p n roy – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बच्चों को इंटरएक्टिव गेम के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की अभिनव पहल
राज्य के 70,000 विद्यालयों में खेल से मिलेगा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

वज्रपात से बचाव पर केंद्रित गेम का हुआ ट्रायल प्रदर्शन

पटना.बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में एक अभिनव पहल के तहत बच्चों के बीच ऑगमेंटेड रियलिटी पर आधारित इंटरएक्टिव गेम का प्रदर्शन किया गया. यह गेम विशेष रूप से वज्रपात (ठनका) सहित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु बच्चों की क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सहयोग से विकसित किया गया है.

इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 50 स्कूली बच्चों ने इस डिजिटली विकसित गेम को कंप्यूटर पर खेला और वर्चुअल वातावरण में ठनका जैसी आपदाओं से बचाव के तरीकों को रोचक और इंटरएक्टिव पद्धति से सीखा. यह एक ट्रायल डेमो था, जिसके माध्यम से छात्रों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर गेम को और अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने हेतु सुझाव एकत्र किए गए.

उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा ने स्वयं बच्चों के बीच रहकर उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया और कहा कि “बचपन से ही बच्चों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता पैदा कर हम एक जिम्मेदार और सुरक्षित समाज की नींव रख सकते हैं. यह गेम तकनीक आधारित शिक्षा की दिशा में एक प्रेरक कदम है जो बच्चों को न केवल आपदाओं से बचाव की जानकारी देगा, बल्कि उनमें संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना भी विकसित करेगा.”इस अवसर पर प्राधिकरण के सदस्य पी.एन. राय,नरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. सभी ने बच्चों के अनुभव साझा किए और गेम को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु दिशा-निर्देश भी दिए.

यह पहल मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत की जा रही उस दूरदर्शी योजना का हिस्सा है, जिसके माध्यम से राज्य के 70,000 विद्यालयों में इस गेम को लागू कर बच्चों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह गेम मोबाइल और कंप्यूटर दोनों माध्यमों पर उपलब्ध रहेगा, जिससे अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें.कडक

प्राधिकरण  लगातार नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ऑगमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, मल्टीमीडिया मॉडल्स, फिल्म, ऑडियो जिंगल्स, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है. CDAC और BSNL के सहयोग से SMS और ऑडियो संदेशों के द्वारा भी लोगों को आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जा रही है.

यह आयोजन इस दिशा में एक सार्थक कदम है, जो यह संकेत देता है कि कैसे नवाचार, तकनीक और बच्चों की जिज्ञासा को मिलाकर हम आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं.

हम ऐसा भवन तैयार करें जो खुद को भी अच्छा लगे- डॉ. उदय कान्त
पद्मश्री प्रो आनंद स्वरूप  आर्या की पुण्यतिथि पर सभी  लेक्चर्स किया समर्पित

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड  की ओर से अधिवेशन भवन में व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

पटना,1 सितम्बर, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड  की ओर से अधिवेशन भवन में  व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में  बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष  डॉ. उदय कांत ने  नए भवन में अग्नि सुरक्षा, मौजूदा भवन में अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन (अत्यधिक वर्षा, भूकंप के कारण बाढ़),ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा,पर्यावरण अनुकूल निर्माण औरर ईपीसी अनुबंध और भवन रखरखाव नीति (विशेष रूप से बड़ी इमारतों के लिए-सीपीडब्ल्यूडी)पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि  पद्मश्री प्रो आनंद स्वरूप  आर्या की पुण्यतिथि पर उनके सारे  लेक्चर्स  समर्पित हैं. इस मौके पर माननीय सदस्य श्री पी एन  राय ,सदस्य श्री कौशल किशोर मिश्र ,सदस्य ई.नरेंद्र कुमार सिंह ,सदस्य श्री प्रकाश कुमार को भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया.

गुणवत्ता जागरूक्ता कार्यक्रम एवं  व्यवहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. उदय कांत ने बारी बारी से भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज भवन निर्माण में फायर इंजीनियरिंग के जरिये नये प्रयोग कर भवनों में आग से बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम ऐसा भवन तैयार करें जो खुद को भी अच्छा लगे. उन्होंने दूर्वा घास छतों पर लगाएं इससे बहुत फायदा होगा.

बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि० स्तर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुमार रवि, सचिव, भवन निर्माण विभाग-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि० द्वारा की गई. उक्त कम में आज दिनांक 01.09.2024 को पूर्वाह्न 11.00 बजे से डा० उदयकांत, माननीय उपाध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर भवन निर्माण विभाग तथा बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि० के सभी तकनीकी पदाधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

श्री अशोक माहेश्वरी, श्री मृत्युंजय कुमार चौधरी, उप महानिरीक्षक-सह-उप महासमादेष्टा, श्री राजीव रंजन, अपर निदेशक-सह-सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, अग्निशमन सेवाएँ, बिहार, पटना कार्यक्रम में उपस्थित रहें. कार्यक्रम में इनके अतिरिक्त ई० सुधांशु शेखर राय, अभियंता प्रमुख, भवन निर्माण विभाग, ई० तारणी दास, मुख्य अभियंता (उत्तर), भवन निर्माण विभाग-सह-मुख्य महाप्रबंधक, बि०रा०भ०नि०नि०लि०, ई० रामबाबु प्रसाद, अधीक्षण अभियंता (निरुपण अंचल-1), भवन निर्माण विभाग सहित बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि०. भवन निर्माण विभाग तथा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न स्तर के तकनीकी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डा० उदयकांत, माननीय उपाध्यक्ष द्वारा बहुत हीं रोचक तरीके से पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य तकनीकी विषयों आदि पर अपना व्याख्यान दिया , जो उपस्थित सभी तकनीकी पदाधिकारियों के लिये अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी होगा तथा उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निश्चित रुप से सार्थक प्रयास किया जायेगा.

PNC DESK

तमिल नाडु को पसंद आया बिहार का आपदा मॉडल
-बिहार के आपदा प्रबंधन की उम्दा नीतियों को लागू करेगा तमिलनाडु

-अपर मुख्य सचिव प्रभाकर के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मण्डल ने प्राधिकरण के कार्यों को सराहा

दोनों राज्यों में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण से संबंधित आपसी समझ को विस्तार देकर आपसी सहयोग बढ़ाएंगे

बिहार के आपदा प्रबंधन नीतियों और पूर्व तैयारियों के निरंतर किए जा रहें प्रयासों और प्रशासनिक प्रतिबद्धता  उच्चतम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मिसाल कायम कर रहा है. प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों को जानने तथा आपसी समझ विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को तमिलनाडु राज्य के अपर मुख्य सचिव एस.के. प्रभाकर के नेतृत्व में उच्चस्तरीय  प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण का दौरा किया. यहां के बेहतरीन आपदा प्रबंधन नीतियों को तमिलनाडु लागू करेगा. उक्त बातें तमिलनाडु से आए अपर मुख्य सचिव एस.के. प्रभाकर ने कही.

प्राधिकरण द्वारा निर्मित नीतीश पेंडेंट, बी.एस.डी.आर.एन.(BSDRN) नेटवर्क के साथ संचालित मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम, सामुदायिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम, भूकंप रोधी घर निर्माण हेतु राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिव्यांग आपदा सुरक्षा कार्यक्रम, अस्पताल अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अकीरा मियांवाकी तकनीक, सहित AR/VR तकनीक के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्राधिकरण की फिल्म देखकर तमिलनाडु राज्य के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की.

एस.के. प्रभाकर ने कहा कि बिहार और तमिलनाडु दोनों आपदा प्रवण राज्य है. बिहार आना मेरी प्राथमिकताओं में रहा और मैं सही जगह पर आया हूँ. बिहार में आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे कार्यों ने मुझे काफी प्रभावित किया है. तमिलनाडु में बाढ़ और अन्य आपदाओं से  निपटने में यहाँ के कार्यक्रमों से मिली जानकारी की महती भूमिका रहेंगी. उन्होंने बिहार में बाढ़ प्रबंधन की तारीफ करते हुए बहुत कुछ सीखने की बात कही. इस अवसर पर डॉ. एन.श्रवण कुमार, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बिहार के आपदा प्रबंधन नीतियों और पूर्व तैयारियों के निरंतर किए जा रहें प्रयासों और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के बारे जानकारी दी.  सदस्य पी एन राय ने प्राधिकरण के नीतियों और वित्तीय प्रबंधनों के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बाढ़ आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री  स्वयं वर्ष में दो बार जायजा लेते है. उन्होंने प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप और समुदाय आधारित जागरूकता संबंधित प्राधिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में जानकारी दी.

इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदयकांत, सदस्य पी एन राय, सदस्य कौशल किशोर मिश्र के साथ डॉ. एन. श्रवण कुमार, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, डॉ सी.एन. प्रभु, निदेशक, बिहार मौसम सेवा केंद्र, व प्राधिकरण के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. प्राधिकरण की ओर से अतिथियों का स्वागत माननीय सदस्य कौशल किशोर मिश्र ने किया. उन्होंने अतिथियों को मोमेंटो भी प्रदान किया. इस मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत ने आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न हित धारकों के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बाढ़ प्रबंधन पर भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के साथ किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने आपसी सहयोग के साथ दोनों राज्यों में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण से संबंधित आपसी समझ को विस्तार देकर आपसी सहयोग बढ़ाने की बात कहीं. टी. कंथि मथि नाथन , जल संसाधन, जल विज्ञान और बाढ़ नियंत्रण विशेषज्ञ और आपदा जोखिम न्यूनीकरण .चेन्नई,  एम.एस. वैधनाथन सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता व कृषि अभियांत्रिकी विभाग, वाटरशेड प्रबंधन विशेषज्ञ सह आपदा जोखिम न्यूनीकरण, चेन्नई बैठक में शामिल हुए.मंच संचालन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार डॉ. बी.के. सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन सपना कुमारी ने किया.

PNCDESK

आपदाओं के बारे में बिहार के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण : डॉ. उदय कान्त
समुदाय स्तर पर सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के क्रियान्वयन बैठक का आयोजन

लू एवं वज्रपात बचाव संबंधी मार्गदर्शिका के संबंध में प्रस्तुतिकरण एवं परिचर्चा का आयोजन

विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

नीतीश सुरक्षा कवच के जरिए लोगों को आपदा पूर्व सूचना देने व क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

पटना. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में विभिन्न जिलों से  अपर समाहर्ता / प्रभारी,आपदा प्रबंधन समुदाय स्तर पर सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के क्रियान्वयन, लू एवं वज्रपात बचाव संबंधी मार्गदर्शिका के संबंध में प्रस्तुतिकरण एवं परिचर्चा  हेतु शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत की अध्यक्षता में तथा माननीय सदस्य पी. एन. राय की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में प्राधिकरण के सदस्य पी. एन.राय ने जिलों से आए सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डूबने से होने वाली मौतों की रोकथाम हेतु सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं सतत रूप से जन जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाना चाहिए. जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में होने वाली वृद्धि/लू की चरम स्थितियों तथा वज्रपात से बचाव  हेतु समुदाय स्तर पर जन जागरूकता तथा समय पूर्व तैयारी हेतु सभी हितधारकों को साथ मिलकर कार्य किए जाने के संबध में विस्तार पूर्वक  प्रस्तुतिकरण एवं परिचर्चा की गई .

उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत  द्वारा हरित क्षेत्र  को बढ़ाने एवं बढ़ते तापमान का न्यूनीकरण करने के उद्देश्य से सुप्रसिद्ध एवं आजमाई हुई अकीरा मियावाकी तकनीक के द्वारा पुनर्वनीकरण करने हेतु सभी हितधारकों से आह्वान किया गया. उन्होंने प्रत्येक वर्ष गर्मी के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने अकीरा मियावाकी तकनीक से वृक्ष लगाकर जल, जीवन, हरियाली के संबंध में विस्तृत विचार रखें. वज्रपात से बचाव के लिए नीतीश पेंडेंट को पहले प्रयोग के तौर पर खेतिहर किसान, मछुआरों, खेतों में काम कर रही महिलाओं और दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराने की बात कहीं. उन्होंने प्राधिकरण स्तर पर की जा रहे आपदा न्यूनीकरण के सापेक्ष कार्य नीतियों की जानकारी ली.

अधिकारियों ने सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का समाज में स्वीकृति और सामूहिक जुड़ाव के साथ डूबने की घटना में हो रही कमियों के बारे में जानकारी दी. सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम की रूपरेखा पर डॉ. जीवन ने राज्य में डूबने की घटना को कम करने के उद्देश्य से प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर ट्रेनिंग कार्य करने और उसमें प्रशासन की भूमिका पर विचार रखें.वरीय सलाहकार डॉ. अनिल ने लू तथा हिटवेव के प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की तथा इससे बचाव के उपायों पर विचार विमर्श किया. वहीं प्राधिकरण के नीरज सिंह ने बज्रपात से होनेवाली घटना को रोकने के लिए पूर्व तैयारी और आपदा पूर्व सूचना देने के सापेक्ष किए गए प्रयास और नीतीश सुरक्षा कवच टूल के बारे में जानकारी दी.

PNCDESK

तो ऐसे पड़ गया नाम ‘नीतीश’ पेंडेंट, अब बच सकेगी जान
जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पड़ गए सोंच में

‘नीतीश’ पेंडेंट देगा वज्रपात,बाढ़,लू और शीतलहरी जैसी आपदाओं से पहले पूर्व चेतावनी

पेंडेंट ‘नीतीश’ किसान,मजदूर,अनपढ़,दिव्यांग,बच्चे, महिला, बुजुर्ग और किन्नरों की करेगा सुरक्षा

सुरक्षा कवच दरअसल नीत, तीव्र, एवं शक्तिशाली पेंडेट है

इसकी तीनों खूबियों को मिला कर इसका छोटा नाम है ‘नीतीश’

शरीर की गर्माहट से ही चार्ज होगा पेंडेंट ‘नीतीश’

इसे बिजली से चार्ज करने की आवश्यकता नहीं

सैटेलाईट और मौसम केंद्र से जुड़ा होगा यह पेंडेंट “नीतीश”

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लिए स्‍मरणीय दिन बना 31 जनवरी 2024

नीतीश पेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 100 फीसद सुरक्षित

पटना, 2 फरवरी

माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय में राज्‍य को जीवन सुरक्षा लॉकेट तथा बीएसडीआरएन के रूप में आपदा प्रबंधन के लिए दो सौगातें दी. राज्य में वज्रपात एवं अन्‍य प्राकृतिक आपदाओं को बिहार राज्‍य पर पड़ने वाले दुष्‍प्रभावों को लेकर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से चिंतित रहे हैं. हाल फिलहाल में उनकी चिंता वज्रपात से होने वाली मृत्‍यु की बढ़ती संख्‍या को देखकर अधिक हुई है. उन्होंने बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष, डा० उदय कांत को इससे निपटने के उपाय ढूंढने का निर्देश दिया था.

काम के वावजूद सफलता नहीं

वैसे तो अबतक आपदा प्रबंधन विभाग की ओर वज्रपात की पूर्व चेतावनी देने के लिए, ‘इंद्रवज्र’ नामक एप बनवाया गया जो मोबाईल पर वज्रपात के आसन्‍न खतरे़ की पूर्व सूचना दे सकता है. इसके साथ ही अति संवेदनशील चिह्नित गांवों में जल मीनारों व ऊंची इमारतों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र (हूटर) लगाकर लोगों को पूर्व चेतावनी देने का काम भी किया जा रहा था लेकिन इन तमाम प्रयत्‍नों के बावजूद वज्रपात से होने वाली मौतों की संख्‍या में कोई खास कमी नहीं आई. इसकी एक मात्र वजह यह थी कि बसावट से दूर, खेतों में, प्राय: अर्धनग्‍न अवस्‍था में काम कर रहे, कृ‍षि कर्मियों के पास न तो मोबाईल होता था न और ही हूटर की आवाज उनतक पहुंचती थी. इन सभी सीमाओं को ध्‍यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष ने एक ऐसे छोटे से उपकरण की अवधारणा सामने रखी जिसे खेतिहर मजदूरों के शरीर से बांध कर रखा जा सके. उनकी इस सोच को प्राधिकरण के माननीय सदस्यों, क्रमश: पारस नाथ राय, मनीष कुमार वर्मा एवं कौशल किशोर मिश्र का सक्रिय सहयोग हुआ.

अब इस परिकल्‍पना को मूर्त रूप देने की समस्‍या सामने आई. इसके लिए बहुत सोच-समझकर प्राधिकरण ने आईआईटी, पटना से हाथ मिलाया. प्रारंभिक कई कठिनाइयों के उपरांत आईआईटी, पटना के निदेशक, डॉ० त्रिलोक नाथ सिंह के दिशा-निदेश में आई आई टी, पटना के कम्‍प्‍यूटर साइंस विभागाध्‍यक्ष प्रो० राजीव  मिश्रा, डॉ० अरजीत रॉय एवं  आकाश ने गहन अन्‍वेषण के उपरांत एक नीत, तीव्र, एवं शक्तिशाली, सुरक्षा कवच पेंडेंट का निर्माण कर लिया. जिसका नाम अनायास ही ‘नीतीश’ पेंडेंट हो गया है. सामान्य कलाई घड़ी के जैसा ही 47 मिमी x 48 मिमी x 16 मिमी एवं मात्र 43 ग्राम वाले इस पेंडेंट, लॉकेट या ताबीज की शक्‍ल वाले इस इलेक्ट्रानिक डिवाइस का अंग्रेजी नाम भी है Novel & Innovative Technological Intervention for Safety of Human lives (‘NITISH’ ). इसे आसानी से गले में लटकाया या बांह पर बांधा जा सकता है.

नीतीश पेंडेंट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह शरीर की ऊर्जा और गर्माहट से ही रिचार्ज होता रहता है. क्षेत्र विशेष में वज्रपात या किसी अन्य आपदा की पूर्व चेतावनी जैसे ही आएगी, नीतीश पेंडेंट अपने स्‍वामी को तीन प्रकार से सतर्क कर देगा. इससे वॉयस मैसेज सुनाई पड़ेगी. यह वाईब्रेट भी करेगा तथा इसका रंग हरे से लाल में तब्‍दील हो जाएगा. जब तक इसे पहनने वाला इसका स्‍वीच ऑफ न कर दे तब तक नीतीश पेंडेंट चेतावनी देता ही रहेगा. स्‍वीच ऑफ करते ही प्राधिकरण के कम्‍प्‍यूटर में यह सूचना स्‍वत: ही आ जाएगी कि व्‍यक्ति विशेष तक चेतावनी पहुँच चु‍की है. नीतीश पेंडेंट वाटरप्रुफ भी है जिसे समाज के प्रत्‍येक तबके को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है:  उपाध्यक्ष डॉ उदय कान्त

नीतीश पेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 100 फीसद सुरक्षित है. बिहार मौसम सेवा केन्‍द्र के सहयोग से नीतीश पेंडेंट वज्रपात ही नहीं, बाढ़, अत्यधिक गर्मी यानी लू और शीतलहरी जैसी अनेक आपदाओं से पहले, ससमय, पूर्व चेतावनी दे सकेगा. आईआईटी, पटना एवं बिहार राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच हुए एमओयू के तहत सम्‍प्रति आईआई टी पटना, अपने ही प्रयोगशाला  में ऐसे 1 लाख पीस बनाएगा. आईआईटी, पटना के प्रोफेसर डा. राजीव मिश्रा ने बताया है कि शीघ्र ही नीतीश पेंडेंट का पेटेंट प्राधिकरण एवं आईआईटी पटना के संयुक्‍त नाम से कराया जाएगा. डॉ० राजीव ने यह भी कहा है कि अभी नीतीश पेंडेंट में लगाये जाने पुर्जों में एक को आयातित करना पड़ रहा है इस कारण नीतीश पेंडेंट की लागत करीब 1000 रुपए से थोड़ी कम आ रही है. प्रयास यह है कि आयातित पुर्जे को आई आई टी, पटना में ही डिजाइन कर लिया जाए. ऐसा होने से नीतीश पेडेंट की कीमत में तकरीबन 20 प्रतिशत कमी आने की संभावना है.प्राधिकरण में कार्यरत रवीन्‍द्र भारती तथा मुख्‍यमंत्री कार्यालय में सेवारत कई कर्मियों ने बताया कि माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जी, इस प्रयोग की सफलता के लिए सतत चिंतित रहते हुए भी, प्राधिकरण का लगातार उत्‍साहवर्धन करते रहे क्‍योंकि उन्‍हें प्राधिकरण की क्षमता पर अदम्य विश्‍वास था.

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पड़ गए थे सोंच में

31 जनवरी की अपराह्न में जब वे इस पेंडेट से रूबरू हुए, उनकी तथा उनके सभी सहयोगियों की प्रसन्‍नता देखते ही बनती थी. जब उन्‍हें इस पेंडेंट का नाम बताया गया तो वे काफी संकोच में पड़ गए क्‍योंकि उन्‍होंने अब तक जनहित के सारे कार्य बिना किसी प्रतिदान अथवा श्रेय की अपेक्षा में किए थे. किन्‍तु इसके नाम की घोषणा होते ही बीएसडीएमए का सभागार तालियों से गूंज उठा था. माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सम्‍मुख इस स्‍वत:स्‍फूर्त सर्वसम्‍मति से दी गई स्वीकृति को स्‍वीकारने के अतिरिक्‍त कोई उपाय भी शेष नहीं बचा था !

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर का सीएम नीतीश ने किया विमोचन
देश के प्रतिष्ठित कार्टूनिस्ट पवन के कार्टून के जरिए दी गई है आपदा से बचाव की जानकारी

कैलेंडर का प्रकाशन प्राधिकरण के जन जागरूकता अभियान का अहम हिस्सा

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की भी पूरी जानकारी है कैलेन्डर में

पटना, 1 जनवरी ।  मुख्यमंत्री, बिहार-सह अध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  नीतीश कुमार ने 01 जनवरी को पटना के 1, अन्ने मार्ग स्थित संवाद कक्ष में प्राधिकरण के आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2024 का विमोचन किया. इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत,  सदस्य पी.एन. राय, सदस्य मनीष कुमार वर्मा, माननीय सदस्य  कौशल किशोर मिश्र और सचिव मीनेंद्र कुमार (भा.प्र.से.) भी मौजूद थे.

कैलेंडर का प्रकाशन प्राधिकरण के जन जागरूकता अभियान का अहम हिस्सा है. मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने छपी सामग्रियों का गंभीरता से अवलोकन किया। उपाध्यक्ष व  सदस्यों ने कैलेंडर के विषय वस्तु के बारे में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

इस बार के कैलेंडर की खासियत यह है कि राज्य के जाने-माने कार्टूनिस्ट पवन कुमार के कार्टून के  माध्यम से आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी देने का प्रयास किया है.,आसान और सहज भाषा में आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए है.इसमें मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की भी पूरी जानकारी दी गई है.

PNCDESK

सोनपुर मेला में आपदा प्राधिकरण पैवेलियन में उमड़ी दर्शकों की भीड़
‘देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें’

दृष्टिबाधित बच्चियों ने सोनपुर मेले के मुख्य मंच से दिया जल-जीवन-हरियाली का संदेश

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बैनर तले नाटक के जरिये भूकंप में सुरक्षित रहने के बताए तरीके

प्राधिकरण के पेवेलियन में आपदाओं से बचने की दी जा रही जानकारी

सोनपुर, विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले के मुख्य मंच पर शुक्रवार को देशभक्ति का अद्भुत समां बंधा. जलवायु परिवर्तन की वजह से पैदा हो रहे खतरों से निपटने के लिए जल-जीवन-हरियाली का संदेश दिया गया. यह धरती, यह देश हमें सब कुछ देता है, एक संजीदा नागरिक का यह कर्तव्य है कि देश और समाज को भी अपने हिस्से का योगदान दे. मौका था बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में मुख्य मंच पर आयोजित दृष्टिबाधित बच्चियों के प्रभावपूर्ण प्रस्तुति का. इसके जरिये अंतरज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय, कुम्हरार, पटना की दृष्टिबाधित बच्चियों ने भूकंप जैसी आपदा मे सुरक्षित रहने के तरीके बताए.

इन विशेष बच्चियों की हौसलाअफजाई के लिए दर्शक दीर्घा में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. उदय कांत, सदस्य  पी.एन. राय,  मनीष कुमार वर्मा और  कौशल किशोर मिश्र मौजूद थे. बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं व दर्शकों ने करतल ध्वनि से बच्चियों का उत्साह बढ़ाया. कुल 22 बच्चियों-शिक्षकों के दल की यह प्रस्तुति शनिवार को भी मेले के मुख्य मंच पर होगी. इन बच्चियों ने प्राधिकरण के पेवेलियन में खुद ही स्टॉल का संचालन कर आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया. स्टाॅल पर उन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए. साथ ही स्वयं तैयार की गई लिट्टी और मिठाई की बिक्री भी की. दृष्टिबाधित बच्चियां ही सामग्री परोस रही थीं. पैसे का भुगतान ले रही थीं.गौरतलब है कि दिव्यांगजन आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य आपदाओं की स्थिति में दिव्यांगजनों को सुरक्षित रखना है.

दिव्यांगजनों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, जरूरत है उनकी हौसलाअफजाई की, नेत्रहीन बच्चियों का यह कार्यक्रम इसी कड़ी में आयोजित किया गया. स्कूल की शिक्षिका अनुशा कुमारी, मधुसूदन और संजय मिश्र के नेतृत्व में आई बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.प्राधिकरण के पेवेलियन में आपदाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. मेला घूमने आए लोग बड़ी संख्या में पेवेलियन के विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर आपदाओं से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं. नुक्कड़ नाटक, पपेट शो, बाइस्कोप, पेंटिंग्स और पहेलियां-मुकरियां प्रतियोगिता में मेलार्थी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेवलपुर, सबलपुर के 40 बच्चों ने पेवेलियन का भ्रमण किया. यहां आपदाओं पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्टॉल पर संचालित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. प्राधिकरण की ओर से बच्चों के बीच टीशर्ट, टोपी, टाॅफी, स्केच पेन पेंसिल, रबर आदि का वितरण किया गया. प्राधिकरण के पेवेलियन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है. उत्कर्ष एक पहल संस्था से जुड़े चिकित्सक और पैरामेडिक्स लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे रहे हैं. इस स्टॉल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उमड़ रही है. एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा और सिविल डिफेंस मॉकड्रिल के जरिये लोगों को आपदाओं में बचने के तरीके बता रहे हैं.

एनoसीoसीo उड़ान द्वारा मंचीय प्रस्तुति के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों को आपातकालीन हैंड रेस्क्यू मेथड्स को बताते हुए मॉकड्रिल का सहभागी बनाया गया. एनoसीoसीo उड़ान की टीम ने पेवेलियन में आए बच्चों को आपदा से संबंधित प्रशिक्षण दिया तथा रोड सेफ्टी थियेटर के माध्यम से दर्शकों को यातायात संबंधी नियमों से जुड़ी हुई फिल्में दिखाई. प्राधिकरण के सहयोग से एनoसीoसीo उड़ान के सदस्यों ने कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरीका और उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर में कार्यक्रम आयोजित किए.  यहां बच्चों तथा अध्यापकों को आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया और उनसे अभ्यास भी कराया गया.

मेला क्षेत्र में नाट्य दल घूम-घूम कर  नुक्कड़ नाटक कर लोगों को आपदा में सुरक्षित रहने का संदेश दे रहा है. पपेट (कठपुतली) शो और बाइस्कोप जैसे जनसंचार माध्यमों का सहारा भी लिया जा रहा है. स्वयंसेवी संस्था युगांतर की ओर से लगाए गए स्टॉल पर मुकरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. बच्चों ने इसमें खासी दिलचस्पी दिखाई. डाक्टर्स फॉर यू से जुड़े चिकित्सक भी लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दे रहे हैं. कैरिटास इंडिया की ओर से वज्रपात से बचाव का संदेश लोगों को दिया जा रहा है.

PNCDESK

मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं तैयारी भी वैसी हो : डॉ उदय कांत
देश की पहली शीतकालीन कार्य योजना बिहार में बनेगी

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आईआईपीएच, गांधीनगर के सहयोग से बनेगी कार्य योजना

प्राधिकरण और आईआईटी, पटना के सहयोग से विकसित किए जा रहे वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

शीतलहर कार्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन

पटना: बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त ने सभी हितधारकों को नव तकनीक के माध्यम से स्थित लहर से बचाव के लिए कार्य करने की योजना पर बल दिया. उन्होंने कहा की ठंड और गर्मी की वजह से लोग नहीं मरते. लोग मरते हैं संसाधनों के अभाव की वजह से. यह जानना ज्यादा जरूरी है कि संसाधनों की कमी से आखिर मौत कैसे होती है? मौसम में जो जरूरी परिवर्तन हो रहे हैं उसके अनुसार हमारी तैयारी भी होनी चाहिए और उसके लिए सभी को मिलकर एक प्लान जरूर बनना चाहिए. शीतलहर आने पर क्या करें इसकी तैयारी, होती है जबकि जरूरत है कि शीतलहर आने से पहले हम क्या करें उसके बारे में अपना प्लान बनाएं.

उन्होंने पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के जरिये इस क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता जताई. उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त ने कहा कि संसाधनों के अभाव और तैयारी की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके लिए समयपूर्व तैयारी पर खास ध्यान देना चाहिए. बिहार राज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर के तत्वाधान में शीतलहर कार्य योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल पनास, पटना में किया गया.

शीतलहर से बचाव और कार्य योजना कार्यान्वयन के सापेक्ष बृहद चर्चा के साथ प्राधिकरण के प्रयास से यूनिसेफ, बिहार राज प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, समाज कल्याण विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, जीविका और स्वास्तिक के प्रतिनिधियों सहित एन कॉलेज पटना के 20 से अधिक छात्र इस मौके पर उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में शीतलहर के बचाव हेतु समूह गतिविधियों के माध्यम से परिचर्चा का आयोजन किया गया.  जिसमें बिहार में शीत लहर से बचाव के लिए क्या किया जाए इस पर मेधोमंथन के द्वारा जानकारी इकट्ठा की  गई.

कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य देते हुए सचिव मीनेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में शीतलहर हर वर्ष अपना गहरा प्रभाव डालता है इस आपदा से बचाव के लिए नीतियों का निर्धारण वह इसका कार्यान्वयन बहुत जरूरी है,  इसके लिए सभी हितधारकों को साथ आकर कार्य करना होगा.सदस्य पी. एन. राय ने संबोधित करते हुए कहा कि विभाग क्या करें यह निर्णय बहुत जरूरी है. प्राधिकरण आपको टेक्निकल सहायता प्रदान कर सकता है जिसमें शीत लहर में प्रभावी रूप से कार्य किया जा सकता है.

माननीय सदस्य मनीष कुमार वर्मा ने आपदा पूर्ण जानकारी देने वाले टूल की जानकारी देते हुए शीतलहर के क्षेत्र में भी इसी तरह कार्य करने पर बल दिया. डॉ अनिस सिन्हा और डॉक्टर एस. यसोबंत ने प्राधिकरण के सहयोग से शीतलहर से बचाव हेतु कार्य योजना के सापेक्ष जानकारी साझा की. मौसम सेवा केंद्र के डॉ सी एन प्रभु ने शीतलहर और मौसम के बदलते स्वरूप पर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी. एस. एन. जायसवाल ने जलवायु परिवर्तन वायु प्रदूषण पर अपने विचार साझा किया. प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा ने प्राधिकरण और आईआईटी, पटना के सहयोग से विकसित किए जा रहे वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की विस्तार से चर्चा की. इसकी मदद से आम जन तक आपदा पूर्व चेतावनी समय रहते दी जा सकेगी.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के पूर्व वरीय सलाहकार अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जो कोल्ड एक्शन प्लान बनाने जा रहा है. जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या के रूप में हमारे सामने है. मौसम का पैटर्न अचानक से बहुत तेजी से बदल रहा है. भयंकर शीतलहरी के दुष्परिणाम अत्यंत की घातक हैं, जो हमारी सेहत पर खतरनाक असर डालते हैं. इस कार्यक्रम में मंच का संचालन प्राधिकरण के वरीय सलहकार डॉक्टर अनिल कुमार ने किया.

PNCDESK

2.5 करोड़ बच्चों को आपदा के प्रति किया गया जागरूक : उदयकान्त मिश्र
सोनपुर मेले में लोगों को आपदा के समय बचाव से संबंधित दी जा रही है जानकारी

सोनपुर मेले छाया हुआ है आपदा के स्टाल पर जोकरों का जलवा

बता रहे है लोगों को आपदा से कैसे बचें

प्रतिदिन 50 बच्चे ले रहें है पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग

सोनपुर: सोनपुर मेला स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पवेलियन में आपदा के समय बचाव की जानकारी दी जा रही है. प्रधिकरण के पेवेलियन में आपदा जागरूकता के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. नुक्कड़ नाटकों के मंचन व मॉक ड्रिल के अलावा प्राधिकरण के पैवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉल पर लोगों को आपदा में सुरक्षित रहने की जानकारी दी जा रही है. बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पैवेलियन में पहुंचे और आपदाओं से बचाव के तरीके के बारे में जानकारी हासिल की. बिहार अग्निशमन सेवा, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ कर्मियों ने जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

सचिव मिनेंद्र कुमार ने इस मौके पर कहा कि प्राधिकरण मेले में पवेलियन के माध्यम से बड़े स्तर तक लोगों को जन जागरूकता के लिए हितधारकों के साथ मिलकर नाटक, मुकरियां, मॉकड्रिल, पपेट, बायस्कोप तथा अन्य तरीकों से आपदा से बचाव के लिए जानकारी दी जा रही है.

प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय ने कहा कि पवेलियन में विभिन्न स्टालों पर आने वाले लोगों को बाढ़, भूकंप, बज्रपात, आग आदि संबंधित आपदा के बारे में पूर्ण रूप से जागरूक करना हमारा प्रथम कार्य हैं. प्राधिकरण को पिछले दो वर्षों से प्रथम पुरस्कार मिला है. इसे आगे बनाए रखने की जिम्मेवारी और अधिक बढ़ जाती है. सभी हितधारकों को इसके लिए तत्पर होकर कार्य करना चाहिए.

उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत मिश्र ने कहा कि प्राधिकरण ने अब तक 2.5 करोड़ बच्चों को आपदा के प्रति जागरूक किया है. भूकंप से बचाव के लिए बीस हजार से अधिक राज मिस्त्रियों का प्रशिक्षण के साथ एक लाख से अधिक सामुदायिक स्वयंसेवक प्राधिकरण द्वारा तैयार किए जा चुके हैं. प्राधिकरण मदरसों के बच्चो को ट्रेनिंग, दिव्यांग जनों के ट्रेनिंग के साथ आपदा से बचाव हेतु आईआईटी पटना, आईआईएससी -बंगलौर, एनआईटी-पटना, टीआईएसए-मुंबई, आईआईपीएच गांधीनगर आदि संस्थानों के साथ एमओयू करके आपदा बचाव क्षेत्र में नवोन्मेषी कार्य कर रहा हैं.