Mount Kilimanjaro – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लक्ष्मी झा ने विश्व के चौथे सबसे ऊंचे पर्वत पर भारत का तिरंगा लहरा कर देश को किया गौरवान्वित: आर के सिन्हा
भारत की ओर से  पहली महिला है जिसने कम से कम समय में किलिमंजारो पर्वत की चढ़ाई की

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा दुनिया के चौथे एवं दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहराने वाली बिहार की बेटी सुश्री लक्ष्मी झा जी के सम्मान समारोह का आयोजन अन्नपूर्णा भवन, अन्नपूर्णा पथ, कुर्जी, पटना में किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा के संस्थापक सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और सुश्री लक्ष्मी झा को सम्मानित किए. पदम् श्री विमल जैन इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित थे .भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा के सौजन्य से बिहार की बेटी लक्ष्मी झा ने  विश्व की चौथी और साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी चोटी किलिमजारो की चढ़ाई कर देश और बिहार का नाम रौशन किया .

इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि जब पहली बार अनिता कुंडू आकर मुझसे एवरेस्ट की चढ़ाई करने में सहयोग करने का आग्रह किया था उसके बाद हमने उन्हे हरसंभव मदद किया फलस्वरूप आज अनिता कुंडू ने न सिर्फ एवरेस्ट की चढ़ाई की बल्कि आज वे कई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है जो पर्वतरोही में अपनी जगह बनाना चाहती है. उसी के बाद कई लड़कियां आकर मुझसे मिली. इसी क्रम में लक्ष्मी झा जी मुझसे मिली और उन्होंने अपनी इच्छा बताई , तब मैंने इन्हे उतर काशी के एनआईएम  इंस्टीट्यूट में पर्वतरोही का प्रशिक्षण करवाया जिसका नतीजा है कि  लक्ष्मी झा ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर भारत का झंडा लहरा कर बिहार के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन करने का काम किया है हम सभी को बिहार की बेटी लक्ष्मी झा पर गर्व है. बिहार में प्रतिभाओं की कमी नही है हर क्षेत्र में बिहार के लोग अव्वल  है बस जरूरत है उन्हे सही मार्गदर्शन और सुविधा प्रदान करने की लेकिन बिहार सरकर के उदासीनता के कारण बिहार के ये प्रतिभावान खिलाड़ी / पर्वतारोही आगे नही बढ़ पा रहे है.

लक्ष्मी झा को सम्मानित करते पूर्व सांसद आर के सिन्हा व अन्य

पूर्व सांसद ने कहा की बिहार के छोटे से गांव से आने वाली इस बिहार की बेटी ने पूर्व में काला पत्थर चोटी और माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में तिरंगा लहराया है . श्री सिन्हा ने आश्वासन दिया की वे पर्वतारोही लक्ष्मी झा को हर संभव मदद करेंगे जिससे वे आगे भी इसी प्रकार बिहार का नाम पूरी दुनिया में रौशन करते रहें.

लक्ष्मी झा ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि भारत की ओर से  सबसे पहली महिला है जिसने कम से कम समय में किलिमंजारो पर्वत की चढ़ाई  की है . उन्हें शिखर पर चढ़ने में भी सिर्फ 36 घंटे लगे जबकि अभी तक अन्य लोगो ने 6 से 8 दिन का समय लगाया है. आपको बताते चले कि विश्व की सबसे कठिन चढ़ाई में एक चढ़ाई किलिमंजारो पर्वत को भी माना गया है . इसकी ऊंचाई 58.95मीटर है जबकि एवरेस्ट की ऊंचाई 88.48 मीटर है. लक्ष्मी झा ने बताया कि एवरेस्ट की चढ़ाई उनका अगला लक्ष्य  है जिसके लिए  तैयारियां पूरी कर ली है. क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू और उनके टीम  द्वारा अंगवस्त्र , मोमेंटो और पुष्पगुच्छ से लक्ष्मी झा जी का सम्मान किया गया.

इस  अवसर पर भारत में, चीन में और जापान में त्रिनिनाद एवं टोबैगो के राजदूत चंद्रदत सिंह एवं भोजपुरी, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों की प्रोड्यूसर अनिता चंद्रदत सिंह, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, आनंद सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी विकाश कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी रेणु देवी, पटना ग्रामीण जिला संयोजक शंकर गुप्ता, बक्सर जिला संयोजक उदय उजैन, पटना महानगर जिला सह संयोजक इंद्रजीत कुमार, पटना ग्रामीण कार्यसमिति सदस्य सुमित कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे.

बिहार की बेटी लक्ष्मी झा ने मात्र 36 घंटे में माउंट किलिमंजारो पर्वत पर फहराया तिरंगा
महज 36 घंटे में चढ़ाई पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला बनी

सहरसा की लक्ष्मी झा को यह कीर्तिमान बनाने में भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा का था सहयोग

एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली बनी थी बिहार की पहली बेटी लक्ष्मी

भाजपा के पूर्व सांसद ने आर के सिन्हा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रवीन्द्र भारती

दुनिया का सबसे ऊँचा माउंट किलिमंजारो पर्वत शृंखला पर बिहार की बेटी लक्ष्मी तिरंगा फहराया कर दुनिया भर की महिलाओं को सन्देश दिया कि महिलायें ठान लें तो कोई भी काम कर सकती है .अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लक्ष्मी झा ने भारत का तिरंगा लहरा कर एक कीर्तिमान अपने नाम स्थापित किया. सात मार्च को उन्होंने चढ़ाई शुरू की और आठ मार्च को तिरंगा फहरा कर सफलता हासिल की.उन्होंने यह काम सिर्फ 36 घंटे में पूरा कर दुनिया की पहली महिला बनने का कीर्तिमान अपने नाम किया .

इस अभियान की शुरुआत में पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने फ्लैग ऑन कर उसने  अभियान को राष्ट्रीय ध्वज दे कर शुरू किया था. बिहार के सहरसा ज़िले के बनगाँव की रहने वाली लक्ष्मी झा साउथ अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर्वत की 19341 फीट ऊँची चोटी पर आठ मार्च महिला दिवस के दिन पहुंची.

इस सम्बन्ध में में पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि लक्ष्मी की यात्रा में होने खर्च और प्रशिक्षण का खर्च वे खुद वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जब माउंट एवरेस्ट की बेस कैंप पर पहुंची थी उसके पहले से मैं इनकी प्रतिभा को जानता हूँ। उनको इस उपलब्धि पर हर संभव सहायता करने की घोषणा भी की थी आज के दिन लक्ष्मी झा को इस अभियान के लिए भेज कर मैं खुद भी गौरव की अनुभूति कर रहा हूँ मेरी यह कोशिश रही है कि कोई भी प्रतिभा पैसे के अभाव में कुंठित न हो उन्हें एक सम्मान के साथ जीवन में कुछ करने का अवसर मिलना चाहिए बिहार के लोगों की जिम्मेवारी है सरकार की जिम्मेवारी है पर कोई राह नहीं दिखता तो बच्चे मेरे पास आते है उन्हें मैं हर संभव मदद करता हूँ । पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि अवसर ट्रस्ट पढ़ाई लिखाई के लिए समर्पित संस्थान है यहाँ से भी बच्चे निशुल्क पढ़ाई कर के आई आई टी और यूपीएसी जैसी परीक्षाओं में जातें है और अपने प्रदेश का नाम रौशन करते हैं। लक्ष्मी झा को माउंट किलिमंजारो पर्वत पर चढ़ाई कर भारतीय झंडा फहराने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ.

माउंट किलिमंजारो पर्वत चौथी सबसे प्रमुख चोटी है। 1889 में शिखर पर पहुंचने वाले पहले लोग हैंस मेयर और लुडविग पर्त्शेलर थे । यह किलिमंजारो नेशनल पार्क का हिस्सा है और एक प्रमुख चढ़ाई ट्रेकिंग है। इसके सिकुड़ते ग्लेशियरों और लुप्त हो रहे बर्फ क्षेत्रों के कारण यह कई वैज्ञानिक अध्ययनों का विषय रहा है। अपने पर्वातारोही अभियान को  सच करने निकली बिहार के सहरसा की पर्वतारोही लक्ष्मी झा ने कहा कि पूर्व सांसद आर के सिन्हा जी ने वैसे समय पर हमारी मदद की है जब मेरे इस अभियान के लिए सारे दरवाजे बंद नजर आ रहे थे उन्हें मैं मैं विशेष आभार व्यक्त करती हूँ.

बिहार के सहरसा जिले की रहने वाली लक्ष्मी झा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है दरअसल, मूल रूप से सहरसा के बनगांव की रहने वाली लक्ष्मी झा ने मात्र 9 दिनों के अंदर नेपाल स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप और नेपाल के काला पत्थर पर तिरंगा लहराकर नाम रोशन कियाथा  लक्ष्मी झा एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाली बिहार की पहली बेटी बनी है उन्हें ये सफलता बहुत संघर्ष के बाद मिली है जिसमें उनकी मां सरिता देवी का काफी सहयोग रहा है लक्ष्मी झा के इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है बता दें कि लक्ष्मी झा सहरसा जिले के बनगांव की रहने वाली है और इनके पिता का नाम स्व बिनोद झा है जिनकी 17 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है लक्ष्मी झा 4 भाई बहन में सबसे छोटी है पिता की मौत के बाद रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं होने के कारण उनकी मां काफी मेहनत से अपने चार बच्चों का लालन पालन करती रही और सभी बच्चों को पढ़ाया लिखाया. लक्ष्मी ने मैट्रिक और इंटर के बाद बीए पास की,अपनी पढ़ाई जारी रखी और वो एवरेस्ट पर चढ़ने को लेकर तैयारी करने लगी जहां उन्होंने अपना नामांकन उत्तराखंड के पर्वतारोही नेहरू इंस्टीट्यूट में करवाया, सहयोग और मार्गदर्शन से वो आगे बढ़ी.