muzaffarpur – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भू राजस्व अधिकारियों और कर्मियों के परफॉर्मेंस पर सरकार की कड़ी नजर
मुजफ्फरपुर ।। मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग  संजय सरावगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया. उन्होंने अधिकारियों को जनता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही से निश्चित समयावधि में विभागीय प्रावधान एवं नियमों के अनुरूप निष्पादन करने का निर्देश दिया.

बैठक में म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, लगान वसूली, ई-मापी, अभियान बसेरा-2 , सरकारी भूमि का म्यूटेशन , जनशिकायत सहित कई अन्य कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई.
समीक्षा के दौरान ओवरऑल अधिकतर सूचकांकों में मुसहरी, कुढ़नी एवं औराई अंचल का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया. मंत्री ने कार्य संस्कृति में सुधार लाने तथा विभागीय दिशानिर्देश के अनुरूप लंबित आवेदनों का नियमानुकूल अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया. जबकि पारु अंचलाधिकारी की कार्यप्रणाली, उपलब्धि, स्टेट रैंकिंग में बेहतर स्थान को सराहनीय बताते हुए अन्य अंचल के अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को अनुकरण करने को कहा गया ताकि सभी अंचल के कार्य की गुणवत्ता एवं निष्पादन में अपेक्षित सुधार हो.

बैठक में मंत्री द्वारा म्यूटेशन मामलों की अंचलवार प्राप्त आवेदन, निष्पादित आवेदन, लंबित आवेदन की समीक्षा की गई तथा न्यून प्रदर्शन करनेवाले अंचल को पूरी जवाबदेही से अविलंब सुधार लाने तथा प्रगति लाने का निर्देश दिया गया. म्यूटेशन मामलों के निष्पादन की अंचलवार स्थिति इस प्रकार है -औराई 99.23%, बोचहा 98% बंदरा 98.67%, कांटी 97%, गायघाट 99.39%, कटरा 98.88%, कुढ़नी 98% मरवन 99.52%, मीनापुर98.73%, मोतीपुर 99%, मुरौल 99.82%, मुसहरी 97.77%, सरैया 99.07%, पारु 99.77%, साहेबगंज 99.13%, सकरा 99.48% है. साथ ही जिला का औसत निष्पादन 98.69%है.
उन्होंने कहा कि लगान वसूली की स्थिति में भी सुधार की जरूरत है. सभी अधिकारी प्राप्त आवेदनों की अपने स्तर से समीक्षा कर स्क्रूटनी करें और आवेदनों की जांच कर उसका निष्पादन करें.

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को अनावश्यक एवं अकारण रूप से आवेदन को रिजेक्ट एवं रिवर्ट नहीं करने को कहा. इसके लिए आवेदक को वांछित कागजात की विधिवत सूचना देने तथा आवेदन रिजेक्ट करने से पूर्व आवेदक से समन्वय करने को कहा. साथ ही हल्का अथवा राजस्व कर्मचारी संबंधित आवेदक से बात करें तथा उनके आवेदन में जो भी कमी हो उसे बता कर आवेदन को सही करायें. इससे रिजेक्शन में भी कमी आएगी और आवेदनों का निष्पादन भी जल्द होगा. मंत्री ने जिलाधिकारी को लंबित आवेदनों के निष्पादन हेतु नियमित रूप से समीक्षा करने तथा अपेक्षित सुधार एवं प्रगति लाने को कहा.
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने लाॅग-इन पासवर्ड को सुरक्षित रखें और स्वयं से उसका इस्तेमाल करें, ताकि उसका कोई गलत इस्तेमाल न कर सके.
विभाग में सभी कार्य ऑनलाइन है और किसी के भी किसी भी कार्य की तत्काल समीक्षा की जा सकती है. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना-अपना डेटा सुधार लें. एक माह बाद फिर कार्यों की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से कहा कि अंचल में कार्यरत हल्का एवं राजस्व कर्मचारी के बीच कार्य एवं दायित्व का निर्धारण करें तथा फील्ड विजिट कर उनके कार्यों का औचक निरीक्षण करें.

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा शुरू ऑनलाइन कंप्लेन मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से लगातार शिकायतें आ रहीं हैं. उन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कोर्ट में ज्यादा समय दें और आदेश स्पष्ट शब्दों में दें

बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव गोपाल मीणा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन , संयुक्त सचिव आजीव वत्सराज, अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  अशोक कुमार गुप्ता, सभी अंचलाधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

pncb

”हम दो बार गलती से उधर चले गए थे; अब ऐसा नहीं होगा”
प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में बोले मुख्यमंत्री

राजद के साथ अब कभी नहीं जाएंगे – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने की मुजफ्फरपुर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणायें

पटना।। प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में मुजफ्फरपुर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक की. इस समीक्षा बैठक में मुजफ्फरपुर जिला के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुजफ्फरपुर जिले के विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं.

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब से बिहार की स्थिति काफी बदली है. हर क्षेत्र में निरंतर विकास के काम किए जा रहे हैं. किसी की उपेक्षा नहीं की गई है. हमलोग एकजुट रहकर बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सरकार में हम दो बार मंत्री रहे हैं. उन्होंने ही हमें बिहार का मुख्यमंत्री बनवाया. हम दो बार गलती से उघर चले गए थे. अब ऐसा नहीं होगा. हमलोगों ने जो विकास का काम किया है उन्हें आप सभी अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को बताएं. हमलोगों को काम करने में यकीन है, जबकि कुछ लोग गड़बड़ करने में विश्वास रखते हैं. आज कल अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिसके बाद अब तक 4 चुनाव सम्पन्न हो चुका है. बड़ी संख्या में महिलाएं चुनकर आई हैं. हमलोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिए हर प्रकार से काम किया है. वर्ष 2013 में पुलिस की बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिसका नतीजा है कि बिहार पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी काफी बढ़ी है. आज बिहार पुलिस में महिलाओं की जितनी संख्या है उतना देश के किसी राज्य के पुलिस बल में नहीं है. वर्ष 2016 से हमलोगों ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देना शुरू किया है. पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम थी. हमलोगों ने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू किया. बिहार में अब स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है जिनसे 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का नाम जीविका दीदी हमलोगों ने ही दिया है, जिससे प्रेरित होकर उस समय की केंद्र सरकार ने भी इसे अपनाया और उसका नाम आजीविका दिया. बिहार के शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन शुरू कराया गया है, जिनमें अब तक 26 हजार जीविका दीदियां जुड़ी हैं. 2005 के पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं. वहीं अब स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं काफी अच्छा काम कर रही हैं. इससे परिवार की न सिर्फ आमदनी बढ़ी है बल्कि समाज में महिलाओं की इज्जत भी काफी बढ़ी है.

मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक की समस्या होगी दूर

अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं रखी हैं, उनका जल्द से जल्द निराकरण करें. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले में सब तरह से विकास का काम कराया गया है लेकिन हमें जानकारी मिली है कि मुजफ्फरपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इसके निराकरण की दिशा में निर्णय लिया जा चुका है.

मुजफ्फरपुर जिले के लोगों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं-

मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा. इससे जाम की समस्या दूर होने के साथ-साथ सीतामढ़ी, दरभंगा एवं नये राष्ट्रीय उच्च पथ-527 (सी०) की ओर जाने में समय की काफी बचत होगी.

रामदयालु चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए गोबरसही एवं रामदयालु नगर में रेलवे क्रॉसिंग पर आर०ओ०बी० का शीघ्र निर्माण कराया जायेगा. साथ ही मधौल-रामदयालु पथ का चौड़ीकरण भी किया जायेगा.

सबहा चौक से मरीचा तक पथ का निर्माण कराया जायेगा. यह पथ बहुत ही महत्वपूर्ण है.

चांदनी चौक से बखरी रोड बाइपास सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जायेगा.

चांदनी चौक से भगवानपुर चौक तक पुल सहित सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा. साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में कई सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. चंदवारा पुल के पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा.

गायघाट प्रखंड के भटगामा से मधुरपट्टी घाट पर पुल का निर्माण कराया जायेगा.

औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत अंतर्गत तकिया टोला एवं मथुरापुर पंचायत के सुन्दरखौली में तीन पुलों का निर्माण कराया जायेगा.

बंदरा प्रखंड अंतर्गत बड़गांव से शंकरपुर तक पथ का निर्माण कराया जायेगा.

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैण्ड का नाम अमर शहीद बैकुण्ठ शुक्ल के नाम पर किया जायेगा.

pncb

आम रास्ता ने खड़ी की शिल्पा के लिए मुसीबत
लोगों के लिए सबक, न रोकेंगे अब आम रास्ता

शिल्पा शेट्टी समेत चार पर बिहार में केस दर्ज

पटना, 8 अक्टूबर. दिलवालों के दिल का करार कर यूपी और बिहार लूटने वाली बॉलीवुड की हरदिल अजीज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिलहाल मुश्किलें बिहार में ही बढ़ गयी है. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बीच सड़क पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना भारी पड़ गया. कार्यक्रम की वजह से दो घण्टे ने उक्त रोड को आवागमन के लिए अवरुद्ध कर दिया जिससे लोगों के आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी के खिलाफ शिल्पा शेट्टी, स्थानीय जिलाधिकारी और आयोजक के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज हुआ है. मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है.

शहर के अति व्यस्त सड़क को दो घंटे तक जाम करने के कारण आम आदमी को हुई परेशानी के खिलाफ भारतीय कानून BNS की धारा 223, 189(6), 189(7), 190, 191(1), 61(1), 198, 199(बी, सी), 272 और 280 के तहत दर्ज कराया है.

7 अक्टूबर(मंगलवार) को मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पर स्थित कल्याण ज्वेलर्स का उद्घाटन संपन्न हुआ. इस उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का आगमन हुआ. उद्घाटन के पूर्व ही बॉलीवुड अभिनेत्री के आने का प्रचार किया जा रहा था, लेकिन जिलाधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया और उक्त चौक पर पर कार्यक्रम की अनुमति दे दी. कलमबाग चौक एक भीड़-भाड़ वाला चौक है जहां आम लोगों का काफी आवागमन होता है, जिसके कारण उस सड़क पर काफी व्यस्तता रहती है. लेकिन फिर भी प्रशासन ने उक्त कार्यक्रम के लिए लगभग 2 घंटे तक रोड को अवरुद्ध कर दिया. जिससे आम लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. यहाँ तक कि समारोह के दौरान ट्रैफिक सिग्नल को भी बंद कर दिया गया जिससे आम लोगों को घँटों परेशानी झेलनी पड़ी. मुजफ्फरपुर के इसी मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. परिवाद मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन, कल्याण ज्वेलरी प्रतिष्ठान के संस्थापक टीएन कल्याण और रमेश कल्याण व बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ले विरुद्ध दायर किया गया है. परिवाद अधिवक्ता सुधीर ओझा ने की है. परिवाद की अगली तारिख 11 नवंबर को कोर्ट ने तय किया है.

pncb

मुजफ्फरपुर से अजय निषाद होंगे कांग्रेस का चेहरा
समस्तीपुर, महाराजगंज, पश्चिम चंपारण और सासाराम के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी

कांग्रेस ने बिहार की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. आज जारी लिस्ट में बिहार और पंजाब की कुछ प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. हालांकि पटना सहिब में कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा यह अब तक तय नहीं हो पाया है.

पश्चिम चंपारण कांग्रेस ने मदन मोहन तिवारी को जबकि सासाराम से मनोज कुमार को टिकट दिया है. मुजफ्फरपुर से वर्तमान अजय निषाद इस बार कांग्रेस से हाथ आजमाएंगे. अजय निषाद दो बार से भाजपा के टिकट पर मुजफ्फरपुर से जीत चुके हैं. इस बार अजय निषाद को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए. वही महाराजगंज से अखिलेश सिंह के पुत्र आकाश सिंह को टिकट दिया गया है. इधर समस्तीपुर से जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी को कांग्रेस ने टिकट दिया है.

महागठबंधन में कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं जिनमें से आठ पर अब तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है. अब पटना साहिब सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा होना बकी है. पटना साहिब में सबसे आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है.

pncb

मुजफ्फरपुर अपहरण का मास्टर माइंड अरवल का, भोजपुर में हुई विवेक की बरामदगी
मुजफ्फरपुर से अपहृत पुत्र की 24 घण्टे के भीतर हुई बरामदगी

अपहरणकर्ता निकला किरायेदार, भोजपुर से जुड़ा अपहरण का तार

पटना/आरा, 19 मार्च. बिहार में फिर से अपहरण का मामला सामने आने लगा है. बीते कुछ दिनों से लापता NMCH के डॉक्टर संजय का मामला अभी सुलझा नही था कि 17 मार्च(शुक्रवार) की शाम को एक अपहरण का मामला सामने आ गया. बिहार के मुजफ्फरपुर के जाने-माने होमियोपैथी चिकित्सक के बेटे का अपहरण हो गया जिसे पुलिस ने तकनीक और अपनी फुर्ती दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही अपहरणकर्ताओं सहित डॉक्टर के बेटे को बरामद कर लिया. साथ ही चार अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें तीन भोजपुर और उसका मास्टरमाइंड अरवल जिले का आदित्य कुमार उर्फ रवि है जो डॉक्टर के मकान में ही किरायेदार था.

अपहरण के बाद बरामद डॉक्टर पुत्र विवेक

लेकिन 24 घंटे के भीतर दो अपहरण हो जाने के बाद से न सिर्फ सरकार की फजीहत हो रही है बल्कि बिहार की भी देश मे एक बार फिर से फजीहत ही हो रही है. 2022 के नवंबर में महागठबंधन सरकार ने अपने 100 दिन पूरे किए. बस यही से शुरू होती है अपराध में वृद्धि की दर. नवंबर से बिहार में अपराध की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है. विपक्ष का कहना है कि अपराध बेलगाम हो गया है. वही सूत्र बताते हैं कि बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार भी हैरान हैं कि अपराध की घटनाओं में इतना इजाफा कैसे हो रहा है. हालांकि नीतीश कुमार ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बेहतर व्यवस्था के लिए कड़क अधिकारी आरएस भट्टी को बिहार का डीजीपी बनाया पर उसके बाद भी हत्या, लूट और फिरौती के लिए अपहरण की घटना बढ़ी है. महज 24 घंटे के भीतर दो लोगों का अपहरण बिहार के लोगों के लिए दहशत का माहौल है. विपक्ष विधानसभा में लगातार हंगामा कर रहा है.

डक्टर S.P सिंह

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की मानें तो 2022 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद केवल अगस्त में हत्या की घटनाओं में इजाफा दर्ज किया गया. श्री सिन्हा ने तो सरकार पर क्राइम के आंकड़े छिपाने का भी आरोप लगाया था.

अपहरण की ऐसे बनी योजना

मुज्जफरपुर के कांटी से अपहृत डॉक्टर पुत्र के अपहरण का साजिशकर्ता कोई और नही बल्कि उसका अपना किरायेदार ही था. जिसे डॉक्टर फैमिली ने अपने घर में रहने की जगह दी थी वही उसका अपहरणकर्ता निकला.

मुजफ्फरपुर के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ एसपी सिंह के पुत्र विवेक कुमार के अपहरण की कहानी दिलचस्प और किसी फिल्मी कहानी से कम नही है. अपहरण की साजिश रचने वाला मास्टर माइंड आदित्य कुमार उर्फ रवि है जो अरवल जिला का रहने वाला है. रवि डॉक्टर के घर मे किरायेदार था. कोरोना में काम बंद हो जाने की वजह से रवि ने 1.5 लाख का लोन बैंक से ले रखा था जिसे चुकाने में वह असमर्थ था. इस कर्ज से उबरने के लिए उसने अपने पनाह देने वाले डॉक्टर S P सिंह के बेटे को ही अपने टारगेट पर रख लिया. रवि की दोस्ती भोजपुर के सत्यम से थी जो पुलिस के अनुसार एक अपराधी था. रवि और सत्यम के बीच पूर्व से दोस्ती थी.

पुलिस की गिरफ्त में आया अपहरण का आरोपी सत्यम

अपहरण का मास्टरमाइंड रवि अपने भोजपुर जिले के रहने वाले सभी दोस्तों के साथ इस अपहरण का प्लान बनाया. उसके सभी दोस्तों को जब इस अपहरण में सहयोग के लिए 70- 70 हजार रुपए का ऑफर सुना तो लालच के मारे इस अपराध के लिए हाँ कर दिया.

पुलिस की गिरफ्त में आया अपहरण का आरोपी राधेश्याम

रवि का अपहरण गैंग तैयार हो चुका था और विवेक इसे लीड कर रहा था क्योंकि डॉक्टर के घर मे रहते हुए उसे डॉक्टर पुत्र विवेक के हर बात की जानकारी थी. विवेक उसके लिए आसान शिकार इसलिए था क्योंकि वह थोड़ा सुस्त था. विवेक को अपने दोस्त के यहाँ तिलक में फलदान के बाद एक पार्टी में जाने का बुलावा आया. शुक्रवार को शाम में विवेक जैसे ही अपने घर से निकला पहले से उसकी गतिविधियों को स्कैन कर रहा उसका किरायेदार रवि उसे अपनी गिरफ्त में लेने को तैयार था. उसके घर से निकलते ही रवि अपने साथियों के साथ उसे अपनी गाड़ी में बैठाया. परिचित रवि को देखकर विवेक उसके गाड़ी में बैठ गया. फिर क्या था विवेक के फोन से ही अपहरण कर्ताओं ने डॉक्टर से 30 लाख की फिरौती मांगी और फ़ोन बन्द कर जिले के बाहर निकल गए.

पुलिस की गिरफ्त में आया अपहरण का आरोपी चंदन

शुक्रवार की रात जब अपहरणकर्ता मुजफ्फरपुर से आरा पहुंचे तो उनके पास छुपने का कोई सुरक्षित जगह नही होने की वजह से विवेक को नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के खेत में ही रखा. अगली सुबह उसे लेकर अगिआंव बाजार के मोड़ के पास देवी स्थान के मंदिर के ऊपर रखा.

लेकिन अपहरणकर्ताओं को इस बात की भनक ही नही थी कि तकनीक के इस युग में उनके किये गए एक फोन कॉल ने उनका सुराग पुलिस के लिए छोड़ दिया है. पुलिस ने लोकेशन और टॉवर डंपिंग के आधार पर उनका लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी.

फिर क्या था मुजफ्फरपुर की पुलिस अपहरण के इस मामले की पड़ताल करते हुए भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र पहुंची जहां से भोजपुर और मुजफ्फरपुर पुलिस ने डॉक्टर के अपहृत पुत्र विवेक कुमार को देवी स्थान के छत से बरामद कर लिया. साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया.

अपहरणकर्ताओं में सत्यम कुमार,नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायपुर गांव निवासी राधेश्याम और चरपोखरी निवासी चंदन कुमार है. अपहरण का मुख्य मास्टर माइंड रवि सहित अब तक चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में हैं.

आरोपी पकड़े तो गए लेकिम सवाल यह है कि क्या कोविड या किसी महामारी की वजह से घाटे में चले जाने के बाद जुर्म का रास्ता चुनना चाहिए? मेहनत ही एक ऐसी कड़ी है जो पुनः जीरो से किसी को बुलंदी पर पहुंचती है.

PNCB

शिक्षा की डेल्टा रैंकिंग में देश का नंबर वन जिला बना बिहार का यह शहर
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में टॉप फाइव में बिहार के 2 जिले शामिल हुए हैं. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने नीति आयोग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने नंबर वन आने पर मुजफ्फरपुर और नंबर फाइव नवादा के डीएम और डीईओ को बधाई दी है.

best wishes to dm / deo muzaffarpur and nawada.@BiharEducation_ @VijayKChy @NitishKumar https://t.co/4dv8SEntZh
— Sanjay Kumar (@sanjayjavin) March 31, 2022

टॉप फाइव एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स – चैंपियंस ऑफ चेंज के तहत बिहार के मुजफ्फरपुर को देशभर में पहला स्थान मिला है जबकि झारखंड का चतरा और खूंटी पर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.  इसके अलावा यूपी का सोनभद्र चौथे स्थान पर जबकि बिहार का नवादा पांचवें स्थान पर है.

आपको बता दें कि फरवरी की जो रैंकिंग नीति आयोग ने जारी की है उसके मुताबिक कटिहार देश भर के तमाम जिलों में नंबर वन पर रहा है. खास तौर पर हेल्थ और न्यूट्रिशन के मामले में इसे सर्वोच्च स्कोर मिला है.

pncb

पटाखों की बिक्री पर लगी रोक
पटना सहित चार जिलों में प्रदूषण बढ़ने का खतरा ,,,

2021 में मुजफ्फरपुर ,पटना ,गया और हाजीपुर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध

पटना : ठंड के आगमन के साथ वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ने लगता है जिसका मुख्य कारण पटाखों को माना जाता है एक बार फिर राजधानी पटना सहित कुल चार शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर को कंट्रोल करने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्यों ने चेतावनी जाहिर करते हुए शहर वासियों को दीपावली त्योहार के दौरान पटाखों के उपयोग को न करने की सलाह दी है.

बताया जा रहा है कि बीते वर्ष नवंबर माह में चार शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से विशेष की श्रेणी में रखा गया था जिसको देखते हुए इस वर्ष 2021 में मुजफ्फरपुर ,पटना ,गया और हाजीपुर में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है ,नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से ये आदेश जारी किया गया है, इसके आलोक में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिलो के डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है ,बीए वर्ष के अध्ययन के अनुसार दीपावली में हवा में प्रदूषण का स्तर पीएस 10,पीएम 2,5 ,एस ओ टू, एन ओ टू के अलावे हानिकारक धातुओं का स्तर एकदम बढ़ जाता है,जिसके मद्देनजर इस बार पटाखों की बिक्री पर इस वर्ष सूबे के चार शहरों में रोक लगाए गया है.

PNC DESK

संजय की मौत पर सस्पेंस बरकरार
मुजफ्फरपुर के कांटी में पानापुर थानेदार की मौत मामले की जांच जारी है. CFL की टीम ने सोमवार को संजय गौ़ड़ की मौत जहां हुई उस जगह से जांच के नमूने एकत्र किए. तिरहुत रेंज के DIG अनिल कुमार सिंह पटना से आई CFL की तीन सदस्यीय टीम के साथ पानापुर ओपी पहुंचे. CFL की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की.  DIG ने थाना में तैनात जवानों और मौजूद चौकीदारों का बयान लिया. पानापुर ओपी के पास के दुकानदारों से भी पूछताछ की गई.

इस मामले में एक बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि बिना सर्विस रिवॉल्वर के ही SI को थानाप्रभारी कैसे बना दिया गया. मृतक की पत्नी ने कहा कि दूसरे स्टाफ की सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या करने की घटना पूरी तरह विभाग के अधिकारियों की मनगढंत साजिश है. मेरे पति ने आत्महत्या नहीं की बल्कि साजिश कर उनकी हत्या की गई है. इसकी जांच की जानी चाहिए और इस हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाना चाहिए.

मृतक दारोगा की पत्नी कल्याणी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें बड़ा खुलासा करते हुए लिखा है कि मेरे पति ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी साजिश के तहत हत्या हुई है. FIR में लिखा है कि मेरे पति की मृत्यु की सूचना मुझे और मेरे घरवालों को दी गई और हम सबको पुलिस लाइन मुजफ्फरपुर बुलाया गया. हमारे वहां पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने यह तक नहीं बताया कि मेरे पति की मौत कैसे हुई और बिना किसी परिजन की सहमति के ही शव का पोस्टमार्टम कैसे करा दिया गया.

बता दें कि रविवार 2 जुलाई को मुजफ्फरपुर में एक दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृतक दारोगा की पत्नी ने बड़ा खुलासा करते हुए मुजफ्फरपुर SSP पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की पत्नी ने कहा कि एक थानेदार की कीमत दस लाख रूपये तय की जाती है और नहीं देने पर उसका ट्रांसफर कर दिया जाता है. मृतक की पत्नी का कहना है कि पैसे के लिए ही मेरे पति की हत्या हुई है. उन्हें सर्विस रिवॉल्वर नहीं उपलब्ध कराया गया था और दूसरे के सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की बात कही जा रही है.