Nitin naveen – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पटना की सड़कों की मरम्मत 30 मई तक पूरा करें : मंत्री
पटना।। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में राजधानी पटना में विभिन्न परियोजनाओं के कारण क्षतिग्रस्‍त हुए सड़कों की ससमय मरम्मति को लेकर पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा बुडको की संयुक्त बैठक आयोजित की गई.  बैठक में मंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों/ एजेंसियों की परियोजनाओं के अंतर्गत राजधानी में क्षतिग्रस्त के पश्‍चात पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित सड़कों की मरम्मत आगामी 30 मई तक हर हाल में पूरी कर ली जाए.

नितिन नवीन ने बैठक में संबंधित अधिकारियों से कहा कि खुदाई के बाद छोड़ी गई क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में किसी प्रकार का विलम्‍ब क्षम्‍य नहीं है. उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण स्थलों पर सभी खुले मैनहोल को ढकने के साथ ही सभी गड्ढों को भी अविलम्‍ब भरना सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्‍होंने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि पाइप लाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त होने के पश्‍चात मरम्मत योग्य सभी सड़कों को 25 मई तक पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें ताकि पथ निर्माण विभाग द्वारा 05 जून तक इन सड़कों के मरम्मत का कार्य भी पूर्ण किया जा सके. मंत्री द्वारा मानसून के दौरान सड़कों की स्थिरता और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देशित किया गया कि 30 मई के पश्‍चात ऐसा कोई भी नया कार्य प्रारंभ नहीं किया जाए, जिसमें सड़कों की खुदाई या क्षति शामिल हो.

बैठक में यह जानकारी दी गई कि नई राजधानी पथ प्रमंडल, पटना में अब तक 12.787 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पूरी कर ली गई है. पटना पश्चिम पथ प्रमंडल में 2.705 किलोमीटर में से 1.755 किलोमीटर पर कार्य पूर्ण हुआ है, जबकि पटना सिटी पथ प्रमंडल में मरम्मत कार्य अतिशीघ्र शुरू किया जाएगा. बैठक में बुडको के अधिकारियों को निदेशित किया है कि मरम्मत कार्यों के लिए देय राशि शीघ्रातिशीघ्र पथ निर्माण विभाग को जारी की जाए ताकि मरम्मत कार्य को अविलंब पूर्ण किया जाए.

नितिन नवीन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा और निर्देश दिया कि पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, बुडको और विद्युत विभाग के बीच इस संबंध में सतत संवाद एवं तालमेल बना रहे, जिससे कार्यों की गति बनी रहे और कोई बाधा न उत्पन्न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य किसी भी स्थिति में ना रुके. साथ ही इस संबंध में सभी संबंधित विभागों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा करने हेतु जल्द ही पुनः बैठक करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में नगर विकास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुडकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

pncb

BJP बिहार का प्रभार अब नये हाथों में
बिहार में सत्ता से दूर होने के बाद भाजपा ने नये प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति कर दी है. विनोद तावड़े को बिहार भाजपा का नया प्रभारी बनाया गया है जबकि हरीश द्विवेदी बिहार भाजपा सह प्रभारी होंगे. बिहार के तीन प्रमुख नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.

विनोद तावड़े

मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रभारी बनाया गया है जबकि नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ भाजपा का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं ऋतुराज सिन्हा को उत्तर पूर्व भाजपा का शाह प्रभारी बनाया गया है.

pncb

नीतीश कैबिनेट में युवाओं की भरमार
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद अब नीतीश मंत्रिमंडल में 31 मंत्री हो गए हैं. इनमें से 19 नए चेहरे हैं और सबसे बड़ी बात यह कि बिहार की इस नई कैबिनेट में युवाओं की भरमार है. यह संभवत  देश के किसी राज्य  की कैबिनेट से  ज्यादा युवा कैबिनेट है हालांकि इसमें  वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जिनमें उम्रदराज नीतीश कुमार और विजेंद्र यादव भी हैं. बिहार कैबिनेट में शामिल मंत्रियों में सबसे युवा जयंत राज हैं जिनकी उम्र 35 साल है जबकि सुमित कुमार सिंह की उम्र 37 वर्ष है.

वही नितिन नवीन 40 वर्ष के जबकि आलोक रंजन, जनक राम, जमा खान और लेसी सिंह भी 50 वर्ष से कम उम्र के हैं. मंत्रिमंडल में फिर जगह बनाने वाले मदन सहनी भी करीब 50 साल के हैं. यानी इस पूरे मंत्रिमंडल में युवाओं की भरमार है. 9 फरवरी को कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 9 और जदयू के 8 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

महत्वपूर्ण तथ्य

बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 31 मंत्री हो गए हैं. बिहार कैबिनेट में अब 13 मंत्री जदयू कोटे से जबकि 16 मंत्री बीजेपी कोटे से हैं. इसके अलावा हम और वीआईपी कोटे से एक-एक मंत्री हैं. सरकार बनने के बाद करीब ढाई महीने तक कैबिनेट विस्तार नहीं होने को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए.  17 वीं विधानसभा से चुने गए सरकार के मंत्रियों ने 16 नवंबर 2020 को शपथ ली थी. इसके 85 दिन के बाद 9 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट का विस्तार किया है. बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री शामिल हैं और अब भी पांच मंत्रियों की जगह खाली है.

किसके पास कौन मंत्रालय

राजेश तिवारी