MLC Buxar Bhojpur – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सेठ पर ED का शिकंजा, जब्त हुई सम्पति
ED पर उंगली उठाने वाले सेठ के पास की करोड़ो की सम्पत्ति हुई जब्त

कलतक BJP पर आरोप लगाने वाली JDU सेठ के शिकंजे पर चुप क्यों?

पटना,7 फरवरी. सत्तारूढ़ JDU के विधान परिषद् सदस्य राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ सितंबर में जब गिरफ्तार हुए थे तो पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह ED के जरिए जबरन परेशान कर रही है. लेकिन अजीब बिडंबना है कि JDU के लिए खास माने जाने वाले सेठ के परेशानी का आरोप उस समय झूठा साबित हो गया जब करोड़ो की सम्पत्ति ED के हाथों लग गयी.

अभी हालिया राजनीतिक फेरबदल हुए सरकार के पहले महागठबंधन सरकार के वक्त सितंबर में राधा चरण साह उर्फ सेठजी को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि सेठ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) के कोटे से आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र के विधान पार्षद के साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव भी हैं.

अब, जबकि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार है तो प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने ही अपना एक्शन बढ़ाते हुए उनसे जुड़ी लगभग 39 करोड़ की संपत्ति को अटैच कर दिया है. इस जब्त सम्पत्ति में ED ने हालांकि सीधे तौर पर राधा चरण साह की 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति अटैच की वही कथित तौर पर उनके दो कारोबारियों के नाम लगभग 13 करोड़ की संपत्ति अटैच की है.

JDU अब भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार में है और इस एक्शन पर चुप है. कल तक भाजपा पर परेशान करने का आरोप लगाने वाली JDU आज चुप है. लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि सेठ को अगर सचमुच ED परेशान कर रही थी तो ये करोड़ो की सम्पत्ति कैसे अवैध हो गए? ऐसा नही है कि सेठ की सम्पत्ति पर कोई पहली बार रेड पड़ा था. सितंबर महीने के पहले भी दो बार उनके लगभग 17 ठिकानों पर रेड हुआ था. उस रेड के बाद कागजों की जाँच पर उस समय राधाचरण सेठ ने मीडिया के सामने दहाड़ते हुए अपनी सम्पत्ति को एक नम्बर का बताते हुए कहा था कि अगर मेरे इनकम टैक्स रिटर्न से अधिक एक रुपया भी सरकार को मिल जाये तो मुझे और मेरी सम्पति को जब्त कर ले. मेरे पास अपनी मेहनत की कमाई का इकट्ठा रुपया है. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में आया कि सेठ जलेबी बेचते थे, तो जलेबी बेचना क्या पाप है. जलेबी की दुकान से मेहनत कर आज होटल और बालू कारोबार में उतरा.

आज के समय में वह दुकान, राइस मिल, कोल्ड स्टोर के अलावा कई रिसॉर्ट के मालिक हैं. आरा में रमना मैदान शहीद भवन स्थित होटल, बाइपास रोड स्थित रिजॉर्ट के अलावा उत्तराखंड,हिमाचल और दिल्ली में भी उनका होटल व्यवसाय है.

बताते चलें कि ED के हत्थे चढ़े JDU विधान पार्षद राधा चरण साह भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के रहने वाले हैं. 1971 में आरा रेलवे स्टेशन के बाहर उनके पिता की जलेबी की दुकान थी, जिसमें वे अपने पिता का हाथ बंटाते थे.

ऐसे हुए राजनीति में सक्रिय

राजनीति में दबंग या पैसे वाले या दोनों तरह के लोग अधिकांशतः कदम रखते हैं लेकिन इन सबसे अलग राधा चरण साह ने अलग रास्ता अपनाया. वे बेहद कम और धीमी आवाज में बोलने वाले अपने सामने वाले को अपने मेहमान नवाजी का कायल कर देते थे और इसमें उनकी मदद उनका होटल व्यवसाय खासा करता था. वे होटल के बाद
रीयल एस्टेट और बालू कारोबार में बाहुबलियों के बीच अपने इसी अंदाज की वजह से चहेते बने और इस क्षेत्र में भी उनका व्यवसाय चालू हो गया. अपनी विनम्रता की वजह से वे सभी बाहुबलियों के बीच एक पुलिया का काम करने लगे.

जानकारों की मानें तो फिर ऐसा विश्वास का एक तार बंधा कि बालू के कारोबार में भी वह तेजी से आगे बढ़े. सेठ ने दूर जाने की जगह भोजपुर के मशहूर सोन नदी के क्षेत्र को ही बालू के लिए चुना और इलाके में ही प्रभाव जमाना शुरू किया. जलेबी दुकान से होटल, फिर जमीन और इसी के साथ बालू सिंडिकेट में घुसते ही राधा चरण साह ने अपनी कद ऐसी बढ़ा ली कि शहर की बड़ी सम्पत्तियों को वे चुटकियों में खरीदते. उनका प्रभाव इस कदर क्षेत्र में बढ़ा कि सेठ राजनीति में उतर गए. सबसे पहले राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता प्रभुनाथ सिंह के नजदीकी हुए. प्रभुनाथ सिंह और उनके बेटे के चुनाव में की सक्रिय भूमिका थी. फिर राजद से मोहभंग कर समय की नजाकत को देखते हुए अपने पद से इस्तीफा देकर JDU का दामन पकड़ा. समय के साथ इस इस्तीफे का असर ऐसा हुआ कि दुबारा चुनाव में सेठ JDU कोटे से होने के बाद भी जीत गए. राजद में अपने प्रभुत्व वाले सेठ का अब राजनीति में नवीन उदय हुआ और JDU से जुड़ने के बाद वे यहां के आर्थिक प्रबंधक बन गए. लेकिन इस बीच फिर से राजद के साथ JDU का गठबंधन हुआ तो इस पलटीमार राजनीति के बाद दोनों के समागम में पुनः पुराने राजनीतिक साथियों का समागम हुआ लेकिन इसी बीच आर्थिक रूप से उभरते सेठ पर ED का शिकंजा पड़ा और सितंबर से उसके हत्थे चढ़े सेठ की सम्पत्ति आखिरकार ED के हाथ आ ही गई और अब सब रसूख और राजनीतिक पहुँच सेठ की टकटकी बन सलाखों के पीछे से देख रही है.

pncb

वह यूनिसेक्स सैलून जो कर रहा है लोक कला का प्रचार
TBB सैलून की पहली वर्षगांठ, 30% तक की छूट का ऐलान

सैलून की पहली वर्षगांठ पर बक्सर पहुंचे विधान पार्षद राधाचरण साह

बक्सर, 11 जून. आमतौर पर कोई भी बिजनेस करने वाला अपने प्रोडक्ट या अपने संस्थान का ही केवल प्रमोशन करता है लेकिन बक्सर का एक यूनिसेक्स सैलून ऐसा है जो लोक कला को बढ़ावा देने के लिए अपने सैलून के माध्यम से प्रचार कर रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं बक्सर के पीपी रोड स्थित TBB (द बियर्ड एंड ब्यूटी) सैलून की. सोचकर आप अचंभित जरूर होंगे लेकिन ये सत्य है. दरअसल भोजपुरी पेंटिंग के बड़े आंदोलन के बाद जब भोजपुरी पेंटिंग को रेलवे ने अपने परिसर में जगह दिया तो भोजपुरी पेंटिंग को देखने के बाद अभिभूत अमित ने इसे लोगों तक प्रसार करने का मन बना लिया. जल्द ही सैलून के प्रोपराइटर युवा अमित कुमार को अपने सैलून के एक साल पूरा होने का पता चला तो उन्होंने तय किया कि वे इस मौके पर अतिथियों को जब बुलाएंगे तो उन्हे भोजपुरी पेंटिंग ही गिफ्ट करेंगे. शनिवार को सैलून का एक साल पूरा हुआ तो इस मौके पर उन्होंने कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को बुलाकर उन्हें आदर सम्मान के साथ भोजपुरी पेंटिंग देकर सभी को अचंभित कर दिया.

इस मौके पर आए अतिथि जहां पेंटिंग को देखकर उसे बनाने वाले के बारे में पूछने लगे तो सदर विधायक बक्सर संजय तिवारी ने पेंटिंग से अविभूत हो उसे बड़े साइज में बनवाने की पेशकश ही कर दी. दरअसल पेंटिंग बक्सर के इतिहास से जुड़ा होने के कारण सबको दिल से जोड़ गया. पेंटिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले भोजपुर के संजीव सिन्हा द्वारा बनाया गया था.  बक्सर की सोशल इंफ्लूएंसर ब्यूटी तिवारी ने भी भोजपुरी पेंटिंग भेंट के रूप में पाने के बाद खुशी से गदगद हो गई.

सैलून की मनाई गई वर्षगांठ

बक्सर के पीपी रोड स्थित टीबीबी (द बियर्ड एंड ब्यूटी) सैलून की आज पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में भोजपुर-बक्सर के बिहार विधान पार्षद राधाचरण साह ने किया. इस मौके पर डॉ विनोद यादव (वीर कुंवर सिंह वि.वि. के सीनेट सदस्य सह जदयू नेता), रोहित ओझा (युवा जिला अध्यक्ष,जदयू बक्सर), अंकित तिवारी (युवा भाजपा नेता, भोजपुर), कन्हैया प्रसाद (युवा नेता), बबलू सिंह ( प्रखंड प्रमुख, बड़हरा), संतोष मिश्र (युवा उपाध्यक्ष, जदयू बक्सर) और प्रखंड प्रमुख केसठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. आगत अतिथियों का स्वागत सैलून के प्रोपराइटर अमित कुमार ने बुके,अंगवस्त्र से किया वही डायरी व कलम के साथ बक्सर से संबंधित कहानी को दर्शाती भोजपुरी पेंटिंग सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप दिया. विधान पार्षद राधाचरण साह ने कहा कि किसी संस्थान को एक साल तक कहीं टिके रहना उसकी अच्छी सर्विस और उसके सकारात्मक संघर्ष का द्योतक है. ऐसे उद्यमी जिले में अधिक से अधिक हो यही मैं कामना करूंगा और अमित कुमार जैसे युवा उद्यमी युवाओं के लिए एक उदाहरण बने. अन्य अतिथियों ने अपने उद्गार भाषण में सैलून की सर्विस की सराहना करते हुए संस्थान के अच्छे भविष्य और इसके विस्तार की कामना की. बक्सर विधायक शाम को सैलून पहुंचे जहां उन्होंने सैलून ऑनर द्वारा भोजपुरी पेंटिंग भेंट के रूप में मिलने के बाद वे अविभूत हुए और उन्होंने उस पेंटिंग को बड़ा करवाकर मंगवाने का ऑर्डर दिया. उन्होंने कहा कि हमारी धरोहर को दर्शाने वाले हर चीज को सहेजना हम युवाओं का कर्तव्य है. मुझे खुशी है कि अमित जैसे युवा ने बक्सर में महिलाओं और पुरुषों के लिए एक ऐसा जगह बनाया है जहां सौंदर्य प्रसाधन के साथ कला को सहेजने का काम भी हो रहा है.

मिलेगी छूट

ज्ञात हो कि पिछले साल बक्सर में यूनिसेक्स सैलून TBB की शुरुआत 11 जून को ही हुई थी. संस्थान ने बक्सर के लोगों को अपनी सर्विस और उनके प्यार के बदौलत एक वर्ष होने पर वर्षगांठ मानने की ठानी. अमित कुमार ने एक वर्ष पूरा होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि बक्सर के लोगों ने मेरे संस्थान को सराहा और एक साल का समय कैसे पार कर गया यह नहीं पता चला. इस खुशी के मौके पर संस्थान की ओर से बक्सर वासियों को 20-30% तक छूट देने का निर्णय लिया गया है,जो विभिन्न सर्विस पर अलग – अलग दिया जाएगा.

कार्यक्रम का संचालन जदयू के प्रदेश प्रवक्ता, विष्णु मिश्रा ने किया. वही वर्षगांठ के इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने में प्रोपराइटर अमित कुमार, रौशन कुमार,सुरेंद्र यादव, नीरज सिंह, राहुल भट्ट,आशुतोष कुमार का विशेष योगदान रहा. इस मौके पर सैलून के सदस्य साहिल ,निशा, प्रियंका के साथ वार्ड पार्षद मो. नेम्मुतुल्ला, पप्पू पांडेय, रंजित, श्रीकांत ओझा, संतोष पाण्डेय जैसे शहर के कई गणमान्य लोगों और मीडिया कर्मियों की उपस्थिति भी रही.

बक्सर से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट