Nagar nigam election – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कहीं चुनावी समीकरण बिगाड़ न दें रंगमंचीय कलाकार !
मेयर चुनाव में वोट देने के लिए रंगकर्मियों ने की बैठक

रंगकर्मियों ने कहा-“जो करेगा रंगमंच की बात, रंगकर्मी होंगे उनके साथ”

आरा, 26 सितंबर. नगर निगम में चुनावी शंखनाद में कई लोग कूद पड़े हैं इस बार अपना भाग्य आजमाने. अब सबको चुनाव चिन्ह भी मिलेंगे और फिर जनता के बीच एक बार पुनः मिलने का कार्यक्रम शुरू होगा. ऐसे में रंग नगरी आरा में रंगकर्मियों ने भी नया रुख अख्तियार किया है. शहर के कलक्ट्री तालाब पर रविवार की सुबह आरा नगर निगम चुनाव 2022 के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के मुद्दे पर आरा रंगमंच के कलाकारों ने एक बैठक की और यह तय किया कि जो रंगमंच और रंगकर्मियों की बात करेगा रंगमंच के कलाकार उनके साथ ही रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अशोक मानव ने किया. बैठक में निगम चुनाव 2022 के प्रत्याशियों पर विस्तार से चर्चा हुई. विदित हो कि शहर में रंगकर्मी कलाकारों की संख्या हजारों में है. बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी निर्देशक मनोज सिंह ने कहा कि जो प्रत्याशी अपनी कला संस्कृति, अपनी सांस्कृतिक विरासत की बात करेंगे हम सभी कलाकार उनको समर्थन करेंगे. आरा रंगमंच के संयोजक व रंगकर्मी अनिल कुमार तिवारी दीपू ने कहा की हम सभी कलाकार इस बार वैसे महापौर का चुनाव करें जो हम कलाकारों के भविष्य की सोचे. वरिष्ठ रंगकर्मी ओ पी पाण्डेय ने कहा कि आरा नगरी में रंगकर्म का इतिहास 160 वर्षों का है, लेकिन इस शहर में एक अच्छा प्रेक्षागृह और आर्ट गैलरी नही है. किस बात का चुनाव होता है हर बार जब शहर की सांस्कृतिक पहचान ही गायब हो जाये.

शहर में एक आधुनिक प्रेक्षागृह की जरुरत है. रंगकर्मी मनोज श्रीवास्तव व लड्डू भोपाली ने कहा कि हम सभी कलाकार अपने स्तर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाएंगे. यूट्यूब स्टार साहेब लाल यादव ने कहा कि कलाकार शुरू से उपेक्षित रहे है.सर्व सम्मति निर्णय लिया गया कि अक्टूबर के दूसरे रंगकर्मी किसे समर्थन देगें. सप्ताह में एक वृहद कार्यक्रम होगा केंद्र सरकार से कलाकार एवं वृद्ध नागरिकों का रेलवे टिकट रिआयत पुनः बहाल करवाने के लिए रंगकर्मी उपस्थित रहे. बताते चलें कि कोरोना काल में भी कलाकारों का हाल किसी ने नही पूछा. कोरोना काल के बात भी आजतक रंगकर्मियों की स्थिति बहुत ही खराब है. शहर में भी केवल निर्माण हो रहा है. सांस्कृतिक भवन तो जरूर बन गया लेकिन ठेके देने में ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया जिन्होंने सिर्फ भवन बनाया उसमें स्टेज पर खड़े लोगों को एक दूसरे की आवाज नही सुनाई पड़ती. ऐसे में ऐसे सांस्कृतिक भवन का क्या काम!

हालांकि रंगमंच के इन कलाकारों ने अभी तक किसी का नाम नही लिया कि किसको ये वोट देंगे लेकिन इतना तो जरूर है इनलोगों की हर घरों के बीच अपनी एक खास पकड़ है. इनके जादू का असर जब मंच से हो जाता है तो घर जाकर जागरूक करने या कहीं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ही जागरूकता फैला दिया तो वोट पर प्रभाव पड़ना तो लाज़मी है.

रंगमंच के इन कलाकारों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि रेलवे में वृद्ध यात्रियों और कलाकारों के रियायत टिकट को पुनः चालू करने के लिए आगामी 11 अक्टूबर को सुबह 7 बजे जयप्रकाश स्मारक पर उपवास करेंगे. अगले बैठक में यह फैसला लिया जाएगा कि किस प्रत्याशी को सर्वसम्मति से वोट दिया जाय. मौके पर लक्ष्मण दुबे, सुधीर शर्मा, डॉ पंकज भट्ट, अम्बुज, कमलेश कुंदन, मो. शमीम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

आरा से सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

तो क्या भ्रष्टाचारियों की उड़ा देगी नींद, मेयर पद पर खड़ी ये उम्मीदवार !
फोकस शिक्षा और भ्रष्टाचार पर, काम विकास पर !

आरा, 25 सितंबर. आरा शहर में मेयर चुनाव को लेकर एक से एक दिग्गज और धन बल से लबरेज लोग इस बार चुनावी मैदान में हैं. लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे भी प्रत्याशी मैदान में हैं जो बेहद ही जमीनी और मजबूत प्रत्याशी हैं और इनके इरादे और विजन भी इतने ही मजबूत और नेक हैं जितने ये. ऐसे ही प्रत्याशियों में एक हैं 15 सालों तक देश की राजधानी दिल्ली में शिक्षिका रहीं रेखा तिवारी.

अपनी सुनहरी सोच, स्पष्ट बात और बेवाकी से जवाब देने का अंदाज उन्हें मैदान में खड़े बाकि प्रत्याशियों से अलग रखता है. पटना नाउ ने जब रेखा तिवारी से मिलकर उनसे मेयर बनने की वजह पर जब बात की तो उन्होंने अपने विजन गिनाते हुए बातें इतनी स्पष्टता से की, कि सारे सवाल धुंधले पड़ गए और ऐसा प्रतीत हुआ कि आरा को ऐसे ही मेयर की जरूरत है. बातों ही बातों में उन्होंने कहा उनकी पहली प्राथमिकता शिक्षा ही रहेगी खासकर आंगनबाड़ी केंद्र. वे खुद सभी केंद्रों पर जाकर पढ़ाई का मूल्यांकन करेंगी. इसके बाद दूसरा टारगेट होगा भ्रष्टाचार का खात्मा. इसके लिए एक स्टिंग ऑपरेशन की टीम होगी जो समय-समय पर स्टिंग करेगी. साथ ही शहर में हर उस जगह पर CCTV कैमरे लगेंगे जहाँ अभी नही है, जहाँ बच्चे या युवा नशा करते हों, किसी को छेड़ते हों. बुजुर्गों के इलाज के लिए एक टीम होगी जो उन्हें या तो घर आकर इलाज कर दे या फिर कोई उन बुजुर्गों को घर से उठाकर इलाज के लिए ले जाये और फिर वापस छोड़ आये. अपने कॉन्फिडेंस के साथ फर्राटे से बोलतीं रेखा तिवारी औरतों की वह सशक्त आवाज दिखीं जिसे किसी पति या पुरूष के सहानुभूति या कंधों का सहारा नही बल्कि अपने बदौलत हर काम को मुकम्मल करा सकती हैं.

कौन है रेखा तिवारी ?

रेखा तिवारी, आरा शहर की बेटी और बहू दोनों हैं. ये सेवा निवृत्त वायुसेना अधिकारी राजनाथ तिवारी की सुपुत्री और शहर के चर्चित डॉ० जितेन्द्र शुक्ल (पूर्व निगम पार्षद सह समाजसेवी ) मेयर प्रत्याशी , की पत्नी हैं.
शैक्षणिक योग्यता पर यदि ध्यान दें तो इन्होंने प्रथम वर्ग से लेकर इन्टरमीडिएट विज्ञान केन्द्रीय विद्यालय से , स्नातक गणित की पढ़ाई अन्ना मलाई विश्वविद्यालय चेन्नई और बीएड राजर्षी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से की है.

ये एक शिक्षिका हैं और शिक्षण क्षेत्र में लगभग विभिन्न शहरों एवं स्कूलों में कार्यरत थी. पति जितेंद्र शुक्ल के जिंदगी में आने से पूर्व यानि शादी से पूर्व चेन्नई के स्कूल में गणित शिक्षक के रुप में ढ़ाई साल , प्रयागराज के स्कूल में दो साल आठ महिना समय दिया तो शादी के बाद जितेंद्र शुक्ल के जिंदगी में आ जाने के बाद भी शिक्षण पर कोई विराम नही लगा. बस जगह बदल गया और आरा में ढ़ाई साल जा पॉल स्कूल में , कार्यवाहक प्रधानाचार्य डीपीएस स्कूल आरा में , उसके बाद दिल्ली के जाने माने स्कूल बीपीएस में गणित शिक्षिका सह परीक्षा नियंत्रक के रुप में लगभग 15 साल का सफर अनवरत जारी रहा.

यही नही शिक्षण के साथ पति का सामाजिक गुण भी जीवन मे इस कदर समाहित हो गया कि शिक्षण कार्य के साथ-साथ जहां पर भी रही गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करती रहीं. आरा शहर में पति द्वारा संचालित छठ पूजा समिति में भी योगदान देने के साथ-साथ आरा रोटी बैंक संस्था को भी समय-समय पर सहयोग करते रहीं.

मेयर के रूप में क्यों के सवाल पर वे कहती हैं कि शहरों के विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखते हुए अपने शहर आरा को भी उसी रुप में बनाने के लिए एक संकल्प उनके जेहन में है. वे बाकियों की तरह वादे नही कर रहीं हैं लेकर कहती हैं कि उनके पास इरादे हैं. आरा के सर्वांगीण विकास के लिए उनका एक विजन है,जिसमें 17 मुद्दे हैं जिनपर वे काम करना चाहती हैं. ये मुद्दे निम्न हैं :

(1) शहर जाम से मुक्त और जल निकासी से युक्त हो
(2) शहर प्रदुषण से मुक्त और पर्यावरण से युक्त हो
(3) शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा उच्च गुणवत्ता युक्त हो
(4) शहर रौशनी से युक्त हो अपराध से मुक्त हो
(5) नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले युवतियों एवं युवकों को रोजगार हेतु प्रशिक्षण

(6 ) वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर निगम द्वारा प्रदत सुविधा में विशेष रियायत
(7 ) सरकार प्रायोजित योजना को आम जनता तक पहुंचाना
(8 ) नगर निगम के सभी वार्ड को बिना कोई भेदभाव किए विकास के लिए राशि उपलब्ध कराना
(9) शहर के विकास के लिए सिविल सोसायटी के साथ समय-समय पर विचार विमर्श
(10 ) सरकारी कार्यालयों के साथ भवदीय संबंध स्थापित कर जनता के कार्यों को समय पर निष्पादित कराने का हर संभव प्रयास

(11) माह में एक बार निगम पार्षद, डिप्टी मेयर, कार्यालय कर्मचारी, पदाधिकारी एवं सिविल सोसायटी के लोगों के साथ कार्यशैली एवं विकास की समीक्षा के साथ-साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय
(12) खेल, कला, संस्कृति को प्रोत्साहित करना
(13 ) स्थानीय सांस्कृतिक, बौद्धिक, ऐतिहासिक महत्व के धरोहर‌ को संरक्षित कर उसके इतिहास को आम जन तक लाना

(14 ) छोटे फुटपाथों के व्यवसाई के लिए वेंडर जोन की व्यवस्था
(15) आटो चालक के लिए पार्किंग की व्यवस्था
(16) शहर में महिलाओं और पुरुषों के लिए डीलक्स शौचालय का निर्माण
(17) आवारा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटना होती है उनके समुचित रख-रखाव की व्यवस्था.

इन सभी कामों को मजबूती से लागू करने के लिए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनता के सहयोग से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने का प्रयास उनका अहम कार्य होगा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि इतने मजबूत इरादों से भरी महिलाओं की इस सशक्त रूप रेखा तिवारी को जनता आँखो पर बैठाती है या फिर किसी समीकरण में फँस अपना वोट किसी और को समर्पित करती है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

दो दिनों में 11 मेयर प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आज नामांकन का आखिरी दिन
प्रेम पंकज ने पत्नी के लिए जनता से मांगा वोट, कहा खरा न उतरूँ तो दुबारा मत दीजिएगा वोट

आरा, 24 सितंबर. भोजपुर मुख्यालय आरा इन दिनों नगर निगम चुनाव में पूरी तरह डूबा हुआ है. शहर में आने वाली हर तरफ की सड़कें गाड़ियों के काफिले के साथ गाजे-बाजे तो ऊंट-घोड़े और तरह-तरह के गाड़ियों पर सजावट के साथ अपने प्रत्याशियों को लेकर फूलों का हार पहना गर्मजोशी के साथ खचाखच भरा दिखाई पड़ रहा है. हर दिन ऐसा लग रहा जैसे शहर में शादियों का जलसा हो रहा हो. हो भी क्यों न आरा नगर निगम में इस बार मेयर,उपमेयर का चुनाव जो आम जनता के राहमो-करम पर टिका हुआ है. यह पहली बार है जब नगर निगम चुनाव में मेयर और उपमेयर प्रत्याशियों के लिए प्रत्याशी चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं. नामांकन की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक है.

ऐसे में एक दिन पूर्व भी प्रत्याशियों का हुजूम दिनभर चुनावी रंग में रंगा दिखा, जिसमें पिछले कई सालों से मैदान में रहे दिगज्जो के साथ पहली बार किस्मत आजमा रहे नए उम्मीदवार भी शामिल दिखे. गुरुवार को जहां मेयर के लिए पांच उम्मीदवारों ने पर्चा भरा वही शुक्रवार को नामांकन में 6 लोग शामिल हुए, जिसमें पूर्व मेयर प्रियम, पल्लवी प्रियदर्शी, रेणु देवी,दुर्गावती देवी, दमवंती देवी और शहर के चर्चित व्यापारी व समाजसेवी प्रेम पंकज उर्फ ललन की पत्नी इंदु देवी दिखी. इसतरह दो दिनों में कुल 11 लोगों ने मेयर के लिए नामांकन किया. वही डिप्टी मेयर के लिए दो दिनों में 5 उम्मीदवारों ने शबीना खातून,राजामुनि देवी, कुंती देवी और शारदा देवी ने नामांकन भरा. वही 73 वार्ड पार्षदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया.

पल्लवी ने कहा मैं बाकियों से बेहतर

चुनावी रण में पहली बार अपना भाग्य आजमा रही युवति पल्लवी छात्र राजनीति के बाद पहली बार वे चुनावी मैदान में किसी पद के लिए लड़ रही हैं . वे ABVP से जुड़ी रही हैं. पल्लवी ने बताया कि पहले लोगों ने उनसे चुनाव लड़ने को कहा था लेकिन उनका कोई विचार नही था, जब निगम ने महिला सीट घोषित किया तो उन्होनें इसमे अपना भाग्य अजमाना चाहा और मैदान में उतरी. पल्लवी एक कलाकार भी हैं और उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में जितने भी लोग हैं वे अपने पतियों के बल पर हैं कोई बाहुबली है तो कोई धनबली. बिना किसी का नाम लिए पल्लवी ने कहा कि महिला उम्मीदवारों में वैसे लोग अधिकतर हैं जो अपने पतियों के बदौलत मेयर का काम करेंगी. अधिकारी से बात नही कर सकती तो मेयर बनने के बाद काम कैसे होगा? पल्लवी ने कहा कि मैं युवा हूँ मैंने छात्र राजनीति में छात्रों की आवाज के लिए सड़क तक संघर्ष किया है. शिक्षित हूँ और अपनी बात खुद कहीं रख सकती हूँ इसलिए सबसे बेहतर और मजबूत उम्मीदवार हूँ.

प्रेम-पंकज उर्फ ललन ने कहा एक बार मौका दीजिये

आरा के चर्चित चेहरे, हंसमुख व्यक्तित्व और रामलीला को कई दशक से जिंदा रखने वाले व्यापारियों के बीच बेहद ही सम्मान पाने वाले प्रेम पंकज उर्फ ललन ने मीडिया के सामने पत्नी इंदु देवी का पक्ष रखते हुए कहा कि मैं आज से नही पिछले 20 सालों से जनता के बीच समाजसेवा में रत हूँ.

प्रेम पंकज और इंदु देवी प्रेस वार्ता के समय

चाहे वह व्यापारी के हित की बात हो गरीबों की बात हो या फिर धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम जहाँ भी जिसने सहयोग मांगा मैंने अपनी पहुंच तक वह सहयोग किया. उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल मे व्यापारियों के सहयोग से 32 लाख रुपये का अनाज भोजपुर प्रशासन को सुपुर्द किया जो उनलोगों तक पहुँचाया गया जो दिहाड़ी मजदूर थे .

मेयर प्रत्याशी इंदु देवी ( समाजसेवी प्रेम पंकज उर्फ ललन की पत्नी)

उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद उनके अधिकार क्षेत्र में जो होगा उसे वो पूरा करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे कोई चुनावी घोषणा नही कर रहे, आरा की जनता जानती है कि अबतक उन्होंने क्या किया है. बस वे एक बार मौका मांग रहे हैं अगर वे जनता के उम्मीदों पर खरे नही उतरे तो दुबारा जनता के बीच नही आएंगे और अगर दुबारा आते हैं तो आप मुझे वोट मत दीजिएगा.

इस बीच वार्ड नंबर 13 से शुक्रवार को मोनू यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. मोनू यादव वार्ड नंबर 13 से पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं. इनके भी समर्थन का कारवां भारी समर्थकों के साथ भोजपुरिया शान में पीले गमछे और पगड़ी के साथ रोड पर नामांकन के वक्त नजर आया. मोनू यादव ने कहा कि अभिभावक रूपी जनता,भाई, और बहनो के आशीर्वाद के साथ मैं इस हुजूम के बीच हूँ यही मेरा सौभाग्य है. जीत हार किसने देखा है. सबसे पहले मोनू यादव ने अपने निवास स्थान से निकल सभी जनता का आशीर्वाद लिया और फिर मां दुर्गा के समक्ष माथा टेक नामांकन के लिए समाहरणालय पहुंचे.

नामांकन दाखिल करने के बाद मोनू यादव ने कहा कि हमारी वार्ड की जनता जानती है कि पिछले 15 साल वार्ड नंबर 13 में कितना विकास हुआ है. वार्ड की जनता खास कर महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया है. इसके साथ ही वार्ड की साफ – सफाई भी किसी दिन हुई तो किसी दिन नहीं हुई. ऐसी स्थिति में यदि अब मैं वार्ड नंबर 13 से पार्षद पद के लिए जनता का आशीर्वाद रहा तो जो काम पिछले पार्षद ने नहीं किया है उसे मैं पूरा करूँगा.

इन्ही सब वादे और दावे के साथ प्रत्याशियों के आना जारी है जो आज शाम तक थम जाएगा. सभी अपने वादे के साथ डटे हैं होने वाले चुनाव के लिए. अब देखना होगा कि इन वादे और दृढ़ता के बीच खड़े विभिन्न प्रत्याशियों में से किसको जनता का प्यार मिलता है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट