Media cup – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लगातार दूसरी बार वेब मीडिया बना चैंपियन
प्रमंडलीय मीडिया कप पर वेब मीडिया एकादश का कब्जा

दरभंगा,7 मार्च. प्रमंडलीय मीडिया कप पर वेब मीडिया एकादश ने अपना कब्जा जमा लगातार दूसरी बार अपने खेल का जलवा बरकरार रखा. डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में आकाशवाणी एकादश को फाइनल में छह विकेट से पराजित कर वेब मीडिया चैंपियन बन गयी. सोमवार को हुई खिताबी भिड़ंत में वेब मीडिया ने टॉस जीतकर आकाशवाणी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आकाशवाणी की टीम ने पांच विकेट से नुकसान पर 20 ओवर में 109 रनों का स्कोर खड़ा किया.

इसमें आकाशवाणी की ओर से विकास ने सर्वाधिक 33 रन बनाये. वहीं दीपक ने 16 तथा अनूप ने 14 रनों का योगदान दिया. वेब मीडिया की ओर से एम. राजा, विश्वंभर, सुमित तथा रमण को एक-एक विकेट मिला. एक खिलाड़ी रन आउट हो गया. जवाब में खेलने उतरी वेब मीडिया ने इम्तेयाज के शानदार नाबाद 47 रनों की पारी की बदौलत 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर प्रमंडलीय मीडिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. आकाशवाणी की ओर से विकास को दो सफलता मिली. एक विकेट अविनाश के खाते में गया. मैच विनिंग पारी के कारण् इम्तेयाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. वहीं गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले आकाशवाणी के अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया गया. टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्स मैन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बल्लेबाज गौरव चुने गये, वहीं बेस्ट बॉलर आकाशवाणी के विकास रहे. यहां बता दें कि पिछले साल की विजेता भी वेब मीडिया की ही टीम रही थी.

मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह का आयोजन हुआ. इसमें लीग सहित सेमीफाइनल एवं फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संस्कृत विवि के प्रति कुलपति प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त कुमार गौरव, सिटी एसपी सागर कुमार झा एवं लनामिवि के खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ ने आकाशवाणी एकादश को रनर कप तथा वेब मीडिया को विनर कप प्रदान किया.

डेढ़ दशक से हो रहा है आयोजन

समापन समारोह को संबोधित करते हुए संस्कृत विवि के प्रति कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. जो खिलाड़ी होगा वह निश्चिततौर पर स्वस्थ होगा. स्वस्थ मन में ही स्वस्थ मन का वास होता है, इसलिए खेल को जीवन में समाहित करना आवश्यक है. उन्होंने डेढ़ दशक से निरंतर मीडिया कप के आयोजन के लिए मीडिया स्पोर्ट्स क्लब को बधाई दी और आगे भी इसे अनवरत जारी रखने का आग्रह किया.

समारोह में नगर आयुक्त कुमार गौरव ने इस सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए समाज की हर समस्या का निदान करने के लिए वे तत्पर हैं. इसमें मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए आगे भी तालमेल बनाये रखने की जरूरत जतायी. वहीं सिटी एसपी सागर झा ने जीवन को खेल से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह खेल में हम परिस्थिति के अनुसार अपने को तत्क्षण ढाल लेते हैं, उसी तरह जीवन में भी आगे बढ़ने के लिए हमें सभी तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए. जो ऐसा करते हैं, वही कामयाब होते हैं.

लनामिवि के खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि खेल जीवन जीने की कला सिखाता है. टीम भावना का विकास करता है. प्रो. झा ने खेल के विकास के लिए जिला के खेल मैदान को दुरुस्त करने एवं विकास की जरूरत जतायी. इस अवसर पर मीडिया कप के आयोजन में सहयोग करनेवाले स्पॉन्सर के अलावा अंपायर व स्कोरर सुजीत ठाकुर, सुरजीत, तथागत, प्रशांत, आलोक एवं गोपाल के साथ टूर्नामेंट के दौरान चिकित्सकीय सहयोग के लिए प्रभात दास फाउंडेशन के अनिल कुमार को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया. वहीं पूरे आयोजन में बेहतरीन सहयोग देने वाले महेश व कन्हैया को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर शहर के खेल प्रेमियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे.

PNCB