Paper in water – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बक्सर: प्रश्नपत्र पानी में मिलने की खबर फर्जी, विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
प्रश्न पत्र के बंडल पानी में तैरते वायरल हुई थी तस्वीर

विभाग का दावा, सुचारू रूप से हुई परीक्षा

बक्सर/पटना।। विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज़ पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही से जुड़ी खबरों को जिला शिक्षा विभाग ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि नौवीं, दसवीं और बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद बंडल बारिश के पानी में तैरते मिलने का दावा तथ्यहीन है. विभाग के अनुसार परीक्षा सामग्री पूरी तरह सुरक्षित रही और परीक्षा का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न कराया गया.

क्या है पूरा मामला
जिला शिक्षा कार्यालय बक्सर द्वारा प्रेषित, जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली नौवीं, दसवीं और बारहवीं की त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं 27 जून 2026 तक जिले को प्राप्त हो गई थीं. इसी बीच 28 जून 2026 को एम.पी. उच्च विद्यालय, बक्सर में सिपाही भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाए जाने के कारण परीक्षा सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय बुनियादी विद्यालय, बक्सर के भवन में सुरक्षित रूप से रखा गया था.

क्या है सच्चाई
दिनांक 30-06-26 को जिले के विद्यालयों द्वारा प्रश्न पत्र औऱ उत्तर पुस्तिका का उठाव किया जा रहा था, और विभिन्न विद्यालय का पैकेट छांट कर सुविधानुसार वाहनों में रखकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई. इस घटना को किसी असामाजिक तत्वों द्वारा विभाग को बदनाम करने की मंशा से फोटो और वीडियो वायरल किया गया और गलत अफवाह फैलाई गई. जबकि परीक्षा का प्रश्न पत्र समेत उत्तर पुस्तिका पैकेट वितरण एवं उठाव के दौरान बारिश शुरू हो जाने के बावजूद सारे पैकेट को सुरक्षित विद्यालयों में पहुंचा दिया गया था. विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज़ पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रकाशित दावे तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह निराधार हैं. परीक्षा के सुचारु रुप से संचालित होने में किसी तरह की लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना नहीं की गई है.

pncb