Neeraj mukhiya – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

हत्या के 100 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
चार दिनों बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल

फरीदपुर बाजार में मुखिया के हत्यारे की मांग को लेकर कैंडल मार्च में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

फुलवारी शरीफ,अजीत।। चार दिनों बाद भी नीरज मुखिया के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. शुक्रवार की शाम करीब 5000 से अधिक की संख्या में रामपुर फरीदपुर पंचायत की ग्रामीण जनता ने नीरज मुखिया के हत्यारों की गिरफ्तारी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला.
बता दें कि 4 दिनों पूर्व रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर उस वक्त हत्या कर दिया था जब फरीदपुर बाजार में स्थित अपने कार्यालय के बाहर आम जनता की समस्याओं को सुन रहे थे. मृतक नीरज मुखिया के परिजनों और क्षेत्र की आम जनता का कहना है कि जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार की लापरवाही के चलते चुनावी रंजिश में विरोधियों ने नीरज मुखिया की हत्या करा दिया. अगर पुलिस सतर्क रहती तो नीरज मुखिया की जान बचाई जा सकती थी. बता दें कि नीरज मुखिया की हत्या के बाद से लगातार आज चौथे दिन भी फरीदपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रहे और बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा है. वहीं देर शाम होते ही नीरज मुखिया के कार्यालय आश्रम के पास हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े जवान मुखिया के समर्थक जमा होने लगे। करीब 5000 से अधिक की संख्या में रहे आम ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला. नीरज मुखिया की तस्वीर लिए आक्रोशित लोगों की आंखों में अपने चहेते के मुखिया की हत्या का दर्द साफ झलक रहा था। कैंडल मार्च में शामिल लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद हत्यारों को गिरफ्तार करो के नारे लगा रहे थे. रामपुर फरीदपुर की जनता का कहना है कि अगर जल्दी नीरज मुखिया के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी तो फिर और आंदोलन को बड़े व्यापक पैमाने पर चलाया जाएगा.

रामपुर फरीदपुर पंचायत के लगातार दूसरी बार नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार की हत्या के चार दिनों बाद भी पुलिस प्रशासन और कानून के लंबे हाथ शूटरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए । इस हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की विशेष टीम अब तक इस हत्याकांड में शामिल साजिशकर्ताओं तक के नामों का खुलासा नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि नीरज मुखिया की हत्या चुनावी रंजिश में कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि नीरज मुखिया की पत्नी ने जानीपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ चुनावी रंजिश में हत्या कराए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि हत्याकांड में अपराधियों के गिरफ्तारी और शूटरों की पहचान के लिए पुलिस टीम लगी हुई है.

अजीत

CCTV में कैद हुई हत्यारों की तस्वीर
सीसीटीवी में दिखे तीन अपराधी

नीरज मुखिया के करीबी पर हत्यारों को लाइनर बनकर हमला करवाने का संदेह

फुलवारी शरीफ ।। मंगलवार की सुबह पटना के नौबतपुर में रामपुर फरीदपुर मुखिया नीरज कुमार के फरीदपुर बाजार स्थित कार्यालय के समीप ही अपराधियों द्वारा गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारने के बाद नीरज मुखिया के कार्यालय में लगे सीसीटीवी में तीन अपराधी की तस्वीरें कैद हो गई हैं. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक नीरज मुखिया अपने कार्यालय के बाहर कुर्सी पर बैठकर आम जनता की समस्याएं सुन रहे थे वही उनके कार्यालय के चंद कदम दूर पहले से घात लगाए हथियारबंद अपराधी उनका मुखिया पर हमला करने का मौका देख रहे थे. मौका पाते ही तीन अपराधी बड़े ही शातिराना अंदाज में अपने जैकेट के पॉकेट में हाथ डाले हुए नीरज मुखिया की तरफ बढ़ते हैं और बिना पलक झपकाए ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर देते हैं.

गोलियों की बौछार करने के बाद अपराधी तेजी से भागते हुए भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए.  पुलिस की टेक्निकल सेल की टीम सीसीटीवी फुटेज के सहारे नीरज मुखिया के हत्यारों तक पहुंचने में जुटी हुई है. बता दें कि नीरज मुखिया अपने कार्यालय में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे. उन्हें क्या पता था कि एक दिन इन्हीं सीसीटीवी में उनकी हत्या का फुटेज में कैद होने वाला है.
नीरज मुखिया की जिस तरीके से उनके दफ्तर के बाहर गोलियों की बौछार करके हत्या करने की सनसनीखेज वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है उसे देखकर लोगों में चर्चा है कि नीरज मुखिया की हत्या में किसी करीबी का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के आश्वासन पर हटा
सड़क जाम

6 घंटे बाद नीरज मुखिया की लाश पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम कराने

फुलवारी शरीफ। रामपुर फरीदपुर के मुखिया नीरज कुमार की हत्या के 6 घंटे बाद फरीदपुर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया और तब पुलिस प्रशासन ने मुखिया के शव को पोस्टमार्टम कराने भेजा।
मंगलवार की देर शाम पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के आश्वासन पर शांत हुए लोग।इसके बाद सड़क से शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम मे भेजकर आगे की कारवाई शुरू की. इस दौरान नीरज मुखिया की हत्या के विरोध में 6 घंटे तक बिहटा-खगोल व नौबतपुर-शिवाला रोड जाम रहा . वही ग्रामीणों के उग्र तेवर देख पुलिस टीम पर पथराव से जान बचाने के लिए बैंक में छिपकर जान बचाई.

माले व कांग्रेस नेताओ ने नीरज मुखिया के परिजनों को बंधाया ढाढस,हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

फुलवारी शरीफ रामपुर फरीदपुर के मुखिया नीरज कुमार की अपराधियों द्वारा गोलियों से छलनी कर हत्या के बाद भाकपा माले नेता और कांग्रेस नेताओं की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मुखिया के परिजनों को ढाढस बंधाया और सरकार से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की.

अजीत