Patna crime – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

छात्रा मौत: CBI जांच की मांग, फांसी दिलाने की लड़ाई तक परिवार को साथ देने का पप्पू ने किया वादा
जेल से रिहा होकर चक मूसा गांव पहुंचे सांसद, पीड़ित परिवार से मिले, न्याय दिलाने का किया वादा

फुलवारी शरीफ: (अजीत )।। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना के बेउर जेल से रिहा होने के बाद सीधे फुलवारी शरीफ पहुंचे और चक मूसा गांव में मृत कोचिंग छात्रा के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली और हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.
पीड़ित परिवार ने सांसद को बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री रोज की तरह सुबह करीब 8:00 बजे घर से निकली थी. नकटी भवानी चक मूसा मोड़ के पास से वह ऑटो पर सवार होकर कोचिंग संचालित अपार्टमेंट के पास उतरी थी. परिजनों ने बताया कि अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में गार्ड छात्रा को भवन के अंदर जाते हुए देख रहा है.

मृत छात्रा के पिता ने सांसद को बताया कि उनकी बेटी के अपार्टमेंट में प्रवेश करने से पहले एक लड़का अंदर मौजूद था और दो लड़के उसके पीछे-पीछे अंदर गए थे. परिवार का आरोप है कि सीसीटीवी में दिख रहे सभी युवक अपार्टमेंट में कारपेंटर का काम करते थे. परिजनों ने आशंका जताई कि इन लोगों ने छात्रा के साथ गलत करने का प्रयास किया या दुष्कर्म करने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को छत से फेंक कर हत्या कर दी.

परिवार ने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और खेती-बाड़ी तथा दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल से बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे. सांसद जब गांव पहुंचे तो वहां भारी भीड़ जमा हो गई. उन्होंने देखा कि पीड़ित परिवार तंग गली में बने जर्जर और पुराने मकान में रहता है जहां मजदूरी कर किसी तरह परिवार जीवन यापन कर रहा है. परिवार के लोगों ने सांसद पप्पू यादव से फुलवारी शरीफ डीएसपी के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने जातिय सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करके मामले को रफा दफा करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. इस पर सांसद पप्पू यादव ने नाराजगी का इजहार किया और कहा कि पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर एक जात विशेष के लोगों को धमका रही है और गरीब छात्रा के परिवार को डरा रही है . सांसद ने कहा अपराधी की कोई जात नहीं होती यहां छात्र के साथ गलत हुआ है परिवार को क्यों धमका रहे हो या न्याय दिलाने का काम करो .सरकार के इशारे पर धमकी देने का काम नहीं करें. उन्होंने कहा कि आज किसी की बेटी सुरक्षित नहीं है.
मुलाकात के दौरान मृत छात्रा की मां रो-रोकर न्याय की गुहार लगाती रही. सांसद ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि छात्रा मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे.सांसद ने छात्रा मौत मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि घटना की निष्पक्ष और गहराई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना जरूरी है.
इस दौरान सांसद ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में अपराध बढ़ा है और जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं की साजिश के तहत उन्हें आधी रात में गिरफ्तार कर परेशान किया गया ताकि संसद में वे जनता की आवाज नहीं उठा सकें.पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं द्वारा उनके खिलाफ साजिश रची गई. उन्होंने कहा कि एक दिल्ली, एक बिहार और एक पूर्णिया के नेता की इसमें भूमिका रही है. उन्होंने खेमका हत्याकांड के कथित एनकाउंटर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें गलत व्यक्ति को मारा गया है और उन्हें इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है.

सांसद ने कहा कि वे इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे और जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वे आम जनता और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को संसद में भी उठाते रहेंगे. सांसद ने कहा कि फुलवारी की बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई अंतिम मुकाम तक पहुंचाई जाएगी.उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि छात्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई को वह रुकने नहीं देंगे. उन्होंने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने उनका साथ दिया, वह उनके प्रति आभारी हैं. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की गई थी.मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी साजिश के तहत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें आधी रात में गिरफ्तार करवाकर परेशान करने की कोशिश की. हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और इसी वजह से उन्हें न्याय मिला. वहीं सांसद पप्पू यादव से स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है.

@pappuyadav

@patnacrime

कोचिंग छात्रा मौत मामला: दरिंदगी के बाद छत से फेंकने का आरोप
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार, सड़क जाम कर प्रदर्शन
घटनास्थल पहुंचे सीनियर एसएसपी, इलाके में तनावपूर्ण माहौल

फुलवारी शरीफ। (अजीत)।। पटना के फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है. छात्रा के परिजनों ने कोचिंग संस्थान में दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले में मेडिकल बोर्ड द्वारा पटना एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लगने की संभावना है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने न्यायिक जांच की मांग उठाई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा खुद घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

परिजनों के अनुसार छात्रा फुलवारी शरीफ स्थित फंडामेंटल कोचिंग में पढ़ाई करने गई थी. आरोप है कि कोचिंग संस्थान में कुछ लोगों द्वारा छात्रा के साथ दरिंदगी की गई. विरोध करने पर छात्रा को कोचिंग की छत से नीचे फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने छात्रा के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट और जख्म के निशान होने का दावा किया है.

घटना के बाद छात्रा का मेडिकल बोर्ड द्वारा पटना एम्स में कई घंटे तक पोस्टमार्टम कराया गया. हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है और इसके आने में तीन से चार दिन लगने की संभावना जताई जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक गोपाल रविदास सीपीआई एमएल के नेताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली. परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ कोचिंग में दरिंदगी कर हत्या कर दी गई और उन्हें न्याय चाहिए. पूर्व विधायक ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई.

घटना के विरोध में पूर्व विधायक के नेतृत्व में एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर दिया गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण एम्स गोलंबर के आसपास चारों ओर लंबा जाम लग गया. कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की. कुछ स्थानों पर आगजनी की भी सूचना सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा दलबल के साथ फुलवारी शरीफ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.
पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसे छत से फेंक कर हत्या की गई है. उन्होंने इस मामले में एसआईटी जांच पर अविश्वास जताते हुए न्यायिक जांच आयोग गठित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे छात्राएं और अभिभावक भय के माहौल में हैं. उन्होंने पुलिस से मांग की कि 24 घंटे के अंदर इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि धरना स्थल पर एम्स रोड जाम है. उन्होंने कहा कि कोचिंग छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसे इंस्टिट्यूट के छत से फेंक दिया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना की तीखी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईटी नहीं बल्कि इस घटना पर न्यायिक जांच आयोग गठित किया जाए. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस और एसआईटी पर उन्हें विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में इस तरह की लगातार घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने जानीपुर इलाके के अपहरण मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक माह पहले नीट छात्रा मामले में भी कार्रवाई नहीं हुई.
उन्होंने कहा कि कोचिंग छात्रा मौत मामले में पुलिस 24 घंटे में यह पता लगाए कि इस घटना में कौन-कौन शामिल हैं और उन्हें गिरफ्तार करे. उन्होंने कहा कि पूरे फुलवारी शरीफ में बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं और लोगों में डर का माहौल है. उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की.
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में डर का माहौल है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने ह’त्या कर फेंकने का लगाया आरोप
फुलवारी शरीफ:  पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवारी शरीफ-नौबतपुर मार्ग पर एम्स गोलंबर के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत में चल रहे कोचिंग संस्थान से गिरकर एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने छात्रा की हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार चकमूसा गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा प्रतिदिन की तरह कोचिंग पढ़ने पहुंची थी. इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि छात्रा छत से गिर गई है और उसकी मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना को हादसा मानते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए. हालांकि अंतिम संस्कार से पहले जब परिजनों ने शव का निरीक्षण किया तो छात्रा के शरीर पर गंभीर चोट और संदिग्ध निशान देखे गए, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई.

परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ गलत करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर उसके शरीर पर नुकीले हथियार से दो बार वार किया गया तथा उसे घसीटे जाने के निशान भी शरीर पर पाए गए. परिजनों ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर टूटे हुए थे और जहां से गिरने की बात कही जा रही है वहां किसी प्रकार का खून का निशान नहीं मिला, केवल छात्रा की चप्पल बरामद हुई.

परिजनों ने कोचिंग संचालक को बुलाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई. सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को इमारत के अंदर जाते हुए तथा उसके पीछे बढ़ई का काम कर रहे दो युवक जाते हुए दिखाई पड़े. कुछ देर बाद दोनों युवक नीचे उतरते नजर आए, जबकि फुटेज में छात्रा तीसरी मंजिल से गिरते हुए दिखाई पड़ी.
घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया. मामले में भवन में काम कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छत से गिरने का प्रतीत हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय ऊपर और कौन-कौन मौजूद था. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

अजीत

फुलवारी में गैंगवार की आशंका, कुख्यात सुनील यादव गोली मारकर हत्या
जेल से निकलने के बाद बदला ठिकाना, दर्जनों मामलों में पुलिस को थी तलाश

पटना। अजीत ।। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुनील कुमार यादव की फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के उफर पुरा गांव के समीप विकास विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. दर्जनों मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार युवक कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था. इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित आपसी रंजिश के एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.

सुबह गोलियों की आवाज से दहला इलाका
शुक्रवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. जब लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो वहां एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से मौके से फरार हो गए.

बाइक सवार अपराधियों ने मारी दो गोली
जानकारी के अनुसार दरियापुर नौबतपुर निवासी शिवजतन यादव का बेटा 36 वर्षीय सुनील कुमार यादव विकास विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था. शुक्रवार को अपराधियों ने घर के बाहर ही उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने सुनील के सिर में दो गोली मारी और मौत के घाट उतार दिया. अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए इलाके से फरार होने में कामयाब हो गए. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

मौके से कई खोखे बरामद, एफएसएल टीम जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम और एफएसएल को बुलाया गया है जो साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है.

लंबा आपराधिक इतिहास, गैंगवार की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनील यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि नौबतपुर में अपराधी गिरोह से अपनी जान बचाने के लिए वह फुलवारी शरीफ इलाके में रह रहा था.
जेल से बाहर आने के बाद किन लोगों से था संपर्क, जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है. मृतक के जेल से बाहर आने की जानकारी को भी जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक जेल से रिहा होने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और क्या हाल के दिनों में किसी से उसका विवाद हुआ था. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
सीसीटीवी खंगालने के साथ छापेमारी जारी
फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के समय मौजूद लोगों और अपराधियों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके.

फेसबुक पर हथियार लहराकर लिखा “हमसे बड़ा कोई रंगदार बा”, चार गिरफ्तार
रंगदार बनने के शौक में दस हजार में खरीदा पिस्तौल

फुलवारी शरीफ। अजीत।। पटना की गौरीचक थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है. गिरफ्तार युवक अपराध की दुनिया में नाम कमाने के इरादे से दस-दस हजार रुपये में देशी पिस्तौल खरीदकर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे. वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए “हमसे बड़ा कोई रंगदार बा” कहते नजर आ रहे थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई.
मामला गौरीचक थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 07.01.2026, धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 06 जनवरी 2026 को फेसबुक पर हथियार के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर खुद को रंगदार बताता नजर आ रहा था. वीडियो की गंभीरता को देखते हुए गौरीचक थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया. तकनीकी जांच और सूचना संकलन के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान शाहिल कुमार, पिता देवीलाल यादव, निवासी वरुणा, थाना गौरीचक, जिला पटना के रूप में हुई. शाहिल की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर काजी बिगहा गांव निवासी सन्नी कुमार, पिता संजय प्रसाद के घर से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया.

इसके बाद सन्नी की निशानदेही पर पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र के भोलाचक गांव निवासी कृष्णा कुमार उर्फ क्रिश, पिता सन्दु बिंद के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कृष्णा के घर से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि हथियार धनरुआ थाना क्षेत्र के कुशवन गांव निवासी सचिन कुमार, पिता उनी पासवान और अभिषेक कुमार, पिता नरेश पासवान से खरीदे गए थे.

पुलिस टीम ने कुशवन गांव में छापेमारी कर सचिन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. हालांकि इस मामले में नामजद आरोपी अभिषेक कुमार छापेमारी के दौरान फरार पाया गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल कुमार, सन्नी कुमार, कृष्णा कुमार उर्फ क्रिश और सचिन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से कुल दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि रंगदार बनने और सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने के लिए उन्होंने दस-दस हजार रुपये में हथियार खरीदे थे. हथियार खरीदने के बाद उन्होंने फेसबुक पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया, जिससे उनकी पहचान उजागर हो गई और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
गौरीचक थाना में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने बताया कि चारों युवक आपस में दोस्त हैं और अपराध की दुनिया में कदम रखने का शौक रखते थे. पुलिस ने बताया कि हथियार बेचने वाले की भी पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है.
इस छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार रंजन के नेतृत्व में गौरीचक थाना के पु०अ०नि० रवि कुमार, विमलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार गिरि, बब्लू कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, डायल-112 की टीम और सशस्त्र बल शामिल थे.

बेउर जेल में पुलिस का छापा,चप्पा-चप्पा खंगाला, कई घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन
फुलवारीशरीफ। अजीत।। राजधानी पटना में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शनिवार तड़के बेउर केंद्रीय कारा में जबरदस्त छापेमारी अभियान चलाया. यह छापेमारी इतनी सघन थी कि जेल का एक-एक वार्ड, बैरक, परिसर का कोना-कोना अधिकारियों ने खंगाल डाला. सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ यह ऑपरेशन कई घंटे तक लगातार चलता रहा.

सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान सभी बंदियों को वार्डों में बंद रखकर अंदर की हर जगह की बारीकी से जांच की गई. इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पूर्वी, सिटी एसपी मध्य और एडीएम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. भारी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और विशेष टीमों को जेल परिसर में तैनात किया गया था.

हाल के दिनों में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में हुई हत्या, लूट और गैंगवार जैसी बड़ी वारदातों में कई बार अपराधियों का तार बेउर जेल से जुड़ने की आशंका जताई गई थी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार इस जेल पर निगरानी बढ़ाए हुए था और इसी कड़ी में शनिवार को तड़के व्यापक छापेमारी की गई.

जेल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, सिम, धारदार वस्तुएं या किसी तरह की अवैध गतिविधि से जुड़े सामान की मौजूदगी की आशंका के बीच अधिकारियों ने हर वार्ड और हर बैरक का सघन निरीक्षण किया. कई वार्डों में विशेष टीमों ने बारीकी से तलाशी ली. फिलहाल क्या-क्या सामान बरामद हुआ है, यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है.

सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि “छापेमारी अभी जारी है. तलाशी अभियान समाप्त होने के बाद ही बरामदगी और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.”

समाचार लिखे जाने तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बेउर जेल में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था. पुलिस का मानना है कि जेल से संचालित किसी भी आपराधिक नेटवर्क को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.

अजीत

कहाँ गये वकील प्रसाद! एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग
पति एक महीने से है लापता, परिवार का बुरा हाल

जक्कनपुर थाना में दर्ज है मामला

फुलवारी शरीफ।। पटना जंक्शन पर फल बेचने वाले 41 वर्षीय वकील प्रसाद 21 अक्टूबर की शाम से रहस्यमय तरीके से गायब हैं और अब तक उनका पता नहीं चल पाया है. पति के लापता होने के एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से पत्नी प्रेमलता देवी और तीन छोटे बच्चों का रो–रोकर बुरा हाल है. वकील प्रसाद करबिगहिया में किराए के कमरे में रहते थे और पटना जंक्शन के दक्षिणी छोर पर फल बेचकर परिवार चलाते थे. पत्नी प्रेमलता बच्चों के साथ अपनी मां के घर भोगीपुर में रहती हैं और पति के अचानक लापता होने से मानसिक रूप से टूट चुकी हैं.

पत्नी ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 6:43 बजे पति से आखिरी बार बात हुई थी. उन्होंने कहा था कि “काम कर रहे हैं, रात में बात करेंगे.” इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया और फिर कभी ऑन नहीं हुआ. रातभर खोजबीन के बाद भी जब कहीं जानकारी नहीं मिली तो अगले दिन जक्कनपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

उन्होंने बताया कि कई स्थानों—पटना जंक्शन, करबिगहिया, परिचितों और आस-पड़ोस—में खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. गुम होने के समय वकील प्रसाद ने हरे रंग की ट्राउजर और शर्ट पहन रखी थी.

इस मामले में जक्कनपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि “अनुसंधानकर्ता लगातार जांच कर रहे हैं. बहुत जल्द फल विक्रेता वकील प्रसाद का पता लगा लिया जाएगा.”

इस बीच पत्नी प्रेमलता देवी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए, क्योंकि बच्चों की हालत दिन–प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है.

Ajit

बेऊर कारा में SSP के नेतृत्व में हुई छापेमारी
जेल से पांच मोबाइल बरामद

फुलवारी शरीफ, अजीत।। चुनाव के मद्देनज़र गुरुवार की सुबह फुलवारीशरीफ स्थित आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की. एसएसपी पटना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कई घंटे तक जेल के विभिन्न बैरकों और परिसरों की सघन तलाशी ली गई. अचानक हुई छापेमारी से जेल में अफरातफरी मच गई. इस छापामारी में राजधानी पटना के कई डीएसपी एस डीपीओ एवं अधिकांश थाना अध्यक्ष भी शामिल रहे.

पुलिस के मुताबिक छापामारी के दौरान जमीन के नीचे दबे पाँच पुराने कीपैड मोबाइल फोन (बिना सिम और बैटरी के) और एक ईयरबड बरामद किए गए. ये सामान गंगा खंड के बाहरी परिसर और विशेष सुरक्षा कक्ष के वेंटिलेशन के पास से मिले. पुलिस ने बरामद वस्तुओं को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है.

एसएसपी पटना ने कहा कि “चुनाव के दौरान जेलों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कुछ अपराधी जेल के अंदर से भी संपर्क साधने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी कैदियों की तलाशी ली गई और कई कक्षों की दीवारों व फर्श की जांच की गई. फिलहाल किसी कैदी के पास से सीधे आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है, लेकिन बरामद सामान से अंदरूनी सहयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

कारा प्रशासन ने बताया कि जेल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और जेलकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी. अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की औचक छापेमारियां जारी रहेंगी, ताकि जेल में अनुशासन और सुरक्षा कायम रहे.

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2664 लीटर विदेशी शराब बरामद

फुलवारी शरीफ। अजीत।। पटना की गौरीचक थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी में 2664 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 350/23 दिनांक 19.06.23 के तहत की गई. पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(अ), 32(2)(3), 36 तथा 41(1)(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

प्राथमिक नामजद अभियुक्तों में राजेश कुमार, गुडडू कुमार, पिंटू यादव उर्फ मनीष (तीनों पिता स्वर्गीय प्रमोद राय) तथा विक्की कुमार (पिता सुरेश प्रसाद उर्फ सुरेश राय) शामिल हैं. सभी अभियुक्त पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के लाल कोठी, सुल्तानपुर निवासी बताए जाते हैं. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया है.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद से लगातार छापेमारी की जा रही है. इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई से क्षेत्र में यह संदेश गया है कि शराब माफिया को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को गति मिल सके.

Ajit

अंजनी सिंह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा- पांच आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद और पुराने केस की गवाही बनी वजह
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

फुलवारी शरीफ। अजीत।। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में अंजनी सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. बीती 22 जून 2025 की रात कंडाप बहुआरा के पास राइस मिल के समीप अंजनी कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों में हंडेर गांव निवासी शशि भूषण सिंह और उसका बेटा सन्नी कुमार उर्फ गौरव भारती, शिवचक निवासी विशाल कुमार उर्फ रंगा राव, कंडाप निवासी राजकुमार सिंह उर्फ टाइगर और हंडेर गांव निवासी कन्हाई कुमार शामिल हैं. इन अपराधियों को गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के बाद अलग–अलग स्थानों से दबोचा गया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्या के पीछे गहरी साजिश रची गई थी. गौरव भारती ने सात लाख रुपये देकर अवधेश साव उर्फ विदेशिया के जरिये अंजनी सिंह की हत्या करवाई थी. कारण यह था कि मृतक अंजनी सिंह, शशि भूषण सिंह के पुराने हत्या कांड में मुख्य गवाह थे और साथ ही शशि भूषण व ब्रज भूषण सिंह की 54 कठ्ठा जमीन विवाद को सुलझने से रोक रहे थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार शशि भूषण के जेल से बाहर आने से पहले ही षड्यंत्र रचा गया ताकि उसका नाम सीधे तौर पर सामने न आए.

गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस ने छह एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और एक टाटा हैरियर कार (नंबर आरआर01II-1411) भी जब्त की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्या कांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क से न केवल अंजनी सिंह हत्याकांड का उद्भेदन हुआ है, बल्कि जमीन माफिया और आपराधिक गठजोड़ की परतें भी खुल गई हैं. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.