patna news – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: पटना, हाजीपुर एवं दरभंगा में खाद्य सुरक्षा टीम का बड़ा एक्शन
हाजीपुर में 72 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दरभंगा में 21 लीटर एक्सपायर्ड दूध और 18 किलो खराब पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिन मिला दूध जब्त कर करीब 126 लीटर दूध कराया गया नष्ट

फतुहा में Food Supplements के ठिकाने पर संयुक्त छापेमारी, 6 नमूने जांच के लिए संग्रहित

पटना, 12 सितंबर 2026।। राज्य में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर राज्यभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, छापेमारी, नमूना संग्रहण और प्रयोगशाला परीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है.

इसी क्रम में हाजीपुर, दरभंगा और पटना जिले में खाद्य सुरक्षा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायर्ड, खराब एवं मानकों के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया. वहीं, फतुहा क्षेत्र में दूध के नमूने में फॉर्मेलिन पाए जाने के बाद करीब 126 लीटर दूध नष्ट कराया गया जबकि, पटना शहर स्थित संतुष्टि स्वीट्स और उसकी विनिर्माण इकाई में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा औचक निरीक्षण एवं सघन जांच की गई, साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए.

हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, मिलावटी पनीर नष्ट

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित स्टेशन रोड में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मिलावटी पनीर के खिलाफ कार्रवाई की गई। सुधीर किराना दुकान से 14 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया, जिसमें स्टार्च की मिलावट पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, गणेश पनीर हाउस से 58 किलोग्राम पनीर में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर उसे भी विनष्ट कराया गया. साथ ही, नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

दरभंगा के बेनीपुर में एक्सपायर्ड दूध-पनीर पर कार्रवाई

दरभंगा जिले के बेनीपुर स्थित आशापुर चौक के सुधा मिल्क पार्लर में खाद्य संरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान पार्लर में 21 लीटर एक्सपायर्ड सुधा मिल्क और 18 किलोग्राम खराब पनीर पाया गया. खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों खाद्य सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कराया गया.

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पटना के फतुहा में दूध में फॉर्मेलिन की पुष्टि, करीब 126 लीटर दूध नष्ट

पटना जिले के सबलपुर फतुहा क्षेत्र में भी खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की. अभिहित पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी-सह-खाद्य संरक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सबलपुर, फतुहा टेढ़ी पुल के निकट स्थित राजीव डेयरी में दूध एवं पनीर की जांच की गई.

जांच में दूध के नमूने में फॉर्मेलिन की उपस्थिति पाई गई. इसके बाद करीब 126 लीटर दूध को नष्ट कराया गया. आवश्यक नमूने भी संग्रहित किए गए हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Food Supplements के ठिकाने पर संयुक्त छापेमारी, 6 नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

फतुहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित Alexa Foods and Supplements, Barishpur, Fatuha, Patna में भी संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण एवं छापेमारी की गई. इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग, औषधि निरीक्षक, आयुष निदेशालय एवं पुलिस पदाधिकारियों की टीम शामिल रही. निरीक्षण के दौरान परिसर में Food Supplements, Raw Materials तथा निर्माण में प्रयुक्त Manufacturing Equipment पाए गए. परिसर में कुछ निर्मित तथा कुछ अर्द्धनिर्मित Food Supplements भी पाए गए. नियमानुसार जांच एवं विश्लेषण के लिए कुल 06 नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जा रहा है

निरीक्षण के दौरान Food Supplements के अतिरिक्त कोई अन्य औषधि नहीं पाई गई तथा किसी आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई  संस्थान के स्वाधिकारी द्वारा Food Supplements के निर्माण एवं संबंधित खाद्य विनिर्माण अनुज्ञप्ति उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है. दस्तावेजों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जनता की थाली से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जांच और कार्रवाई रहेगी जारी

स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को केवल सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि एक्सपायर्ड, खराब, मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री का भंडारण, उपयोग या बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

RK

पटना मेट्रो के विस्तार की तैयारी, अक्टूबर से खेमनीचक और अगले साल मीठापुर तक कर सकेंगे सफर
मेट्रो का प्रमुख इंटरचेंज स्टेशन खेमनीचक तैयार

2027 के मध्य तक मीठापुर तक सफर कराने की तैयारी

पटना।। पटना मेट्रो का काम एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. सरकार ने मेट्रो के लिए 628.32 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं जिससे काम में तेजी आई है. इसी साल अक्टूबर में खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन शुरू हो जाएगा. मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक खेमनीचक में दोनों रूट का काम पूरा होने के साथ आम लोगों के लिए खोला जाएगा. यह स्टेशन तीन तल का है. इससे कॉरिडोर वन और कॉरिडोर टू के हिस्से में लोग गाड़ियां बदल सकेंगे. यहां से 2 रूट मिलेंगे – एक मलाही पकड़ी और दूसरा मीठापुर. हालांकि मीठापुर तक का सफर करने के लिए अभी इंतजार करना होगा.

मेट्रो के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मीठापुर से खेमनीचक तक एलिवेटेड ट्रैक का सुपर स्ट्रक्चर बनकर तैयार है. इसमें चार स्टेशन हैं. इन स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है. सिविल वर्क सहित ट्रैक, एस्कलेटर, लिफ्ट सहित अन्य कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है. इसको जून 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. इस रूट पर यात्रियों को मीठापुर, रामकृष्ण नगर, जगनपुरा और खेमनीचक स्टेशन पर उतरने-चढ़ने की सुविधा मिलेगी.

खेमनीचक से मीठापुर तक 3.1 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बन रहा है. ये रूट यात्रियों की संख्या के मामले में अपेक्षाकृत ज्यादा व्यस्त होगा और यही वजह है कि पटना मेट्रो ने इस रूट के लिए पुणे से तीन सेट ट्रेन का ऑर्डर दिया है जो सभी 6 बोगी वाली होगी. ये तीनों सेट मेट्रो ट्रेन दिसंबर तक मिल जाने की उम्मीद है.

मेट्रो में आगे और क्या!!

जानकारी के अनुसार मलाही पकड़ी से पटना जंक्शन तक नवंबर में अंडरग्राउंड टनल बनकर तैयार होगी. अभी करीब 100 मीटर का निर्माण बचा है. इसमें राजेंद्रनगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विवि, PMCH, गांधी मैदान, आकाशवाणी और पटना जंक्शन शामिल हैं. इसकी लंबाई 10.54 किमी है. इसके सिविल वर्क सहित अन्य अलग-अलग कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है. इसको वर्ष 2028 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पटना मेट्रो की कुल लंबाई 32.50 किमी है. इसमें दानापुर से पटना सिटी तक का एरिया शामिल है. सगुना मोड़ से रुकनपुरा तक एलिवेटेड ट्रैक का काम जारी है जबकि पटना जंक्शन से मीठापुर को जोड़ने के लिए अंडरग्राउंड टनल बननी है. इसका काम अभी शुरू नहीं हुआ है.

pncb

एम्स पटना-स्टेट हेल्थ सोसाइटी में ऐतिहासिक करार, अब सरकारी अस्पतालों में मिलेगा एक समान आपातकालीन इलाज.
गंभीर मरीजों के लिए ऐतिहासिक पहल

पटना।अजीत।। बिहार में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी (एसएचएस) बिहार के बीच गुरुवार को महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस पहल का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए एक समान मानक लागू करना है, ताकि मरीजों को हर जिले में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध इलाज मिल सके.

समझौते के तहत सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, सर्पदंश, विषाक्तता, जलने की घटनाओं और प्रसूति आपातकाल जैसी गंभीर स्थितियों में पूरे राज्य में एक समान क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आधुनिक ट्रायेज प्रणाली और वैज्ञानिक उपचार व्यवस्था लागू की जाएगी. इससे मरीजों को “गोल्डन ऑवर” के भीतर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

एमओयू पर स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से संयुक्त सचिव सह प्रभारी (प्रशिक्षण) बृंदा लाल और एम्स पटना की ओर से चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए. कार्यक्रम एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

इस पहल के तहत एम्स पटना को राज्य का शीर्ष तकनीकी संसाधन केंद्र बनाया गया है. संस्थान जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को प्रशिक्षण, क्लिनिकल मेंटरिंग, टेली-इमरजेंसी परामर्श, गुणवत्ता ऑडिट और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा. साथ ही एम्स पटना को केंद्रीय हब और 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को क्षेत्रीय हब बनाकर हब एंड स्पोक इमरजेंसी केयर नेटवर्क विकसित किया जाएगा.

प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता बिहार की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाने वाला कदम है. वहीं बृंदा लाल ने कहा कि यह साझेदारी राज्य के सरकारी अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी.

pncb

बच्चों और शिक्षकों ने मनाई देश की पहली महिला ग्रैजुएट की जयंती
पटना ।। बिहार की बेटी व भारत की प्रथम महिला ग्रेजुएट, भारत की प्रथम महिला फिजिशियन डॉक्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन को संबोधित करने वाली प्रथम महिला कादम्बिनी गांगुली का जन्मोत्सव कार्यक्रम  राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में विद्यालय के स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के  द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने बताया कि 18 जुलाई 1861 ई. को बिहार के भागलपुर में कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम ब्रज किशोर बसु था।  कादम्बिनी गांगुली ने 1882 ई. में कलकत्ता वर्तमान नाम कोलकाता विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की। 1986 ई. में इसी विश्वविद्यालय से चिकित्सा शास्त्र की डिग्री मिली। इन्हें भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण एशियाई देशों की प्रथम महिला फिजिशियन बनने का भी गौरव प्राप्त है। ये पहली महिला थी जिन्होंने 1890 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में भाषण दी।

कादम्बिनी गांगुली ने समाज सुधार महिला, महिला शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत बनकर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाते हुए 3 अक्टूबर 1923 ई. को हम सबको छोड़कर परलोक सिधार गई। हमें उनके रास्तों पर चलकर अपने राज्य बिहार एवं देश के लिए बहुत कुछ करना है।

कार्यक्रम में शाहीन नजमी, अमित कुमार, प्रणया कुमारी, अजीज फातिमा, सुनीता कुमारी, कनिज तैय्यबा, रोकईया मोसर्रत, सबा हाशमी एवं तालीमी मरकज सदस्या रेशमा खातून ने कादम्बिनी  गांगुली को याद किया।

स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, पीएमसीएच के प्राचार्य पर गिरी गाज
निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से थे नदारद

पटना।। महत्वपूर्ण खबर पटना के पीएमसीएच से है, जहां स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के आदेश पर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को PMCH का प्राचार्य नियुक्त किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.

क्यों हुई कार्रवाई

आपको बता दें कि 23 जून को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच में जांच के लिए पहुंचे थे. इस दौरान पीएमसीएच में कई गड़बड़ियां उजागर हुई थीं. जब मंत्री ने पीएमसीएच के प्राचार्य के बारे में पूछा तो वे अनुपस्थित मिले. उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया. स्वास्थ्य विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने अनुपस्थित रहने से पहले न तो अवकाश लिया था और न ही किसी अन्य अधिकारी को प्रभार सौंपा था. ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई.

सूत्रों के अनुसार, सरकारी जिम्मेदारियों के दौरान उनके द्वारा प्राइवेट क्लिनिक में मरीज देखने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने को गंभीर मामला माना गया. इस बात के संकेत उसी दिन स्वास्थ्य मंत्री ने दिये थे कि वे एक्शन लेंगे. और आखिरकार उन्हें प्राचार्य के पद से हटा दिया गया.

pncb

राजधानी में तीन जोन में बांटकर होगा ऑटो और ई रिक्शा का परिचालन
पटना।। आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पटना शहरी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के परिचालन को नियंत्रित एवं विनियमित करने के साथ परमिट निर्गमन करने से संबंधित बैठक आयोजित की गई.

बैठक में पटना शहरी क्षेत्र में तीन पहिया वाहनों (ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा आदि) के सुगमतापूर्वक परिचालन तीन जोन में बाँटकर प्रत्येक जोन के निर्धारित रूट के अनुरूप Carrying Capacity के आधार पर तीन पहिया वाहनों का परमिट निर्गत कर परिचालन कराये जाने का निर्णय लिया गया. इसके अतिरिक्त रिजर्व/प्रीपेड में चलने वाले ऑटो के लिए फ्री जोन बनाने का भी निर्णय लिया गया. साथ ही पटना शहरी क्षेत्र में कुछ मुख्य सड़कों यथा बेली रोड, पुरानी बाईपास, एक्जीविशन रोड, बाकरगंज, फ्रेजर रोड, गाँधी मैदान, अनिसाबाद से फुलवारीशरीफ, अटल पथ एवं गंगा पथ पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ई-रिक्शा के परिचालन प्रतिबंधित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में आयुक्त ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में विभिन्न रूटों के बीच Conflict/Overlapping को न्यून करने एवं यातायात व्यवस्था को सुगम तथा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के सभी रूटों को जोनों में विभाजित करते हुए प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग Colour Code निर्धारित किया गया है. ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा के जोन एवं रूट का निर्धारण करते समय इस बात को ध्यान में रखा गया है कि सभी स्तर के रूटों को समाहित करते हुए आवश्यकतानुसार विभाजित किया जाए, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचने में सुविधा हो सके.

सचिव, परिवहन विभाग के द्वारा कहा गया कि पहले हमें शहरों में परिचालित ऑटो/ई-रिक्शा का विस्तृत डेटाबेस बना लेना चाहिए. इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर ऑटो चालक संघों के माध्यम से विहित प्रपत्र में सूचनाओं को प्राप्त कर उसे डिजिटाइज कराया जाए. सॉफ्टवेयर का निर्माण परिवहन विभाग के स्तर से राज्य के सभी जिलों के लिए कराया जाएगा. उसके बाद ऑटो/ई-रिक्शा को शहरी क्षेत्र में परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

बैठक में आयुक्त, पटना प्रमंडल के साथ सचिव, परिवहन विभाग राजकुमार, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, पटना मनोज कुमार चौधरी एवं एनआईसी के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

pncb

रक्तदान दिवस पर जुटे रक्तवीर, आइएएस भवन में 190 यूनिट रक्त संग्रहित
आइएएस भवन में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया रक्तदान

माँ ब्लड सेंटर के तकनीकी सहयोग से भव्य आयोजन

पटना, 14 जून।। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आइएएस भवन, पटना के सभागार में आईएएस एसोसिएशन, अन्य ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशनों तथा उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, अभय कुमार, सुरेंद्र सिंह, वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस),  हरजोत कौर (सचिव, IAS Wives Association) तथा  ऋचा गुप्ता (अध्यक्षा, IFS Wives Association) द्वारा किया गया.

इस अवसर पर मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता. यह ऐसा मानवीय कार्य है, जो बिना किसी आर्थिक व्यय के किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है.” उन्होंने माँ ब्लड सेंटर द्वारा पिछले छह वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने अब तक हजारों लोगों तक जीवनरक्षक रक्त पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया.

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने इस पुनीत आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सदस्यों की भागीदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया.

कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस सेवाओं के अनेक अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. रक्तदान शिविर के तकनीकी संचालन में माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा संचालित माँ ब्लड सेंटर, दरियापुर, पटना ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया.

वरिष्ठ आइएएस दीपक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा माँ ब्लड सेंटर के मुकेश हिसारिया, जय प्रकाश अमिताभ,  संजय तोतला, प्रकाश अग्रवाल, जगजीवन सिंह, मनीष बनेटिया, नरेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, बबलू जी,  सौरभ कुमार, पंकज लाहुरका, शंभू केशरी,  सुनील अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, राजेश बजाज, अरविंद साहू, अरविंद आनंद,  अनंत अग्रवाल,  मुकेश कांत, विनय बजाज एवं अमरेश अग्रवाल की सक्रिय देखरेख में शिविर का सफल संचालन किया गया.

रक्तदान करने वालों में एडीजी कुंदन कृष्णन, म्युनिसिपल कमिश्नर यशपाल मीणा, डीएफओ पटना पीयूष बरनवाल, आईएफएस  एस. चंद्रशेखर, आईएएस संतोष कुमार मल्ल, आईएएस दिवेश सेहरा, आईएएस निशा मणि सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय वन सेवा के अनेक अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

इसके अतिरिक्त कई पुलिस अधिकारियों, पटना जू के कर्मियों, वन संरक्षण में लगे फॉरेस्ट गार्डों एवं वनपालों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया.
शिविर में कुल 190 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित भी किया गया. आयोजकों ने इसे मानवता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

pncb

एम्स पटना ने सबसे बड़ी स्कल बोन ट्यूमर सर्जरी कर रचा इतिहास, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
पटना, अजीत ।। एम्स पटना ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. संस्थान के न्यूरोसर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्राध्यापक डॉ. सरोज कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने भारत की अब तक की सबसे बड़ी स्कल बोन ट्यूमर सर्जरी सफलतापूर्वक कर यह गौरव हासिल किया है.

यह जटिल सर्जरी एम्स पटना में 29 वर्षीय पुरुष मरीज पर की गई थी, जिसके सिर में 22 सेमी × 16 सेमी × 7 सेमी आकार तथा लगभग 830 ग्राम वजन का विशाल स्कल बोन ट्यूमर था. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाणन के अनुसार यह सर्जरी 21 फरवरी 2024 को की गई थी. सर्जरी सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 4:45 बजे तक चली. करीब 7 घंटे 45 मिनट तक चली इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक पूरा किया था.

विशेषज्ञों के अनुसार ट्यूमर का असाधारण आकार और वजन इस ऑपरेशन को अत्यंत संवेदनशील एवं तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण बना रहा था. अत्याधुनिक तकनीक, सूक्ष्म योजना और बहु-विषयक चिकित्सकीय विशेषज्ञता के कारण इस दुर्लभ सर्जरी को सफल बनाया जा सका.

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर डॉ. सरोज कुमार सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज यह उपलब्धि न केवल एम्स पटना बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि एम्स पटना लगातार उन्नत और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है.

इस उपलब्धि के साथ एम्स पटना ने पूर्वी भारत में उन्नत न्यूरोसर्जरी सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत की है. चिकित्सा जगत में इस सफलता को बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा उत्कृष्टता के नए आयाम तक पहुंचाने में सहायक होगी.

अलंकार ज्वेलर्स डकैती कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ अपराधी पुलिस के शिकंजे में
फुलवारी शरीफ: पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के घाना कॉलोनी स्थित अलंकार ज्वेलर्स में हुई चर्चित डकैती कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही अब तक इस कांड में कुल आठ अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पटना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमरी छोटकी मंदिर का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी मुख्य आरोपी राहुल कुमार की निशानदेही पर की गई. पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.
गौरतलब है कि 19 अप्रैल 2026 को दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने अलंकार ज्वेलर्स में घुसकर पिस्टल के बल पर सोना और चांदी के आभूषण लूट लिए थे. घटना के बाद रामकृष्णानगर थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था.
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पहले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 1737 ग्राम चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाची और राइडर मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे.
इसके बाद पुलिस ने लल्लु कुमार उर्फ विशाल कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए थे. वहीं पुलिस दबाव बढ़ने पर इस कांड का मुख्य आरोपी राहुल कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. राहुल कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आकाश कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Ajit

सचिवालय कर्मियों के लिए शुरू हुई विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा
परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत ने दिखाई हरी झंडी

पटना के पांच प्रमुख रूटों पर 25 बसों का परिचालन शुरू

पटना।। राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सरकारी कर्मियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सचिवालय कर्मियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा की शुरुआत की गई. इस सेवा का शुभारंभ सोमवार को परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया. इस मौके पर अपर सचिव परिवहन विभाग प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्य सुभाष नारायण इत्यादि उपस्थित थे.

परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में सचिवालय कर्मी निजी वाहनों से आवागमन करते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ती है. विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा शुरू होने से सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा. इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा ईंधन की बचत को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के अनुरूप परिवहन विभाग द्वारा यह कारगर कदम उठाया गया है.

परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि सचिवालय विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा का उद्देश्य सरकारी कर्मियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. इस सेवा के माध्यम से न केवल आवागमन को सुगम बनाया जाएगा, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता कम कर पेट्रोल-डीजल की बचत को भी बढ़ावा मिलेगा. सचिवालय आने-जाने वाले कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रमुख रूटों से बस सेवा शुरू की गई है, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुलभ एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा मिल सके.

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि इस विशेष सेवा के तहत पटना के विभिन्न पांच प्रमुख रूटों पर कुल 25 बसों का परिचालन शुरू किया गया है, जिसमें 15 इलेक्ट्रिक बसें एवं 10 पिंक बसें शामिल हैं. ये बसें प्रतिदिन सचिवालय आने-जाने वाले कर्मियों के लिए संचालित होंगी.

इन प्रमुख 5 रुट पर सचिवालय विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा का होगा आवागमन

मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से सचिवालय

यह सेवा मल्टी मॉडल हब (पटना जंक्शन) से शुरू होकर आर ब्लॉक, इनकम टैक्स, विद्युत भवन, पटना उच्च न्यायालय एवं बिहार म्यूजियम होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी. मल्टी मॉडल हब से सुबह 8.30 बजे, 8.40 बजे एवं 8.45 बस सचिवालय के लिए खुलेगी।

दानापुर स्टेशन से सचिवालय भाया सगुना मोड़

यह सेवा दानापुर स्टेशन से शुरू होकर सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना नगर, आईजीआईएमएस, शेखपुरा मोड़ एवं चिड़ियाघर होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी. इस रूट पर सुबह 8.15 बजे,8.25 बजे एवं 8.30 बजे बस खुलेगी.

धनुकी मोड़ से सचिवालय भाया कंकड़बाग कॉलोनी मोड़

यह विशेष सेवा धनुकी मोड़ से शुरू होकर कुम्हरार, भूतनाथ रोड, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया स्टेशन एवं आर ब्लॉक होते हुए विकास भवन तक संचालित होगी. इस रुट पर सुबह 8.20 बजे एवं सुबह 8.25 बजे बस खुलेगी.

कुर्जी से सचिवालय तक पिंक बस सेवा

यह सेवा कुर्जी से शुरू होकर पी एंड एम मॉल, साईं मंदिर, पाटलिपुत्र कॉलोनी गोलंबर, ए.एन. कॉलेज, बोरिंग रोड चौराहा एवं हड़ताली मोड़ होते हुए सचिवालय तक संचालित होगी. कुर्जी से सुबह 8.45 बजे खुलेगी और सुबह 9.11 बजे सचिवालय पहुंचेगी.

गांधी मैदान से सचिवालय भाया दानापुर स्टेशन

यह सेवा गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स, हाईकोर्ट एवं बिहार म्यूजियम होते हुए विश्वेशरैया भवन जायेगी. गांधी मैदान से सुबह 8.45 बजे और सुबह 9.00 बजे बस खुलेगी.

pncb