Meeting – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

विवि को बचाने के लिए गोलबंदी, एक बड़े आंदोलन का संकेत
विश्वविद्यालय को स्काडा की भूमि प्राप्ति का आंदोलन होगा तेज़

अभियान समिति की बैठक में छपरा और बलिया के बुद्धिजीवी भी समर्थन में आये

आरा,4 मार्च. VKSU के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट के बादल को हटाने के लिए अब सभी ने कमर कस लिया है. सरकार के मनमाने रवैये और तानाशाही प्रवृति से संकट में पड़ा शिक्षा के केंद्र को बचाने के लिए छात्र से लेकर अभिभावक, कर्मचारी व शिक्षकों के साथ जिले के बाहर से भी भोजपुरी भाषी लोगों ने गोलबंद होना शुरू कर दिया है, जिससे लगता है कि आने वाले दिनों में भोजपुर की धरती से फिर एक बड़े आंदोलन का आगाज होने वाला है. पिछले दिनों हुई बैठक में इसी पर चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गयी.

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भूमि प्राप्ति अभियान समिति के सदस्यों की बैठक गुरुवार को प्रो बलिराज ठाकुर की अध्यक्षता में भोजपुरी विभाग सभागार में हुई जिसमें आंदोलन की धार को तेज़ करने का संकल्प लिया गया. बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा आज अभियान को समर्थन देने छपरा और बलिया के शिक्षक तथा बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

बैठक की शुरुआत में रवि प्रकाश सूरज और अनिरुद्ध सिंह ने सभी को अभियान का मकसद और इस दिशा में किये गये अब तक के प्रयासों की जानकारी दी. उसके बाद सभी सदस्यों से आंदोलन की धार मज़बूत करने के लिए सुझाव् मांगे गये.
अध्यक्ष प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि शाहाबाद की धरती से उठा यह शिक्षा का आंदोलन सफल होगा और पूरे शिक्षा जगत को नई राह देगा.

कुंवर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार उर्फ़ लव जी ने कहा कि विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर आये संकट को दूर करने के प्रयासों में शाहाबाद के कोने-कोने में जन-जागरण किया जाये.

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने कहा कि हमें जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से एक मंच पर संवाद करना होगा. विजय मेहता ने कहा कि आंदोलन की धार तेज़ करने के लिए प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जाये.

भोजपुरिया जन मोर्चा के अध्यक्ष कुमार शीलभद्र ने कहा कि हम मेडिकल कॉलेज के विरोधी नहीं पर विश्वविद्यालय के स्वरूप को बचाये जाने के पक्ष में अंतिम समय तक खड़े रहेंगे. पूर्व छात्र नेता नवीन कुमार ने सभी छात्र संगठनों को एक मंच पर सामूहिक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया.

हिंदी विभाग के शिक्षक निलाम्बुज सिंह ने कहा कि आंदोलन की प्रासंगिकता बनाये रखने के लिए मीडिया के विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया जाये. जे पी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व प्राध्यापक पी राज सिंह ने कहा कि यह संकट सिर्फ एक विश्वविद्यालय का नहीं बल्कि सार्वजनिक शिक्षा पर आया बड़ा संकट है. बलिया के पत्रकार और बुद्धिजीवी मोहन सिंह ने कहा कि आंदोलन के साथ साथ हमें सभी पक्षों से निरंतर संवाद बनाये रखना होगा.

सीनेटर विनोद कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी 14 मार्च को अभियान समिति की वृहद बैठक होगी जिसमें सभी छात्र संगठन और सामाजिक संगठन आमंत्रित हैँ, उसी बैठक में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का स्वरूप भी तय किया जायेगा.

हिंदी सह भोजपुरी के विभागाध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय ने बताया कि अभियान सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसमें शाहाबाद के सभी जन संगठनों को एक मंच पर आकर सामूहिक प्रयास करना होगा. बैठक का संचालन भोजपुरी छात्र संगठन के संयोजक सयंदन सुमन ने किया. इस मौके पर उर्दू विभाग के जमील अख्तर, अर्थशास्त्र के नीरज वर्मा, शोध छात्र राजेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज, ए बी वी पी के सोहित सिन्हा ने भी अपने सुझाव दिये. आगामी 14 मार्च को अभियान समिति की वृहद बैठक में शाहाबाद के अलावा राज्य के अन्य भागों से बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों का जुटान होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि आंदोलन से पूर्व सरकार इस मुद्दे पर कितना सजग और संवेदनशील होकर इस दिशा में कार्य करती है या फिर आंदोलन के बाद किसी निर्णय पर विचार करेगी.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

जिला प्रशासन ने की समीक्षात्मक बैठक, नियमों का पालन नही करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आरा, 27 अप्रैल. जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने सोमवार को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में कोविड संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के लिए बाजारों में दुकानों व प्रतिष्ठानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्हें Alternate day पर खोलने के लिए जिला गोपनीय शाखा द्वारा निर्गत आदेश (ज्ञापांक 876/गो0, दिनांक 21.04.2021) का सख्ती से अनुपालन कराने की बात कही ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके.

जिलाधिकारी भोजपुर रोशन कुशवाहा

उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, लोगों को जागरूक करने एवं कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम हेतु लगातार मास्क जाँच अभियान चलाएँ. इसके साथ ही वाहनों में निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत ही यात्रियों की उपस्थिति को सुनिश्चित कराने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर/ सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दिया. यदि निर्धारित क्षमता से अधिक लोग वाहन में सवार पाए जाते हैं तो संबंधित वाहन चालक एवं वाहन के विरूद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाए.

उन्होंने कहा कि जिले में रात्रि 9ः00 बजे से लागू नाइट कर्फ़्यू का सख्ती से अनुपालन सभी पदाधिकारी गण करें.शादी विवाह समारोह में 100 लोगों से ज्यादा की उपस्थिति नहीं रहे, इसे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुनिश्चित करें.

ग्रामीण परिवारों को मिलेंगे 6 मास्क

कोविड से सावधानी बरतने एवं वैक्सीनेशन कराने हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निदेश सभी अंचलाधिकारी/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 6 मास्क ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मास्क की राशि का भुगतान 15वें वित्त आयोग के राशि से किया जाएगा. इसके लिए प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि मास्क वितरण में पारदर्शिता लायी जाए एवं इसका प्रचार-प्रसार कराया जाय. जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भोजपुर को मास्क वितरण कार्यों का मानीटरिंग कर ससमय मास्क वितरण का कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दी गयी.

भोजपुर DM ने सभी अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना मरीजों के प्रथम उपचार हेतु जिन दवाओं को दिये जाने के संबंध में सरकार द्वारा विज्ञापन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, उन दवाओं की मेडिकल स्टोर पर उपलब्धता/अनुपलब्धता तथा दवायें किस रेट में मिल रही है, इस बिन्दु पर जाँच करें.

इसके साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं उन लोगों का कोरोना जाच कराने एवं आवश्कतानुसार लोगों को अनुमंडल स्तर पर चिन्ह्ति क्वारंटीन कैंप में रखने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी सभी अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट