#NIOS #rashtriyamuktvidyalayishikshasansthan #bihar #statehealthsociety #patnanow #राष्ट्रीयमुक्तविद्यालयीशिक्षासंस्थान #पटनानाउ #राज्यस्वास्थ्यसमिति #बिहार – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आपदा प्रबंधन में इसरो और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे काम
मेदिनी ज्योतिष आधारित डिजिटल डेटा से आपदा प्रबंधन में मिलेगा सहयोग

जल्द हो होगा इसरो और प्राधिकरण के बीच एमओयु

उपग्रह आधारित डेटा से मापी जाएगी नदियों की गहराई और मिलेगा बाढ़ का सटीक पूर्वानुमान

भूकंप की जानकारी पहले मिलने से आपदा के प्रभाव को कम किया जाएगा

इसरो भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए मेदिनी ज्योतिष आधारित भारतीय ज्ञान परंपरा को आधार मानकर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के सहयोग से आपदा पूर्वानुमानों पर कार्य करेगा.

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बाढ़, भूकंप, लू, शीतलहर व वज्रपात जैसी आपदाओं के सटीक पूर्वानुमान के लिए इसरो (ISRO) के साथ मिलकर कार्य करेगा. प्राधिकरण के सभागार में सोमवार को इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) के निदेशक नीलेश एम. देसाई और उनके सहयोगियों ने प्राधिकरण का दौरा किया. इस अवसर पर प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत, सदस्य श्री पी एन राय, सदस्य श्री कौशल किशोर मिश्र के साथ बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक सी.एन. प्रभु व प्राधिकरण के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. श्री देसाई और उनकी टीम बिहार मौसम सेवा केंद्र के प्रथम वर्षगांठ की मौके पर बिहार आई है.

माननीय उपाध्यक्ष ने बिहार में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण के लिए किये जा रहे प्राधिकरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. बिहार में आपदा प्रबंधन गतिविधियों की जानकारी पाकर नीलेश एम. देसाई ने प्राधिकरण की जमकर तारीफ की. साथ ही कहा कि इतना गतिमान और सक्रिय प्राधिकरण मैंने किसी अन्य राज्य में नहीं देखा.

उन्होंने आपदा प्रबंधन व पूर्वानुमानों पर प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जताई. उपाध्यक्ष ने इस पर अपनी हामी भरी. इसरो बिहार के नदियों के स्वभाव और बाढ़ पूर्वानुमानों पर कार्य करेगा. साथ ही इसरो भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए मेदिनी ज्योतिष आधारित भारतीय ज्ञान परंपरा को आधार मानकर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के सहयोग से आपदा पूर्वानुमानों पर कार्य करेगा. प्राधिकरण उपग्रही डाटा का उपयोग करके आपदा प्रबंधन नीतियों को कार्यान्वित करेगा. नदियों की गहराई जानने और आउटकम अससमेंट (जल प्रवाह अनुमान) के साथ बिहार में बाढ़ से होनेवाली क्षति को भी कम किया जा सकेगा.

PNCDESK

एनआईओएस से डीएलएड करने वाले शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी खबर
पटना हाईकोर्ट ने बिहार के ढाई लाख प्रशिक्षित शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए बिहार सरकार को आदेश दिया है कि जिन शिक्षकों ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग( एन आइ ओ एस ) से डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन(डी एल एड) किया है उनकी डिग्री पूरी तरह मान्य है. इसलिए इन्हें भी बिहार में प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलना चाहिए.

पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार को ऐसे शिक्षकों को 4 हफ्ते का वक्त देने का आदेश दिया है ताकि ये भी विभिन्न प्रखंड, पंचायत और नगर निकायों में प्राथमिक शिक्षक और मिडिल स्कूल टीचर के लिए अप्लाई कर सकें.
आपको बता दें कि बिहार सरकार ने पिछले साल नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के पत्र का हवाला देते हुए एनआईओएस से डीएलएड करने वाले शिक्षकों की डिग्री को मान्यता देने से मना कर दिया था. इन सभी शिक्षकों को बिहार में प्राथमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया में भाग लेने से मना कर दिया गया था, जिसके बाद इन शिक्षकों ने पटना हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी.

NIOS D.El.Ed Teachers
पटना हाईकोर्ट के इस फैसले से बिहार के दो लाख से ज्यादा जबकि देशभर में करीब 14 लाख शिक्षकों को फायदा होगा.

अब कोई नहीं कहलाएगा झोलाछाप डॉक्टर
पटना (राजेश तिवारी) | ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे झोलाछाप डॉक्टर अब नए नाम से जाने जाएंगे. उनका नया नाम होगा “सामुदायिक स्वास्थ्य सहायक“. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) एवं राज्य स्वास्थ्य समिति, स्वास्थ विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से सूबे में अप्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने का संकल्प एनआईओएस ने लिया है. यह कार्यक्रम 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी. एनआईओएस के चेयरमैन चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि बिहार में कुल 21812 अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम के तहत उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा.

गौरतलब है कि बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे अप्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं. इनके उपचार से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है.

राज्य स्वास्थ्य समिति, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने मिलकर ऐसे ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर पूरे बिहार राज्य के प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम (एक वर्षीय) प्रारंभ किया है.

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान विश्व के सबसे बड़े मुक्त शिक्षा प्रणाली है जो प्रोफेसर सी0बी0शर्मा, अध्यक्ष, रा0मु0वि0शि0स0 के ऊर्जावान नेतृत्व में कार्य कर रहा है. यह संस्था माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ 103 व्यवसायिक विषयों के लिए पिछले 5 वर्षों में 28 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने का सफलतापूर्वक कार्य किया है. संस्था ने देशभर के 15 लाख अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण (डी0एल0एड0) का कार्य प्रारंभ किया है, जिसकी प्रथम सत्र की परीक्षा इसी माह में सफलतापूर्वक संपन्न हुई है.

बिहार राज्य के कुल 21812 प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों ने अपना नामांकन “सामुदायिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम” के प्रथम सत्र में करवाया है. राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने प्रशिक्षण हेतु सामग्री का निर्माण सरल भाषा में किया है. इन पाठन सामग्रियों को 4 पाठ्यपुस्तकों में तैयार कर सभी नामांकित शिक्षार्थियों को पहचान-पत्र के साथ प्रेषित किया जा चुका है. कोशिश कि जा रही है कि इस कार्यक्रम की पहली परीक्षा नवम्बर 2018 में संपन्न हो सके.

“सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम” को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ है, जिस कारण आज राज्य भर के ग्रामीण चिकित्सक “सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम” के माध्यम से अपने हुनर को विकसित कर पा रहे हैं. यह राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने में बहुत बड़ा योगदान देगा. इसकी मदद से ग्रामीण चिकित्सक अपने कौशल को विकसित कर मरीजों को सही प्रारंभिक चिकित्सा प्रदान कर सकेंगे ताकि लोगों को सुरक्षित रूप से पूर्ण इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तथा अस्पतालों में पहुंचने का पर्याप्त समय मिल सकेगा. यह कार्यक्रम सही अर्थ में बिहार राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में पथ प्रवर्तक साबित होगा.