Phulwari murder – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फुलवारी में गैंगवार की आशंका, कुख्यात सुनील यादव गोली मारकर हत्या
जेल से निकलने के बाद बदला ठिकाना, दर्जनों मामलों में पुलिस को थी तलाश

पटना। अजीत ।। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुनील कुमार यादव की फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के उफर पुरा गांव के समीप विकास विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. दर्जनों मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार युवक कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था. इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित आपसी रंजिश के एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.

सुबह गोलियों की आवाज से दहला इलाका
शुक्रवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. जब लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो वहां एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से मौके से फरार हो गए.

बाइक सवार अपराधियों ने मारी दो गोली
जानकारी के अनुसार दरियापुर नौबतपुर निवासी शिवजतन यादव का बेटा 36 वर्षीय सुनील कुमार यादव विकास विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था. शुक्रवार को अपराधियों ने घर के बाहर ही उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने सुनील के सिर में दो गोली मारी और मौत के घाट उतार दिया. अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए इलाके से फरार होने में कामयाब हो गए. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

मौके से कई खोखे बरामद, एफएसएल टीम जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम और एफएसएल को बुलाया गया है जो साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है.

लंबा आपराधिक इतिहास, गैंगवार की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनील यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि नौबतपुर में अपराधी गिरोह से अपनी जान बचाने के लिए वह फुलवारी शरीफ इलाके में रह रहा था.
जेल से बाहर आने के बाद किन लोगों से था संपर्क, जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है. मृतक के जेल से बाहर आने की जानकारी को भी जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक जेल से रिहा होने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और क्या हाल के दिनों में किसी से उसका विवाद हुआ था. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
सीसीटीवी खंगालने के साथ छापेमारी जारी
फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के समय मौजूद लोगों और अपराधियों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके.

घर में घुस कर अपराधियों ने महिला को मारी गोली
संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप

महिला के पति की भी 4 साल पहले हो गई थी हत्या

फुलवारी शरीफ, अजित।। पटना के गोपालपुर थाना के इलाहीबाग गांव में मंगलवार की सुबह एक मोटर साइकिल पर सवार तीन अराधियों ने घर में घुस एक महिला की गोलीमार कर हत्या कर दी .महिला की मौत मौके पर ही हाे गई. हत्या के बाद अपराधी आराम से निकल गये .घटना की खबर लोगों ने पुलिस को दिया. मौके पर पुलिस पहुंची और डॉग स्कार्ड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला कर छानबीन करने में जुट गई. वहीं मौके पर पहुंची मृतक की बेटी ने हत्या के पीछे संपति विवाद बताते हुए अपने चचेरे भाई एवं उसके साढ़ु और साढ़ु के पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है.

घटना के बारे में बताया जाता है कि फुलवारी शरीफ नया टोला निवासी नन्हु राय की पत्नी मनोरामा देवी इलाहीबाग में मकान बना कर रहती थी. उसके कुछ दूरी पर उसकी बेटी पूनम देवी भी मकान बना कर रहती थी. मनोरमा देवी को दो पुत्र एक संजय और दुसरा चुन्नू है. चुन्नू करीब 15 साल पूर्व रहस्मय ढंग से लापता हो गया और संजय की दिमागी हालात ठीक नहीं. तीन साल पूर्व मनोरमा देवी के पति की हत्या नौबतपुर में हो गई थी. हत्या के पीछे संपति का विवाद बताया जाता है. पति की हत्या के बाद मनोरमा देवी फुलवारी शरीफ से जा कर इलाहीबाग बेटी पूनम के घर से कुछ दूरी पर मकान बना कर रहने लगी. उसका भोजन प्रतिदिन उसका नाती लेकर आता था. मंगलवार को वह अपने घर के प्रथम तल्ला पर थी तभी एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक आये और सीधा घर के प्रथम तल्ला पर पहुंच कर मनोरमा देवी को ताबड़ताेड़ चार गोली मार दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मां की हत्या की खबर पा कर मौके पर पहुंची बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके मां की हत्या संपति विवाद में उसके ही चचेरे भाई और उसके साढ़ु ने अपने बेटा के साथ मिल कर दिया है. पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को देख अपराधियों की तलाश कर रही है. हत्या को आये अपराधियों का दल सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. कोई भी हत्यारे मुंह नहीं ढके हुए थे. पुलिस इनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

आपसी विवाद में बेटे ने ले ली माँ की जान
पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ: पटना के नेउरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर गांव में संपत्ति की खातिर एक बेटा ने अपनी वृद्ध मां को हीं मार दिया. घटना की सूचना पर पहुंची नेऊरा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जाता है कि नेउरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी स्व बालेश्वर सिंह का पुत्र अर्जुन सिंह प्रतिदिन अपने घर में पत्नी नीलम देवी एवं मां पुण्यकला देवी के साथ शराब के नशे में मारपीट गाली-गलौज करता था. अर्जुन सिंह जमीन बेचने को कहता था ताकि एक बेटी की शादी कर सके तो उसकी मां पुण्यकला देवी मना करती थी. बता दें कि अर्जुन सिंह का चार बेटा बेटी है, जिसमें एक बेटी की शादी पहले कर चुका था दूसरी की तैयारी के लिए रोजाना पीकर घर में हंगामा करता था. अर्जुन सिंह की पत्नी घर में नहीं थी वृद्ध मां लकड़ी से खाना बना रही थी कि शराब के नशे में आकर झगड़ा करने के दौरान ईंट उठा कर मार दिया जहां मौके पर हीं पुण्यकला देवी की मौत हो गई.

घटना की सूचना पाकर अर्जुन सिंह की पत्नी नीलम देवी घर आती है और थाना का सूचना देती है. घटना की सूचना पाकर नेऊरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय और एफएसएल की टीम अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ की जा रही है.

अजीत

बाइक हुई चोरी तो ढूंढने निकला था युवक
फुलवारी शरीफ,अजीत ।। शुक्रवार देर रात जानीपुर थाना के गाजाचक मोहम्मदपुर में पटना नौबतपुर सड़क पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई. युवक एक मोटर साइकिल पर सवार हो कर आया था. युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. बाद में मरने वाले की पहचान संपत चक के मानपुर बैरिया निवासी भोला शर्मा के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई.

बताया जाता है कि मानपुर बैरिया निवासी भोला शर्मा के पुत्र राहुल कुमार की मोटर साइकिल कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी.मोटर साइकिल की तलाश में वह बैरिया अपने घर से ऑटो से निकला था. वह ऑटो से फुलवारी शरीफ आया फिर वहां से अपने किसी जानने वाले के साथ मोटर साइकिल से नौबतपुर की ओर चला. गाजाचक मोहम्मदपुर के पास मोटर साइकिल रोक कर दोनों उतरे इसी बीच एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आ गये और राहुल के सीने में गोली मार दी. गोली लगने के साथ ही राहुल वहां गिर गया और उसकी मौत हो गई, उसके बाद दोनों मोटर साइकिल से तीनों युवक फरार हो गये. घटना की जानकारी जानीपुर थाना पुलिस को लगी तब वह मौके पर पहुंची और मृतक के पास से बरामद मोबाइल से उसकी शिनाख्त किया. पुलिस ने घटना की जानकारी राहुल के परिजनों को दे दिया सूचना मिलने के साथ परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी. थानाध्यक्ष अत्तम कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकल चोरी के वारदात के बाद बैरिया निवासी राहुल कुमार को कुछ परिचित बदमाश युवकों ने बुलाया और गोली मार उसकी हत्या कर दी.

अजीत

गला दबाकर विवाहिता की ह’त्या, शव छोड़कर ससुराल वाले फरार
मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप

फुलवारी शरीफ।। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत फुलिया टोला गांव में एक राजमिस्त्री सुजीत राय ने अपनी 28 वर्षीया पत्नी रिंकू देवी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया.

इतना ही नहीं इस वारदात में मृतका के पति के अलावा ससुराल के कई लोग शामिल थे जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए. मृतका के मायके वाले और गांव वालों की सूचना पाकर पहुंची फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि मृतका की लाश को ससुराल वाले ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे. वहीं आसपास के लोगों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है. इस मामले में मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना देकर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. बहरहाल पुलिस टीम हर पहलू पर तहकीकात कर रही है. वहीं मृतका के मायके नासरीगंज में वारदात की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पुलिया टोला पहुंचे और विलाप करने लगे.

Ajeet