Mukesh – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

2000 स्क्वायर फीट का बनेगा स्ट्रीट आर्ट, जुटेंगे कई चर्चित चित्रकार
मतदाता जागरूकता हेतु स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग 30 मई को

आरा, 25 मई. भोजपुर के चित्रकारों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग आगामी बृहस्पतिवार, 30 मई 2024 को होना सुनिश्चित हुआ है. इस आयोजन के लिए शुक्रवार दिनांक 24 मई 2024 को स्थानीय रमना मैदान में बैठक संपन्न हुई जिसमें जिले के चित्रकार कौशलेश कुमार, मुकेश चौधरी, अभिनव मिश्रा, रुखसार परवीन, सोनम पांडे उपस्थित रहे.

जिसमें सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि भोजपुर में 1 जून 2024 को वोट है, उसके तत्काल पहले 30 मई 2024 को सुबह 5:00 बजे से 8:00 तक मतदाता जागरूकता हेतु स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग आरा शहर के रमना मैदान स्थित, संस्कृतिक भवन तिराहा के पास बनाया जाएगा. उक्त स्थल पर इस कलात्मक जागरूकता के इस कार्यक्रम में जिले के कई चर्चित चित्रकार जो देशभर में अपने अनोखे हुनर की बदौलत जिला का मान बढ़ाते हैं उन्हें एक साथ देखा जा सकता है. उक्त स्थल पर निर्धारित कार्यक्रम के दौरान चित्रकार कौशलेश कुमार, परमानंद, मुकेश चौधरी, अभिनव मिश्रा, रुखसार परवीन, रूपा कुमारी, सोनम पांडे, सोनी के साथ कई और भी चित्रकारों के शामिल होने की संभावना है. अभी इस कार्यक्रम के संयोजन में कई लोगों से सम्पर्क भी किया जा रहा है तो उम्मीद है कि और कई नाम इस लोकतंत्र के महा पर्व के जागरूकता के दौरान जुड़ें, जो मिलकर अपने ब्रश और कूची द्वारा रंगों के मिश्रित संयोजन से लोकतंत्र के इस महापर्व को भी एक सहज रंग देंगे जिससे लोग अपनी जिम्मेदारी समझ उसमें अपना योगदान स्वेच्छा से तो करेंगे ही, दूसरों को भी उसकी जिम्मेदारी के लिए उसे प्रेरित करेंगे. कई रंगों से मिश्रित व्यापक संदेश देने वाला उक्त विशाल स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग लगभग 2000 स्क्वायर फीट का होगा.

इस स्ट्रीट आर्ट पेंटिंग में मुख्य रूप से पोलिंग बूथ पर दिए जाने वाले सुविधाओं के साथ इस बार का चुनाव आयोग का थीम “चुनाव का पर्व-देश का गर्व” स्याही लगा उंगली का निशान, कई आकर्षक एवं जागरूक करने वाले नारा एक साथ चित्रित किया जाएगा.

कार्यक्रम के संयोजक चित्रकार कौशलेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम में स्वीप-SVEEP (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) भोजपुर का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा. कौशलेश कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारी शालिनी प्रज्ञा ने हर संभव सहयोग और अपनी उपस्थिति का भरोसा दिया है. उम्मीद है कि इतने सारे लोगों के जागरूकता के लिए एक साथ आना मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करेगा जिससे शत-प्रतिशत मतदान होगा और लोकतंत्र लोक की सहभागिता से मजबूत होगा. इसके पहले भी चित्रकार कौशलेश ने कोविड, छठ और अन्य मौकों पर कई बार अपनी विधा से जागरूकता का भव्य कार्यक्रम कर चुके हैं. ये वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय BHU में कला शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और बनारस के साथ-साथ अपनी जन्मस्थली आरा में भी कला के जरिये अपने सहयोग का मौका कभी नही छोड़ते हैं.