Matric exam 2025 – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आ गई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेट्स, टॉपर्स को मिलेगा डबल प्राइज
पटना।। हर साल देशभर में आयोजित होने वाले स्टेट बोर्ड की परीक्षाओं में अग्रणी स्थान प्राप्त बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.  बिहार बोर्ड में मैट्रिक और इंटर टॉपर को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी इजाफा किया है. पटना में बिहार बोर्ड के दफ्तर में बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पूरी जानकारी दी.

वर्ष 2025 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का वार्षिक कैलेन्डर जारी करते हुए आनंद किशोर ने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का आयोजन दिनांक 01.02.2025 से 15.02.2025 तक दो पालियों में किया जाएगा. इसी प्रकार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का आयोजन दिनांक 17.02.2025 से 25.02.2025 तक दो पालियों में किया जाएगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के साथ डी०एल० एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा, डी०एल०एड० प्रथम एवं द्वित्तीय वर्ष की परीक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण तथ्य माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, डी०पी०एड० परीक्षा एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई के वर्ग 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा इत्यादि से संबंधित वार्षिक परीक्षा कैलेण्डर जारी किया.

मैट्रिक और इंटर टॉपर को मिलेगा दोगुना पुरस्कार

बिहार बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए टॉपर की पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया है. आनंद किशोर ने बताया कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में तीनों संकाय यथा- विज्ञान, वाणिज्य एवं कला में प्रथम 05 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की देय पुरस्कार राशि को दोगुनी की जाएगी. इस प्रकार समिति द्वारा मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 01 लाख रुपये की बजाय 02 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 75 हजार रूपये की जगह 1.5 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 50 हजार रुपये की जगह 01 लाख रुपये प्रदान किया जाएगा। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 में चतुर्थ स्थान से दशम् तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रूपये की जगह 20 हजार रुपये तथा इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किये हुए विद्यार्थी को 15 हजार रुपये की जगह 30 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा. साथ ही पूर्व की भांति मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट, 2025 के सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र तथा मेडल प्रदान किया जाएगा.

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति” की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोत्तरी की जाएगी. इस प्रकार, इसके तहत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 1,200 रुपये की बजाय प्रति माह 2 हजार रुपये दिया जाएगा. इस तरह वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2025 के टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से नामांकित होकर अध्ययनरत् रहने पर 11वीं एवं 12वीं कक्षा में अर्थात् 2 वर्ष तक प्रति माह 02 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी अथवा तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत् रहने पर उक्त कोर्स की समाप्ति तक प्रति माह 02 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देय होगी. अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के तीनों संकायों में भी टॉप 05 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1,500 रुपये प्रति माह की बजाय 2,500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा। छात्रवृत्ति की यह राशि राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम के लिए नामांकित होकर नियमित रूप से अध्ययनरत् रहने पर 3 वर्ष तक दी जाएगी. स्नातक तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रम में नामांकित होकर नियमित रूप से अध्ययनरत् रहने पर 4 वर्ष तक अथवा समेकित (Integrated) 5 वर्षीय कोर्स के लिए 5 वर्ष तक यह छात्रवृत्ति दी जाएगी. तकनीकी शिक्षा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकित होकर नियमित रूप से अध्ययनरत् रहने पर उक्त कोर्स की समाप्ति तक यह छात्रवृत्ति दी जाएगी.

pncb