manish verma – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मनीष वर्मा जदयू में शामिल हुए
पूर्व आइएएस मनीष वर्मा ने जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की

2025 विधानसभा चुनाव में 2010 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी एनडीए: संजय कुमार झा

पार्टी को सफलता की नई बुलंदियों पर पहुंचाने में पूरी ईमानदारी से काम करूंगा-  मनीष वर्मा

पटना।। पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को जनता दल (यू) में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने उन्हें जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. संजय कुमार झा ने कहा कि मनीष कुमार वर्मा का लंबा प्रशासनिक अनुभव पार्टी के संगठन को बिहार सहित अन्य प्रदेशों में नई मजबूती प्रदान करेगा.साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 2010 से अधिक सीटें जीतकर मजबूत सरकार बनाएगी.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों एवं विकासकार्यों में अपना विश्वास जताते हुए मनीष कुमार वर्मा ने जद(यू) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है. हमें पूरा विश्वास है कि पूर्व में बातौर आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा का सूक्ष्म अनुभव और कार्य-कुशलता भविष्य में पार्टी के लिए हितकारी साबित होगा.

मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जद(यू) परिवार में शामिल होना मेरे लिए भावुक क्षण है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के असाधारण व्यक्तित्व से मैं बेहद प्रभावित हूँ एवं यह मेरा सौभाग्य है कि बीते 8 वर्षों से उनके सानिध्य में रहकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को अंधकार से निकालकर प्रकाश में लाया है, वे दिन के आठों पहर बिहार की उन्नति में जुटे रहते हैं. नीतीश कुमार की बदौलत बिहार में असली समाजवाद जिंदा है. उन्होंने कहा की पार्टी की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी उसका मैं पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा.

JDU की सदस्यता लेने के बाद मनीष कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

pncb

तो ऐसे पड़ गया नाम ‘नीतीश’ पेंडेंट, अब बच सकेगी जान
जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पड़ गए सोंच में

‘नीतीश’ पेंडेंट देगा वज्रपात,बाढ़,लू और शीतलहरी जैसी आपदाओं से पहले पूर्व चेतावनी

पेंडेंट ‘नीतीश’ किसान,मजदूर,अनपढ़,दिव्यांग,बच्चे, महिला, बुजुर्ग और किन्नरों की करेगा सुरक्षा

सुरक्षा कवच दरअसल नीत, तीव्र, एवं शक्तिशाली पेंडेट है

इसकी तीनों खूबियों को मिला कर इसका छोटा नाम है ‘नीतीश’

शरीर की गर्माहट से ही चार्ज होगा पेंडेंट ‘नीतीश’

इसे बिजली से चार्ज करने की आवश्यकता नहीं

सैटेलाईट और मौसम केंद्र से जुड़ा होगा यह पेंडेंट “नीतीश”

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के लिए स्‍मरणीय दिन बना 31 जनवरी 2024

नीतीश पेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 100 फीसद सुरक्षित

पटना, 2 फरवरी

माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय में राज्‍य को जीवन सुरक्षा लॉकेट तथा बीएसडीआरएन के रूप में आपदा प्रबंधन के लिए दो सौगातें दी. राज्य में वज्रपात एवं अन्‍य प्राकृतिक आपदाओं को बिहार राज्‍य पर पड़ने वाले दुष्‍प्रभावों को लेकर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से चिंतित रहे हैं. हाल फिलहाल में उनकी चिंता वज्रपात से होने वाली मृत्‍यु की बढ़ती संख्‍या को देखकर अधिक हुई है. उन्होंने बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष, डा० उदय कांत को इससे निपटने के उपाय ढूंढने का निर्देश दिया था.

काम के वावजूद सफलता नहीं

वैसे तो अबतक आपदा प्रबंधन विभाग की ओर वज्रपात की पूर्व चेतावनी देने के लिए, ‘इंद्रवज्र’ नामक एप बनवाया गया जो मोबाईल पर वज्रपात के आसन्‍न खतरे़ की पूर्व सूचना दे सकता है. इसके साथ ही अति संवेदनशील चिह्नित गांवों में जल मीनारों व ऊंची इमारतों पर तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र (हूटर) लगाकर लोगों को पूर्व चेतावनी देने का काम भी किया जा रहा था लेकिन इन तमाम प्रयत्‍नों के बावजूद वज्रपात से होने वाली मौतों की संख्‍या में कोई खास कमी नहीं आई. इसकी एक मात्र वजह यह थी कि बसावट से दूर, खेतों में, प्राय: अर्धनग्‍न अवस्‍था में काम कर रहे, कृ‍षि कर्मियों के पास न तो मोबाईल होता था न और ही हूटर की आवाज उनतक पहुंचती थी. इन सभी सीमाओं को ध्‍यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्‍यक्ष ने एक ऐसे छोटे से उपकरण की अवधारणा सामने रखी जिसे खेतिहर मजदूरों के शरीर से बांध कर रखा जा सके. उनकी इस सोच को प्राधिकरण के माननीय सदस्यों, क्रमश: पारस नाथ राय, मनीष कुमार वर्मा एवं कौशल किशोर मिश्र का सक्रिय सहयोग हुआ.

अब इस परिकल्‍पना को मूर्त रूप देने की समस्‍या सामने आई. इसके लिए बहुत सोच-समझकर प्राधिकरण ने आईआईटी, पटना से हाथ मिलाया. प्रारंभिक कई कठिनाइयों के उपरांत आईआईटी, पटना के निदेशक, डॉ० त्रिलोक नाथ सिंह के दिशा-निदेश में आई आई टी, पटना के कम्‍प्‍यूटर साइंस विभागाध्‍यक्ष प्रो० राजीव  मिश्रा, डॉ० अरजीत रॉय एवं  आकाश ने गहन अन्‍वेषण के उपरांत एक नीत, तीव्र, एवं शक्तिशाली, सुरक्षा कवच पेंडेंट का निर्माण कर लिया. जिसका नाम अनायास ही ‘नीतीश’ पेंडेंट हो गया है. सामान्य कलाई घड़ी के जैसा ही 47 मिमी x 48 मिमी x 16 मिमी एवं मात्र 43 ग्राम वाले इस पेंडेंट, लॉकेट या ताबीज की शक्‍ल वाले इस इलेक्ट्रानिक डिवाइस का अंग्रेजी नाम भी है Novel & Innovative Technological Intervention for Safety of Human lives (‘NITISH’ ). इसे आसानी से गले में लटकाया या बांह पर बांधा जा सकता है.

नीतीश पेंडेंट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह शरीर की ऊर्जा और गर्माहट से ही रिचार्ज होता रहता है. क्षेत्र विशेष में वज्रपात या किसी अन्य आपदा की पूर्व चेतावनी जैसे ही आएगी, नीतीश पेंडेंट अपने स्‍वामी को तीन प्रकार से सतर्क कर देगा. इससे वॉयस मैसेज सुनाई पड़ेगी. यह वाईब्रेट भी करेगा तथा इसका रंग हरे से लाल में तब्‍दील हो जाएगा. जब तक इसे पहनने वाला इसका स्‍वीच ऑफ न कर दे तब तक नीतीश पेंडेंट चेतावनी देता ही रहेगा. स्‍वीच ऑफ करते ही प्राधिकरण के कम्‍प्‍यूटर में यह सूचना स्‍वत: ही आ जाएगी कि व्‍यक्ति विशेष तक चेतावनी पहुँच चु‍की है. नीतीश पेंडेंट वाटरप्रुफ भी है जिसे समाज के प्रत्‍येक तबके को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है:  उपाध्यक्ष डॉ उदय कान्त

नीतीश पेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 100 फीसद सुरक्षित है. बिहार मौसम सेवा केन्‍द्र के सहयोग से नीतीश पेंडेंट वज्रपात ही नहीं, बाढ़, अत्यधिक गर्मी यानी लू और शीतलहरी जैसी अनेक आपदाओं से पहले, ससमय, पूर्व चेतावनी दे सकेगा. आईआईटी, पटना एवं बिहार राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बीच हुए एमओयू के तहत सम्‍प्रति आईआई टी पटना, अपने ही प्रयोगशाला  में ऐसे 1 लाख पीस बनाएगा. आईआईटी, पटना के प्रोफेसर डा. राजीव मिश्रा ने बताया है कि शीघ्र ही नीतीश पेंडेंट का पेटेंट प्राधिकरण एवं आईआईटी पटना के संयुक्‍त नाम से कराया जाएगा. डॉ० राजीव ने यह भी कहा है कि अभी नीतीश पेंडेंट में लगाये जाने पुर्जों में एक को आयातित करना पड़ रहा है इस कारण नीतीश पेंडेंट की लागत करीब 1000 रुपए से थोड़ी कम आ रही है. प्रयास यह है कि आयातित पुर्जे को आई आई टी, पटना में ही डिजाइन कर लिया जाए. ऐसा होने से नीतीश पेडेंट की कीमत में तकरीबन 20 प्रतिशत कमी आने की संभावना है.प्राधिकरण में कार्यरत रवीन्‍द्र भारती तथा मुख्‍यमंत्री कार्यालय में सेवारत कई कर्मियों ने बताया कि माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जी, इस प्रयोग की सफलता के लिए सतत चिंतित रहते हुए भी, प्राधिकरण का लगातार उत्‍साहवर्धन करते रहे क्‍योंकि उन्‍हें प्राधिकरण की क्षमता पर अदम्य विश्‍वास था.

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पड़ गए थे सोंच में

31 जनवरी की अपराह्न में जब वे इस पेंडेट से रूबरू हुए, उनकी तथा उनके सभी सहयोगियों की प्रसन्‍नता देखते ही बनती थी. जब उन्‍हें इस पेंडेंट का नाम बताया गया तो वे काफी संकोच में पड़ गए क्‍योंकि उन्‍होंने अब तक जनहित के सारे कार्य बिना किसी प्रतिदान अथवा श्रेय की अपेक्षा में किए थे. किन्‍तु इसके नाम की घोषणा होते ही बीएसडीएमए का सभागार तालियों से गूंज उठा था. माननीय मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सम्‍मुख इस स्‍वत:स्‍फूर्त सर्वसम्‍मति से दी गई स्वीकृति को स्‍वीकारने के अतिरिक्‍त कोई उपाय भी शेष नहीं बचा था !

मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं तैयारी भी वैसी हो : डॉ उदय कांत
देश की पहली शीतकालीन कार्य योजना बिहार में बनेगी

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व आईआईपीएच, गांधीनगर के सहयोग से बनेगी कार्य योजना

प्राधिकरण और आईआईटी, पटना के सहयोग से विकसित किए जा रहे वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

शीतलहर कार्य योजना पर कार्यशाला का आयोजन

पटना: बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त ने सभी हितधारकों को नव तकनीक के माध्यम से स्थित लहर से बचाव के लिए कार्य करने की योजना पर बल दिया. उन्होंने कहा की ठंड और गर्मी की वजह से लोग नहीं मरते. लोग मरते हैं संसाधनों के अभाव की वजह से. यह जानना ज्यादा जरूरी है कि संसाधनों की कमी से आखिर मौत कैसे होती है? मौसम में जो जरूरी परिवर्तन हो रहे हैं उसके अनुसार हमारी तैयारी भी होनी चाहिए और उसके लिए सभी को मिलकर एक प्लान जरूर बनना चाहिए. शीतलहर आने पर क्या करें इसकी तैयारी, होती है जबकि जरूरत है कि शीतलहर आने से पहले हम क्या करें उसके बारे में अपना प्लान बनाएं.

उन्होंने पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के जरिये इस क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता जताई. उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त ने कहा कि संसाधनों के अभाव और तैयारी की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके लिए समयपूर्व तैयारी पर खास ध्यान देना चाहिए. बिहार राज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर के तत्वाधान में शीतलहर कार्य योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल पनास, पटना में किया गया.

शीतलहर से बचाव और कार्य योजना कार्यान्वयन के सापेक्ष बृहद चर्चा के साथ प्राधिकरण के प्रयास से यूनिसेफ, बिहार राज प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, समाज कल्याण विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, जीविका और स्वास्तिक के प्रतिनिधियों सहित एन कॉलेज पटना के 20 से अधिक छात्र इस मौके पर उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में शीतलहर के बचाव हेतु समूह गतिविधियों के माध्यम से परिचर्चा का आयोजन किया गया.  जिसमें बिहार में शीत लहर से बचाव के लिए क्या किया जाए इस पर मेधोमंथन के द्वारा जानकारी इकट्ठा की  गई.

कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य देते हुए सचिव मीनेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में शीतलहर हर वर्ष अपना गहरा प्रभाव डालता है इस आपदा से बचाव के लिए नीतियों का निर्धारण वह इसका कार्यान्वयन बहुत जरूरी है,  इसके लिए सभी हितधारकों को साथ आकर कार्य करना होगा.सदस्य पी. एन. राय ने संबोधित करते हुए कहा कि विभाग क्या करें यह निर्णय बहुत जरूरी है. प्राधिकरण आपको टेक्निकल सहायता प्रदान कर सकता है जिसमें शीत लहर में प्रभावी रूप से कार्य किया जा सकता है.

माननीय सदस्य मनीष कुमार वर्मा ने आपदा पूर्ण जानकारी देने वाले टूल की जानकारी देते हुए शीतलहर के क्षेत्र में भी इसी तरह कार्य करने पर बल दिया. डॉ अनिस सिन्हा और डॉक्टर एस. यसोबंत ने प्राधिकरण के सहयोग से शीतलहर से बचाव हेतु कार्य योजना के सापेक्ष जानकारी साझा की. मौसम सेवा केंद्र के डॉ सी एन प्रभु ने शीतलहर और मौसम के बदलते स्वरूप पर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी. एस. एन. जायसवाल ने जलवायु परिवर्तन वायु प्रदूषण पर अपने विचार साझा किया. प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा ने प्राधिकरण और आईआईटी, पटना के सहयोग से विकसित किए जा रहे वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की विस्तार से चर्चा की. इसकी मदद से आम जन तक आपदा पूर्व चेतावनी समय रहते दी जा सकेगी.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के पूर्व वरीय सलाहकार अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार पहला राज्य है, जो कोल्ड एक्शन प्लान बनाने जा रहा है. जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या के रूप में हमारे सामने है. मौसम का पैटर्न अचानक से बहुत तेजी से बदल रहा है. भयंकर शीतलहरी के दुष्परिणाम अत्यंत की घातक हैं, जो हमारी सेहत पर खतरनाक असर डालते हैं. इस कार्यक्रम में मंच का संचालन प्राधिकरण के वरीय सलहकार डॉक्टर अनिल कुमार ने किया.

PNCDESK