Painting competition – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार दिवस समारोह: सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार
पेंटिंग में 250 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

पटना, 23 मार्च।। बिहार दिवस पर गांधी मैदान में परिवहन विभाग के पवेलियन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है. इस उद्देश्य के तहत यहां 10 वर्ष तक के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें पहले दिन(22 मार्च) 250 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. विजयी प्रतिभागियों के बीच विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेलमेट वितरण के साथ-साथ बच्चों द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक पेंटिंग्स रहीं, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से हेलमेट के उपयोग, सीट बेल्ट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने जैसे विषयों को रचनात्मक रूप में दर्शाया.  कई चित्रों में हेलमेट है जरूरी, धीमी गति, सुरक्षित जीवन और नियमों का पालन, जीवन का संरक्षण जैसे संदेश प्रमुखता से उभरे.

हेलमेट वितरण के दौरान अपर सचिव कृत्यानंद रंजन ने कहा कि बच्चों की ये पेंटिंग्स केवल कला नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, और इसे हर दोपहिया चालक को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए.
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को हेलमेट प्रदान करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा का दूत बनने के लिए प्रेरित किया. इस पहल के माध्यम से बच्चों को न केवल सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं.परिवहन विभाग की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा.

pncb

इंतजार ख़त्म 19 जुलाई को होगी इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता
पटना के स्कूली छात्रों के लिए सबसे प्रतिष्ठित ब्रदर रेमंड पेंटिंग प्रतियोगिता

लोयोला हाई स्कूल, पटना में है कार्यक्रम का आयोजन

अनुशासन , नैतिकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया ब्रदर रेमंड ने –  ब्रदर जॉनसन वी.जॉर्ज

पटना:11 जुलाई 13वें ब्रदर रेमंड मेमोरियल इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन 19 जुलाई 2025 को लोयोला हाई स्कूल, पटना में किया जाएगा. पेंटिंग प्रतियोगिता 19 जुलाई को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और परिणाम की घोषणा 11:00 बजे की जाएगी. ब्रदर रेमंड मेमोरियल इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो ब्रदर रेमंड की स्मृति में हर साल आयोजित किया जाता है. यह आयोजन पटना के स्कूली छात्रों के लिए सबसे प्रतिष्ठित पेंटिंग प्रतियोगिता बन गया है.

जानकारी देते हुए ब्रदर जॉनसन वी. जॉर्ज ने बताया कि ब्रदर रेमंड एक समर्पित शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्रों के प्रेरणास्रोत थे, जिनका जीवन शिक्षा, सेवा और करुणा के मूल्यों से ओतप्रोत था. वे विशेष रूप से ईसाई मिशनरी स्कूलों में कार्यरत रहे, जहाँ उन्होंने अनुशासन, नैतिकता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण निर्मित किया. ब्रदर रेमंड का जीवन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, समर्पण और समावेशी शिक्षा को समर्पित रहा. वे न केवल एक शिक्षक थे, बल्कि एक मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरक शक्ति भी थे.

उन्होंने शिक्षा को एक मिशन के रूप में अपनाया और हजारों छात्रों के जीवन को दिशा दी. इंटर स्कूल होने के कारण, यह प्रतियोगिता कई प्रोफेशनल प्रतिभागियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करेगी. जिसका इंतजार पूरे साल प्रतिभागियों को रहता है.

PNCDESK

पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के बारे में जानेंगे बच्चे, लोगों को करेंगे जागरूक
पटना।। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् द्वारा राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता अभिवर्धित करने के उद्देश्य से 17 मई, 2025 को ज्ञान भवन, पटना में प्रातः 09ः30 बजे से संध्या 06 बजे तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

(क) स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता-
प्रातः 09ः30 बजे से 10ः30 बजे तक वर्ग 01 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए. इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु राज्य से 1350 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा निबंधन कराया गया है.
पाँच वर्गों में विभक्त इस प्रतियोगिता में वर्ग 01,02,03,04 एवं 05 के अन्तर्गत क्रमशः कक्षा 01 एवं 02; कक्षा 03 एवं 04; कक्षा 05 एवं 06; कक्षा 07 एवं 08 तथा कक्षा 09 एवं 10 के प्रतिभागी भाग लेंगे.
(ख) निबंध लेखन प्रतियोगिता-
पूर्वाहनः 11ः30 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक वर्ग 09 से 10 तक तथा वर्ग 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के लिए.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मीडिया कंसल्टेंट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना निबंधन कराया है. लेख का विषय प्रतियोगिता स्थल पर ही घोषित किया जायेगा. 300 शब्दों के लेख को प्रतिभागी छात्र हिन्दी अथवा अंग्रेजी भाषा में लिख सकते हैं.
(ग) क्विज प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता वर्ग 09 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए होगी. यह प्रतियोगिता अपराह्न 02ः00 बजे से संध्या 06 बजे तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु राज्य में करीब 250 प्रतिभागियों ने निबंधन कराया है. क्विज प्रतियोगिता का संचालन मशहूर क्विज मास्टर वेंक्टेश श्रीनिवासन, बेगलुरू द्वारा किया जायेगा.  प्रारंभ में 30 प्रश्नों में सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी ही अगले चरणों की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. क्विज प्रतियोगिता में सर्वोत्तम अंक लाने वाले तीन प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा.

स्थल चित्रकारी व निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्राप्त चित्रांकन तथा लेख के मूल्यांकन के पश्चात प्रत्येक वर्ग से सर्वोत्तम चित्रकारी / निबंध लिखने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा. सभी पुरस्कार विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून, 2025 के अवसर पर ज्ञान भवन, पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदान किये जायेंगे.
सफल घोषित प्रतिभागियों का नाम राज्य पर्षद् की वेबसाईट-https://bspcb.bihar.gov.in/ पर प्रदर्शित किया जायेगा.

pncb