pankaj kumar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में कई आईएएस अफसरों का तबादला
राज्य के आधा दर्जन जिलों में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति

नवीन कुमार रोहतास कलेक्‍टर बनाए गए

आईएएस सुहर्ष भगत को पटना में राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समित‍ि के अपर कार्यपालक न‍िदेशक

राज्य  के कई आईएएस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। वहीं, कई जिलों के कलेक्‍टर भी इधर से उधर किए गए हैं. राज्य के आधा दर्जन जिलों में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की गई है. बिहार सरकार के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अध‍िसूचना जारी की है. इसके अलावा दो अन्य आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. सबसे पहला नाम जमुई के कलेक्‍टर अवनीश कुमार सिंह का नाम है, जिन्‍हें अब मुंगेर का कलेक्‍टर तथा जिला दण्‍डाध‍िकारी नियुक्‍त किया गया है. अवनीश कुमार सिंह 2010 बैच के आईएएस अध‍िकारी हैं.  पंकज कुमार शिवहर के कलेक्‍टर नियुक्‍त 2010 बैच के आईएएस अध‍िकारी पंकज कुमार, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार, पटना को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, शिवहर के पद पर पदस्थापित किया गया है. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (एक्ट- 2, 1974) की धारा-20 के तहत उन्हें शिवहर जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया गया है.  वहीं, आलोच्य व्यवस्था शिवहर जिला के वर्तमान जिला पदाधिकारी द्वारा उनकी बार्धक्य सेवानिवृत्ति की तिथि–30.09.2023 के अपराह्न में प्रभार त्याग किए जाने के बाद से प्रभावी होगी.  2010 बैच के आईएएस  अफसर राकेश कुमार को मुख्‍यमंत्री सच‍िवालय में संयुक्‍त सचिव के पद से ट्रांसफर कर अगले आदेश तक के लिए जमुई के जिला पदाधिकारी तथा जिला दण्‍डाध‍िकारी नियुक्‍त किया गया है.

नवीन कुमार रोहतास कलेक्‍टर बनाए गए 2011 बैच के आईएएस नवीन कुमार को मुंगेर कलेक्‍टर तथा जिला दंडाधि‍कारी के पद से स्‍थानांतरित कर जिला पदाध‍िकारी, रोहतास, सासाराम के पद पर पदस्‍थाप‍ित किया गया है साथ ही वे वहां के जिला दंडाधिकारी भी नियुक्‍त किए गए हैं. साथ ही वे अगले आदेश तक रोहतास के बंदोबस्‍त पदाध‍िकारी के अत‍िरिक्‍त प्रभार में रहेंगे. 2012 बैच के आईएएस श्रीकांत शास्‍त्री को किशनगंज कलेक्‍टर तथा जिला दंडाधि‍कारी के पद से स्‍थानांतरित कर जिला पदाध‍िकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्‍थाप‍ित किया गया है. वे वहां के जिला दंडाधिकारी भी नियुक्‍त किए गए हैं. साथ ही वे अगले आदेश तक औरंगाबाद के बंदोबस्‍त पदाध‍िकारी के अत‍िरिक्‍त प्रभार में रहेंगे.  औरंगाबाद कलेक्‍टर के पद पर तैनात 2015 बैच के आईएएस सुहर्ष भगत को पटना में राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समित‍ि के अपर कार्यपालक न‍िदेशक के रूप में पदस्‍थाप‍ित किया गया है.  वहीं, तुषार सिंगला, जो कि 2015 बैच के आईएएस अफसर हैं, उन्‍हें वित्‍त विभाग के संयुक्‍त सचिव के पद से पदस्‍थाप‍ित कर किशनगंज जिला कलेक्‍टर तथा जिला दंडाधिकारी नियुक्‍त किया गया है. साथ ही वे वहां के बंदोबस्त पदाध‍िकारी के अतिरिक्‍तप्रभार में रहेंगे.

PNCDESK

पंकज एक शिक्षक ही नहीं बल्कि एक सामाजिक व्यक्तित्व भी थे
कोइलवर/भोजपुर (आमोद कुमार की रिपोर्ट) | कोईलवर प्रखंड के मध्य विद्यालय सकड्डी में 2003 से कार्यरत प्रखंड शिक्षक, पंकज कुमार, उम्र 37 वर्ष का आज अचानक निधन हो गया. मध्य विद्यालय सकड्डी में 16 वर्षों से शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. पंकज एक शिक्षक नहीं बल्कि एक सामाजिक व्यक्तित्व के भी धनी थे. जब भी और जहां भी किसी से मिलते थे तो उनके चेहरे पर मुस्कुराहट ही दिखाई पड़ती थी. प्रखंड से लेकर जिला तक में उनकी छाप थी क्योंकि वे हर लोग के दुख-सुख में बढ़ चढक़र भागीदारी निभाने वाले शख्स थे. अचानक घर-परिवार के साथ शिक्षकों के बीच से उनका जाना असहनीय है. सुबह उनकी तबियत खराब होने के कारण परिवार के लोग उन्हें लेकर कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पंकज के असामयिक निधन से उनके परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट कर गीर पड़ा जिससे पिता,माता, पत्नी, भाई,बहन और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है. पिता शुभ नारायण सिंह और माता कमलावती देवी के छोटे पुत्र के निधन से पूरे गांव- परिवार में मातम और सन्नाटा पसर गया है.
ज्ञातव्य हो कि पंकज दो भाई थे जिनमें बड़े भाई मुन्ना सिंह, दो बड़ी बहनें बेबी और गुड्डी का भाई खोने का मलाल जिन्दगी भर रहेगा. पत्नी कविता देवी और तीन पुत्रियां अल्का 9 वर्ष, आयुषी 7 वर्ष और आकृति 5 वर्ष के सिर से आशियाना का छीन जाना मर्माहत करने वाला ही नहीं बल्कि अपूर्णीय है. पंकज के  शोकाकुल परिवार को इस मर्माहत की घड़ी में सांत्वना देने और उनके अंतिम दर्शन हेतु शिक्षकों और अन्य लोगों का तांता लगा हुआ है. शिक्षकों,पदाधिकारियों, सहपाठियों और अन्य लोगों के प्रिय पंकज के असामयिक निधन पर प्रखंड संसाधन केन्द्र कोईलवर में एक शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से कामना की गई कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की ईश्वर शक्ति दें. शोकसभा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोईलवर, हीरालाल सिंह, पूर्व बीआरपी, राजाराम सिंह, वर्तमान बीआरपी, मुश्ताक मुहम्मद, छेदी प्रसाद, प्रताप कुमार, लेखापाल, ओम प्रकाश, सकड्डी एचएम, सुधीर, जी, शिक्षक, रमेन्द्र जी, दीनेश्वर सिंह, प्रमोद, राजकिशोर, मुकेश, सहित सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिका और अन्य लोग उपस्थित रहे.