No confidence motion – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फुलवारी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज
पटना।। फुलवारी शरीफ प्रखंड प्रमुख ज्योति कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को खारिज हो गया. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 17 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा आवेदन दिया गया था, जिसके बाद प्रखंड कार्यालय में विशेष बैठक बुलाई गई थी.
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने की. निर्धारित समय तक बैठक में मात्र दो पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित हुए, जबकि प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत आवश्यक था. पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वतः निष्प्रभावी हो गया और ज्योति कुमारी को पुनः फुलवारी शरीफ प्रखंड प्रमुख बने रहने की आधिकारिक घोषणा की गई.

प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई. उन्होंने बताया कि किसी भी सदस्य ने ज्योति कुमारी के खिलाफ मतदान नहीं किया.
वहीं प्रखंड प्रमुख ज्योति कुमारी ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन पंचायत समिति सदस्यों एवं जनता के समर्थन से यह प्रयास विफल हो गया. उन्होंने कहा कि फुलवारी शरीफ प्रखंड की अधूरी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा सड़क, नाली, पेयजल सहित जनहित की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

इधर राजद कांग्रेस भाकपा माले नेताओं एवं समर्थकों ने प्रमुख ज्योति कुमारी को बधाई देते हुए इसे जनता की जीत बताया. पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि महागठबंधन समर्थक एवं कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट रहे और अविश्वास प्रस्ताव की साजिश को विफल कर दिया. बैठक के बाद समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव की साजिश में एन डी ए नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाते हुए कर प्रहार करते हुए कहा कि तोड़फोड़ करना जेडीयू बीजेपी के नेताओं का काम है जिसे हमारे जमात के सजग रहते नाकाम कर दिया गया.

pncb