New website – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रेरा बिहार के वेबसाइट का नया संस्करण लांच हुआ
पटना, मार्च 24।। भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार, के वेबसाइट https://rera.bihar.gov.in का नया संस्करण (RERA 2.0) अब आम लोगों एवं भू-सम्पदा प्रक्षेत्र के हितधारकों – घर खरीददार, बिल्डर एवं भू-सम्पदा एजेंट – के उपयोग हेतु लांच कर दिया गया है. वेबसाइट के नए संस्करण में आमूल-चूल परिवर्तन किये गए हैं ताकि इसके माध्यम से आम लोग एवं सभी हितधारक जरूरी सूचनाएं आसानी से पा सकें और उनका उपयोग सही ढंग से कर सकें। इसे तैयार करते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया कि अगर कोई व्यक्ति अपने मोबाइल फ़ोन पर इसे खोलता है तो सभी जरूरी सूचनायें उसे मोबाइल के होम स्क्रीन पर ही उपलब्ध हो जायेगी.

वेबसाइट को मुख्य रूप से चार खण्डों में बांटा गया है तथा प्रत्येक खंड में चार मुख्य उपखंड हैं.पहला खंड आम लोगों के लिए है जिसमे होम पेज पर उन्हें निबंधित प्रोजेक्ट्स की सम्पूर्ण सूची, प्रमोटरों एवं प्रोजेक्ट्स की रैंकिंग, निबंधित एजेंट्स की सम्पूर्ण सूची एवं रेरा से संबंधित जानकारी देने वाली लघु फिल्मों उपलब्ध हैं.
इसके दुसरे खंड में घर खरीददारों हेतु आवश्यक जानकारियां दी गयी हैं जिनके माध्यम से वे अपनी परियोजना की प्रगति, वाद दायर करने हेतु ऑनलाइन सुविधा, उनके द्वारा किसी प्रमोटर के विरध दायर किये गए वाद की स्थिति, एवं दैनिक वाद तालिका (कॉज लिस्ट) के लिंक प्रदान किये गए हैं जिनपर क्लिक कर के संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है.
वेबसाइट के तीसरी एवं चौथे खंड को क्रमशः प्रोमोटरो एवं भू-सम्पदा एजेंटों हेतु डिजाईन किया गया है जिसमे उनके काम से सम्बंधित यथा – प्रोजेक्ट निबंधन, प्रोजेक्ट निबंधन का विस्तारीकरण, तिमाही प्रगति प्रतिवेदन भरने की सुविधा, प्रमोटरों के विरुद्ध दायर वादों की अद्यतन जानकारी, एजेंट निबंधन, निबंधन अवधी का विस्तार निबंधित एजेंटों की सूची, प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न एवं उनके उत्तर एवं एजेंट्स के कर्तव्यों पर आधारित लघु फिल्म के लिंक प्रदान किये गए हैं.
इन चार खण्डों के अलावा वेबसाइट के नए संस्करण के होम पेज पर रेरा द्वारा पारित आदेशों के प्रमाणित प्रति एवं रेरा कानून का उलंघन कर बनाये जा रहे भवनों से सम्बंधित जानकारियां उपलब्ध कराने हेतु भी लिंक परदार किये गए हैं।
नए वेबसाइट को रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव  विनय कुमार द्वारा सोमवार को एक रेरा बिहार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से लांच किया गया।
इसके बारे में बताते हुए रेरा अध्यक्ष ने कहा कि इसके डिजाईन को बनाते समय इस बात का ख़ास ध्यान रखा गया कि आम लोगों एवं भू-सम्पदा पक्षेत्र के हिधारकों को उनसे सम्बंधित सूचनाएं बस एक क्लिक में हासिल हो जाए. उन्होंने यह भी बताया कि इस बात का भी ख़ास ध्यान रखा गया कि जो लोग प्रायः अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से वेबसाइट देखें उन्हें भी सारी सूचनाएं आसानी से प्राप्त हो जाए.
श्री सिंह ने यह भी कहा कि वेबसाइट के होम पेज के चार खण्डों हैं तथा प्रत्येक खंड में चार में उपखंड हैं अर्थात कुल 16 उपखंडों पर एक क्लिक के माध्यम से आम लोग, घर खरीददार, बिल्डर एवं भू-सम्पदा एजेंट सभी जरूरी जानकारी आसानी से पा सकते हैं.
रेरा बिहार के इस पहल को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने भी सराहा और कहा कि आम लोगों के हितों को सर्वपरी रख कर वेबसाइट का निर्माण एक अच्छी पहल है.

pncb

इस वेबसाइट से मिलेगी अब बिहार पर्यटन की पूरी जानकारी
बिहार पर्यटन से जुड़ी सभी जानकारी बस एक क्लिक पर मिलेगी
नई विशेषताओं से परिपूर्ण विभागीय वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ
पटना।। अब बिहार पर्यटन से जुड़ी सभी जानकारी आपको बस एक क्लिक पर मिलेगी. पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने मंगलवार को पर्यटन निदेशालय सभागार में नई विशेषताओं से परिपूर्ण वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया. पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इस अवसर पर बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा नए सिरे से विकसित की गई विभागीय वेबसाइट पर न केवल पर्यटकों, पर्यटन प्रेमियों बल्कि शोधकर्ताओं और पर्यटन विभाग की योजनाओं को जानने के इच्छुक लोगों को भी सभी आवश्यक और उपयोगी जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. यह जानकारियों से परिपूर्ण वेबसाइट है, जहाँ बिहार राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी सर्किट और जिलेवार उपलब्ध कराई गई है. यह वेबसाइट हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी प्रदान करेगी.

मंत्री ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वेबसाइट पर प्रमुख पर्यटन सर्किट जैसे- बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सिख सर्किट, रामायण सर्किट, इको सर्किट, सूफी सर्किट और गांधी सर्किट से संबंधित स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई है. प्रत्येक सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्ता और वहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का विवरण भी उपलब्ध है.

इसके साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सभी वार्षिक कार्यक्रमों की सूची वेबसाइट पर दर्शायी गई है, जिससे पर्यटक इन आयोजनों की पूर्व जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बना सकें. जिलेवार स्थलों की जानकारी के अतिरिक्त, वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त पर्यटक गाइडों, टूर ऑपरेटरों और होटलों की सूची भी उपलब्ध करायी गयी है, जिससे यात्रियों को पर्यटन विभाग द्वारा प्रमाणित सेवाएं प्राप्त हो सकें.

मंत्री ने बताया कि पर्यटक वेबसाइट से बिहार पर्यटन के ब्रोशर और मानचित्र को भी सर्किट नहीं बल्कि जिलेवार डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें यात्रा में अधिक सुविधा मिले. इसके साथ ही नवीनतम अपडेट्स, कार्यक्रमों और आकर्षक वीडियो देखने के लिए बिहार टूरिज्म के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज ( @tourismbihargov ) को फॉलो किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर विभाग द्वारा संचालित नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों की भी पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी है.

उदाहरण के लिए बिहार पर्यटन नीति, मुख्यमंत्री होमस्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, बिहार पर्यटन मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग नीति आदि की पूर्ण विवरणी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं.
माननीय मंत्री ने बताया कि आनेवाले दिनों में इस वेबसाइट पर बिहार पर्यटन नीति के आवेदन के फॉर्म, मुख्यमंत्री होम स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, होटल तथा टूर ऑपरेटर के मान्यता से संबंधित आवेदन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने हैं. इसके साथ ही बिहार पर्यटन विभाग का मोबाइल एप भी निर्माणाधीन है, जिसपर भी वेबसाइट की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी. पर्यटकों को आने वाले समय में समयानुसार विभाग की वेबसाइट एवं मोबाइल एप से टूर पैकेज बुक करने की भी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। आमलोगों के सुझावों के अनुरूप इस वेबसाइट में पर्याप्त सुधार भी किए जा सकेंगे. हर पर्यटन स्थल की जानकारी के साथ स्थानीय पुलिस-प्रशासन का नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध कराने हेतु उन्होंने निदेश भी दिए, सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत इस दिशा में काम पूर्ण करने हेतु निदेश दिए.

pncb