MP के कार-Pass वाली गाड़ी में ASP पहुंची कोर्ट – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

MP के कार-Pass वाली गाड़ी में ASP पहुंची कोर्ट| गाड़ी रणवीर नंदन की
दिल्ली/पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) | शुक्रवार को साकेत कोर्ट में सरेंडर कर चुके बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बिहार लाने के लिए एएसपी लिपि सिंह आज शनिवार को कोर्ट पहुंची. जिस गाड़ी में वो कोर्ट पहुंची वो जेडीयू एमएलसी रणवीर नंदन की थी. “एमपी का स्टिकर” लगे वाहन संख्या  BR-01-PF-1341 में लिपि सिंह का साकेत कोर्ट पहुंचने का मामला तूल पकड़ने लगा है. बिहार में कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने लिपि सिंह के एक एमपी स्टिकर लगे हुए गाड़ी से एक पुलिस अधिकारी के कोर्ट जाने को गंभीर मामला बताया हैै. उनके अनुसार अनंत सिंह को फ़साने की साज़िश रची जा रही है.

गाड़ी संख्या BR 01 PF 1341 का डिटेल

कहा जा रहा है कि अनंत सिंह को बिहार लाने गयीं आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह को दिल्ली में गाड़ी मुहैया कराने वाले जदयू के एमएलसी रणवीर नंदन पर मुकदमा हो सकता है तथा इस प्रकरण में वैसे सांसद भी फंसेंगे जिन्होंने रणवीर नंदन की गाड़ी के लिए राज्यसभा से कार पास उपलब्ध कराया था. यदि ऐसा है तो इस मामले में राज्यसभा के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आ गया है. इस बावत विपक्षियों ने राज्यसभा के सभापति के पास शिकायत करने का एलान कर दिया है.राज्यसभा के नियमों के अनुसार सांसद को उसी गाड़ी के लिए कार पास दिया जा सकता है जो उनके खुद के नाम से या उनके पति/पत्नी के नाम से हो. इस पास को किसी भी सूरत में दूसरों की गाड़ी को नहीं दिया जा सकता है. यहां तक कि सांसद को भी कार पास जारी करने के समय अंडरटेकिंग देनी पड़ती है. इन नियमों के अनुसार यदि एमएलसी रणवीर नंदन की गाड़ी के लिए कार पास जारी हुआ है तो यह सरासर राज्यसभा के नियमों का उल्लंघन है. राज्यसभा के नियमों के उल्लंघन पर उनपर तथा सम्बंधित सांसद पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.
चर्चाएं हो रही हैं कि कहीं एमएलसी रणवीर नंदन ने खुद अपनी गाड़ी पर MP कार Pass तो नहीं लगाया. यदि ये सत्य है तो फिर उनपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो सकता है. वहीं दूसरी तरफ, यदि किसी सांसद के द्वारा उनकी गाड़ी के लिए कार पास बनवाया गया होगा तो उनके खिलाफ भी राज्यसभा कार्रवाई कर सकती है. अनंत सिंह समर्थक और विपक्षी नेता इस मामले में राज्यसभा के सभापति को शिकायत भेजने की तैयारी करना शुरू कर दिया है. वैसे इस पूरे मामले में कार्रवाई तभी संभव है जब राज्यसभा के सभापति अपना नियमन दें.