Paras hospital murder – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

क्या सोशल मीडिया बना गैंग्स्टर चंदन की मौत की वजह?
गैंगस्टर चंदन की हत्या के बाद ‘रेल दिया जाएगा’ रील वायरल
Patna Now Special report

पटना,17 जुलाई( ओ पी पाण्डेय). पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या ने राजधानी के अपराध जगत में सनसनी फैला दी है. लेकिन इस सनसनी के बीच एक वायरल वीडियो—जिसमें चंदन “प्यार से समझावतानी, समझ जाईये नहीं तो रेल दिया जाएगा” गाने के बैकग्राउंड में छत पर टहलते दिख रहा है- ने नया मोड़ दे दिया है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, और इसके साथ ही कई सवाल भी उठ खड़े हुए हैं: क्या सोशल मीडिया ही चंदन की हत्या की वजह बना?

बीमारी से पीड़ित, फिर भी हीरोगिरी जारी

चंदन को फिस्टुला की बीमारी थी। वीडियो में साफ़ दिखता है कि वह चलने में असहज है। वह घर की छत पर टहल रहा है, जहां उसके कुछ साथी भी मौजूद हैं.

अनुमान है कि यह वीडियो खुद चंदन की जानकारी के बिना ही बनाया गया था, लेकिन यह उसके फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर भी अपलोड किया गया था.

पिछले 12 वर्षों से जेल में बंद चंदन को अदालत से 15 दिन की पेरोल मिली थी. यह मौका उसके लिए खुली हवा में सांस लेने जैसा था, लेकिन यही खुलापन उसके लिए खतरा बन गया.

रील से मिलती रही ‘लोकेशन’

पेरोल पर बाहर आने के बाद चंदन ने पटना एम्स, अपने घर और पारस अस्पताल सहित कई जगहों पर वीडियो शूट कराए. एक वीडियो में वह एम्स के बाहर लाल टीशर्ट में टहलता नजर आता है.

पारस अस्पताल में भी रील शूट किए गए, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया.

इन रीलों में सिर्फ चंदन नहीं, बल्कि उसके करीबी भी शामिल थे.कुछ वीडियो में पार्टी करते हुए दिखना, कुछ में धमकाने वाला अंदाज़ और बाकी में उसकी हीरोगिरी…यह सब मिलाकर सोशल मीडिया पर एक नई छवि गढ़ी गई.

लेकिन यही छवि उसके लिए जानलेवा साबित हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये वायरल रील्स और फोटो लगातार उसकी लोकेशन को सार्वजनिक कर रही थीं, जिससे विरोधी गुटों को उसकी हर हरकत की जानकारी मिलती रही.

सोशल मीडिया बना मौत की वजह?

जानकार मानते हैं कि गैंगवार की दुनिया में ‘लो प्रोफाइल’ रहना ही बचाव है,लेकिन चंदन के करीबी, शायद अनजाने में, उसे बार-बार सोशल मीडिया पर एक्सपोज़ करते रहे. उसकी बढ़ती डिजिटल मौजूदगी ने उसके विरोधियों को निशाना साधने का अवसर दे दिया.

कौन था चंदन?

चंदन मिश्र का नाम पहली बार 2000 के दशक की शुरुआत में सुर्खियों में आया था. 2007 में उसने पहली हत्या की. वह बिहार खासकर बक्सर के आपराधिक जगत में एक उभरता चेहरा बन गया था,

खासकर हत्या, रंगदारी, सुपारी और ज़मीन कब्जा जैसे मामलों में. 2012 में उसकी गिरफ्तारी के बाद वह जेल में था, लेकिन जेल के भीतर से भी उसका नेटवर्क चलता रहा.

पुलिस की नजरबंदी में चूक या मिलीभगत?

बड़ा सवाल यह भी उठता है कि जब चंदन को पुलिस सुरक्षा के साथ पेरोल मिला था, तो वह इतने आराम से वीडियो कैसे बनाता रहा?

क्या इसमें सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की लापरवाही थी या जानबूझकर छूट दी गई?

अब रील पर अफसोस जता रहे दोस्त

चंदन की मौत एक चेतावनी है — न सिर्फ अपराधियों के लिए, बल्कि उनके समर्थकों और सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल करने वालों के लिए भी.अपराध की दुनिया में पब्लिसिटी अक्सर मौत की भूमिका निभाती है. ‘रेल दिया जाएगा’ जैसी रील शायद मनोरंजन के लिए बनाई गई हो, लेकिन अब वह हत्या की कहानी की अहम कड़ी बन गई है.जिसे अफसोस के साथ उसके दोस्त भी स्वीकार कर रहे थे.

पारस अस्पताल मर्डर गैंगवार का नतीजा
बादशाह उर्फ तौसीफ बना साजिश का सूत्रधार, फुलवारीशरीफ में छापेमारी तेज

पटना@ajit।। राजधानी के नामचीन पारस एचएमआरआई अस्पताल में गुरुवार को कैदी चंदन मिश्रा की हुई हत्या ने पटना के आपराधिक नेटवर्क की जटिल परतों को उजागर कर दिया है. शुरुआती जांच से यह सामने आया है कि यह घटना किसी व्यक्तिगत दुश्मनी का नहीं, बल्कि दो सोना तस्करी गिरोहों के बीच लंबे समय से चल रही अदावत का नतीजा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में हुई इस निर्मम हत्या के पीछे फुलवारी शरीफ के गुलिस्तान मोहल्ला निवासी कुख्यात बदमाश तौसीफ राजा उर्फ बादशाह का नाम प्रमुखता से सामने आया है. बादशाह, जो पूर्व में रमजान के दौरान दुर्गा मंदिर के पास फायरिंग केस में गिरफ्तार हो चुका है, इस पूरे ऑपरेशन का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

गौरतलब है कि चंदन को इलाज के बहाने अस्पताल लाया गया था, जहां उसे पहले से तैनात हमलावरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से गोली मार दी. वारदात के बाद फुलवारी शरीफ, समनपुरा, आलमीजान नगर, खलीलपुरा समेत आसपास के कई इलाकों में STF और विशेष पुलिस दस्तों ने छापेमारी अभियान छेड़ दिया है.

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की जांच में पाया कि पांच की संख्या में आए हमलावरों की पहचान फुलवारी शरीफ क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों के रूप में हुई है. इनका संबंध समनपुरा और खलीलपुरा के पुराने गिरोहों से है.

सोना लूट, विश्वासघात और गैंग के भीतर धोखे की कहानी
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि चंदन मिश्रा पर उसके ही गैंग के सदस्यों को धोखा देने और पुलिस को सूचना देने का संदेह था. सूत्र बताते हैं कि सगुना मोड़ और आरा में हुई सोना लूट की घटनाओं के बाद से ही चंदन पर निगाह थी. गिरोह को शक था कि गिरफ्तारी की सूचना उसी ने लीक की थी.

इसके अलावा, वीआईपी जेंट्स पार्लर खोलने के नाम पर गैंग के 50 लाख रुपये गबन करने के मामले में फुलवारी शरीफ निवासी अमित कुमार की भी हत्या हो चुकी है. यह वारदात प्रकाश टॉकीज अपार्टमेंट के पास अंजाम दी गई थी. गैंग के भीतर गद्दारी का यह सिलसिला लगातार खून-खराबे में बदलता जा रहा है.

पटना के पश्चिमी इलाकों में गैंगवार की धमक.
फुलवारी शरीफ से लेकर दानापुर, खगौल, पटना सिटी, रईस कॉलोनी और सबजपुरा तक अब इन गिरोहों के बीच संघर्ष की स्थिति बन गई है. पुलिस को आशंका है कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में और भी टकराव देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने कई संदिग्धों को चिह्नित कर लिया है और बड़ा अभियान जल्द शुरू होने की तैयारी है.

Ajit