nomination – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मुखिया पद के लिए सास और बहु की भिड़ंत, किया नामांकन
नाम, पद और परिवार एक, लड़ने वाले दो

अजीब नामांकन की गजब कहानी, सास बहू की भिड़ंत अब चुनावी संग्राम में

आरा,26 अक्टूबर. महिलाओं को शक्तिरूपा कहा जाता है. वे कई रूपों में धार्मिक परंपराओं से लेकर आम जनजीवन में भी दिखती हैं. घर के चूल्हे चौकी से माउंट एवरेस्ट तक जाने वाली महिलाओं के बावजूद भी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अपने हक से वंचित हैं. लेकिन इस बार के पंचायत इलेक्शन में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश भी अब बदल रहा है. वैसे तो हर दिन पंचायत चुनाव के लिए लोगों का नामांकन जारी है. कई अपने परिवार में ही भाई,चाचा और गोतीया के खिलाफ चुनाव में खड़े हैं. लेकिन आज मुखिया पद के लिए रामापुर सनदिया पंचायत से खड़ी प्रत्याशी के रूप में दो महिलाएं चर्चा का केंद्र है. वजह है एक ही घर में सास और पुतोह का एक ही पद के लिए खड़ा होना.

मुखिया प्रत्याशी के लिए सास कुसुम देवी और बहु कुसुम तिवारी चुनावी मैदान में

नामांकन के बाद ब्लॉक से लेकर शहर के कोने कोने में इस बात को लेकर चर्चा है. लोगों में अभी से ही यह जानने की उत्सुकता है कि सास बहू पर भारी पड़ेगी या बहू सास पर!

यही नहीं इत्तफाक कहिए या संयोग प्रत्याशी का नाम भी एक है, लड़ने वाला पद भी एक ही है और परिवार भी एक.. जी हां सुनने में आपको अजीब सा जरूर लगेगा लेकिन सच्चाई यही है. रामापुर सनदिया पंचायत से खड़ी कुसुम तिवारी अपनी चचेरी सास कुसुम देवी के खिलाफ चुनावी मैदान में इस बार किस्मत आजमा रहीं हैं.

रामापुर सनदिया की युवा महिला मुखिया प्रत्याशी, बहु कुसुम तिवारी ने आज अपने प्रतिनिधि पंचम तिवारी के साथ प्रखंड कार्यालय में नामांकन दाखिल किया. वही रामापुर सनदिया से ही मुखिया प्रत्याशी के लिए कुसुम तिवारी की चचेरी सास कुसुम देवी ने भी अपने प्रतिनिधि मुन्ना उपाध्याय के साथ मंगलवार को आरा प्रखंड कार्यालय में नामांकन दाखिल किया.

बहु कुसुम तिवारी  मुखिया प्रत्याशी

कुसुम तिवारी ने नामांकन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आने वाले पांच वर्षों के विजन के बारे में बताया कि अगर वे चुनाव जीतती हैं तो वर्षों से पंचायत में हुई लूट-खसोट जिससे रामापुर पंचायत में विकास की गति रुकी है इसे सुदृढ़ करेंगी. सबसे पहले पंचायत में पुस्तकालय की व्यवस्था करेंगी. ग्रामीणों के सहयोग से नाली का सफाई तय समय पर करवाया जाएगा. समय-समय पर मेडिकल कैंप की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही गरीब छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में आर्थिक मदद करेंगी. छात्र छात्राओं को किसी भी आवेदन का शुल्क छोड़ कर आवेदन की फ्री व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. गांव के किसान को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भी आवेदन की फ्री व्यवस्था की जाएगी. किसान की फसल का सही मुआवजा दिलवाया जाएगा. मुखिया बनने के पश्चात वे कहती हैं कि रोज पंचायत का दौरा कर जनता से उनके ही द्वार पर ससमय मिलेंगी.

सास कुसुम देवी मुखिया प्रत्याशी

वहीं सास कुसुम देवी ने कहा कि जनता पूर्व मुखिया को नकार चुकी हैं. पूर्व मुखिया के कार्यकाल में लूट-खसोट के अलावा कोई कार्य नजर नहीं आया. इस बार जनता अपने वोट के ताकत से क्षेत्र में बदलाव करने जा रही है. चुनाव में अगर जनता जनार्दन मुझे आशीर्वाद देकर विजई बनाती है तो पंचायत का चहुमुखी विकास करूँगी.

मजेदार बात तो यह है कि सास और बहु दोनो चहुमुखी विकास की ही बात कर रही हैं लेकिन किसकी बातों पर जनता का ध्यान होगा यह तो मतदान के रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

लालू लगातार दसवीं बार बनेंगे राजद के अध्यक्ष
लालू का निर्विरोध निर्वाचन महज औपचारिकता

21 नवंबर को होगा एलान

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ लालू ने किया है नामांकन

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया. लालू प्रसाद ने रविवार को राजद कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया, जो वैद्य पाया गया. राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है. राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह ने जांचोपरांत चारों सेटों में दाखिल लालू प्रसाद के नामांकन को वैद्य घोषित किया.

चितरंजन गगन ने बताया कि चार सेटों में दाखिल नामांकन पत्र पर प्रस्तावक रूप में राबड़ी देवी, डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी, शिवानंद तिवारी, डॉ रामचन्द्र पूर्वे, तेजप्रताप यादव, मंगनीलाल मंडल, अवध बिहारी चौधरी, श्रीमती कांति सिंह, रामजी मांझी, आलोक कुमार मेहता, एस एम कमर आलम, अन्पूर्णा देवी, तनवीर हसन, भोला यादव, असलम मल्लिक, अशोक कुमार सिंह, मुनेश्वर चौधरी, सीताराम यादव, शिवचंदर राम,  अनीता देवी, स्विटी सीमा हेम्ब्रम, उमेश आनंद, श्रीमती प्रेमा चौधरी, भाई विरेन्द्र, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विजय प्रकाश, अख्तरूल इस्लाम शाहिन, ललित कुमार यादव, सुबोध कुमार, संजय कुमार सिंह यादव, सैयद अबू दोजाना, जनार्धन पासवान, राजनीति प्रसाद, समीर कुमार महासेठ, प्रो शैलेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अतरी मुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव, मो हुमायू अख्तर तारिक के हस्ताक्षर हैं. 21 नवम्बर को आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह द्वारा लालू प्रसाद को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया जाएगा.

बता दें कि वर्ष 1997 में राजद के गठन के बाद आज तक लालू ही हर बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहे हैं. ये उनका लगातार दसवीं बार निर्वाचन होगा.