nitish cabinet bihar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नीतीश कैबिनेट में 21 प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
पटना में नरूदीन घाट से धर्मशाला के बीच बनेगी सड़क, 470 करोड़ लागत

12 बाजार प्रांगणों का होगा आधुनिकीकरण, 748 करोड़ रुपये स्वीकृत

14 जिला जजों को हाईकोर्ट की अनुशंसा के बाद अनिवार्य सेवा निवृत्ति

पटना में नरूदीन घाट से धर्मशाला के बीच बनेगी सड़क, 470 करोड़ लागत

10 जिलों में पुल निर्माण पर खर्च होंगे 103 करोड़

18 जिलों में 259.43 किमी सड़कों का निर्माण

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 21 बिहार के 10 जिलों में नए पुल और 18 जिलों में नई सड़क बनेगी. इस कार्य पर कुल 1302 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. खर्च होने वाली राशि के लिए नाबार्ड 653 करोड़ रुपये का ऋण सरकार को देगा. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. बैठक में कुल 21 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए.

मंत्रिमंडल सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन 10 जिलों में पुल का निर्माण होना है वे हैं : सारण, गोपालगंज, भोजपुर, जहानाबाद, पटना, सिवान, दरभंगा, कटिहार, गया और मधुबनी. इन योजनाओं को पूरा करने में करीब 103.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी. जिसमें से 71.33 करोड़ रुपये का ऋण नाबार्ड देगा. शेष राशि राज्य सरकार खर्च करेगी.

मंत्रिमंडल ने बैठक  में जिन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया है उनकी कुल लंबाई 259.43 किमी होगी और यह सड़कें 18 जिलों में अवस्थित होगी. सूत्रों के अनुसार आरा, पटना, शेखपुरा, मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा में हवाई अड्डा से बहेड़ी पथ तक सड़क के साथ गोपालगंज, सीतामढ़ी, किशनगंज, कटिहार, बेतिया, मोतिहारी, सहरसा, खगडिय़ा, पूर्णिया, अररिया में सड़कें बनेगी. जिन पर कुल 718.69 करोड़ की लागत आएगी और नाबार्ड इस कार्य के लिए 575.06 करोड़ का ऋण देगा.

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि गंगा पथ के नरूदीन घाट से धर्मशाला के बीच 17.00 से 19.9 किलोमीटर पथांश में गंगा के कटाव के कारण एट ग्रेड सड़क का निर्माण किया जाना कठिन था. जिसके बाद सरकार ने इस सड़क पर एलिवेटेट रोड़ बनाने का फैसला किया है और प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है. इस परियोजना पर तकरीबन 470 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

PNCDESK