Patna weather – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

धूप में भी कांपते रहे पटना के लोग, ठंडी हवाओं ने दिनभर बनाए रखा सर्द एहसास
दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा

अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

पटना।। (अजीत) बिहार में मौसम ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों को चौंका दिया. राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर कम नहीं हुआ. दोपहर में तेज धूप निकलने के बावजूद लोग कंपकंपी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और मफलर में लिपटे नजर आए. सुबह और शाम के समय ठंड और ज्यादा चुभती रही.

पटना में दिन की शुरुआत हल्की ठंड और मंद हवा के साथ हुई. जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, धूप ने राहत देने की कोशिश की, लेकिन हवा में मौजूद ठंडक ने लोगों को चैन नहीं लेने दिया. सड़क, बाजार और दफ्तरों में कामकाज सामान्य रहा, लेकिन धूप में भी लोग ठंड से सिकुड़ते दिखे. शाम होते-होते ठंडी हवाएं तेज हो गईं और तापमान गिरने का एहसास और गहरा गया.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा. राज्य का अधिकतम तापमान 21.8 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुपौल में 26.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम बिक्रमगंज (रोहतास) में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई.
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबौर (भागलपुर) में सबसे कम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 10.0 से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिला. गया जी में न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा.

उत्तर भारत की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं. इसी का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से वातावरण में ठंडक बनी हुई है, जिससे दिन में धूप के बावजूद सर्द एहसास खत्म नहीं हो पा रहा है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है. सुबह के समय एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और कमी हो सकती है, हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं.
राजधानी पटना में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन ठंडी हवाओं और सुबह-शाम की सर्दी से लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है. जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज साफ संकेत दे रहा है कि सर्दी अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है.

मौसम में फिर आएगा बदलाव, बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड
दिन में खिली रही तेज धूप, लेकिन शाम से मौसम बदल रहा मिजाज

पटना।। मकर संक्रांति के बाद बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने का अनुमान है. हालांकि मंगलवार को दिन भर अच्छी खासी धूप खिली रही, जिससे लोगों की दिनचर्या सामान्य बनी रही.

पटना मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय धूप के कारण ठंड का असर कुछ कम महसूस किया जा रहा है. सुबह और दोपहर के समय धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल बनी रही. लोगों ने धूप का लाभ उठाते हुए दैनिक कार्य सामान्य रूप से किए.दिन में धूप के कारण जनजीवन सामान्य बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव से ठंड फिर बढ़ सकती है, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर फिर तेज हो सकता है.
राजधानी पटना में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. गया और मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं. भागलपुर और दरभंगा सहित उत्तर बिहार के जिलों में नमी बढ़ने से कोहरा और धुंध की स्थिति बन सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के इलाकों में बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ने का अनुमान है.
मंगलवार को राज्य में मौसम का हाल अपेक्षाकृत सामान्य रहा. बीते 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस बांका में रहा. न्यूनतम तापमान की बात करें तो शेखपुरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में बादल और हल्की बारिश के आसार से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है.

Ajit

बिहार में सर्दी का सितम जारी, बर्फीली हवाओं से कांप रही राजधानी
कोहरा–कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, बिहार में जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग का अलर्ट- अगले 4–5 दिन और चुनौतीपूर्ण

पटना ।। राजधानी पटना से लेकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों तक भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार को पूरे दिन ठिठुरन भरी ठंड और बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. मौसम विभाग की चेतावनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है.पटना समेत पूरे बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक शीत दिवस व घने कोहरे से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

रविवार की सुबह पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई. कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादलों की मोटी चादर ने उसे जल्द ही ढक लिया. दिनभर 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे धकेल दिया, जिससे दिन में भी कनकनी बनी रही.

राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से बिहार का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोगों को स्वेटर, जैकेट और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

शनिवार और रविवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में दिनभर धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण कोई खास राहत नहीं मिली. पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी. अगले 2–3 दिनों तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी करते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 13.4 से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. छपरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक पहुंच गई.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की आशंका है. इससे ठंड और ज्यादा चुभने वाली हो सकती है.
इन जिलों में घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और धीमी गति रखें. विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से बिहार में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा.

कुल मिलाकर, बिहार में ठंड का यह दौर आम जनजीवन, व्यापार और यातायात पर गहरा असर डाल रहा है. आने वाले चार से पांच दिन लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं.

अजीत

अभी और सताएगी सर्दी, कंपकंपाती ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

फुलवारी शरीफ़, अजित।। उत्तर पछुआ हवा के जोर एवं पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश के चलते मैदानी इलाके उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. बिहार के तमाम जिलों में 15 जनवरी तक भीषण शीतलहर दिवस का अलर्ट भी जारी किया गया है.

बीमार लोगों, बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं एवं हार्ट के मरीजों को साफ-साफ मौसम विभाग ने इस ठंड में बचने की सलाह दी है. हालांकि गुरुवार को पटना में खिली धूप से कुछ घंटे के लिए लोगों को बड़ी राहत मिली है. जहां बुधवार को दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे वहीं गुरुवार को कुछ घंटे के लिए दोपहर में सूर्य के दर्शन से लोगों को ठंड से थोड़ी कपकंपी कम लगी. ठीठुरन से राहत मिलते ही बाजारों में चहल-पहल का माहौल रहा.

बिहार में गुरुवार को डेहरी सबसे ठंडा जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम एवं औरंगाबाद में सबसे अधिकतम तापमान आंका गया. नई दिल्ली से भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बिहार में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है. हालांकि ये स्थिति ठंड को और बढ़ा सकती हैं. आने वाले 15 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं. वहीं अक्टूबर से जनवरी तक सर्दियों की बारिश की कमी ने पहले ही फसलों की उत्पादकता को प्रभावित कर दिया है. बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है। सर्द पछुआ हवा ने कनकनी काफी बढ़ा दी है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक यही हालात रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शीत लहर जैसे हालात बने रहेंगे। सर्द पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 3 दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के भागों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. अगले 2 दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है. ठंड में ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक की शिकायत बढ़ जाती है. इसलिए ठंड से बच कर रहें। जरूरी हो तभी घर से निकलें. ठीक से गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें. नहाने में भी सावधानी बरतें. बाथरुम से निकलने समय कोई शॉल आदि ओढ़कर निकलें. ठंड लगने पर शुरुआती लक्षण सिर में दर्द, उल्टी होना है. इसलिए खान-पान में भी सावधानी बरतें। खास तौर से रात के समय हल्का खाना खाएं और हल्का गर्म पानी पीएं. भारत के कई हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर अब पूरे बिहार में भी दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 15 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. वहीं स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
अगले 48 घंटे में पश्चिम विहार एवं उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों में शीत दिवस कोल्ड की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी की स्थिति यह है कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा बिहार में आ रही है. इससे न्यूनतम तापमान गिर रहा है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हुई तो कोल्ड वेब की स्थिति हो सकती है. हालांकि, इसकी आशंका अभी नहीं है. ‘अभी पटना का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. फॉग ऊपर की तरफ जा रहा है। एक-दो हजार फीट पर जाकर जमा हो जा रहा है, जो सूर्य की रोशनी को रोक रहा है. इसलिए अधिकतम तापमान बढ़ नहीं पा रहा है. तापमान कम रहने से दिन के समय भी कनकनी महसूस होती है. वहीं, कोहरा ऊपर की तरफ स्थिर है। ऐसी स्थिति आगे 48 घंटे तक रहने की संभावना है. तीन-चार दिनों के बाद ठंड घटने की उम्मीद है. हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले दो से चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस साल ठंड देर से आई है. इसका सबसे बड़ा असर गेहूं और दलहन की फसल पर पड़ा है. ठंड देर से आने की वजह बताते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के मेट्रोलॉजिस्ट कहते हैं कि ‘दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के बीच ज्यादा गैप की स्थिति रही. दिसंबर के फर्स्ट वीक और 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ा. दूसरा बड़ा कारण यह रहा कि बिहार में ज्यादा समय तक पुरवा हवा का प्रभाव रहा. ये हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई.  बिहार में वेस्टर्न डिस्टरबेंस मजबूत है. इसकी वजह से कनकनी वाली ठंड महसूस की जा रही है.

हिमालय से आ रही सर्द बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पूरा बिहार
अगले दो दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट, 17 को हो सकती है बारिश

पटना।। अजीत।। हिमालय के पश्चिमी हिस्से से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से पूरे बिहार में ठंड और सर्दी का सितम कहर ढा रहा है. बिहार में शीतलहर के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 17 जनवरी को पटना गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है. पटना के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पटना, गया और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों के दो-तीन जिलों में शीतलहर के आसार हैं. कोहरा और कनकनी का कहर जारी है.

लगातार दूसरे दिन सर्द कोहरे के बीच चली सर्द पछुआ पर लोग कांपते रहे। दोपहर धूप निकली तो राहत मिली। हालांकि शुक्रवार की तुलना में न्यनूतम तापमान जरूर कुछ बढ़ा लेकिन कनकनी में कमी नहीं रही. नमी की अधिकतता के बीच चली उत्तर-पश्चिमी हवा धूप से पहले तक परेशान करती रही. ऐसी स्थिति में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा. शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ तो अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़क गया. शनिवार को अधिकतम 19.9 और न्यनूतम 6.4 डिग्री रहा. शुक्रवार को अधिकतम 21.9 व न्यूनतम 4.9 रहा. पिछले साल 2023 में 13 जन को अधिकतम 24.7 व न्यूनतम 6.7 डिग्री रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान पटना, गया और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में मध्यम, जबकि अररिया, पूर्णिया और इससे सटे जिलों में घना कुहासा छाया रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 जनवरी को पटना, गया समेत एक-दो जिलों में शीतलहर के आसार हैं. वहीं 13 और 14 जनवरी को उत्तरी भागों के एक-दो स्थान पर कोल्ड डे रहने की संभावना है. दो दिनों तक शीतलहर और शीत दिवस को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है. कोहरा, कनकनी और सर्द पछुआ चलेगी. बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 जनवरी से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाएंगे. इधर, कड़ाके की ठंड का असर आम लोगों के साथ ही बाजार पर दिख रहा है. शनिवार की सुबह कनकनी के कारण सड़कों पर चहल-पहल कम रही. धूप निकलने से पहले तक बाजार में भीड़ कम रही है. लेकिन, धूप के बीच भीड़ बढ़ गई.

पटना में जिला प्रशासन ने की ठंड से बचाव की व्यवस्था

बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन शाखा, पटना के तत्वावधान में सार्वजनिक स्थानों पर नियमित तौर पर अलाव जलाया जा रहा है, पंचायतों में कंबल का वितरण किया जा रहा है तथा विभिन्न स्थलों पर रैन बसेरों/आश्रय घरों का संचालन किया जा रहा है.

डीएम के निदेश पर वरीय अधिकारियों द्वारा ठंड से बचाव कार्यों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है.जिलाधिकारी भी समय-समय पर रात्रि में निकलकर अलाव स्थलों, रैन बसेरों तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल के वितरण कार्य का निरीक्षण करते हैं तथा लोगों से फ़ीडबैक लेते हैं. कई चौक-चौराहों, बाजारों, रैन बसेरों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल सहित भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर अलाव जलाया जा रहा है.

आज पटना में 204 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है. सभी अंचल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मुख्य स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है. पटना नगर निगम द्वारा शहर में 23 जगह पर स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरा तथा आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है.