MUMBAI KI KHABR – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

महाराष्ट्र: जिंदा जल गए 26 यात्री ,पीएम ने जताया शोक
डिवाइडर से टकराने के बाद टायर में ब्लास्ट, फिर धधक उठी बस

सीएम शिंदे ने दिए हादसे की जांच के आदेश,परिजनों को 5-5 लाख की मदद

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से 26 बस यात्रियों की मौत हो गई है. यह हादसा बुलढाणा जिले में शनिवार रात हुआ है. बस में कुल 33 लोग सवार थे, जिनमें 7 घायल हैं. घायलों में बस का ड्राइवर भी शामिल है. ड्राइवर का कहना है कि बस का टायर फट गया था, जिससे वह पलट गई. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. इस घटना में बस का ड्राइवर बच गया. उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई.

वहीं पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी, तभी पिंपलखुटा गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह एक खंभे से टकराकर डिवाइडर से टकराई. उसमें आग लग गई. पुलिस का कहना है कि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के रहने वाले थे.

बुलढाणा बस हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे की जांच का आदेश दिया है. सीएम एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले हैं. हादसे के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर घटना की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने घायलों का सरकारी खर्च पर तत्काल इलाज कराने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

PNCDESK