metro patna – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं- मुख्यमंत्री
पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें

मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन पर तेजी से काम शुरू

खाने-पीने, चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रखें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संकल्प में पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है. बिहार म्यूजियम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. पटना म्यूजियम के और बेहतर ढंग से बन जाने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी. पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें. इसका निर्माण बेहतर ढंग से कराएं. टनल में बेहतर एयर सिस्टम एवं रौशनी का इंतजाम हो और लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखें.

अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों को आश्रय हेतु मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन पर तेजी से काम शुरू करें. आश्रय स्थल में खाने-पीने, चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रखें. यहां वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवनयापन हेतु जरुरी सुविधाओं का इंतजाम रखें. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण से पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने भूमि अधिग्रहण की स्थिति, भूमि हस्तांतरण की स्थिति, कार्य प्रगति की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री फुटपाथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधी) योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है और इस योजनान्तर्गत 47 हजार 423 लाभुकों को ऋण प्रदान करा दिया गया है. आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सात निश्चय-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने इस योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारीगण उपस्थित थे.

PNCDESK #cmmeeting #biharkikhabar ये भी पढ़े –12 जनपथ से बेदखल या नए राजनीतिक संग्राम की तैयारी !