीश कुमार इस मिशन पर निकले हैं. मिशन की शुरुआत तेलंगाना सीएम केसीआर के बिहार दौरे से हुई. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू के रास्ते पर निकले नीतीश कुमार किस हद तक विपक्ष को एकजुट करने में सफल हो पाते हैं क्योंकि उनके लिए कांग्रेस और वामदलों को विपक्ष की अन्य पार्टियों के साथ लेकर चलना इतना आसान नहीं होगा.

pncb

विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम की शुरुआत तेलंगाना से, पटना में नीतीश से मिलेंगे केसीआर
पटना।। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पटना आ रहे हैं. केसीआर 31 अगस्त को पटना में अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कुछ पीड़ित परिवारों को मुआवजा वितरित करेंगे. इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे. इस मुलाकात के दौरान प्रमुख तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे. पिछले दिनों हैदराबाद के एक फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के 11 मजदूरों की मौत हुई थी. मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में एक कार्यक्रम में केसीआर भाग लेंगे जहां वे मुआवजा की राशि उन पीड़ित परिवारों के परिजनों के बीच वितरित करेंगे. केसीआर गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपेंगे.

ये है असल मकसद: दरअसल दौरे का मुख्य मकसद वर्ष 2024 के चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना है जिसके तहत देश के समस्त विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश चल रही है. चर्चा इस बात की भी जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं और इसे लेकर राष्ट्रीय दल की तरफ से विशेष प्रयास किया जा रहा है.

File Pic

कुछ महीने पहले तेजस्वी यादव हैदराबाद गए थे जहां उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की थी. लालू यादव और केसीआर के बीच काफी अच्छे संबंध है. यही वजह है कि राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से तमाम विपक्षी दलों को अगले लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट करने की तैयारी अभी से तेज हो गई है. RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि वर्ष 2024 के लिए सभी लाइक माइंडेड पार्टियों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलाकात करेंगे और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने का प्रयास करेंगे. एजाज अहमद ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से पहले ही बातचीत हो चुकी है. विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर एजाज अहमद ने कहा कि इस पर बाद में चर्चा होगी, अभी तो सभी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश हो रही है ताकि 2024 में भाजपा से एक मजबूत विपक्ष एकजुट रूप से चुनाव में मुकाबला कर सके.

pncb