Patna accident – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बाइपास पर बह गया हजारों लीटर दूध, टैंकर-ऑटो और बाइक में टक्कर में कई लोग घायल
सड़क पर दूध वाहन पलटा, सैकड़ों लीटर दूध सड़क पर बर्बाद, दूध लूटने वालों की लगी भीड़

टैंकर के नीचे दबे ऑटो और बाइक

फुलवारी शरीफ, अजीत।। शनिवार की दोपहर पटना बाइपास पर सिपारा पुल के पास बड़ा हादसा हो गया. दूध से भरा एक बड़ा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा इसकी चपेट में आ गए. ऑटो पर सवार पांच यात्री और मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. टैंकर से गिर रहा दूध को लूटने के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीडीपी फुलवारी शरीफ के लिए दूध लेकर आ रही यह टैंकर तेज गति में थी. सिपारा पुल के पास मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टैंकर अचानक पलट गया. हादसा इतना जोरदार था कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. पलटते ही दूध टैंकर से सैकड़ों लीटर दूध सड़क पर बहने लगा और चारों ओर दूध की सफेद धार दिखाई देने लगी.

टैंकर पलटने के दौरान पास से गुजर रही एक मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा सीधे इसके चपेट में आ गए. मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक और ऑटो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और घायलों को तुरंत सड़क से हटाकर अस्पताल भेजा. ऑटो और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए. टैंकर से सड़क पर लगातार दूध बहता देख लोग चालक और पीडीपी के कर्मचारियों के साथ मिलकर दूध को बचाने का प्रयास करते रहे. कुछ लोग डिब्बों और बाल्टियों में दूध भरने की कोशिश भी करने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही बेउर थाना पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने और जाम हटाने का प्रयास किया. इस दौरान पीडीपी फुलवारी शरीफ के तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा.

इस दुर्घटना के कारण बाइपास पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस की मदद से यातायात को सामान्य किया गया. अचानक हुए इस हादसे ने लोगों को दहशत में डाल दिया.

Ajit

पटना में बड़ा हादसा: 10 लोगों की मौत की आशंका
अजित : पटना जिले के मसौढ़ी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा बाजार के पास घटी. मसौढ़ी में ट्रक और ऑटो की टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे पानी भरे मोरहऱ नदी में गिर गए. इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है. पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों में अधिकांश घटनास्थल के नजदीक खराट गांव के रहने वाले हैं और सभी मजदूर तबके के लोग हैं जो मसौढ़ी और आसपास की इलाके से मजदूरी करके देर रात अपने गांव ऑटो से लौट रहे थे.

घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जब खराट गांव से मजदूरी करने के लिए पटना जाने वाले लोग देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नूरा बाजार के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन संतुलन खो बैठे और सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे. ऑटो में सवार सभी यात्री पानी में डूब गए और उनके दबे होने की आशंका जताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय लोग भी मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया. हालांकि, अभी तक मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है. मसौढ़ी थाना प्रभारी विजय यादवेंदु ने बताया, “नूरा बाजार के समीप ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हुई है। ऑटो में कई लोग सवार थे और वे सभी पानी में गिर गए हैं. फिलहाल राहत कार्य जारी है और मृतकों व घायलों की संख्या का आंकलन किया जा रहा है.”

स्थानीय लोगों का आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि इलाके में सड़क सुरक्षा के इंतजाम बेहद कमजोर हैं और दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

बचाव कार्य जारी

राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है. पुलिस और स्थानीय लोग ट्रक के नीचे दबे हुए ऑटो को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. पानी में डूबे यात्रियों को बचाने के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है. जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “ट्रक बहुत तेज गति से आ रहा था और ऑटो ड्राइवर के पास बचने का कोई मौका नहीं था. टक्कर होते ही दोनों वाहन पलट गए और सीधा पानी में गिर गए. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद बचाव कार्य में जुट गए।”

यह दर्दनाक घटना पूरे इलाके में शोक का माहौल बना चुकी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन और पुलिस की ओर से घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इस हादसे से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. सरकार और प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस सड़क पर विशेष ध्यान दिया जाए और यहां ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए.

Ajit

गौरीचक में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग का कहर, एक ड्राइवर जिंदा जला
फुलवारी शरीफ : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में बिहटा सरमेरा हाइवे पर मसाड़ी पुल के पास शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. मसाढ़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई.हादसे में एक ट्रक चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा.

पुलिस के मुताबिक एक ट्रक मध्य प्रदेश से संतरा लेकर मुंगेर जा रहा था जिसके चालक मध्य प्रदेश निवासी मोहम्मद अकरम की जलकर मौत हो गई जबकि सामने से आ रहा हादसे में शामिल दूसरा ट्रक पर सीमेंट लोड था उसके ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचा लिया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी. कुछ ही देर में गौरीचक थाने की पुलिस, डायल 112 की टीम और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.जब आग बुझी, तब ट्रक में फंसे चालक का जला हुआ शव बरामद हुआ, जो पूरी तरह राख में तब्दील हो चुका था. घटना स्थल पर अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना अग्निसमन व पुलिस दल को करना पड़ा.

इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने बाद में जले हुए चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि उसमें कुछ भी नहीं बचा था केवल राख और हड्डियां के लोथड़ा अवशेष ही एकत्र हो पाए.

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतारे लगी रहती है इस बीच में मसाड़ी पुल से पूरब अचानक दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई और उसमें देखते-देखते भीषण आग लग गई. दोनों ट्रक तेज गति में थे और अचानक आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों में तुरंत आग भड़क उठी और पल भर में विकराल रूप ले लिया. अचानक लगी आग में दुर्घटना के दौरान दोनों ट्रकों के एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंसा रह गया. उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह आग की लपटों के बीच जलकर खाक हो गया वहीं, दूसरे ट्रक के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली. हालांकि दूसरे ट्रक चालक के बारे में पुलिस को कुछ पता नहीं चल पाया. मौके पर जब स्थानीय लोग पहुंचे तब सबसे पहले 112 डायल को सूचना दिया गया. मौके पर गौरीचक पचरुखिया और आसपास के कई थानों के पुलिस पहुंच गयी .वहीं पटना सिटी फतुहा मसौढ़ी गौरीचक सम्पत चक से अग्निशमन दमकल की गाड़ियां पहुंची.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि संतरा लेकर आने वाले ट्रक में दो चालक होते हैं एक चालक अकरम ट्रक चला रहा था जबकि दूसरा चालक सलमान शाह पिता अब्दुल सत्तार ऊपर के केबिन में सो रहा था जो आग लगते ही कूद कर अपनी जान बचा लिया. सलमान शाह ने ही जलकर मरे चालक की पहचान मोहम्मद अकरम के रूप में की. लोगों ने बताया कि पूरब दिशा से पश्चिम बेलदारी चक की तरफ सीमेंट लेकर आ रहा था जबकि मो अकरम
जीरापुर मध्य प्रदेश से संतरा लोड कर मुंगेर जा रहा था.शनिवार की अहले सुबह चार बजे गौरीचक थाना के मासाडी गांव के धोबा नदी पुल के पास दोनों ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी. संतरा लदा ट्रक का चालक अकरम ट्रक में आग लगने से फंस कर जल गया और मौत हो गई .वही सीमेंट लदा ट्रक का चालक और खलासी आग लगने के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया.दोनो ट्रक जलकर नष्ट हो गया.अकरम का शव ट्रक में ही जलकर दिन के दस बजे तक लोथड़ा बनकर फंसा रहा . इस दर्दनाक हादसे के बाद वहां भयावह मंजर देखने पहुंचे लोग सिहर जा रहे थे. घटना स्थल पर बड़ी मात्रा में संतरा जला हुआ बिखर गया. पांच शिक्षा घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन को सामान्य करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए. दनियावां बिहटा टा सर मेरा मार्ग फतुहा से लिंक रोड और गौरीचक बेलदारी चौक मसौड़ी पटना जीरो माइल संपतचक मार्ग पर भीषण जाम लग रहा.वहीं दूसरी तरफ इस दर्दनाक हादसे ने हाईवे पर सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाना आवश्यक है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाए, ताकि ऐसे दिल दहला देने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके.

गौरीचक एस एच ओ मनीष कुमार ने बताया कि
हादसे में शामिल एक ट्रक सीमेंट से भरा हुआ था, जबकि दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश से संतरा लेकर मुंगेर जा रहा था. टक्कर के कारण दोनों ट्रकों में लदी सामग्री सड़क पर बिखर गई और आग की चपेट में आकर खाक हो गई. जिस ट्रक के चालक की मौत हुई है वह संतरा लेकर मध्य प्रदेश से आ रहा था उसकी पहचान मोहम्मद अकरम के रूप में हुई है उसके परिवार वालों को खबर दे दिया गया. उन्होंने बताया कि भोर में 4:50 पर पुलिस को सूचना मिली. पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गए. स्थानीय गांव वालों की भीड़ भी मदद के लिए आ गई थी. चार बड़े दमकल व दो छोटे दमकल की गाड़ी आग बुझाने में कामयाब हुई. उन्होंने बताया कि एक घंटा में आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन आवा गमन सुचारु करने में पुलिस को घंटे तक पसीना बहाना पड़ा.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है.

Ajit