nia – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में युवाओं को भड़काने का काम कर रहा है पीएफआई
पीएफआई  का कई छोटे शहरों में बड़ा नेटवर्क

राजधानी से हो रहा है कंट्रोल

एनआईए की तहकीकात में खुल रहे नए राज

आतंकी फंडिंग जुटाने में भी कर रहा है मदद

पटना :पीएफआई ने फुलवारीशरीफ के अलावा पटना व आसपास के कुछ शहरों में अपना ठिकाना बना रखा है. एनआईए की जांच में इसका खुलासा हुआ है. फुलवारीशरीफ मेंछापेमारी के दौरान जब्त कई डिजिटल दस्तावेज और साक्ष्य का विश्लेषण करने के बाद यह बात सामनेआयी है. एनआईए के पटना स्थित विशेष न्यायालय में मामले के एक मुख्य अभियुक्त अनवर रासिद के खिलाफ दायर चार्जशीट में भी इस बात का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है. एनआईए ने अब इन छोटे ठिकानों सेजुड़े लोगों की तहकीकात तेज कर दी है. जल्द ही इससे जुड़े कई लोग गिरफ्त में आ सकते हैं.

एनआईए की अब तक हुई जांच में यह बात भी सामनेआई है कि सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) को प्रतिबंधित किए जानेके बाद इसके मुख्य नुमाइंदों मेंशामिल अथर परवेज, मो. जल्लाउद्दीन खान, नुरुद्दीन जंगी उर्फ एडवोकेट नुरुद्दीन, अरमान मल्लिक ने बिहार में पीएफआई की जड़ें मजबूत करनेके लिए खासतौर से पहल की. फुलवारीशरीफ के बाद मोतिहारी और पटना समेत अन्य स्थानों पर इससेजुड़े कई छोटे ठिकाने बनाए थे. पीएफआई के अलावा दो-तीन ऐसे कट्टरपंथी विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने वाले संगठन बनाए थे, जिसमें वहादत-ए-इस्लामी हिंद और वहादत-एइस्लामी प्रमुख हैं.

फुलवारीशरीफ वाले केस में इस संगठन से जुड़े लोगों की भूमिका प्रमुखता से सामने आई है. अनवर रासिद इसका मुख्य उदाहरण है. इस प्रतिबंधित संगठन के लोग भी फुलवारी शरीफ केंद्र से सीधे तौर पर जुड़े थे. येअलग-अलग स्थानों पर छोटे संगठनों में खासकर युवाओं को भड़काने का काम करते थे. आतंकी फंडिंग जुटानेऔर पीएफआई के यहां के ठिकानों तक पहुंचाने में भी इनकी भूमिका काफी खास थी. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पीएफआई और इससे जुड़े अन्य छोटे संगठनों ने शुक्रवार की नमाज के बाद राज्य में कई स्थानों पर मुद्दे को भड़कानेका काम किया था.

PNCDESK

फुलवारी शरीफ में हिब्ज कर रहे छात्र को एनआईए ने पूछ ताछ के बाद छोड़ा
दरभंगा में एनआइए की छापेमारी

युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ

दरभंगा,संवाददाता

दरभंगा जिले में रविवार अहले सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी की. जिले के बहेड़ी थाना के छोटकी बाजार में हुई कार्रवाई में एक किशोर को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई. बाद में उसे छोड़ दिया गया.बताया जा रहा है कि युवक  का नाम अब्दुल्लाह है. उनकी उम्र करीब 14 साल है और वे पटना के फुलवारी शरीफ में हिब्ज कर रहे हैं. यानि पूरी कुरान याद कर ली है. वे अरबी के जानकार हैं लिहाजा अरबी से अन्य भाषाओं में अनुवाद करने में सक्षम हैं. वे दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार के निवासी हैं और उनके पिता का नाम हबीबुल्लाह है. पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं लेकिन पर्व के कारण घर आए हुए हैं. अब्दुल्लाह पर आरोप है कि विवादित संगठन से संबद्ध रहे लोगों ने भी उनसे अनुवाद का काम लिया है.

झमाझम बारिश के बीच रविवार को सुबह में एनआइए की टीम उनके घर पहुंची और छापेमारी की गई. कई घंटे चली कार्रवाई में अब्दुल्लाह को हिरासत में लिया गया और अनाम जगह पर पूछताछ की गई. उनके घर के पास के काजियाना मुहल्ले के उनके कुछ संगी साथी से मामूली पूछ ताछ की गई. अब्दुल्लाह को गिरफ्तार नहीं किया गया है. सूत्र के अनुसार उनका मोबाइल जब्त किया गया जिसमें एक व्यक्ति से संपर्क है. उस व्यक्ति के आईएसआई लिंक की बात कही जा रही है.

दरभंगा के बहेड़ा और पटना के फुलवारी शरीफ में एनआइए, एटीएस और लोकल पुलिस ने कमोबेश एक ही समय छापेमारी की. दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने छापेमारी की पुष्टि की. उन्होंने पटना नाउ संवाददाता को बताया कि 8 लोगों की एनआईए की टीम आई. हमसे मदद मांगी गई. हमारी टीम उनके साथ रही. छापेमारी पूरी हो चुकी है. विशेष जानकारी नहीं दे पाएंगे. एनआईए के लोग ही विस्तृत जानकारी देंगे. आपको बता दें कि दरभंगा जिला आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों का हाइड आउट रहा है. पुलिस शब्दावली में उसे दरभंगा मॉड्यूल के नाम से जाना गया.

शांतिप्रिय जिले के निवासियों के एक तबके ने उस शब्दावली को नापसंद किया. सुगबुगाहट हुई कि मिथिला के केंद्र दरभंगा जिले की इससे बदनामी होती है. खैर कई बार हुए क्रैक डाउन और गिरफ्तारियों के बाद के कुछ साल इस तरह की गतिविधि नहीं देखी गई. इस बीच फुलवारी शरीफ के एटीएस खुलासे के बाद दरभंगा फिर सुर्खियों में आ गया है. फुलवारी शरीफ में इससे पहले हुए छापेमारी में जो कागजात मिले उसमें 2047 तक इंडिया को इस्लामिक राष्ट्र बनाने जैसी चाहत का इजहार है. उसके बाद एटीएस ने मामले में एनआइए को शामिल कर लिया. कहा जा रहा है कि अभी की छापेमारी की वजह तमिलनाडु से हुई गिरफ्तारी है. जानकारी के मुताबिक एटीएस ने तमिलनाडु से मुमताज अंसारी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वे फुलवारी शरीफ मामले से संबंधित हैं और बिहार के चंपारण के निवासी हैं. उनसे मिले क्लू पर ही दरभंगा और पटने में छापेमारी हुई है.

पीएफआई केस में बिहार में एनआईए और एटीएस की रेड
फुलवारी शरीफ में चल रही है छापेमारी

दरभंगा से एक संदिग्ध युवक गिरफ्तार

पटना में रहकर करता था पढ़ाई

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया मामले में एक बार फिर से बिहार में एनआईए और एटीएस की टीम ने रेड मारी है. पटना और दरभंगा में छापेमारी की गई है. रविवार की सुबह 5 बजे टीम ने दोनों जगह एक साथ कार्रवाई की है. दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से टीम ने एक संदिग्ध युवक को उठाया है. वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था. दरभंगा पुलिस की मदद से एनआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.

पटना में टीम ने ये कार्रवाई फुलवारी शरीफ की संस्था इमारते शरिया के पास मोहम्मद रियाजउद्दीन की किताब दुकान में की.

टीम की छापेमारी के दौरान मौजूद पास ही रहने वाले मोहम्मद एमडी आलम ने बताया कि यहां एक किताब की दुकान है. ये दुकान मोहम्मद कासमी साहब की है. यहां उर्दू, अरबी की किताबें मिलती हैं. टीम किताबों में कुछ ढूंढ रही थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. हम कासमी साहब जो अच्छे से जानते हैं वो इस तरह के इंसान नहीं हैं. सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए मुमताज अंसारी से पूछताछ में मिले क्लू के आधार पर हो रही है.

दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि 7 से 8 लोगों की एनआईए की टीम आई है,हमसे मदद मांगी गई
हमारी टीम उनके साथ है,छापेमारी अभी भी जारी है ,विशेष जानकारी हम नहीं दे पाएंगे,एनआईए टीम के लोग ही विस्तृत जानकारी देंगे.

Ajit

एनआईए ने छह राज्यों के 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
200 से ज्यादा सदस्यों की टीम में मारी छापेमारी

एनआईए के 200 से अधिक रेड टीम के सदस्य 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी में मौजूद

जसविंदर सिंह मुल्तानी के सहयोगियों के परिसरों पर भी तलाशी

राष्ट्रीय जांच एजेंसीने बुधवारको आतंकवाद, नशे के तस्करों और गैंगस्टरों के गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने छह राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस  के सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी के सहयोगियों के परिसरों पर भी तलाशी ली.

जसविंदर सिंह मुल्तानी पिछले साल चंडीगढ़ में मॉडल बुड़ैल जेल के पास बम लगाने में शामिल था. उसे 2021 में लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के मास्टरमाइंड के आरोप में जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था. एनआईए की टीमों ने आतंक-नशीले पदार्थों-तस्करों-गैंगस्टरों की सांठगांठ के खिलाफ दर्ज पांच मामलों के जवाब ये छापेमारी अभियान चला रखा है.

सूत्रों के मुताबिक विदेशों में बैठे गैंगस्टर कथित तौर पर खालिस्तानी अलगाववादियों को फंडिंग कर आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि एनआईए के 200 से अधिक रेड टीम के सदस्य 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी में मौजूद थे. जसविंदर सिंह मुल्तानी को एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी सहयोगी माना जाता है और कथित तौर पर अलगाववादी गतिविधियों में शामिल है.

जसविंदर सिंह मुल्तानी ने कथित तौर पर 2020-2021 में किसानों के विरोध के दौरान सिंघू बॉर्डर पर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की हत्या की साजिश रची थी. उसने कथित तौर पर बलबीर सिंह राजेवाल को मारने के लिए एक जीवन सिंह को कट्टरपंथी बनाया. 2019 में, केंद्र ने पंजाब में अलगाववादी एजेंडे और हिंसक उग्रवाद को बढ़ावा देने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत एसएफजे पर प्रतिबंध लगा दिया था. सरकार ने कहा कि उनकी गतिविधियों का उद्देश्य समुदायों के बीच विभाजन पैदा करना और राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना है.

अयोध्या और काशी में दंगे की बड़ी साजिश नाकाम
पीएफआई पर सर्जिकल स्ट्राइक 8 राज्यों में 100 से ज्यादा गिरफ्तार

8 राज्यों में असम-कर्नाटक और यूपी  से कई गिरफ्तार

पीएफआई पर बैन लगाने के लिए सरकार गंभीर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी  से मिली जानकारी के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमार की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है. एजेंसी ने बताया कि अयोध्या और काशी में दंगे की बड़ी साजिश थी .जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से कई पीएफआई मेंबर्स को गिरफ्तार किया है. हाल ही में एनआईए ने केरल से पीएफआई में बर शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था. जिससे पूछताछ में ये सामने आया था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफि इंडिया के टारगेट पर थी.एनआईए के पहले राउंड की पूछताछ के बाद जो लीड मिली है, उसी के आधार पर 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर छापेमार की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक 8 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

कर्नाटक में जांच एजेंसियों का एक्शन,40 गिरफ्तार

कर्नाटक में पुलिस ने आज सुबह जिले के पीएफआई अध्यक्ष और एसडीपीआई सचिव को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पीएफआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और सचिव शेख मसकसूद को हिरासत में लिया गया. वहीं कोलार जिले में पुलिस ने पीएफआई के 6 सदस्यों को हिरासत में लिया है. जबकि बेल्लारी से 4 मेंबर्स को गिरफ्तार किया गया है. उधर, मैंगलोर पुलिस ने सदस्यों को भी हिरासत में लिया है. पीएफआई के 7 नेताओं को कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से हिरासत में लिया गया.कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 40 से ज्यादा लोगों को उठाया गया है. यह संख्या 60 तक जा सकती है. हमारे पास उन सभी की सूची है, जिन्होंने एनआईए के छापे के दौरान मुश्लिक पैदा की थी. सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है. क्योंकि इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं. हर जगह पुलिस तैनात की गई है. असम के गोलपारा कामरूप बारपेटा, धुबरी, बगसा, दरांग उदलगुरी करीमगंज में की गई है.

दिल्ली से 12 लोगों को हिरासत में लिया

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में देर रात में PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई. शाहीन बाग, जामिया समेत कई इलाकों में छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. एजेंसियों के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लोकल पुलिस थानों की टीमें छापेमारी में शामिल थीं. करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली नॉर्थ ईस्ट से 4 हिरासत में लिए गए हैं.

महाराष्ट्र में भी पुलिस का एक्शन

वहीं महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई है. पुलिस ने फंडिंगके संबंध में पूछताछ के लिए पीएफआई के 6 समर्थकों को हिरासत में लिया है. ठाणे क्राइम ब्रांच ने PFI मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें से दो को मुंब्रा, एक को कल्याण और एक को भिवंडी से हिरासत में लिया है. चारों आरोपी PIF के एक्टिव मेंबर हैं.असम में आज सुबह करीब 5 बजे प्रदेश की पुलिस ने PFI के कई ठिकानों पर रेड की. इस दौरान पीएफआई के 7 नेताओं को गिरफ्तार किया गया. सभी को कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से अरेस्ट किया गया.

मेरठ-बुलंदशहर से कई हिरासत में लिए

सूत्रों के मुताबिक उत्तरप्रदेश के लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर समेत 8 जिलों में NIA ने छापेमारी की है.  लखनऊ से एक संदिग्ध को एनआईए ने हिरासत में लिया है. मेरठ में ATS ने पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि देर रात से अबतक ऑपरेशन जारी है. मेरठ-बुलंदशहर-सीतापुर से भी कई संदिग्ध कस्टडी में लिए गए हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है.

PNCDESK