one dead – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार के युवकों पर तमिलनाडु में तलवार से हमला,एक की मौत
जमुई बिहार के रहने वाले थे पवन

एक को पीट-पीटकर मार डाला, दूसरा घायल

घर में घुसकर किया गया हमला

पांच साल से त्रिपुर में काम कर रहा था पवन

तमिलनाडु के त्रिपुर में जमुई के रहने वाले दो भाइयों पर तलवार से हमला हुआ. घटना में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पिटाई और हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. युवक जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव का रहने वाला पवन कुमार था. वह त्रिपुर में रहकर सिलाई (दर्जी) का काम करता था. साथ में उसका छोटा भाई नीरज कुमार और एक ममेरा भाई बलिराज कुमार भी रहता था. घटना में मृतक का भाई नीरज भी बचाने के क्रम में जख्मी हुआ है. बाद में घटना की सूचना भाई ने अपने पिता को दी. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

पिता ने बताया कि हत्या के बाद पवन की लाश को तमिलनाडु में ही छोटे बेटे नीरज ने दाह संस्कार कर दिया है. घर आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल पाएगी. हत्या को लेकर कई तरह की चर्चा है. कहीं अवैध संबंध तो कहीं प्रवासी होने का कारण बताया जा रहा है. बताया गया कि दोनों भाइयों पर घर में घुसकर हथियार से हमला किया गया था. सड़क पर भी हमला किया गया जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है. हमले के इस वीडियो को वहीं पड़ोस के किसी व्यक्ति ने छत से बनाया था. वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवक धारदार हथियार से हमला कर कैसे भाग रहे हैं. पवन तमिलनाडु के त्रिपुर में पांच साल से रहकर सिलाई का काम कर रहा था. चार साल पहले उसकी शादी चंद्रदीप थाने के मानिकपुर गांव में हुई थी. कोई संतान नहीं है. घटना से गांव के अन्य लोग भी स्तब्ध हैं.

PNCDESK