Patna murder – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पटना के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की ह’त्या
देर रात घर के गेट पर ही मारी गई गोली

पटना।। राजधानी में बीती रात व्यवसायी गोपाल खेमका की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित होटल मौर्य के बगल में एक अपार्टमेंट परिसर के मुख्य द्वार पर रात करीब 11:30 बजे की है.

जानकारी के मुताबिक, गोपाल खेमका जैसे ही अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावर ने बेहद नज़दीक से उनके सिर में गोली मार दी. हमलावर गोली मारने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब गए थे, वहां से घर लौट रहे थे. वो खुद गाड़ी चला रहे थे. जैसे वो काटरुका निवास के पास पहुंचे अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वो बांकीपुर क्लब के डायरेक्टर थे.

2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या हुई थी. हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी कॉटन फैक्ट्री के सामने उन्हें अपराधियों ने गोली मार दी थी. दूसरे बेटे गौरव खेमका IGIMS में डॉक्टर हैं. बेटी लंदन में रहती है. गोपाल खेमका का पेट्रोल पंप से लेकर फैक्ट्री और अस्पताल का बिजनेस है.

घटना के बाद लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि 1 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. घटना की सूचना मिलने के बाद घटना के बाद SSP, सिटी SP, सांसद पप्पू यादव और दूसरे लोग उनके घर पहुंचे. मौके पर FSL की टीम भी पहुंची है. इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए STF का गठन किया गया है.

pncb

दोस्त ने बुलाया और ले ली जान
दोस्त को व्यापार के लिए दिया था 10 लाख रुपए

फुलवारी शरीफ, अजीत : राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में सुबह-सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर फेंका हुआ लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आलमपुर में रहने वाले मनोज यादव के 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में होते परिजनों में कोहराम मच गया. विकास मंगलवार की शाम से ही लापता था. परिवार वालों का कहना है कि विकास ने अपने दोस्त सूरज को 10 लख रुपए व्यापार मे दिया था. सूरज ने ही मंगलवार की शाम विकास को कॉल कर रुपए देने के लिए बुलाया. देर रात जब विकास का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया तो परिजन बेचैन होकर उसे खोजने लगे थाना पुलिस को भी सूचना दी गई.

बुधवार की सुबह-सुबह करीब 3 बजे मिशन के पास आहर में विकास की बाइक देख लोगों ने उसके शव को बाधार में ढूंढ निकाला. विकास को गोली मार कर हत्या की गई है मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा है. परिवार वाले शव के पास ही रो बिलख रहे हैं.

गांव के लोगों ने बताया कि विकास कुमार शाम के बाद घर नहीं लौटा. देर रात उसका मोबाइल ऑफ होने पर परिजन ने फुलवारी थाना को भी सूचना दिया. पुलिस और परिजन विकास की तलाश कर ही रहे थे कि भोर में 3:00 बजे उसकी मोटरसाइकिल फुलवारी शरीफ मिशन रोड के मिशन के पीछे आहर पर फेंका हुआ मिला. इसके बाद परिजन खेत में गए तो कुरकुरी मूसहरी से दक्षिण ढ़िबड़ा के चवर में मिशन से उत्तर गोली मारकर फेंका हुआ विकास का शव मिला.

मृतक विकास की 1 साल पहले शादी हुई थी. फिलहाल उसकी पत्नी गर्भवती है जिसका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. मृतक के पिता मनोज पेंटिंग का काम करते हैं और पेंटिंग कारोबार के ठेकेदारी भी करते हैं. मृतक के माता-पिता समेत पूरे परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है. परिवार वाले रोड रोकर यही बात पुलिस को बता रहे हैं कि नैन चक में अपनी मौसी के घर रहने वाला सूरज को विकास ने 10 लाख रुपया दिया था. सूरज बार-बार पैसा देने में आनाकानी कर रहा था. मंगलवार को शाम में उसने कॉल करके विकास को बुलाया था. मृतक की पत्नी का कहना है कि देर शाम 7:00 बजे विकास से अंतिम बार बात हुई तो उसने बताया कि वह सूरज के साथ है. परिवार वाले का स्पष्ट आरोप है की सूरज ने हीं विकास की गोली मार कर हत्या कर दी है.

घटना स्थल पर ए एसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सेहाग थाना अध्यक्ष सफीर आलम दलबल के साथ पहुंचकर तहकीकात करने में लगे हुए हैं. हत्या की सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वाना देते हुए परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया. विधायक गोपाल रविदास ने पुलिस ऑफिसरों से हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने, मृतक के परिवार को 20 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की.

सिमेन्ट कारोबारी को दुकान में घुस कर मार दी गोली
गोली मारने वाले को आलोक ने गोली लगने के बावजूद विरोध करते हुए इंट रोड़ा से मारते हुए खदेड़ा

घटनास्थल के पास से गुजर रहे राहगीरों ने नहीं दिखाई हिम्मत

सम्पत चक (पटना), अजित यादव : पटना के गोपालपुर थाना सोना गोपालपुर डीह के पास स्थित एक सिमेन्ट दुकान में घुस कर मोटर साइकिल सवार दो अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दिया और हत्या के बाद पिस्टल को हवा में लहराते हुए भाग निकले .हत्या के बाद आस पास में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी मे देखा गया है कि आलोक ने गोली मारने वाले हत्यारे का विरोध करते हुए उसे ईट रोड़ा पत्थर से मार कर खदेड़ा. दो-दो गोली लगने के बावजूद उसे काफी दूर तक पीछा करते हुए खदेड़ा और अंत में तक गिरकर मौत के आगोश में समा गया. वहीं घटनास्थल के पास से गुजर रहे राहगीर तमाश बीन बनकर पूरे नजारे को देखते रहे किसी ने हमलावरों का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई.

बहरहाल,वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल अवस्था में दुकानदार को उठा कर इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों से उससे मृत घोषित कर दिया हालांकि लोगों का कहना है कि दुकानदार की मौत मौके पर ही हो गई थी। पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है. स्थानीय लोगों की मानने तो अपराधियों ने चार चक्र गोली दुकानदार को निशाना बनाते हुए चलाई. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है.  पुलिस ने मोटर साइकिल सवार जिन जिन स्थान पर गये थे. मामले की छानबीन पुलिस कर रही है.

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गोलियों से भूलकर हत्या करने के मामले के बाद भी गोपालपुर थाना अध्यक्ष जावेद खान ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा. कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया. इतना ही नहीं मृतक के परिवार वाले जब प्राथमिकी दर्ज कराने गोपालपुर थाना पहुंचे तो थाना अध्यक्ष ने उन्हें मीडिया कर्मियों से बात करने से रोक दिया.

घटना के बारे में बताया जाता है कि सोना गोपालपुर डीह पर मरांची निवासी निरज कुमार अपने साला आलोक के साथ सिमेन्ट छड़ का कारोबार करते थे. सोमवार की दोपहर आलोक दुकान पर बैठा हुआ था तभी एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक हैलमेट पहने हुए पहुंचे और कमर से पिस्टल निकाल कर दनदन आलोक पर गोलियों की बौछार कर दिया. आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के साथ गोपालपुर थानाध्यक्ष पहुंचे और आलोक को घायल मान कर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उससे मृत बता दिया. आलोक की हत्या की खबर पा कर परिजन भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है. डीएसपी सदर 2 सत्यकाम ने बताया कि सिमेंन्ट कारोबारी मूल रूप से मरांची के रहने वाले थे और अब तक के छानबीन में पता लगा है कि इनका गांव में पुराना विवाद चल रहा है.

परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है. हत्या के कारणों का अभी पता पूरी तरह चल नहीं सका है. सीसीटीवी में एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की फोटो आई है मगर दोनों हैमलेट से मुंह छुपाये हुए जिस कारण इनकी पहचान नहीं हो पा रही है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी हुई है. इस हत्याकांड के बारे में पटना के सदर एएसपी ने वीडियो मैसेज के जरिए मीडिया को बताया है कि एक दुकान में आलोक कुमार बैठे हुए थे जहां एक बाइक सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने आकर गोली मारकर दी. पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में मृतक के परिवार वालों के आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंघाल कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.