Patna Punpun Road – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आये दिन लगता है भयंकर जाम….
पटना (अजीत की रिपोर्ट) | पटना-पुनपुन मुख्य मार्ग पर आये दिन छोटे-बड़े वाहनों को भयंकर जाम में फंसकर रेंगते हुए गुजरना पड़ता है. जाम के चलते इस इलाके से होकर मजदूर, नौकरीपेशा व स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करने आने-जाने वालों का आम जन-जीवन दुश्वारियों से भरा हुआ है. दरअसल इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा रात में काम ना करके, दिन में ही सारा काम करवाया जाता है. यहाँ की सड़क की चौड़ाई भी काफी कम होने के कारण प्रतिदिन लोग जाम का शिकार बन रहे हैं. ऐसे में कोई बड़ी हादसा या दुर्घटना कभी भी हो सकती है.
एक तरफ इस सड़क पर पसरा नाला उड़ाही का कीचड़ और दूसरी तरफ टूटी सड़क -दोनों इस सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए कभी भी किसी भी बड़े हादसे को न्यौता देता दिखता है. इस रास्ते से लगभग लाखों लोग प्रतिदिन गया-मसौढ़ी-जहानाबाद जाने के लिए गुजरते हैं जो हादसे का शिकार हो सकते हैं. अगर ठेकेदार की मनमानी यूं ही बरकरार रही तो इसमें कोई दो मत नहीं कि यह सड़क कभी भी किसी की जान ले लेगा. लगता है इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.

पटना पुनपुन मार्ग का चौड़ीकरण आखिर कब पूरा होगा
हाल के वर्षों में पटना शहर के आस-पास के इन इलाकों में तेजी से नई-नई कॉलोनियों में लाखों की आबादी का विस्तार हुआ हैं जिससे इस सड़क पर आवागमन का लोड भी काफी बढ़ा हुआ है. फिर भी सड़क चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार और सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही से यहाँ के लोगों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है. सड़क आवागमन में रोजाना आगे निकलने की होड़ की मची आपाधापी में एक दूसरे सें कीचकीच होना आम बात हो गयी है. एक तो सडक़ का चौड़ीकरण, ऊपर से वाहनों की रेलमपेल और सड़क किनारे बाजार लगाकर अतिक्रमण करने वालों से भी आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.