MLC Radha charan seth – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नीतीश की पार्टी के एमएलसी गिरफ्तार
डायरी से हो सकते हैं अहम खुलासे,कई राजनेताओं से पैसे लेन देन का होगा खुलासा

जदयू एएम एल सी राधाचरण सेठ की हुई गिरफ्तारी

सेठ के 50 से ज्यादा अकाउंट किये गए फ्रीज

बुधवार को हुई कार्रवाई में राधा चरण सेठ  के ठिकाने से एक डायरी भी बरामद की गई है, जिसमें कोड वर्ड में कुछ हिसाब-किताब दर्ज है.कूट भाषा में शब्दों के साथ ही अंकों का भी प्रयोग किया गया है.इस डायरी को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है. इसे फारेंसिक विभाग में डी-कोड करने के लिए भेजे जाने की चर्चा है. दिनभर चली कार्रवाई के बाद देर शाम सेठ को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया.ईडी की जदयू के एम एल सी राधा चरण सेठ के यहां यह दूसरी कार्रवाई है.इससे पहले जून में ईडी ने कार्रवाई की थी. कार्रवाई के बाद सेठ और उनके पुत्र कन्हैया को नोटिस देकर लगातार तीन दिनों तक दोनों से पूछताछ की गई थी.

प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में बुधवार को जदयू विधान पार्षद (एमएलसी) राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम राधाचरण सेठ से पूछताछ कर रही है. बालू सिंडिकेट में फंसे राधाचरण पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. अधिकारियों के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद ही सेठ को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा जहां ईडी जदयू नेता को रिमांड पर लेने की मांग करेगी.राधा चरण सेठ जलेबी बेचते थे और आज करोड़ों के मालिक है.सूत्रों ने बताया कि जलेबी बेचने के बाद उन्होंने गांजा का व्यवसाय किया उसके बाद अवैध बालू खनन से जुड़ गए.मणिपुर में भी पहले उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है. देश के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी ने एल साथ छापेमारी की. डायरी मिलने से सियासी हलकों में सनसनी है.

pncdesk

राधा चरण सेठ के घर से मिले अहम दस्तावेज जब्त
ईडीने  तीन राज्यों में 24 ठिकानों पर मारा छापा

राधाचरण सेठ, संजय सिंह, सुभाष यादव, अशोक कुमार, जगनारायण, सतीश कुमार के घर हुई छापेमारी

आधा दर्जन बालू कारोबारियों के करीब दो दर्जन ठिकानों पर ईडी का छापा

अवैध बालू खनन मामला; अवैध बालू कारोबार से जुड़े हैं बड़े लोग

बालू के अवैध कारोबार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बिहार सहित तीन राज्यों में बड़ी कार्रवाई करते हुए जदयू विधान पार्षद राधाचरण सेठ, संजय सिंह, सुभाष यादव, अशोक कुमार, जगनारायण, सतीश कुमार के पटना, दानापुर, औरंगाबाद, भोजपुर, धनबाद, रांची, हजारीबाग समेत 24 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. इनमें कई बालू कारोबारियों का संबंध बिहार में बालू का सरकारी कार्य करने वाली ब्राडसन और आदित्य मल्टीकाम के साथ है. चार से पांच घंटे लगातार चली छापामारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं. जांच के दौरान बालू कारोबारियों के पास बड़ी संपत्ति होने के प्रमाण भी मिले हैं. बिहार में बालू के वैध और अवैध कारोबार में बड़े लोग लगे हैं. प्रवर्तन निदेशालय बीते कई महीनों से बालू कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी. कुछ जानकारियां उसे बालू से जुड़े मामले में विभिन्न जिलों में बालू कारोबारियों और बालू का कारोबार करने वाली कंपनियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से हासिल हुई थी.

पुख्ता जानकारियां जुटाकर प्रवर्तन निदेशालय की अलग-अलग टीमों ने सोमवार की सुबह-सुबह पटना में जदयू विधान पार्षद राधा चरण सेठ के पटना (एसके पुरी, वीरचंद पटेल पथ, आरा अनाईठ बिहारी मिल स्थित आवास एवं फार्म हाउस) सुभाष यादव के पटना, दानापुर, औरंगाबाद, धनबाद में जगनारायण सिंह व उनके सहयोगियों के पांच स्थानों के अलावा झारखंड क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव संजय सिंह के हजारीबाग मिशन रोड स्थित आवास के अलावा रांची व कुल 24 स्थानों पर साथ दबिश दी.ईडी ने इन बालू कारोबारियों के यहां छापेमारी के दौरान अपना ध्यान वैसे दस्तावेजों पर केंद्रित किया जो सीधे-सीधे बालू के वैध और अवैध कमाई की कहानी बता रहे थे.

ईडी सूत्रों के अनुसार राधा चरण सेठ, सुभाष यादव, जगनारायण सिंह व अशोक कुमार के अलावा संजय सिंह के ठिकानों से कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं जिन्हें ईडी के अधिकारी साथ ले गए हैं. ईडी को बालू कारोबार में मोटी रकम के लेन-देन के भी प्रमाण मिले हैं. सभी दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. इस मामले में ईडी फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रही है.

PNCDESK

तीसरे दिन भी जारी है IT की रेड
निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भी हड़कंप

दो दिनों से बंद हैं कई बड़े दुकानों के शटर

आरा,9 फरवरी. भोजपुर मुख्यालय आरा में 7 फरवरी का दिन बड़ा ही यादगार रहा. वेलेंटाइन डे के शुरुआती दिन को रोज डे ले चर्चा कर रूप में हँसी ठिठोली करने वाले लोगों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली कि जदयू MLC और शहर के धनकुबेर कहे जाने वाले राधा चरण सेठ के यहाँ इनकम टैक्स की रेड पड़ी है तो रोज डे की चर्चा मुरझाए गुलाब की पंखुड़ियों सी गायब हो गयी और पूरा शहर ये जानने के लिए लगा रहा कि रेड के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हाथ सेठ का कितना खजाना हाथ लगा.

इस दौरान मीडिया वाले भी फर्राटे से दौड़ते कभी सेठ के स्टेशन और बाबू बाजार स्थित दोनों बंगले, तो होटल तो कभी रिसोर्ट तो कभी उनके ज्वेलरी शॉप के इर्द-गिर्द गिद्द की नजर लगाए रहे लेकिन न तो सेठ के किसी परिजनों से मुलाकात हो पाई और न ही इनकम टैक्स की तरफ से कोई अधिकारी इस दौरान बात ही कर पाया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SSB जवानों के साथ सेठ के देश भर के लगभग 18 ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारी उनके प्रोपर्टी का हिसाब जोड़ने में मशगूल रहे. शाम होते ये पता लगा कि इनकम टैक्स वालों ने SBI से नोट गिनने की मशीन मंगाया है. सेठ के ठिकानों पर इनकम टैक्स अधिकारियों की मौजूदगी के बाद शहर के कई बड़े दुकानों में शटर लग गया.

इतना ही नही कागजों को रात भर जांच करने वाली इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार 8 फरवरी को सेठ के ठिकानों के अतिरिक्त 3 प्राइवेट अस्पतालों पर भी छापा मारा जिसमें जीरो माईल स्थित कौशल्या समय हॉस्पिटल, पकड़ी स्थित डॉक्टर रश्मि सिंह और अजीत सिंह का शिव मेमोरियल नर्सिंग होम और पीर बाबा मोड़ स्थित शिवा हॉस्पिटल शामिल है. इन तीनो अस्पतालों में आयकर विभाग की 8 सदस्यीय टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सागर के नेतृत्व में इन निजी क्लिनिको पर छापा मारा और टैक्स चोरी के कागजों का मिलान किया. इस दौरान अधिकारियों ने इन निजी अस्पतालों में मरीज की सुविधाओं का अभाव पाया और इस बारे में जब डॉक्टर को बोला तो बात गर्माहट तक पहुंच गई. यही नही अस्पताल में स्थित दवा की दुकान जिसके नाम पर है वह निकला उसी ही अस्पताल का कम्पाउन्डर. जिसके बात इन निजी अस्पतालों पर आज भी इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है और अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के तय मानक पैमाने पर नही होने के बाद आज CS भी इन अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान कोई कुछ भी मीडिया से कहने से बचते फिर रहा है.

इनकम टैक्स द्वारा जारी तीसरे दिन गुरुवार को भी छापेमारी के बाद कुछ सामने नही आने के बाद जहाँ शहर के अन्य व्यवसायी वर्ग और निजी क्लिनिकों के संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. टैक्स चुराने वाले वैसे तमाम लोगों की सांसे अटकी पड़ी है कि इनकम टैक्स के अगले निशाना वो ही हो. इधर तीसरे दिन भी विभाग को कुछ हाथ नही लगने के बाद यह भी चर्चा तेज है कि जदयू MLC राधचरण सेठ का मामला रफा दफा करने के लिए इनकम टैक्स अब डाक्टरों और अन्य जगह ऐसे छापेमारी कर ध्यान भटका रही है. लेकिन सच्चाई क्या है ये तो विभाग के अधिकारियों के सामने आने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन इतना तो तय है कि IT विभाग की अचानक से रेड की सक्रियता ने टैक्स चोरों की नींद तो उड़ा ही दिया है.अब देखना है कि एक साथ कई ठिकानों पर रेड मारने वाली तेज-तर्रार IT की टीम को टैक्स चोरी करने वाले हाथ लगते हैं या फिर मायूसी ही.

तीसरे दिन जांच के सुई आरा के हरखेन कुमार वस्त्रालय पर भी गई जहां कुछ कागजों की जांच करने आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे. हालांकि यह जांच वहाँ से हुई कुछ खरीदारी और हरखेन धर्मशाला की खरीदारी को लेकर हुई, जहाँ पूछताछ के लिए टीम पहुँची. अधिकारियों के वहां पहुंचते ही बाजार का माहौल खलबली से भर गया और मीडिया की जमात भी वहां जुट गई, लेकिन आयकर विभाग के अधिकारी कुछ ही देर में पूछताछ कर वहां से निकल गए. अधिकारियों के जांच का सिलसिला यहीं नहीं थमा बल्कि जांच की आंच आरा से चलकर 100 किमी दूर सासाराम सेठ के एक करीबी के यहां पहुंचा जो बालू कारोबार से जुड़ा हुआ था. रोहतास के डेहरी प्रखंड क्षेत्र की चकन्हा पंचायत की मुखिया पूनम देवी के आवास पर भी उक्त छापेमारी चली. विभाग की टीम सेठ से जुड़े तमाम लोगो और उनके करीबियों का डाटा खंगाल रही है, जिससे टैक्सी चोरी का प्रमाण मिल सके. इनकम टैक्स के अधिकारी भले ही देर शाम तक चले गए लेकिन ऐसा नहीं है कि जांच का यह सिलसिला यहीं थम गया. कागजों की जांच और कई जगह से मिले अन्य कागजों के मिलान के बाद इनकम टैक्स कार्रवाई के लिए पुनः आरा का रुख कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो इस बार कार्रवाई में देर नही सीधे टैक्स चोरी में पकड़े जाने वालों पर इनकम टैक्स का एक्शन दिखेगा.

PNCB