Nawada – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नवादा, जमुई , औरंगाबाद और गया में मतदान शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज बिहार की चार सीटों समेत देशभर की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. बिहार की चारों सीटों पर कुल 39 उम्मीदवार मैदान में हैं. तीन सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार कर चुके हैं. दो सीटों गया और जमुई पर दलित नेता जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

गया सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. नक्सल प्रभावित इलाके में शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. यहां से कुल  15 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला जीतन राम मांझी और महागठबंधन के उम्मीदवार पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के बीच है. 2019 में जीतन राम मांझी महागठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़े थे. तब एनडीए के जदयू उम्मीदवार विजय मांझी ने उन्हें शिकस्त दी थी. इस बार जीतन राम मांझी एनडीए के उम्मीदवार हैं. जदयू कोटे से इस सीट को लेकर हम को दिया गया है. निर्वतमान सांसद विजय मांझी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

जमुई में भी NDA और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर NDA ने जहां एलजेपीआर के अरुण भारती को मैदान में उतारा है तो महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अर्चना रविदास को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2019 में लोजपा आर प्रमुख चिराग पासवान यहां से चुनाव जीते थे. इस बार उन्होंने अपने बहनोई अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है.

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार और टेकारी के पूर्व विधायक और राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला है. औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से औरंगाबाद सदर, कुटुंबा और रफीगंज औरंगाबाद जिले में हैं. वहीं इमामगंज गुरुआ और टेकारी गया जिले से आते हैं. औरंगाबाद विधानसभा को छोड़कर बाकी सभी पांच विधानसभा में शाम 4:00 बजे तक मतदान कराए जाएंगे. वहीं औरंगाबाद विधानसभा में 6:00 बजे शाम तक मतदान होगा.

नवादा की बात करें तो यहां से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं. एनडीए से विवेक ठाकुर और इंडिया गठबंधन से श्रवण कुशवाहा और राजद से बगावत कर मैदान में उतरे पार्टी पूर्व महासचिव विनोद यादव हैं. नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा. वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र रजौली और गोविंदपुर में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा.

pncb

ऐसे आ रही थी देसी शराब…
आरा (ओपी पांडेय की रिपोर्ट) | पॉलीथिन पर प्रदेश में लगा है बैन पर देशी शराब उसी में बंद हो पहुंचाई जा रही है पार्टियों तक

पॉलीथिन (देसी शराब) पर भले ही सरकार ने बैन लगा रखा हो पर पॉलीथिन बाजार में उपलब्ध हैं. यही नही अब तो इन पॉलिथनो मे देशी शराब को पैक कर बैग में डाल तस्कर इसे अपने ग्राहकों तक पहुंचा रहै हैं.
शराब तस्करों पर लाख शिकंजा कसने के बाद भी शराब की तस्करी रुक नही रही है. लचर कानून व्यवस्था और बार बार अपराध में लिप्तता के बाद भी कठिन सजा नही मिलने के कारण अपराधियो और तस्करों के हौसलें बुलन्द है और वे निरन्तर क़ानून को ठेंगा दिखा रहे हैं. हर बार पुलिस को चेतावनी के बाद भी उनके क्षेत्र से लगातार शराब बरामद हो रही है और चेतावनी पर भी कुछ असर नही हो रहा है.

देशी शराब की बड़ी खेप रविवार की शाम नवादा थाना की पुलिस ने बरामद किया. इस सिलसिले में एक युवक को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य भागने में सफल रहा. पुलिस ने युवक के पास से चालीस लीटर से अधिक शराब बरामद किया है. शराब को बैन पॉलीथिन में भरकर बैग में रख तस्कर ला रहे थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गयी. चेकिंग के लिए पुलिस ने युवक को रोका तभी उसके साथ दूसरा युवक भाग निकला और एक युवक पुलिस के हाट लग गया. पुलिस के अनुसार शराब की यह खेप पूर्वी गुमटी से बरामद हुई है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है.

विद्युत् आपूर्ति नहीं होगी बाधित, मुख्यमंत्री ने वारिसलीगंज में ग्रिड उपकेंद्र एवं संबद्ध संचरण लाईन योजना का किया उद्घाटन
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज (वासोचक) में 54.19 करोड़ रुपये की लागत वाली बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के 132/33 के0वी0 ग्रिड उपकेंद्र एवं संबद्ध संचरण लाईन योजना का उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण कर किया. नियंत्रण भवन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्विच गियर कक्ष और नियंत्रण एवं रिले कक्ष का मुआयना कर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. बिहार साउथ पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के जरिये वारिसलीगंज (वासोचक) ग्रिड उप केंद्र से होने वाले फायदे एवं पूरे बिहार में निर्मित एवं निर्माणाधीन ग्रिड सब स्टेशन की वर्तमान वस्तु स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. गौरतलब है कि इस ग्रिड सब स्टेशन के कार्यशील होने से सभी 7 शक्ति उपकेंद्रों (रोह, कौआकोल, पकरीबरावॉ, काशीचक, माया बिगहा, कचना एवं वारिसलीगंज) पर एक साथ विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी.

ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रेजेंटेशन के क्रम में मुख्यमंत्री को बताया कि वारिसलीगंज ग्रिड सब स्टेशन के शुरू होने से वोल्टेज इम्प्रूव कर गया है, जिससे अब आसपास के क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में पूरे बिहार में 45 ग्रिड सब स्टेशन थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 142 हो गयी है और आवश्यकता के अनुरूप वर्ष 2022 तक इसकी संख्या बढ़कर 170 हो जाएगी.

मुख्यमंत्री ने वारिसलीगंज (वासोचक) ग्रिड सब स्टेशन प्रांगण में बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना (लघु जल संसाधन), जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जिला उद्यान कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, समेकित बाल विकास परियोजना सेवाएं (जिला प्रोग्राम कार्यालय विभाग), जिला परियोजना समन्यवन इकाई (जीविका), जिला आपूर्ति कार्यालय, लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिला परिवहन विभाग और नवादा जिले के दर्शनीय स्थल से संबंधित लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

प्रदर्शनी अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारियों को आर्गेनिक फर्टिलाइजर को अधिक से अधिक प्रचारित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि गव्य विकास योजना  का लाभ लोगों को प्रदान करें क्योंकि गोबर से ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर और गोमूत्र से पेस्टिसाइड बनते हैं. इसके उपयोग से उपज में वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि बिहार में खाद की कम उपयोगिता है, यह अच्छी बात है. हमलोगों ने ऑर्गेनिक फार्मिंग को अनेक जगहों पर प्रमोट किया है और इसी साल से ऑर्गेनिक फार्मिंग के जरिये सब्जी उत्पादित करने वाले किसानों को मदद देनी शुरू की है. सब्जी के बाद ऑर्गेनिक फार्मिंग को विस्तारित कर अन्य फसलों के लिये भी लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक फार्मिंग के जरिये उत्पादित होने वाली फसल की कीमत ज्यादा होती है.

अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों के बीच कृषि (सिंचाई) हेतु विद्युत कनेक्शन वितरित किया. इसके बाद बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, गव्य विकास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का अनुदानित दर पर लाभुकों को उपलब्ध होने वाले लाभ से संबंधित चेक प्रदान किया. इसके अलावा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम एवं स्वयं सहायता के तहत चयनित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने चेक/प्रमाण-पत्र प्रदान किया. आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित पाॅच लाभुकों को मुख्यमंत्री ने गोल्डन कार्ड एवं चार महिलाओं को जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस प्रदान किया. जिला लोक शिकायत नवादा द्वारा तैयार की गई ‘निवारण’पत्रिका का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने दो लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई संदेश पत्र दिया.

वारिसलीगंज ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद नवादा जिले के गिरियक प्रखंड के पहलौवा पंचायत स्थित पुरैनी ग्राम में कृषि (सिंचाई) के लिए लगे अलग ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने उसके माध्यम से किसानों को उपलब्ध करायी जा रही बिजली से संबंधित जानकारी ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से ली.

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद सलमान रागीव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारीगण, ऊर्जा विभाग के अभियंतागण एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.