Neeta Ambani – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नीता अंबानी ने धीरूभाई को अपना गुरु बताया
गुरुओं के सम्मान के तौर पर NMACC में हो रहा है उत्सव- परंपरा

‘थ्री जेनरेशन- वन लिगेसी’ के साथ परंपरा उत्सव,

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने बांसुरी एवं पं. कार्तिक कुमार ने सितार वादन से मन मोह लिया
उस्ताद अमजद अली खान की तीन पीढ़िया NMACC आज संगीत परंपरा को आगे बढ़ाएंगी

उनके सवालों ने ही मुझे जीवन के तौर-तरीके सिखाए

मुंबई, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी को अपना गुरु बताया. मौका था नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होने वाला वार्षिक उत्सव ‘परंपरा’. गुरुओं के सम्मान के तौर पर परंपरा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.इस अवसर पर नीता अंबानी ने देश वासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई भी दी. प्रदर्शनी के उद्घाटन पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज – पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया एवं पं. कार्तिक कुमार अपने शिष्यों राकेश चौरसिया और नीलाद्री कुमार के साथ मौजूद थे.

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में उपस्थित करीब 2000 दर्शकों को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने अपने ससुर धीरूभाई को एक सरल हृदय गुरु के रूप में याद किया. “पप्पा (धीरूभाई अंबानी) अपने सरल अंदाज में सवाल पूछते थे, कभी कभी उन सवालों से मैं डर जाया करती पर आज मुझे लगता है कि उन सवालों ने ही मुझे जीवन के तौर-तरीके सिखाए. धीरूभाई ने मुझे बड़ा विज़न दिया. मुझे सिखाया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर हर सपना पूरा किया जा सकता है। रिश्तों की कद्र करना भी उन्होंने ही मुझे सिखाया.“

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का आज 85वां जन्मदिन भी था. उन्होंने बांसुरी पर हैप्पी बर्थडे की धुन बजा कर इसे यादगार बना दिया. दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। ‘थ्री जेनरेशन- वन लिगेसी’ के साथ परंपरा उत्सव, रविवार को भी जारी रहेगा. जिसमें पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान अली बंगश और अयान अली बंगश और साथ ही उस्ताद के पोते – 10 वर्षीय जुड़वां बच्चे ज़ोहान और अबीर अली बंगश एक साथ आएंगे.

रवीन्द्र भारती

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने दी ‘अरंगेत्रम’ की प्रस्तुति
कार्यक्रम की मेजबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने की

राधिका ने अपनी नृत्य शिक्षा पूरी होने के बाद ‘अरंगेत्रम’ प्रस्तुत किया

विविध संस्कृतियों वाला शहर मुंबई बीते कुछ महीनों से शांत पड़ा हुआ था, लेकिन रविवार की रात यह एक बार फिर गुलजार हो गया. मौका था भरतनाट्यम नृत्य शो का. इस शो के बारे में हर कोई बात कर रहा है. दरअसल, इस शो की प्रस्तुति राधिका मर्चेंट ने की. राधिका मर्चेंट रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी हैं. राधिका एक आला दर्जे की भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और उन्होंने अपनी नृत्य शिक्षा पूरी होने के बाद ‘अरंगेत्रम’ प्रस्तुत किया. अरंगेत्रम एक तमिल शब्द है. इसका मतलब होता है- भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत के किसी साधक की पहली स्टेज परफॉर्मेंस.

अरंगेत्रम’ प्रस्तुत करती राधिका मर्चेंट

राधिका ने श्री निभा आर्ट्स की भावना ठाकर से नृत्य की शिक्षा ली है. भावना ठाकर का भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दुनिया में बड़ा योगदान है. वह चार दशक से अधिक समय से इस क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. यह प्रस्तुति जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थियेटर में हुई.मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी के साथ इस शो को देखने पहुंचे. राधिका की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हुए थे. इस मौके पर मर्चेंट और अंबानी परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग मौजूद थे. इसमें कला, कारोबार और जन सेवा से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल थीं.

मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी

इस शो के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. ये लोग धीरूभाई अंबानी चौक से जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थियेटर की ओर बढ़ रहे थे. शो में शिरकत करने पहुंचे अधिकतर मेहमान अपने पारंपरिक पोशाक में थे. अंबानी और मर्चेंट परिवार के सदस्यों ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस शो के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया गया. यहां तक कि ईवेंट में शामिल होने से पहले अतिथियों का टेस्ट किया गया. जनहित और सबकी सुरक्षा को देखते हुए सभी अतिथि इस टेस्ट के लिए खुशी-खुशी सहमत भी हो गए.

मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी के साथ

इस पूरे कार्यक्रम की स्टार राधिका मर्चेंट थीं. उन्होंने अपनी नृत्य प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया. यह समय उनके लिए अपनी और गुरु भावना ठाकर की सफलता को प्रदर्शित करने का था. भावना ठाकर ने राधिका मर्चेंट को नृत्य की शिक्षा दी है. उन्होंने आठ सालों तक राधिका को भरतनाट्यम सिखाया है. इसी नृत्य साधना का अंतिम पड़ाव था ‘अरंगेत्रम’. यह राधिका की पहली एकल मंच प्रस्तुति थी. ‘अरंगेत्रम’ भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला में नए कलाकारों के प्रवेश और गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने का एक मौका भी होता है. यह संयोग ही है कि राधिका, अंबानी परिवार की दूसरी भरतनाट्यम की साधक बनेंगी. अंबानी परिवार में पहले से ही नीता अंबानी भरतनाट्यम की साधक हैं. वह आज भी अपनी तमाम व्यस्तताओं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों के बीच अपनी प्रस्तुति जारी रखी हुई हैं.

भरतनाट्यम करती राधिका मर्चेंट

राधिका ने अपनी प्रस्तुति में अरंगेत्रम के सभी पारंपरिक तत्वों को समाहित किया हुआ था. उन्होंने सबसे पहले मंच, ईश्वर, गुरु और दर्शक को समर्पित प्रस्तुति पुष्पांजलि से शुरुआत की. इसके तुरंत बाद उन्होंने गणेश वंदना और फिर पारंपरिक अल्लारिपू पर प्रस्तुति दी. अल्लारिपू सफलता की प्रार्थना है. इस दौरान पूरा माहौल आदि ताल के पारंपरिक रागों और ध्वनियों से गुंजायमान था. इसके बाद लोकप्रिय भजन ‘अच्युतम केशवम’ पर प्रस्तुति हुई. यह प्रस्तुति राग रागमलिका पर आधारित थी. इसमें तीन कहानियों- शबरी और भगवान राम, गोपियों के साथ भगवान कृष्ण के नृत्य और मां यशोदा और बाल कृष्ण, को समाहित किया गया था. इसके अलावा राधिका ने शिव पंचाक्षर, भजन और नृत्य के देवता नटराज का चित्रण किया.

भरतनाट्यम करती राधिका मर्चेंट

इसके बाद राधिका ने एक बेहद कठिन नृत्य साधना ‘अष्टरस’ की प्रस्तुति दी. इसमें श्रृंगार, हास्य, करुण, भयानक, वीर, रौद्र, वीभत्स और अद्भुत शामिल है. नृत्य की विभिन्न मुद्राओं पर राधिका ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया. इस पूरे कार्यक्रम की समाप्ति ‘तिल्लाना’ के साथ हुई. यह एक बेहद कठिन नृत्य साधना है. इसमें पैर और हाथ का संचालन बहुत जटिल होता है. इस प्रस्तुति के बाद पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया. यह पल राधिका और उनकी गुरु के लिए अपार संतुष्टि वाला था.

PNCDESK

150 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय बना है ट्रस्टी
नई दिल्ली (ब्यूरो रिपोर्ट) | नीता अंबानी को बुधवार 13 नवंबर को न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के ट्रस्ट में चुना गया. नीता इस संग्रहालय के 150 साल के इतिहास में ट्रस्टी की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय होंगी.
म्यूजियम के चेयरमैन डैनियल ब्रोडस्की ने नीता अंबानी के बोर्ड में शामिल होने की घोषणा की. ब्रोडस्की ने कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और प्रोत्साहित करने की नीता अंबानी की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है तथा उनके बोर्ड में शामिल होने से म्यूजियम की क्षमताओं में इजाफा होगा. नीता अंबानी का स्वागत करते हुए उन्होंने अपनी खुशी प्रकट की.

इस अवसर पर बोलते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि पिछले कई वर्षो से यह देखना सुखद रहा है कि भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट ने दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने आगे कहा कि म्यूजियम द्वारा वैश्विक मंचों पर भारतीय कला के समर्थन और रूचि ने उन्हें काफी प्रभावित किया है जो हमारी प्रतिबद्धताओं से मेल खाता है. सम्मान पाने पर उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान उन्हें भारत की प्राचीन विरासत के लिए उनके प्रयासो को दोगुना करने में मदद करेगा.

नीता अंबानी विशेष रूप से भारत की कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं. रिलायंस फाउंडेशन भारत की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और उनकी प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के कई प्रयास करता रहा है.
2017 में भी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने एक खास कार्यक्रम में नीता अंबानी को सम्मानित किया था. यह कार्यक्रम उन हस्तियों के सम्मान में किया जाता है जो कला की दुनिया में विविधता और समावेश को बढ़ावा देते हैं. नीता ‘द मेट्स इंटरनेशनल काउंसिल’ की भी सदस्य है.
बताते चले कि नीता अंबानी को 2017 में रिलायंस फाउंडेशन के काम के लिए भारत के राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार मिला था. 2016 में, फोर्ब्स ने नीता को एशिया के 50 सबसे शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था. वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य भी हैं और इस भूमिका को निभाने वाली वे पहली भारतीय महिला हैं.

भारत में पहली बार एनबीए लाने में बहुत गौरव महसूस हो रहा – नीता अम्बानी
रिलायंस फाउंडेशन ने भारत में एनबीए का स्वागत किया,
भारत से सहभागिता के 6 वर्ष

मुंबई (ब्यूरो रिपोर्ट)| एनबीए गेम ने भारत में शुरुआत की और 10 से 16 वर्ष की आयु के लड़कों और लड़कियों से भरा स्टेडियम, बेहतरीन खेल और खिलाड़ी, सब एक ही जगह पर जमा थे. मुंबई में आज एनएससीआई डोम में इंडियाना पेसर्स और सैक्रामेंटो किंग्स के बीच पहले एनबीए मैच हुआ और दर्शकों ने अपनी पसंदीदा टीम के लिए चीयर किया था.
रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए प्रोग्राम का प्रतिनिधित्व करने वाले बच्चे, श्नीता अंबानी द्वारा भारत में एनबीए के साथ 6 साल की सफल साझेदारी के रिलायंस फाउंडेशन के जश्न के हिस्से के रूप में विशेष आमंत्रित थे. यह इन बच्चों के लिए खेल का हिस्सा होने और एनबीए के मैजिक को सीधे कोर्टसाइड से अलग करने का एक अनूठा अवसर था.
इन वर्षों में, रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए ने 11 मिलियन बच्चों को प्रभावित किया है और 20 भारतीय राज्यों में 34 शहरों में 10,000 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया है.
नीता अंबानी, चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन ने कहा कि “भारत को सच में मल्टी-स्पोर्ट राष्ट्र बन गया है. रिलायंस फाउंडेशन भारत में पहली बार एनबीए गेम पेश करने के लिए उत्साहित है और हमारे जूनियर एनबीए कार्यक्रम से इन अद्भुत और नवोदित बास्केटबॉल के साथ एनबीए साझेदारी के 6 साल का जश्न मनाने की हमारी खुशी को साझा करता है. बच्चों में शिक्षा और खेल को बढ़ावा देना मेरा मिशन है और मुझे उम्मीद है कि भारत को वैश्विक खेलों के शिखर पर देखा जाएगा।”
इस अवसर पर, एनबीए कमिश्नर एडम सिल्वर ने दो प्री-सीज़न गेम्स खेलने के लिए एनबीए के प्रतीक के रूप में नीता अंबानी को पहली’ मैच बॉल पेश करके भारत में बास्केटबॉल के लिए रिलायंस फाउंडेशन के योगदान को स्वीकार किया. अंबानी और एडम सिल्वर को खिलाड़ियों से मिलाया गया, जिनमें इंडियाना पेसर्स के माइल्स टर्नर और सैक्रामेंटो किंग्स के डी’अरॉन फॉक्स ने मैच बॉल को एनबीए के खेल अधिकारियों को सौंपने के लिए भारत में पहला एनबीए गेम शुरू किया.

देश में पहली बार NBA मैच 4 अक्टूबर को|नीता अंबानी करेंगी ‘मैच बॉल’ भेंट
नीता अंबानी एनबीए को भेंट करेंगीं सेरीमोनियल ‘मैच बॉल’
रिलायंस फाउंडेशन भारत में एनबीए के साथ मना रहा है अपनी छह वर्षो की भागीदारी
जूनियर एनबीए बच्चों को स्टेडियम में आमंत्रित कर एनबीए स्टार्स को देखने का मौका
मुम्बई (ब्यूरो रिपोर्ट) | चार अक्तूबर को होने वाले इंडियन पैसर्स और सेक्रामैंटो किंग्स की बीच खेले जाने वाली गेम से पहले एनबीए अधिकारियों को ‘मैच बॉल’ भेंट करने का गौरव रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को प्राप्त हुआ है. यह सेरेमोनियल मैच बॉल हैंडओवर देश में एनबीए का स्वागत का प्रतीक है. गौरतलब है, देश में पहली बार एनबीए गेम आयोजित की जा रही है.
इस अवसर पर लीग के साथ, रिलायंस फाउंडेशन अपनी छह वर्षो की भागीदारी भी मना रहा है.
आज फाउंडेशन की इस पहल को दुनिया के सबसे बड़े जूनियर एनबीए कार्यक्रम के रूप में मान्यता दी गई है, जिसमें 20 राज्यों के 34 शहरों के 11 मिलियन बच्चों तक पहुंच के साथ बास्केटबॉल को शारीरिक शिक्षा में एकीकृत करके स्वस्थ, सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है.
इस समारोह के अंतर्गत रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए प्रोग्राम के बच्चों को चार अक्तूबर को एनएससीआई, डोम स्टेडियम में आमंत्रित कर उन्हें देश में आयोजित होने जा रहे सबसे पहले एनबीए गेम को देखने का सुनहरा मौका प्रदान किया है.
फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी के अनुसार “रिलायंस फाउंडेशन एनबीए को भारत में लाने पर गर्व महसूस कर रहा है और इन बच्चों को स्टेडियम में इस जादुई गेम का साक्षी बनने का शानदार अवसर प्रदान कर रहा है. यह एनबीए के साथ हमारी साझेदारी का एक अत्यंत सफल यात्रा है. मैं एनबीए का आभार व्यक्त करती हूूं कि उन्होंनें भारतीय बास्केटबाल में विश्वास जताया और एनबीए के साथ किया गया यह सफर बहुत सार्थक रहा है.’
उन्होंने आगे कहा कि नया भारत कई खेलों में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में उभर रहा है. हम 25 साल से कम उम्र के 600 मिलियन से अधिक भारतीयों के साथ दुनिया के सबसे युवा राष्ट्र हैं, और मेरा दृढ़ता से मानना ​​है कि भारतीय खेल का भविष्य उज्ज्वल, शानदार और सुंदर है.”