Mithapur mahuli flyover – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दिसंबर तक पूरा होगा मीठापुर महुली फोरलेन का पहला फेज
पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्हें बताया गया कि पटना के मीठापुर से सिपारा, परसा और महुली होते हुए पुनपुन तक फोर लेन पथ का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस पथ की लंबाई 11 किलोमीटर है, जिसमें 7.5 किलोमीटर फोर लेन एलिवेटेड पथ शामिल है. निर्माण कार्य 2 फेज में किया जा रहा है.

पहले फेज के निर्माण कार्य के अंतर्गत सिपारा-परसा-महुली फोर लेन की लंबाई 6.7 किलोमीटर है, जिसमें 5.4 किलोमीटर एलिवेटेड पथ है. सिपारा के पास इस पथ को पटना न्यू बाइपास (एन०एच०-31) में फोर लेन संपर्क पथ से इसे जोड़ा जा रहा है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पहले फेज के निर्माण कार्य को इस वर्ष के दिसंबर माह के पूर्व पूर्ण करें.

फेज-2 के निर्माण कार्य के अंतर्गत मीठापुर-सिपारा तथा महुली-पुनपुन फोर लेन पर का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसकी कुल लंबाई 4.3 किलोमीटर है, जिसमें मीठापुर से सिपारा तक 2.1 किलोमीटर एलिवेटेड पथ है. इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से संपतचक पथ को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लायें और जल्द पूर्ण करें. मीठापुर-सिपारा-महुली-पुनपुन फोर लेन पथ का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पटना शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा पुनपुन एवं संपत चक क्षेत्रों से आवागमन सुविधाजनक हो जायेगा. यह पथ पुनपुन में पटना-गया-डोभी (एन०एच०-83) से जुड़ता है, जिससे पटना एवं गया के बीच आवागमन में काफी सुविधा हो जायेगी. यह पथ बौद्ध तीर्थ स्थलों गया एवं राजगीर को फोर लेन सड़क संपर्ककता भी प्रदान करेगा. निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमण्डल के आयुक्त  कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे.

pncb