passenger-visiting-abroad- – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भारत में बूस्टर डोज नहीं तो विदेश जा रहे हैं लोग
अब बूस्टर डोज का खेल शुरू

दूसरे देश जाकर लगवा रहे है बूस्टर

ब्रिटेन ,दुबई और अमेरिका की यात्रा में बढ़ोतरी

भारत में बूस्टर डोज पर अभी तक फैसला नहीं

भारत में भी जल्द लग सकती है बूस्टर डोज

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा अब देश पर  मंडराने लगा है, कई देश अपने नागरिकों को बूस्टर डोज दे रहे हैं. वहीँ भारत में अभी तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि भारत के कई लोग दूसरे देशों में जाकर बूस्टर डोज ले रहे हैं. इन लोगों में बड़े उद्योगपति घराने या फिर बड़ी कंपनियों में उच्च पदों पर काम करने वाले लोग शामिल हैं.  व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि उनकी कंपनी के कई कर्मचारी भारत के बाहर बूस्टर डोज लेने के लिए यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर चिंतित हैं, इसलिए चिकित्सीय परामर्श के बाद वे विदेश यात्रा कर रहे हैं. एक बड़ी कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनके यहां के कई कर्मचारी बूस्टर डोज के लिए अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं.

भारत से जो लोग बूस्टर डोज के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं. उनका पसंदीदा देश ब्रिटेन और अमेरिका है. वहीं फाइजर की अतिरिक्त खुराक लेने वाले दुबई भी जा रहे हैं. भारत में अभी तक बूस्टर डोज को लेकर फैसला नहीं हुआ है, मुझे नहीं पता कि यह कानूनी है या गैर कानूनी. लेकिन लोग स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं और खुद को बचाना चाहते हैं, वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं.

भारत में अभी तक बूस्टर डोज को लेकर कोई फैसला न हुआ हो, लेकिन जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है. कोरोना वैक्सीन की अतिरक्त खुराक को लेकर कई बैठकें भी हो चुकी हैं. वैज्ञानिक भी इसकी जरूरत बता चुके हैं, ऐसे में जल्द ही केंद्र सरकार बूस्टर डोज को लेकर दिशानिर्देश जारी कर सकती है. संभव है कि पहले चरण में बूस्टर डोज बुजुर्गों व खराब इम्यूनिटी वाले लोगों को दिया जाए. वहीं सीरम इंस्टीट्यूटर के अदार पूनावाला भी कह चुके हैं कि उनके पास बूस्टर डोज के लिए पहले से करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा कोविशील्ड की खुराक आरक्षित हैं.  डॉ अमित कुमार ने बताया कि ओमिक्रोन के कारण लोगों में डर बढ़ गया है इस कारण जो लोग बड़े पदों पर कार्य कर रहे है वे बाहर जाकर बूस्टर डोज ले कर अपने आप को सुरक्षित कर रहे है . लोगों में असुरक्षा बढे इसके पहले भारत में भी जल्द बूस्टर डोज शुरू किये जाने चाहिए जिससे लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े.

PNCDESK #OMICRONNEWS