NHRC send notice to bihar gov – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

150 बच्चों के बीमार पड़ने पर मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव को भेजा नोटिस
चार हफ्ते में जवाब,बच्चों के मानवाधिकार के उल्लंघन और लापरवाही का मामला

भोजन खराब तरीके से तैयार किया गया और छात्रों को परोसा गया

पश्चिम चंपारण में मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़े 150

पटना, पश्चिम चंपारण में मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़े 150 बच्चों के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को नोटिस भेज कर जवाब मांगा  है. आयोग ने  कहा है कि जाहिर है इस मामले में अधिकारियों के स्तर पर चूक हुई है. सरकार आयोग के पत्र का संज्ञान लेते हुए उसे पूरे मामले से अवगत कराए. मुख्य सचिव को जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है.

पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल के नरवाल-बरवाला पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में मिड डे मिल खाने के बाद करीब डेढ़ सौ बच्चे बीमार पड़े गए. जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. विभिन्न समाचार पत्रों में छपे इस समाचार पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी से जवाब तलब किया है.

आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट में छपे समाचार यदि सत्य हैं तो यह बच्चों के मानवाधिकार के उल्लंघन और लापरवाही का मामला है. भोजन खराब तरीके से तैयार किया गया और छात्रों को परोसा गया.आयोग ने माना कि स्कूल के अधिकारियों की ओर से भी निरीक्षण में चूक हुई है. मुख्य सचिव को पूरी घटना की जांच कराते हुए रिपोर्ट चार हफ्ते में मानवाधिकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी भी देने के निर्देश हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए क्या कदम उठाए गए. बताएं कि विद्यालय विशेष द्वारा सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन में कोताही तो नहीं कर रहे हैं और इस घटना के लिए जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है.

PNCDESK