Patna City bus service – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अच्छी खबर: अटल पथ और गंगा पथ पर शुरु होगा सीएनजी/ इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन
पटनावासियों के लिए एक अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरकार ने अटल पथ के रास्ते जेपी गंगा पथ से कंगन घाट तक सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की तैयारी कर ली है. दिवाली से पहले ही आर ब्लॉक से कंगन घाट तक सिटी बस का परिचालन शुरू हो जाएगा.

जानिए इस खबर की मुख्य बातें –

कंगन घाट से आर ब्लॉक के लिए प्रतिदिन सिटी बसों का होगा परिचालन

बसों के परिचालन के लिए निर्धारित किया गया रुट

कंगनघाट से आर ब्लॉक अप-डाउन में प्रतिदिन बसों का होगा परिचालन

बसों से सफर में यात्री देख सकेंगे मरीन ड्राइव का खूबसूरत नजारा

इन रुटों पर बसों के परिचालन से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

पीएमसीएच एवं अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए आने-जाने वाले लोगोें को होगी सहूलियत

पटना।। शहरवासियों की सुविधा के लिए इसी माह से अटल पथ एवं गंगा पथ पर सिटी बसों (सीएनजी/इलेक्ट्रिक) का परिचालन शुरु होगा. कंगनघाट से आर ब्लॉक तक अप एंड डाउन में प्रतिदिन बसों का परिचालन किया जायेगा. इसके लिए अटल एवं गंगा पथ पर बसों के संचालन हेतु नए मार्गों का निर्धारण किया गया है. परिवहन विभाग ने 15 दिन में इस रूट पर बसों का परिचालन शुरू करने की घोषणा कर दी है.

आर ब्लॉक से कंगनघाट का सफर होगा जाम मुक्त

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अटल पथ एवं गंगा पथ पर सिटी बसों का परिचालन किये जाने से आर ब्लॉक से कंगनघाट का सफर जाम मुक्त होगा. इससे न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि यह पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाएगा.

मरीन ड्राइव के खूबसूरत नजारे के बीच बसों से कर सकेंगे सफर

कंगन घाट से आर ब्लॉक एवं आर ब्लॉक से कंगन घाट के बीच परिचालित सिटी बसों के सफर में यात्री मरीन ड्राइव के खूबसूरत नजारों को देख सकेंगे. इस रूट पर बसों की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. जाम से मुक्त और सुकून के साथ यात्री अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. परिवहन सचिव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक सरल, तेज, और सुरक्षित यातायात सेवाएं पहुंचाई जा सकें. इन नए बस मार्गों से प्राइवेट वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे पटना शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या का भी समाधान होगा तथा सड़क दुर्घटना में भी कमी आ सकेगी. यह आम लोगों के समय की बचत करेगा और शहर में ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार लाएगा.

इलाज के लिए पीएमसीएच आने-जाने में होगी सहूलियत

पीएमसीएच और अन्य प्रमुख अस्पतालों को जोड़ने वाले इन मार्गों से चिकित्सा सुविधा तक पहुँचने में आसानी होगी. इस नए बस मार्ग के कारण लोग जाम मुक्त मार्ग से कम समय में अस्पताल पहुँच पाएंगे, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित उपचार प्राप्त करना संभव होगा.

प्रदूषण मुक्त होगा सफर

अटल पथ एवं गंगा पथ पर सीएनजी/ इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जायेगा. निजी वाहनों की तुलना में सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा. जब अधिक लोग बस सेवाओं का इस्तेमाल करेंगे, तो सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी। यह पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा.

इन मार्गों पर बसों का होगा परिचालन

1.मार्ग- कंगनघाट से आर० ब्लॉक (अप) वाया– गायघाट, कृष्णाघाट, पीएमसीएच, गाँधी मैदान, एल०सी०टी० घाट, दीघा घाट, स्टालीन नगर, कुर्जी बालू पर, राजीव नगर, न्यू पाटलीपुत्रा इन्द्रपुरी, महेश नगर, शिवपुरी, एस०के० पुरी-पुनाई चक, मोहनपुर पम्प हाउस, दारोगा राय पथ मोड़, आर० ब्लॉक.

2.मार्ग- आर० ब्लॉक से कंगनघाट (डाउन) वाया – दारोगा राय पथ मोड, मोहनपुर पम्प हाउस, पुनाई चक, एस०के० पुरी, शिवपुरी, महोश नगर, न्यू पाटलीपुत्रा इन्द्रपुरी, राजीव नगर, कुर्जी बालू पर, स्टालीन नगर, दीघा घाट, एल० सी० टी० घाट, गाँधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गाय घाट, कंगन घाट.

pncb

IGIMS आने-जाने की परेशानी हुई दूर, शुरू हुई डायरेक्ट बस सर्विस
आईजीआईएमएस से पटना के विभिन्न रुटों के लिए बसों का परिचालन शुरू
पटना।। आईजीआईएमएस में इलाज के लिए आये मरीजों को अस्पताल कैंपस से ही पटना जंक्शन सहित विभिन्न रुटों के लिए सिटी सर्विस की बसों की सुविधा मिलेगी. यहां इलाज कराकर लौटने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क पर भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा. आम लोगों की सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने गुरुवार से आईजीआईएमएस कैम्पस से बसों का परिचालन शुरू किया. इसका उदघाटन स्वास्थ्य विभाग मंत्री मंगल पांडेय, परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी, बिहार विधानसभा सदस्य संजीव चौरसिया एवं परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया.

मरीजों को आईजीआईएमएस कैम्पस से मिलेगी बस की सुविधा

आईजीआईएमएस कैम्पस से बसों का परिचालन शुरु किये जाने पर स्वास्थ्य विभाग मंत्री मंगल पांडेय ने परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बसों की सुविधा मिलने से मरीजों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी.

विभिन्न रुटों से बसों को जोड़ा जा रहा है

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न रुटों से बसों को जोड़ा जा रहा है. आईजीआईएमस में काफी संख्या में ईलाज कराने के लिए लोग आते हैं. इलाज के लिए आईजीआईएमएस आने-जाने में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए कैंपस से ही बसों की सुविधा शुरू की गई है.

यात्रियों की सुविधा में एक नया कदम

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आईजीआईएमएस कैंपस से बसों की सुविधा मिलने से पटना जंक्शन, दानापुर जंक्शन, गांधी मैदान और बैरिया बस स्टैंड जाने के लिए मुख्य सड़क तक मरीजों को पैदल बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे केवल आइजीआइएमएस के मरीजों और उनके परिजनों के लिए, बल्कि पूरे पटना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है. हमारा लक्ष्य है कि हम यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा प्रदान करें. भविष्य में और अधिक मार्गों पर इसी तरह की सेवाएं शुरू की जायेगी, जिससे पटना के सभी प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया जा सके.

6 सीएनजी बसों का 52 ट्रिप में होगा परिचालन

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आइजीआइएमएस कैम्पस से कुल 6ं सीएनजी बसें विभिन्न मार्गों पर कुल 52 ट्रिप यात्रियों को सुविधा के लिए परिचालित होगी. यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बसों में ई टिकटिंग की व्यवस्था होगी तथा सभी बसों में 65 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी.

आईजीआईएमएस से बसों का परिचालन एक नजर मेंः –

कुल 6 अत्याधुनिक सीएनजी बसें प्रतिदिन संचालित की जाएगी.

ये बसें प्रतिदिन कुल 52 ट्रिप करेंगी, जिससे यात्रियों को लगातार और नियमित सेवा मिलेगी.

3.सभी बसों में आधुनिक ई-टिकटिंग प्रणाली लागू की गई है, जो यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी.

महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक बस में 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं.

समाज के विशेष वर्गों की जरूरतों का ख्याल रखते हुए, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विशेष सीटें आरक्षित की गई हैं.

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रीपेड कार्ड, मासिक पास और दैनिक पास जैसी विभिन्न भुगतान विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं.

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं. आपातकालीन स्थिति में, यात्री तुरंत कंट्रोल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं.

चलो ऐप के माध्यम से यात्री बसों का रियल-टाइम लोकेशन देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी.

नई बस सेवा तीन प्रमुख मार्गों पर संचालित की जाएगी:-

1.पहला मार्ग:- सगुना मोड़-गोला रोड-पाटलीपुत्र स्टेशन मोड़-जगदेवपथ-आशियाना मोड़-आईजीआईएमएस-सचिवालय-इनकम टैक्स गोलंबर-पटना जंक्शन. इस मार्ग पर दो बसें चलेंगी, जो प्रतिदिन 20 ट्रिप करेंगी.

2.दूसरा मार्ग:- आईजीआईएमएस-सचिवालय-इनकम टैक्स गोलंबर-पटना जंक्शन-राजेंद्र नगर टर्मिनल-एनएमसीएच-धनुकी मोड़-जीरो माइल। इस मार्ग पर भी दो बसें संचालित होंगी, जो प्रतिदिन 16 ट्रिप पूरी करेंगी.

3.तीसरा मार्गः- सगुना मोड़-गोला रोड-पाटलीपुत्र स्टेशन मोड़-जगदेवपथ-आशियाना मोड-़ आइजीआइएमएस-सचिवालय-इनकम टैक्स गोलंबर-पटना जंक्शन-राजेंद्र नगर टर्मिनल-एनएमसीएच-धनुकी मोड़-जीरो माइल. इस लंबे मार्ग पर भी दो बसें चलेंगी, जो प्रतिदिन 16 ट्रिप करेंगी.

न्यूनतम किराया होगा 6 रुपये

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अभय झा ने बताया कि किराया यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. न्यूनतम किराया 6 रुपये और अधिकतम किराया 37 रुपये रखा गया है. आईजीआईएमएस से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराया दरें निर्धारित की गई हैं, जैसे –

आईजीएमएस से दानापुर रेलवे स्टेशन 13 रुपये।

आईजीएमएस से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल 25 रुपये।

आईजीएमएस से गांधी मैदान बस पड़ाव 13 रुपये।

आईजीएमएस से इनकम टैक्स 6 रुपये।

आईजीएमएस से पटना जंक्शन 9 रुपये।

आईजीएमएस से राजेंद्र नगर टर्मिनल 13 रुपये।

आईजीएमएस से एनएमसीएच 18 रुपये।

दानापुर रेलवे स्टेशन से बैरिया बस स्टैंड 37 रुपये.

इस मौके पर राज्य परिवहन आयुक्त विशाल राज, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय झा, IGIMS निदेशक बिंदे कुमार, उपनिदेशक एडमिन डॉ मनीष मंडल आदि उपस्थित थे.

pncb