omicrone – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News
हर दिन आएंगे 50 हजार ज्यादा मामले कोरोना मचाएगा कोहराम: आईआईटी कानपुर
कोविड का नया वैरिएंट है जो तेज गति से फैलता है
एक्सपर्ट ने चेताया सावधानी बरतें लोग
नहीं होगा ज्यादा खतरनाक
वायरस से लड़ने की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता अब 5 फीसदी लोगों में कम
कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर से डराने लगे हैं. भारत में हर दिन अब 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में अब आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. मनिंद्र अग्रवाल ने डराने वाली भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि मई के मध्य में कोविड के मामले अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है. एक मैथमेटिक्स मॉडल के आधार पर की गई भविष्यवाणी से पता चला है कि मई में लगभग 50 से 60 हजार कोविड मामले दर्ज किए जाने की संभावना है.
हालांकि, एक सप्ताह के बाद एक सटीक भविष्यवाणी की जाएगी जब टीम के पास रिसर्च करने के लिए पर्याप्त डेटा होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 753 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 53 हजार 720 हो गई है. हालांकि, बीते दिन की तुलना में आज मामले कम दर्ज हुए हैं. आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने कोविड मामलों में उछाल के दो कारणों का हवाला दिया है. पहला कारण यह है कि वायरस से लड़ने की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता अब 5 फीसदी लोगों में कम हो गई है. वहीं, दूसरी वजह कोविड का नया वैरिएंट है जो तेज गति से फैलता है.
प्रोफेसर अग्रवाल ने कहा कि भारत में 90 प्रतिशत से ऊपर और उत्तर प्रदेश में लगभग 95 प्रतिशत लोगों में नेचुरल इम्यूनिटी है. अग्रवाल ने कहा कि आने वाले महीनों में 50 हजार कोरोना मामले दर्ज होंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश के लिए कोई बड़ी बात नहीं है, जिसकी जनसंख्या इतनी अधिक है. उनका कहना है कि ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के होते हैं और खांसी-जुकाम की शिकायत करने वाले लोगों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है. ऐसे में कोविड को सामान्य फ्लू की तरह माना जाना चाहिए और यह उतना खतरनाक नहीं होगा जितना दूसरी लहर में था.
PNCDESK
ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट की दहशत
पुणे में एक मरीज मिलने से हडकंप
भारत में त्योहारों का समय है इस वक्त बाजारों में पूरी रौनक नजर आ रही है. इसी बीच भारत में कोरोना के एक नए रूप ने भी दस्तक दे दी है. ओमिक्रोन के दो नए वेरिएंट XBB और BF.7 कई देशों में पैर पसार रहे हैं. चीन, डेनमार्क व इंग्लैंड में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वहीं भारत में नए वेरिएंट्स के मामले मिलने लग गए हैं. आइए जानते हैं आखिर ये दोनों वेरिएंट क्या हैं और इन दोनों में से सबसे ज्यादा खतरा किस वेरिएंट से है. XBB ओमिक्रॉन के दो वैरिएंट्स BA.2.75 और BA.2.10 के म्यूटेशन से बना है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह अब तक के सभी वैरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक है. खतरनाक बात तो यह है कि यह ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में भी तेजी से उभरा है. वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को भी यह चकमा दे सकता है. इसी के साथ बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है. अब तक इसका मुख्य लक्षण बदन दर्द ही दिखाई दिया है.
यह ओमिक्रॉन के वेरिएंट BA.5 से बना है. इसका पहला केस गुजरात में सामने आया है. यह भी पुराने वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और इम्यूनिटी को चकमा देने की क्षमता रखता है. BF.7 चीन में तेजी से पैर पसा रहा है और कई शहरों में इसके मामले मिल चुके हैं. इसी के साथ बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस में भी यह वेरिएंट पैर पसार रहा है. अब तक बदन दर्द इसका मुख्य लक्षण दिखा है और खांसी, खराश, थकान इसके लक्षण हैं.
एक्सपर्ट्स की मानें तो BF. 7 वैरिएंट का इंफेक्शन रेट काफी ज्यादा हाई है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा कि ओमिक्रोन और इसके सब-वेरिएंट के लक्षण काफी ज्यादा हल्के हैं और इनसे घबराने की कोई जरूरत नहीं है. फिर भी एक्सपर्ट्स ने उन लोगों को अलर्ट किया है जो हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज और लिवर डिजीज की समस्याओं से जूझ रहे हैं. ओमिक्रोन के XBB वेरिएंट के लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन इसकी संक्रामक क्षमता काफी अधिक है जिससे यह कोरोना के मामलों में वृद्धि कर सकता है. संक्रामक रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है.
PNCDESK